अलमारी के अंदर से सुरंग, अन्दर मौत का कारोबार; BCA छात्र भी शामिल ग्राहकों तक पहुंचाता था हथियार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मेरठ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अलमारी के पीछे छिपे गुप्त रास्ते से चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव में देर रात की गई कार्रवाई में तहखाने में तमंचे बनाए जाते मिले।
पुलिस के अनुसार, कमरे में रखी एक अलमारी के अंदर से नीचे जाने के लिए सुरंगनुमा रास्ता बनाया गया था। इसी तहखाने में हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। मौके से पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है।
प्रेस वार्ता में एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस अवैध कारोबार में कई लोग शामिल थे। दौराला निवासी कुलदीप सप्लाई का काम करता था, जबकि नरेंद्र ग्राहकों और फैक्ट्री के बीच कड़ी बना हुआ था।

BCA छात्र करता था सप्लाई

जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों में शामिल उमंग ठाकुर उर्फ देवा, जो बीसीए का छात्र है, ग्राहकों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़े: ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंकी धमकी,मुंबई में हाई अलर्ट

भारी मात्रा में हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 तैयार तमंचे, कई अधबने हथियार, 119 फायरिंग पिन और खराद-वेल्डिंग मशीन समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। आशंका है कि मेरठ और आसपास के जिलों में बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई की जा रही थी।

गुप्त सुरंग ने सबको चौंकाया

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि एक साधारण दिखने वाली अलमारी के पीछे तहखाने तक जाने का गुप्त रास्ता बनाया गया था। इस तरीके से लंबे समय से अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे भी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles