किसानों की मेहनत का मुनाफा विदेशी कंपनियों को, केंद्र की आर्थिक नीतियों पर अखिलेश यादव का हमला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश के फल उत्पादक किसानों की आजीविका संकट में पड़ गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की मेहनत का असली फायदा अब विदेशी कंपनियां उठा रही हैं, जबकि देश के किसान लगातार नुकसान झेल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को ‘व्यापारियों और बिचौलियों की पार्टी’ करार देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार उत्पादन और औद्योगिक विकास के बजाय कमीशनखोरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच काम करके कमाने की नहीं, बल्कि बीच में रहकर मुनाफा बटोरने की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कारोबारी तेजी से भारत के घरेलू फल उत्पादन और व्यापार पर कब्जा कर रहे हैं। हाल के रुझानों और विज्ञापनों का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे भारतीय बागवानी क्षेत्र के लिए “विनाश का संकेत” बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में खेती और बागवानी से जुड़े लोगों को धोखा दिया जा रहा है और अब किसानों की मेहनत का फल भी विदेशी कंपनियों की झोली में जा रहा है।

भाजपा ने अर्थव्यवस्था को बनाया बिचौलियों का अड्डा

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बिचौलियों का खेल का मैदान बना दिया है। उनका कहना है कि सरकार का ध्यान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) और कोर सेक्टर को मजबूत करने के बजाय सुविधा शुल्क और कमीशन वसूली पर केंद्रित है।

यह भी पढ़े:- वेनेजुएला में उलझा रहा अमेरिका, इधर उसके सहयोगी देश सीरिया में एयर स्ट्राइक; फाइटर

अखिलेश यादव ने कहा कि यही ‘बिचौलिया संस्कृति’ महंगाई और बेरोजगारी की बड़ी वजह बन चुकी है। बिचौलियों के कारण उपभोक्ताओं तक पहुंचते-पहुंचते उत्पादों की कीमतें कृत्रिम रूप से बढ़ जाती हैं।

घरेलू उत्पादन घटा, युवाओं के लिए नौकरियां कम

अखिलेश यादव ने कहा कि घरेलू उत्पादन की अनदेखी का सीधा असर रोजगार पर पड़ता है। जब देश में उत्पादन और उद्योग नहीं होंगे तो युवाओं को नौकरी कहां से मिलेगी? उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संपर्क कार्यक्रम को तेज कर रही है। सपा खुद को केंद्र की कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ किसानों, ग्रामीणों और कृषि क्षेत्र की आवाज बताकर जनता के बीच जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि खेती और बागवानी को तभी बचाया जा सकता है जब भाजपा सत्ता से बाहर होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles