Wednesday, May 6, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पूरे चुनाव ममता…हार गईं तो मिलने जा रहे’, अखिलेश के बंगाल दौरे पर राजभर का तंज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह बंगाल जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे और समर्थन जताएंगे। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तीखा तंज कसा है।

राजभर ने कहा कि चुनाव के दौरान ममता बनर्जी इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव प्रचार के लिए आएंगे, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब जब चुनाव खत्म हो गया और हार हो चुकी है, तो उनके बंगाल जाने का क्या मतलब है।

 ‘गर्मी में रैली नहीं कर सकते’

ओमप्रकाश राजभर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में अखिलेश यादव रैली और रोड शो नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे आसान काम ट्वीट करना है, जो वह नियमित रूप से करते हैं।

यह भी पढ़े: अलमारी के अंदर से सुरंग, अन्दर मौत का कारोबार; BCA छात्र भी शामिल ग्राहकों तक पहुंचाता था हथियार

‘अब एसी में बैठकर देंगे सांत्वना’

राजभर ने आगे कहा कि अब अखिलेश यादव बंगाल जाकर एसी में बैठकर ममता बनर्जी को ढांढस बंधाएंगे और उनसे भविष्य में उत्तर प्रदेश चुनाव में समर्थन की अपील करेंगे।

EVM को लेकर भी साधा निशाना

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल दौरे के जरिए अखिलेश यादव ईवीएम का मुद्दा उठाकर भविष्य की राजनीति साधना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

राजभर ने अंत में कहा कि अब जनता जागरूक है और फैसले खुद ले रही है। राजनीतिक दलों को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles