बलरामपुर भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर/सर्वोदय:— बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत चकवा चौकी के पास NH 730 पर हुई, जब एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार की सीधी टक्कर एक ट्रक से हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र से एक बारात श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र गई थी। शादी समारोह के बाद सभी लोग बारात से लौट रहे थे कि रास्ते में यह भयावह हादसा हो गया। अर्टिगा कार में सवार बारातियों की संख्या 13 बताई जा रही है, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles