Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 5

महिला आरक्षण के साथ… पहला चुनाव, फिर कहां-कहां लागू करने की तैयारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केंद्र सरकार अब महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। पहले इसे नई जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया था, लेकिन अब सरकार इन शर्तों को हटाकर इसे सीधे लागू करने पर विचार कर रही है। इसी उद्देश्य से मौजूदा बजट सत्र में दो संशोधन विधेयक लाने की योजना बनाई जा रही है।

2029 लोकसभा चुनाव हो सकता है पहला बड़ा पड़ाव

सरकार का मुख्य लक्ष्य वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण लागू करना है। अगर योजना के मुताबिक काम होता है, तो यह देश का पहला आम चुनाव होगा जिसमें महिलाओं को एक-तिहाई सीटें आरक्षित मिलेंगी।

इसके साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी यह व्यवस्था लागू की जा सकती है।

2027 चुनाव में भी हो सकता है ट्रायल

अगर संसद में संशोधन विधेयक समय पर पास हो जाते हैं, तो सरकार 2027 के विधानसभा चुनावों में इसे लागू करने की कोशिश कर सकती है।
इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे बड़े राज्य शामिल हो सकते हैं, हालांकि फिलहाल इसकी संभावना कम मानी जा रही है।

नया फॉर्मूला: सीटें बढ़ाकर लागू होगा आरक्षण

महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सरकार एक नया मॉडल तैयार कर रही है, लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाकर करीब 816 किया जा सकता है | इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी| बहुमत का आंकड़ा भी 272 से बढ़कर 409 हो जाएगा | इसी तरह राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की संख्या लगभग 50% तक बढ़ाई जा सकती है।

लॉटरी सिस्टम से तय होंगी आरक्षित सीटें

आरक्षित सीटों का चुनाव करने के लिए 2011 की जनगणना को ही आधार माना जा सकता है और सीटों के आवंटन के लिए ‘लॉटरी आधारित सिस्टम’ का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे। एससी/एसटी (SC/ST) आरक्षण भी इसी के तहत लागू रहेगा।

पूरे देश में लागू होगा कानून

बिल पास होने के बाद, इसका प्रभाव सीधे तौर पर पूरे देश की लोकसभा और राज्य विधानसभाओं (दिल्ली सहित) पर पड़ेगा। हर जगह 33% कोटा महिलाओं के लिए फिक्स होगा।

सीटों का रोटेशन कैसे होगा

जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में केवल 1 या 2 लोकसभा सीटें हैं, वहां हर तीसरे चुनाव में सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। अन्य बड़ी जगहों पर आरक्षित सीटें तीन कार्यकाल (15 साल) तक महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी और फिर उन्हें ओपन कैटेगरी (अनारक्षित) में डाला जाएगा।

राज्यसभा और विधान परिषद पर असर नहीं

यह स्पष्ट किया गया है कि राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों की सदस्य संख्या और स्वरूप पर इस नए परिसीमन या महिला आरक्षण का कोई असर नहीं पड़ेगा।

आम सहमति बनाने में जुटे Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah इस मुद्दे पर राजनीतिक सहमति बनाने के लिए NDA और विपक्षी दलों से लगातार बातचीत कर रहे हैं।
कांग्रेस और टीएमसी जैसे दल पहले ही जनगणना की शर्त हटाने की मांग कर चुके हैं, जिससे सरकार को समर्थन मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 28-29 मार्च के आसपास संसद में बिल पेश किया जा सकता है।

पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

सितंबर 2023 में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने इस कानून को मंजूरी दी थी। इसे संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम के रूप में पारित किया गया था, हालांकि अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026:-आज 24 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति विशेष प्रभाव डाल रही है। चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में वृषभ राशि में विराजमान हैं, जबकि गुरु मिथुन राशि में हैं। केतु सिंह राशि में, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में तथा सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा का यह प्रभाव मन में हल्की चंचलता और आनंद का भाव लेकर आता है, जो सकारात्मक ऊर्जा और आकर्षण बढ़ाने वाला होता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज धन आगमन के अच्छे संकेत हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी। हालांकि, वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

वृषभ राशि

आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आवश्यक चीजें समय पर मिलती रहेंगी।

मिथुन राशि

आज शुभ कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। मन थोड़ा चिंतित रह सकता है और अनजाना डर भी महसूस हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य में सुधार है और कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

कर्क राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार और प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। व्यापार में उन्नति के योग हैं।

कन्या राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन और करियर दोनों में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। व्यापार में भी मजबूती आएगी।

तुला राशि

आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, हालांकि बाकी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। हालांकि कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

मकर राशि

रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ होगा।

कुंभ राशि

आज भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और करियर में प्रगति के संकेत हैं। परिवार और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज आपके प्रयास सफल होंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा।

PM मोदी का देश को अलर्ट: संकट में अफवाहों से सावधान रहें, एकजुटता ही ताकत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सोमवार को लोकसभा में देश को संबोधित करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात लंबे समय तक असर डाल सकते हैं, ऐसे में देशवासियों को धैर्य और एकजुटता के साथ स्थिति का सामना करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे देश ने कोरोना काल में मिलकर चुनौतियों का सामना किया था, उसी तरह इस संकट में भी एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संयम और अनुशासन ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

अफवाहों और जमाखोरों पर सख्ती

प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि संकट के समय कुछ लोग हालात का फायदा उठाकर अफवाहें फैलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने नागरिकों से ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि सरकार जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि झूठी खबरें फैलाने वालों को सफल नहीं होने देना है और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सही जानकारी पर भरोसा करे।

भारत के सामने नई चुनौतियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने भारत के सामने कई अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। हालांकि, सरकार इनसे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का फोकस

संसद में दिए बयान में प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के पास करीब 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार मौजूद है। इसके अलावा, सरकार हर संभव माध्यम से ईंधन की आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम मौजूदा परिस्थितियों में बेहद अहम साबित हो रहे हैं।

वैश्विक असर, भारत सतर्क

प्रधानमंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में संकट को तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है और इसका असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं और जनजीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने इसे न केवल आर्थिक, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय दृष्टि से भी गंभीर चुनौती बताया।

गोरखपुर में मंच पर भावुक हुए संजय निषाद, आरक्षण और उत्पीड़न के मुद्दे पर छलके आंसू

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने रविवार को गोरखपुर के महंत दिग्विजय नाथ पार्क से शक्ति प्रदर्शन के साथ चुनावी हुंकार भरी। कार्यक्रम महंत दिग्विजय नाथ पार्क में हुआ, जहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। हालांकि इस पूरे आयोजन की सबसे ज्यादा चर्चा मंत्री के भावुक होकर मंच पर रोने को लेकर रही।

मंच पर भावुक हुए, लगाए गंभीर आरोप

अपने संबोधन के दौरान संजय निषाद निषाद समाज के मुद्दों को उठाते-उठाते भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी समाज की बहू-बेटियों के साथ उत्पीड़न हो रहा है और दशकों से चला आ रहा शोषण खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का हक छीना जा रहा है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी निषाद के खिलाफ कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच जरूरी है। खास बात यह रही कि ये बयान उन्होंने खुद सरकार में रहते हुए दिया।

आरक्षण और चुनावी रणनीति पर फोकस

कार्यक्रम में निषाद समाज को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। संजय निषाद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की करीब 160 विधानसभा सीटों पर निषाद मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं और पार्टी इन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

साथ ही उन्होंने 5 अप्रैल तक प्रदेशभर में चार बड़ी रैलियां करने का भी ऐलान किया। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय निषादों को अपराधी वर्ग में रखा गया था और आजादी के बाद भी उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल पाया।

सियासी संदेश या भावनात्मक अपील?

राजनीतिक जानकार संजय निषाद के इस भावुक अंदाज को एक रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं। माना जा रहा है कि आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर प्रगति न होने से समाज में बढ़ते असंतोष को शांत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विश्लेषकों के अनुसार, इस तरह का भावनात्मक प्रदर्शन एक तरफ जहां समर्थकों को जोड़ने की कोशिश है, वहीं दूसरी ओर गठबंधन की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने का संकेत भी देता है।

क्या है बड़ा संकेत?

इस पूरे घटनाक्रम को आगामी चुनावों से पहले दबाव की राजनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। 160 सीटों पर दावेदारी और मंच से दिया गया संदेश यह संकेत देता है कि निषाद पार्टी आने वाले समय में अपनी हिस्सेदारी और प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है।

संसद में बताएंगे PM मोदी,ईरान में जंग से गैस और तेल की कितनी किल्लत, क्या कर रही सरकार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- ईरान में जारी जंग के चलते पैदा हुए हालातों के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को जानकारी देंगे| पीएम नरेंद्र मोदी आज संसद में देश को संबोधित करते हुए ईरान में जारी संघर्ष के भारत पर पड़ने वाले असर की जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोकसभा में दोपहर 2 बजे इस मुद्दे पर विस्तार से बोलेंगे और खासतौर पर देश में तेल और गैस की सप्लाई की स्थिति स्पष्ट करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में यह बताएंगे कि मौजूदा वैश्विक हालात के बीच भारत में ईंधन आपूर्ति कितनी प्रभावित हुई है और अगर किसी तरह की कमी की आशंका है तो उससे निपटने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।

पीएमओ में हुई हाई-लेवल बैठक

रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान पेट्रोलियम, ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, शिपिंग, वित्त और सप्लाई से जुड़े विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियों और रणनीतियों का प्रेजेंटेशन दिया।

बैठक में यह भी समीक्षा की गई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालातों के बीच भारत ने अब तक क्या कदम उठाए हैं और आगे की रणनीति क्या होगी।

खरीफ सीजन को लेकर सरकार सतर्क

आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। हाल के दिनों में फर्टिलाइजर की कमी की खबरों को देखते हुए सरकार ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

बिजली और कोयला सप्लाई पर भी फोकस

बैठक में बिजली आपूर्ति को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। सरकार ने सभी पावर प्लांट्स में पर्याप्त कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बिजली उत्पादन पर कोई असर न पड़े।

LPG और वैकल्पिक ऊर्जा पर नजर

एलपीजी की संभावित कमी के चलते लोगों का रुझान इंडक्शन कुकिंग की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली की निर्बाध सप्लाई बनाए रखना भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल, फार्मा और केमिकल सेक्टर में कच्चे माल की उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

वैश्विक असर, लेकिन भारत तैयार

प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि मौजूदा संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन भारत को अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समन्वय के साथ काम करना होगा।

ईरान की मदद के लिए कश्मीर में लोगों का अनोखा कदम, सोना-चांदी और नकदी का दान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की मदद के लिए कश्मीर के लोग आगे आ रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम जिले में स्थानीय नागरिकों ने एक मस्जिद में विशेष दान केंद्र स्थापित किया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार, बडगाम स्थित इमाम जमान मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दान दिया। इसमें सोने-चांदी के बर्तन, गहने, नकदी और घरेलू उपयोग के सामान शामिल हैं। खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी अपने जेवर जैसे बालियां और अन्य कीमती वस्तुएं दान में दीं।

लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय निवासी मोहसिन अली ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ईरान को आर्थिक सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार मदद कर रहे हैं, क्योंकि सीधे तौर पर वहां जाकर सहायता करना संभव नहीं है। ऐसे में आर्थिक योगदान के जरिए समर्थन जताया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनुसार ईरान कमजोरों के समर्थन में खड़ा है, इसलिए उसकी मदद करना जरूरी है। स्थानीय समुदाय इसे अपने सामाजिक और नैतिक दायित्व के रूप में देख रहा है।

ईरानी दूतावास ने जताया आभार

भारत में मौजूद ईरान का दूतावास ने भी इस पहल की सराहना की है। सोशल मीडिया के जरिए दूतावास ने भारत के लोगों को धन्यवाद दिया। हाल ही में ईरान की ओर से भारत में सहायता के लिए एक अभियान भी शुरू किया गया था, जिसमें कई लोगों ने योगदान दिया।

पृष्ठभूमि: बढ़ता वैश्विक तनाव

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस टकराव का असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिल रहा है, खासकर ऊर्जा बाजार और कूटनीतिक हालात पर।

हालांकि, मौजूदा स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बनी हुई है और आशंका जताई जा रही है कि अगर तनाव कम नहीं हुआ तो यह संघर्ष और लंबा खिंच सकता है।

23 March Gold Silver Rate Live: सोना ₹7000 और चांदी ₹13000 से ज्यादा टूटी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हाल के दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद आज बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में भारी बिकवाली देखने को मिली।

MCX पर 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव शुरुआती कारोबार में ही ₹7,030 यानी करीब 4.87% गिरकर ₹1,37,462 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर चुका था।

वहीं, चांदी की कीमतों में और भी तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी ₹13,482 यानी करीब 5.95% टूटकर ₹2,13,290 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेत और औद्योगिक मांग में कमी ने चांदी पर ज्यादा दबाव बनाया है।

गिरावट की बड़ी वजहें क्या हैं?

बाजार जानकारों के अनुसार, इस तेज गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण हैं:

  • डॉलर में मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की मांग पर असर पड़ता है, जिससे कीमतें नीचे आती हैं।
  • मुनाफावसूली का दबाव: 2025 और 2026 की शुरुआत में सोने ने शानदार रिटर्न दिया, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया।
  • मार्जिन कॉल का असर: शेयर बाजार में गिरावट के चलते बड़े निवेशक अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने-चांदी में बिकवाली कर रहे हैं।

क्या अभी खरीदारी का सही समय है?

विशेषज्ञ इस गिरावट को एक “हेल्दी करेक्शन” मान रहे हैं। उनके अनुसार, शादी-ब्याह के सीजन से पहले कीमतों में आई यह नरमी आम खरीदारों के लिए राहत भरी हो सकती है।

हालांकि, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव (खासतौर पर ईरान-इजरायल के बीच) को देखते हुए बाजार में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर और चरणबद्ध तरीके से निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

निष्कर्ष: फिलहाल सोने और चांदी में दबाव बना हुआ है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट एक अवसर भी साबित हो सकती है।

40 साल में सबसे बड़ी गिरावट: क्या सोना और सस्ता होगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सोने की कीमतों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। “सेफ हेवन” माने जाने वाला सोना इस हफ्ते करीब 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट के दौर से गुजरा है। हैरानी की बात यह है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद सोने में तेजी नहीं आई, बल्कि इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई।

इस सप्ताह सोने की कीमतों में 11% से अधिक की गिरावट आई, जो 1983 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। शुक्रवार को सोना लगभग 3.1% टूटकर $4,508 प्रति औंस के आसपास पहुंच गया और लगातार कई दिनों से दबाव में बना हुआ है।

क्यों गिर रही हैं सोने की कीमतें?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी है। डॉलर मजबूत होने से अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है।

इसके अलावा, मध्य-पूर्व में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। ऐसे में निवेशक सोने की बजाय अन्य एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं।

हाल के दिनों में निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) भी कीमतों में गिरावट का बड़ा कारण बनी है। साथ ही गोल्ड ETF से लगातार निवेश निकलना कमजोर मांग का संकेत दे रहा है।

क्या और गिरेगा सोना?

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। यदि कीमतें $4,400 के नीचे फिसलती हैं, तो यह गिरावट $3,800 से $4,000 के स्तर तक भी जा सकती है।

हालांकि, लंबी अवधि के नजरिए से सोना अब भी मजबूत निवेश विकल्प माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गिरावट के दौरान धीरे-धीरे निवेश करना (बाय ऑन डिप्स) समझदारी भरी रणनीति हो सकती है।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

निवेशकों को मौजूदा गिरावट में घबराकर जल्दबाजी में बिक्री करने से बचना चाहिए। इसके बजाय, चरणबद्ध तरीके से निवेश करना बेहतर हो सकता है। साथ ही, वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी डॉलर की चाल और ब्याज दरों पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

कुल मिलाकर, शॉर्ट टर्म में सोना दबाव में रह सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह अब भी सुरक्षित निवेश के तौर पर अपनी जगह बनाए हुए है।

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, ट्रक से हो गई प्लेन की भिड़ंत; वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अमेरिका के New York City के LaGuardia Airport पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां Air Canada का एक विमान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि घटना के बाद एयरपोर्ट संचालन पर भी असर पड़ा है।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब विमान एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। इसी दौरान रनवे पर मौजूद एक फायर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और यात्रियों व क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FAA ने जारी किया ग्राउंड स्टॉप

घटना के बाद Federal Aviation Administration (FAA) ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया। इससे कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विमान के नोज हिस्से को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। हादसे के बाद रनवे पर इमरजेंसी टीमों की हलचल भी साफ नजर आ रही है।

जांच में जुटे अधिकारी

फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रनवे पर फायर ट्रक की मौजूदगी के बावजूद विमान को लैंडिंग की अनुमति कैसे मिली।

यह मानवीय गलती थी या तकनीकी चूक—इसकी जांच जारी है।

अभी तक आधिकारिक बयान नहीं

इस घटना पर अब तक Air Canada, Federal Aviation Administration या New York City Fire Department की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एयरपोर्ट पर पड़ा असर

LaGuardia Airport अमेरिका के व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है। ऐसे में इसके अस्थायी बंद होने से हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: जानें आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 23 March 2026:- 23 मार्च 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। आज चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च स्थिति में रहकर कृतिका नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसका स्वामी सूर्य है। इस कारण दिन में सौम्यता के साथ नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र या पिता के माध्यम से आर्थिक फायदा मिल सकता है। हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखें और निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में थोड़ा संतुलन बनाए रखना होगा।

वृषभ राशि

आज आपका व्यक्तित्व निखरेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि

मन में असमंजस और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। किसी अज्ञात डर से परेशान रह सकते हैं। हालांकि व्यापार और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।

कर्क राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने माध्यमों से भी धन लाभ होगा। यात्रा के योग हैं, खासकर परिवार या सरकारी काम से। प्रेम जीवन थोड़ा सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में लाभ होगा और व्यापार मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य और रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखें।

कन्या राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। यात्रा संभव है।

तुला राशि

आज का दिन सावधानी से बिताने की जरूरत है। किसी परेशानी में फंस सकते हैं, इसलिए वाहन चलाते समय सतर्क रहें। हालांकि व्यापार और रिश्तों में स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है और मानसिक तनाव संभव है। हालांकि व्यापार में लाभ होगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शोध कार्यों में लगे लोगों के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि

विद्यार्थियों और लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

कुंभ राशि

घर, जमीन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू विवाद से बचें। मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है, लेकिन आर्थिक और पेशेवर स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन राशि

आपके प्रयास सफल होंगे और करियर में प्रगति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार में सुधार देखने को मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है|