“हमारी बंदूकें गरजने को तैयार” – इस्लामिक आतंकवाद पर भड़के ट्रंप, नाइजीरिया को दी बड़ी धमकी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि देश में ईसाइयों का नरसंहार जारी रहा, तो अमेरिकी सेना “गरजने के लिए तैयार” है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को तेज सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दे दिए हैं।“अगर हम हमला करेंगे, तो यह तेज़, भयावह और करारा होगा — ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं।”

अमेरिका ने नाइजीरिया को सहायता देना किया बंद

शनिवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से नाइजीरिया को दी जाने वाली सारी सहायता रोक रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नाइजीरिया की सरकार अपने नागरिकों को आतंकवाद से नहीं बचा पाती, तो अमेरिका खुद कदम उठाएगा।“अगर नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों को नहीं बचा पाई, तो अमेरिका की बंदूकें गरजेंगी। हम इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

रक्षा सचिव ने दी सैन्य कार्रवाई के संकेत

यह भी पढ़े:- ‘मोदी और अमित शाह को तो हरा नहीं पाते’; खड़गे की RSS बैन की मांग पर बोले

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना कार्रवाई के लिए तैयार है। उन्होंने कहा – “अगर नाइजीरिया की सरकार हिम्मत नहीं जुटा पाती, तो अमेरिका बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठनों को नेस्तनाबूत कर देगा।”

धार्मिक उत्पीड़न की सूची में नाइजीरिया

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में नाइजीरिया को उन देशों की सूची में शामिल किया था,“जहां धर्म के आधार पर अत्याचार होते हैं।” इस सूची में पाकिस्तान, चीन, रूस, म्यांमार और उत्तर कोरिया जैसे देश भी शामिल हैं।

नाइजीरिया सरकार की प्रतिक्रिया

नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने जवाब में कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ सक्रिय रूप से लड़ रहा है और वह उम्मीद करता है कि अमेरिका सहयोग जारी रखेगा।
बता दें कि नाइजीरिया में बोको हराम जैसे इस्लामिक आतंकवादी संगठन लंबे समय से सक्रिय हैं और हजारों लोगों की हत्या कर चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles