मोकामा दुलारचंद मर्डर केस: अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, जेल से लड़ेंगे चुनाव

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-मोकामा के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार जेडीयू नेता अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। अब वे जेल से ही मोकामा विधानसभा चुनाव 2025 में चुनावी मैदान में हैं।

अनंत सिंह पहले भी मोकामा के विधायक रह चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला सुरजभान सिंह की पत्नी, पूर्व सांसद वीणा देवी से है, जिन्हें आरजेडी ने टिकट दिया है।

गिरफ्तारी और कोर्ट प्रक्रिया

अनंत सिंह को शनिवार की रात मोकामा के बेढ़ना स्थित मार्केट से गिरफ्तार किया गया। उनके साथ रंजीत राम और मणिकांत ठाकुर भी पकड़े गए। गिरफ्तारी के दौरान पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद मौजूद थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले पुलिस लाइन, फिर स्पेशल रंगदारी सेल में रखा गया। रविवार को उन्हें एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान अनंत सिंह ने रात में कुछ नहीं खाया, सुबह चाय और नाश्ता किया।

हत्या का घटनाक्रम

30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा के तारतर गांव में यह हत्याकांड हुआ। मृतक दुलारचंद यादव पहले लालू और तेजस्वी यादव के समर्थक थे, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन किया। अनंत सिंह के काफिले और पीयूष के काफिले के बीच टकराव के दौरान यह घटना हुई। मृतक के परिजनों ने अनंत सिंह समेत उनके पांच समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई

यह भी पढ़े:- मछली पकड़ने के लिए राहुल गांधी ने तालाब में लगाई छलांग- VIDEO VIRAL …

बतादें कि दुलारचंद यादव और अनंत सिंह के बीच पहले से अदावत थी। वायरल वीडियो में दुलारचंद यादव अनंत सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करते दिखे। डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस वार्ता में वीडियो की जांच कराने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक 80 से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मोकामा और आसपास के 13 विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी कैंडिडेट्स के साथ मजिस्ट्रेट, फोर्स और कैमरे तैनात किए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles