दारोगा की करतूत उजागर, सेक्स से मना करने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी जलाने का आरोप—दो गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दारोगा की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर दारोगा ने उसके घर के बाहर खड़ी स्कूटी और बेटे की बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी दारोगा और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है।

क्षेत्राधिकारी अंतरिक्ष जैन के अनुसार, पीड़िता आयशा ने थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पुलिस लाइन में तैनात दारोगा स्नेह प्रकाश आजाद लंबे समय से उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर 29 नवंबर की रात आजाद अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और वहां खड़े वाहनों को आग लगा दी।

शिकायत के बाद दारोगा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच में महिला के कई आरोप सही पाए गए, जिसके बाद दारोगा स्नेह प्रकाश आजाद और उसके साथी आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि आजाद पहले ही एक अन्य मामले में निलंबित चल रहा था।

यह भी पढ़े:- साड़ी की क्वालिटी पर बारातियों-घरातियों में घमासान, जमकर चले 

अधिकारियों का कहना है कि महिला और दारोगा के बीच पुरानी जान-पहचान थी और घटना वाली रात दोनों पक्षों में विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि शारीरिक संबंध बनाने के दबाव वाले आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी दारोगा के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उसका ट्रांसफर बागपत कर दिया गया था।

इधर, एसपी सूरज राय ने बताया कि दारोगा स्नेहप्रकाश आजाद हाल ही में बागपत ट्रांसफर होकर आए थे और पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles