रातों-रात खाते में आए 10 करोड़, फिर भी बोली महिला- “हमें नहीं चाहिए पैसा”

न्यूज़ डेक्स/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये आ गए। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि महिला ने ईमानदारी दिखाते हुए इस पैसे को लेने से साफ इनकार कर दिया।

खेत में काम करते वक्त मिला ‘करोड़पति’ होने का पता

बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव की रहने वाली रीता (पत्नी पारसभान बहेलिया) खेत में गेहूं काट रही थीं। इसी दौरान जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो उनके होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि Bank of India के एटीएम में बैलेंस चेक करने पर उनके खाते में 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 588 रुपये दिखाई दिए।

परिवार भी हुआ हैरान

इतनी बड़ी रकम देखकर महिला और उसके परिवार वाले दंग रह गए। पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब एटीएम स्लिप और वीडियो में बैलेंस दिखा, तो मामला चर्चा का विषय बन गया।

ईमानदारी की मिसाल

इतनी बड़ी रकम खाते में आने के बावजूद महिला का ईमान नहीं डोला। उसने साफ कहा- हमें किसी और का पैसा नहीं चाहिए। जिसके भी पैसे हैं, वह आकर ले जाए।”

महिला ने अपने परिवार को भी पैसा निकालने से मना कर दिया और एक भी रुपया इस्तेमाल नहीं किया।

बैंक ने क्या कहा?

बैंक अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी गलती या गलत ट्रांजेक्शन की वजह से ऐसा हो सकता है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक खुलने पर मामले की जांच कर सही किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला की ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles