न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केरल विधानसभा के इतिहास में पहली बार Bharatiya Janata Party ने स्पीकर पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। महज तीन विधायकों के साथ विधानसभा में पहुंची भाजपा ने इस कदम को राज्य की राजनीति में “असली विपक्ष” की शुरुआत बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Rajeev Chandrasekhar ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
बी. बी. गोपकुमार होंगे भाजपा के उम्मीदवार
भाजपा ने कोल्लम जिले की चथनूर सीट से जीतकर आए B. B. Gopakumar को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम का प्रस्ताव राजीव चंद्रशेखर और V. Muraleedharan करेंगे।
वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने वरिष्ठ नेता Thiruvanchoor Radhakrishnan को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी ओर, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
विधानसभा में भाजपा के सिर्फ 3 विधायक
इस बार केरल विधानसभा में भाजपा के तीन विधायक पहुंचे हैं:
- राजीव चंद्रशेखर
- वी. मुरलीधरन
- बी. बी. गोपकुमार
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह चुनाव सिर्फ संख्या का नहीं बल्कि वैचारिक लड़ाई का प्रतीक है।
‘एडजस्टमेंट पॉलिटिक्स’ पर भाजपा का हमला
राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF और वाम दलों के LDF पर “एडजस्टमेंट पॉलिटिक्स” यानी मिलीभगत की राजनीति करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़े:कौन हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके? AAP से भी रहा है कनेक्शन
उन्होंने कहा कि केरल की राजनीति में अब तक कोई प्रभावी विपक्ष नहीं था, लेकिन भाजपा के विधायक अब विधानसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की राजनीति में नई शुरुआत कर रही है।
शपथ से पहले शहीद स्मारक पहुंचे भाजपा विधायक
विधानसभा में शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के तीनों विधायक तिरुवनंतपुरम स्थित पलायम शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समर्थकों के साथ पैदल विधानसभा पहुंचे।
अलग-अलग अंदाज में पहुंचे विधायक
नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा में अलग-अलग अंदाज में पहुंचे। कुछ विधायक पैदल पहुंचे तो कुछ साइकिल से विधानसभा आए।
Chandy Oommen, जो पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के बेटे हैं, साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने साइकिल का इस्तेमाल किया था।
विधानसभा चुनाव में किसे कितनी सीटें?
140 सदस्यीय केरल विधानसभा में इस बार कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं LDF को 35 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री V. D. Satheesan के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय कैबिनेट पहले ही शपथ ले चुकी है।



