2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने साफ की रणनीति, बोले- हम चाहते हैं कि सपा संग गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे ..,

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस व अन्य दलों से गठबंधन को लेकर रणनीति तस्वीर साफ कर दी है। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि गठबंधन में शामिल जो भी दल चुनाव लड़े, उसे जीत दिलाने के लिए पार्टी की मजबूत बूथ स्तर की संगठनात्मक ताकत का पूरा लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में “पीडीए सरकार” बनाने के लक्ष्य के साथ सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर चुकी है।

‘सीट नहीं, जीत अहम’

अखिलेश यादव ने कहा,“हमने हमेशा कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की है।” उन्होंने कहा कि इस बार किसी एक दल की नहीं बल्कि “पीडीए समुदाय” की सरकार बनाने की तैयारी है। उनके मुताबिक पीडीए में वे 95 प्रतिशत लोग शामिल हैं जो खुद को पीड़ित, उपेक्षित और अपमानित महसूस करते हैं।

भाजपा पर साधा निशाना

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निर्दोष लोगों के साथ अन्याय करना भाजपा अपनी उपलब्धि मानती है। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

यह भी पढ़े: SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक पूरी डिटेल

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारों को संवेदनशील और मानवीय होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

‘बुलडोजर का आतंक लोकतंत्र के खिलाफ’

सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए लोगों के घर तोड़ना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में फर्जी मुकदमे और मुठभेड़ों का दुरुपयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता को सुरक्षा और सम्मान देने की होती है।

महंगाई और भ्रष्टाचार पर हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी “दाम बांधो नीति” के जरिए महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आरक्षण और पीडीए का मुद्दा उठाया

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है और पीडीए वर्ग के लोगों को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और गरीब वर्ग सरकार से परेशान हैं।

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी करें और भाजपा से सावधान रहकर जमीन पर काम करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles