Home Blog Page 45

राज्यसभा चुनाव 2026: 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, खरगे-दिग्विजय समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 10 राज्यों की इन सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 8 जून तक चलेगी, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त कर ली जाएगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार जिन राज्यों में राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच समाप्त हो रहा है, वहां चुनाव कराए जाएंगे। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर मतदान होगा। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों के लिए चुनाव होंगे। झारखंड में दो सीटों पर जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव कराया जाएगा।

बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता हो रहे रिटायर

इस बार कई बड़े नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बीजेपी के 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कूरियन भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है।

कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार सीटें खाली होने जा रही हैं, जिससे इन राज्यों में मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। इसके अलावा झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर उपचुनाव की भी संभावना जताई जा रही है।

बिट्टू की वापसी के संकेत

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी उन्हें दोबारा राज्यसभा भेज सकती है। फिलहाल बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन की वापसी को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं मानी जा रही है।

खरगे की वापसी तय, दिग्विजय ने दिए संकेत

कर्नाटक में कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है और पार्टी को यहां तीन सीटें मिलने की संभावना है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का फिर से राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए समीकरण चुनौतीपूर्ण बताए जा रहे हैं। पार्टी के पास सीमित अतिरिक्त वोट हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026:आज इन राशियों को होगा धन लाभ, कुछ जातकों को बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: 22 मई 2026 शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। मंगल मेष राशि में स्वग्रही हैं, जबकि सूर्य और बुध वृषभ राशि में विराजमान हैं। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र में स्थित हैं। वहीं शनि मीन राशि में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आज कुछ राशियों को धन लाभ और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आज आप समझदारी और धैर्य के साथ परिस्थितियों को संभालेंगे। आसपास का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप संतुलन बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लाल रंग की वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

आज आपका आत्मविश्वास और व्यवहार दोनों लोगों को प्रभावित करेंगे। कारोबार में आपकी सूझबूझ लाभ दिला सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मां काली की आराधना करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आकर्षण और व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। मां काली को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रह सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। परिवार और प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। मनचाही सुविधाएं मिलने की संभावना है। लाल वस्तु पास रखना शुभ माना गया है।

सिंह राशि

आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। चिंता और बेचैनी महसूस हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

आज आर्थिक मामलों में लाभ के प्रबल योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नए स्रोतों से आय बढ़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शनिदेव की पूजा करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष में सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन व्यापार में लाभ होने की संभावना है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

आज आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। चोट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल रंग की वस्तु शुभ रहेगी।

मकर राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी-व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आज विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, लेकिन व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हरे रंग की वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। पढ़ाई-लिखाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने साफ की रणनीति, बोले- हम चाहते हैं कि सपा संग गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे ..,

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस व अन्य दलों से गठबंधन को लेकर रणनीति तस्वीर साफ कर दी है। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि गठबंधन में शामिल जो भी दल चुनाव लड़े, उसे जीत दिलाने के लिए पार्टी की मजबूत बूथ स्तर की संगठनात्मक ताकत का पूरा लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में “पीडीए सरकार” बनाने के लक्ष्य के साथ सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर चुकी है।

‘सीट नहीं, जीत अहम’

अखिलेश यादव ने कहा,“हमने हमेशा कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की है।” उन्होंने कहा कि इस बार किसी एक दल की नहीं बल्कि “पीडीए समुदाय” की सरकार बनाने की तैयारी है। उनके मुताबिक पीडीए में वे 95 प्रतिशत लोग शामिल हैं जो खुद को पीड़ित, उपेक्षित और अपमानित महसूस करते हैं।

भाजपा पर साधा निशाना

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निर्दोष लोगों के साथ अन्याय करना भाजपा अपनी उपलब्धि मानती है। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

यह भी पढ़े: SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक पूरी डिटेल

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारों को संवेदनशील और मानवीय होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

‘बुलडोजर का आतंक लोकतंत्र के खिलाफ’

सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए लोगों के घर तोड़ना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में फर्जी मुकदमे और मुठभेड़ों का दुरुपयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता को सुरक्षा और सम्मान देने की होती है।

महंगाई और भ्रष्टाचार पर हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी “दाम बांधो नीति” के जरिए महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आरक्षण और पीडीए का मुद्दा उठाया

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है और पीडीए वर्ग के लोगों को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और गरीब वर्ग सरकार से परेशान हैं।

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी करें और भाजपा से सावधान रहकर जमीन पर काम करें।

SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक पूरी डिटेल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Staff Selection Commission (SSC) ने बहुप्रतीक्षित SSC CGL 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

इस बार आयोग ने कुल 12,256 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए केंद्र सरकार की नौकरी पाने का यह शानदार मौका माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

SSC CGL 2026 आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

SSC की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन से लेकर परीक्षा तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

  • आवेदन शुरू: 21 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 22 जून 2026
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 23 जून 2026 रात 11 बजे तक
  • करेक्शन विंडो: 29 जून से 1 जुलाई 2026
  • टियर-1 परीक्षा: अगस्त से सितंबर 2026
  • टियर-2 परीक्षा: दिसंबर 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के चलते तकनीकी परेशानी हो सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

SSC CGL परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। हालांकि कुछ विशेष पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है।

JSO पद के लिए योग्यता

जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) पद के लिए उम्मीदवार के 12वीं में गणित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए या ग्रेजुएशन में सांख्यिकी विषय होना अनिवार्य है।

Statistical Investigator Grade-II

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन में अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय होना चाहिए।

Research Assistant पद

रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए एक वर्ष का रिसर्च अनुभव जरूरी रखा गया है।

कैसी होगी परीक्षा प्रक्रिया?

SSC CGL परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी।

  • टियर-1 परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी
  • टियर-1 के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे
  • अंतिम चयन टियर-2 परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा
  • चयन प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा

उम्मीदवारों का चयन केवल ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के जरिए किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

SSC CGL भर्ती युवाओं के बीच अपनी आकर्षक सैलरी और सरकारी सुविधाओं के कारण बेहद लोकप्रिय है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 से लेवल-7 तक का वेतनमान मिलेगा। शुरुआती सैलरी करीब 25,500 रुपये से शुरू होकर 1.42 लाख रुपये तक जा सकती है।

यह भी पढ़े: तमिलनाडु शपथ समारोह में नया ड्रामा,कांग्रेस MLA ने राहुल गांधी का लिया नाम तो गवर्नर हो गए नाराज

इसके अलावा उम्मीदवारों को ये सुविधाएं भी मिलेंगी:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • यात्रा भत्ता (TA)
  • मेडिकल सुविधा
  • पेंशन और अन्य सरकारी लाभ

इंटरव्यू नहीं होने से बढ़ता है आकर्षण

SSC CGL परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इंटरव्यू नहीं होता। यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र इस भर्ती परीक्षा में शामिल होते हैं। जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू का डर रहता है, उनके लिए यह परीक्षा बेहतर विकल्प मानी जाती है।

तमिलनाडु शपथ समारोह में नया ड्रामा,कांग्रेस MLA ने राहुल गांधी का लिया नाम तो गवर्नर हो गए नाराज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- तमिलनाडु में मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह के दौरान गुरुवार को उस वक्त दिलचस्प स्थिति बन गई, जब कांग्रेस विधायक S. Rajesh Kumar ने शपथ लेने के बाद Rahul Gandhi और Rajiv Gandhi के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने तुरंत उन्हें टोक दिया।

शपथ के बाद लगे राहुल गांधी के नारे

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस विधायक एस. राजेश कुमार ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद अचानक कांग्रेस नेताओं के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, “कामराज अमर रहें”,
“भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहें”
और “जननेता राहुल गांधी जिंदाबाद।”

राजेश कुमार के इस कदम से मंच पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया।

गवर्नर ने कहा- ये शपथ का हिस्सा नहीं

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा, “यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है।”

उन्होंने मुस्कुराते हुए विधायक से कहा कि केवल लिखित शपथ को ही पढ़ा जाए। इसके बाद एस. राजेश कुमार भी मुस्कुराते नजर आए और फिर उन्होंने शपथ दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

TVK विधायक ने भी लगाए विजय के समर्थन में नारे

कुछ ही देर बाद A. Vijay Tamil Parthiban ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री विजय के समर्थन में नारे लगाए। इससे समारोह का माहौल और राजनीतिक रंग में नजर आया।

छह दशक बाद सरकार में कांग्रेस की वापसी

इस कैबिनेट विस्तार के साथ तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 60 साल बाद कांग्रेस को राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है।

यह भी पढ़े: तमिलनाडु में विजय सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस विधायकों की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

राज्य में लंबे समय तक Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) का दबदबा रहा और दोनों दलों ने अपने सहयोगियों को सत्ता में सीमित हिस्सेदारी दी।

कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री M. Bhakthavatsalam थे, जिन्होंने 1963 से 1967 तक तत्कालीन मद्रास राज्य की कमान संभाली थी।

TVK सरकार में कांग्रेस की अहम भूमिका

तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस के पांच विधायक हैं और TVK सरकार को बहुमत दिलाने में पार्टी का समर्थन अहम माना जा रहा है। कांग्रेस ने हाल ही में DMK से अलग होकर TVK का समर्थन किया था।

TVK नेता Aadhav Arjuna ने पहले ही संकेत दिए थे कि कांग्रेस समेत सहयोगी दलों को सरकार में शामिल किया जाएगा।

तमिलनाडु में विजय सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस विधायकों की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Tamil Nadu में मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay के नेतृत्व वाली Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) सरकार ने गुरुवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। सरकार बनने के करीब दो सप्ताह बाद हुए इस विस्तार में कुल 23 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने को लेकर हो रही है।

कांग्रेस विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में TVK के कई विधायक शामिल रहे, वहीं कांग्रेस के S. Rajesh Kumar और P. Viswanathan भी मंत्री बनाए गए।

पी. विश्वनाथन मदुरै जिले की मेलूर सीट से विधायक हैं, जबकि राजेश कुमार कन्याकुमारी जिले की किल्लियूर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

DMK से दूरी के बाद कांग्रेस को सत्ता में हिस्सेदारी

कांग्रेस ने हाल ही में Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) से नाता तोड़कर TVK के साथ गठबंधन किया था। ऐसे में कांग्रेस विधायकों को मंत्री बनाए जाने को राजनीतिक गलियारों में “गठबंधन का इनाम” माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: केरल में भाजपा का ऐतिहासिक कदम, पहली बार लड़ेगी स्पीकर का चुनाव;3 ही हैं विधायक…

तमिलनाडु की राजनीति में यह कदम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य में लंबे समय तक द्रविड़ दलों — DMK और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) — ने अपने सहयोगी दलों को सरकार में ज्यादा हिस्सेदारी नहीं दी थी।

दशकों बाद तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस की वापसी

राज्य की राजनीति में कांग्रेस की यह वापसी ऐतिहासिक मानी जा रही है। 1967 में C. N. Annadurai के नेतृत्व में बनी पहली गैर-कांग्रेस सरकार के बाद से तमिलनाडु की राजनीति द्रविड़ दलों के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है।

कांग्रेस महासचिव K. C. Venugopal ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि पार्टी के दो विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

सहयोगी दलों को भी ऑफर

TVK के वरिष्ठ नेता और लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री Aadhav Arjuna ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस, Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) और Indian Union Muslim League (IUML) को भी सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय चाहते हैं कि सहयोगी दलों को सरकार में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले।

विजय सरकार पर CBI जांच की मांग

इसी बीच Supreme Court of India में एक याचिका दायर कर मुख्यमंत्री विजय पर विश्वास मत हासिल करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। याचिका में मामले की CBI जांच की मांग की गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विजय ने 13 मई को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान 144 वोट हासिल किए थे, जबकि उनके विरोध में 22 वोट पड़े थे।

केरल में भाजपा का ऐतिहासिक कदम, पहली बार लड़ेगी स्पीकर का चुनाव;3 ही हैं विधायक…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केरल विधानसभा के इतिहास में पहली बार Bharatiya Janata Party ने स्पीकर पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। महज तीन विधायकों के साथ विधानसभा में पहुंची भाजपा ने इस कदम को राज्य की राजनीति में “असली विपक्ष” की शुरुआत बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Rajeev Chandrasekhar ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

बी. बी. गोपकुमार होंगे भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा ने कोल्लम जिले की चथनूर सीट से जीतकर आए B. B. Gopakumar को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम का प्रस्ताव राजीव चंद्रशेखर और V. Muraleedharan करेंगे।

वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने वरिष्ठ नेता Thiruvanchoor Radhakrishnan को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी ओर, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

विधानसभा में भाजपा के सिर्फ 3 विधायक

इस बार केरल विधानसभा में भाजपा के तीन विधायक पहुंचे हैं:

  • राजीव चंद्रशेखर
  • वी. मुरलीधरन
  • बी. बी. गोपकुमार

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह चुनाव सिर्फ संख्या का नहीं बल्कि वैचारिक लड़ाई का प्रतीक है।

‘एडजस्टमेंट पॉलिटिक्स’ पर भाजपा का हमला

राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF और वाम दलों के LDF पर “एडजस्टमेंट पॉलिटिक्स” यानी मिलीभगत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े:कौन हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके? AAP से भी रहा है कनेक्शन

उन्होंने कहा कि केरल की राजनीति में अब तक कोई प्रभावी विपक्ष नहीं था, लेकिन भाजपा के विधायक अब विधानसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की राजनीति में नई शुरुआत कर रही है।

शपथ से पहले शहीद स्मारक पहुंचे भाजपा विधायक

विधानसभा में शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के तीनों विधायक तिरुवनंतपुरम स्थित पलायम शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समर्थकों के साथ पैदल विधानसभा पहुंचे।

अलग-अलग अंदाज में पहुंचे विधायक

नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा में अलग-अलग अंदाज में पहुंचे। कुछ विधायक पैदल पहुंचे तो कुछ साइकिल से विधानसभा आए।

Chandy Oommen, जो पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के बेटे हैं, साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने साइकिल का इस्तेमाल किया था।

विधानसभा चुनाव में किसे कितनी सीटें?

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में इस बार कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं LDF को 35 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री V. D. Satheesan के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय कैबिनेट पहले ही शपथ ले चुकी है।

कौन हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके? AAP से भी रहा है कनेक्शन

न्यूज़ डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और युवाओं के बीच इसका नाम तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है और न ही भारत निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसके अनोखे अंदाज और मीम पॉलिटिक्स ने इसे सुर्खियों में ला दिया है।

इस पार्टी की शुरुआत पुणे निवासी Abhijeet Deepke ने की है। खास बात यह है कि इस पार्टी का नाम उस समय चर्चा में आया, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश को लेकर हुई एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बाद में इस बयान को लेकर सफाई भी दी गई थी।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिजीत दीपके ने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की Boston University से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

बताया जाता है कि साल 2020 से 2023 के बीच वह Aam Aadmi Party के सोशल मीडिया और चुनावी कैंपेन से जुड़े रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान उन्होंने मीम आधारित डिजिटल कैंपेनिंग में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति और चुनावी रणनीति से दूरी बना ली और विदेश चले गए।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी खुद को “युवाओं की, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए पार्टी” बताती है। पार्टी का टैगलाइन “धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक, आलसी” सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पार्टी के ऑनलाइन पोस्ट्स में व्यंग्यात्मक अंदाज अपनाया गया है। सदस्य बनने के लिए मजाकिया शर्तें भी बताई गई हैं, जैसे — बेरोजगार होना, हर समय ऑनलाइन रहना और प्रोफेशनल तरीके से भड़ास निकालना।

यह भी पढ़े: बंगाल के मदरसों में भी अनिवार्य हुआ ‘वंदे मातरम्’, शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

हालांकि हास्य और मीम्स के बीच पार्टी युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी उठा रही है। इनमें बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक, राजनीतिक पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषय शामिल हैं।

घोषणापत्र में क्या हैं मांगें?

कॉकरोच जनता पार्टी के ऑनलाइन घोषणापत्र में कई बड़े मुद्दे उठाए गए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • मुख्य न्यायाधीशों को रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पद न देने की मांग
  • महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण
  • मीडिया की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना
  • दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल तक प्रतिबंध
  • युवाओं के लिए बेहतर प्रतिनिधित्व और पारदर्शी व्यवस्था

पार्टी ने यह भी कहा है कि जल्द ही Gen Z वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहां युवा शासन और नीतियों पर चर्चा करेंगे।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स इसे केवल “मीम पॉलिटिक्स” बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि पहली बार कोई मंच युवाओं की भाषा में उनके मुद्दों को उठा रहा है।

बंगाल के मदरसों में भी अनिवार्य हुआ ‘वंदे मातरम्’, शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

राज्य के मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अब सभी मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाना जरूरी होगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

स्कूलों के बाद अब मदरसों में लागू हुआ आदेश

इससे एक सप्ताह पहले ही बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों का गायन अनिवार्य किया था। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान इसे गाना आवश्यक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि पहले जारी दिशा-निर्देशों को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में कक्षाएं शुरू होने से पहले ‘वंदे मातरम्’ का गायन तत्काल प्रभाव से अनिवार्य किया है।

सभी छह अंतरे गाने पर क्यों दिया जा रहा जोर?

केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 में ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान सम्मान देने का फैसला किया था। इसके बाद सरकारी और शैक्षणिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत के सभी छह अंतरों के पूर्ण गायन को भी अनिवार्य किया गया।

बंगाल सरकार का नया आदेश भी इसी केंद्रीय निर्देश के अनुरूप माना जा रहा है।

दक्षिण भारत में भी उठा था विवाद

‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण को लेकर हाल के दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में राजनीतिक विवाद देखने को मिला। Tamil Nadu में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम्’ बजाए जाने पर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी।

वहीं Kerala में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों का गायन किया गया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार को निशाने पर लिया। हालांकि सरकार ने इसे राजभवन के प्रोटोकॉल का हिस्सा बताया था।

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल भारतीय संस्कृति और परंपराओं का विरोध कर रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी ग्रहों की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026:आज  गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज सकारात्मक ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है। मंगल अपनी स्वराशि मेष में स्थित होकर साहस और ऊर्जा बढ़ा रहा है, वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहकर मानसिक शांति और भावनात्मक मजबूती प्रदान करेगा। शुक्र और गुरु की युति व्यापार, आर्थिक स्थिति और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण बना रही है। हालांकि शनि की स्थिति कुछ मामलों में बाधाएं भी खड़ी कर सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घरेलू वातावरण में हल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और व्यापार में लाभ के योग हैं। पीले रंग की वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके साथ आय और कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। परिवार और संतान के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। हरे रंग की वस्तु शुभ फल दे सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य और सरकारी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। पिता के साथ मतभेद से बचें। इसके बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। भगवान गणेश की पूजा लाभकारी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। लाल रंग की वस्तु रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सरकारी कार्यों में सफलता और अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। मन में अनजाना भय या चिंता बनी रह सकती है, लेकिन व्यापार और पारिवारिक जीवन सकारात्मक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हरे रंग की वस्तु शुभ मानी गई है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र और राजनीति में लाभ मिलने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान शुभ फल देगा।

वृश्चिक राशि

सरकारी नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालांकि व्यापार और पारिवारिक मामलों में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। मां काली की पूजा लाभकारी रहेगी।

मकर राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मुलाकात और खुशियों के योग हैं। व्यापार और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। मां काली का स्मरण करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में हल्की तकरार हो सकती है। बच्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा। नीले रंग की वस्तु का दान शुभ रहेगा।