Home Blog Page 332

ओम प्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर दिया बड़ा बयान

सर्वोदय (लखनऊ):-  उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी में सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.केशव को सीएम बनाने की मांग पर राजभर ने कहा- ऑल इज वेल. बीते दिनों हरदोई में विधायक श्याम प्रकाश ने बीते दिनों कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य को राज्य का सीएम बनाया जाए और बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) दिल्ली जाएं.
ये बयान उस समय आया जब हरदोई से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने हाल ही में कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाया जाए और योगी आदित्यनाथ दिल्ली चले जाएं। इस बयान के बाद से ही सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई थीं।
राजभर की प्रतिक्रिया और निषाद पार्टी पर भी टिप्पणी
राज्य के बस्ती ज़िले में पहुंचे राजभर ने कहा कि सरकार में कोई असंतोष नहीं है और विधायक श्याम प्रकाश के बयान को लेकर बेवजह बवाल मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सब नेता अपने-अपने विचार रखते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि सरकार में मतभेद हैं।
वहीं, निषाद पार्टी प्रमुख और मंत्री संजय निषाद के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं 7 दरोगा को मारकर कैबिनेट मंत्री बना हूं”, राजभर ने हंसते हुए कहा – यह केवल नेताओं की भाषणबाज़ी है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।
सामाजिक न्याय रैली में ओपी राजभर का हुंकार
राजभर ने इससे पहले कुदरहा ब्लॉक (लालगंज) में आयोजित शोषित, वंचित, पिछड़ा-अतिपिछड़ा हक अधिकार महारैली” में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:
इस विशाल जनसमूह ने सामाजिक न्याय और अधिकार की लड़ाई को और ताकत दी है। हम शोषित, वंचित, पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग के हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। जब तक न्याय और समान अधिकार नहीं मिलते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अब अन्याय और भेदभाव के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होना होगा।

PM की पत्नी जसोदाबेन, कॉन्स्टेबल के बुलावे पर यूपी के छोटे से गांव …

सर्वोदय (लखनऊ):-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन मोदी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मोहम्मदपुर लोहड्डा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची । दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित यादव ने उन्हें अपने घर बुलाया था। इस कार्यक्रम में जसोदाबेन अंकित यादव की बेटी यति के पहले जन्मदिन पर आशीर्वाद देने के लिए शामिल हुई ।जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने प्रयागराज महाकुंभ को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उनकी संगम जाने की इच्छा थी लेकिन स्वास्थ्य व अन्य कारणों के चलते वह वह स्नान नहीं कर सकीं।

हेड कांस्टेबल की बेटी को उनके जन्म दिन पर आशीर्वाद देने के लिए गांव आने की सूचना मिलने पर गांववासी बेहद उत्साहित थे। उनके आने से पहले ही अंकित यादव के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। जैसे ही उनकी कार अंकित के घर केबाहर पहुची।उनको देखने के लिए लोग उतावले हो गए। पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे बनाकर उनको घर के भीतर ले गए। यहां परिवार की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। अंकित यादव ने परिजनों से उनका परिचय कराया।

आपको बतादें कि जसोदा बेन से मिलने के लिए भाारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी गांव पहुच गए। चांदपुर की पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी समेत कई भाजपा नेता उनके स्वागत करने के लिए गांव पहुच गए।

आपको बतादेंकि  जसोदाबेन और अंकित यादव की पहली मुलाकात उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई थी, और तीन साल पहले मथुरा में एक शादी समारोह में उनकी दूसरी मुलाकात हुई थी। इसके बाद अंकित ने उन्हें अपनी बेटी के जन्मदिन पर आमंत्रित किया, जिसे जसोदाबेन ने स्वीकार कर लिया।

अंकित यादव दिल्ली पुलिस में 2010 से सेवा दे रहे हैं, और जसोदाबेन के आगमन को लेकर उनका परिवार और गांववाले बेहद खुश हैं। गांव में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

बोरियों में भरे थे कैश… SC ने जारी किया जस्टिस यशवंत वर्मा के घर का वीडियो

सर्वोदय(दिल्ली):-  दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से करोड़ों रुपये के नकदी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास से संबंधित पहला वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में स्पष्ट रूप से अधजले भारतीय नोटों का बंडल दिख रहा है, जो आग में जलने के बाद बरामद हुए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार रात को दिल्ली हाई कोर्ट की आंतरिक जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें जस्टिस वर्मा के घर से बोरियों में भरकर रखे गए जले हुए नोटों के बंडल मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कमरे में आग लगी थी, वहां आग पर काबू पाने के बाद अधजले नोटों के बंडल पाए गए। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए गए हैं।

https://x.com/ANI/status/1903519539566141716?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1903519539566141716%7Ctwgr%5Eec23a706ce2e653fa5b27c7060b1970f507fc71f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

जस्टिस वर्मा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से उन्हें फंसाने और बदनाम करने की साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने साफ किया कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने कभी भी अपने घर में नकदी नहीं रखी थी। जस्टिस वर्मा के अनुसार, जिस कमरे में आग लगी और जहां कथित तौर पर नकदी मिली, वह मुख्य भवन का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक आउटहाउस था।
दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आग बुझाने के बाद पाई गई अधजली गड्डियों में भारतीय मुद्रा की चार से पांच गड्डियां शामिल थीं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि पुलिस आयुक्त द्वारा दी गई रिपोर्ट में यह पाया गया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वहां मलबा और अधजले सामान को हटा दिया गया था। जांच में यह भी कहा गया कि इस कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के घुसने की संभावना नहीं थी।इस मामले में जांच की प्रक्रिया जारी है, और जस्टिस वर्मा ने अपनी सफाई में आरोपों का सख्त खंडन किया है।

बेटों ने साथ नहीं बनाया रील, तो बच्चों की तरह रोने लगी मां!

सर्वोदय:- आजकल केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी रील बनाने के लिए उत्साहित रहते हैं और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अपने वीडियो पोस्ट करते हैं। हालांकि, कई बार बड़े उतने अच्छे से रील नहीं बना पाते, जितना बच्चे बना लेते हैं। इस मामले में बच्चों का साथ न मिलने पर वे परेशान हो जाते हैं। हाल ही में एक मां को ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रो रही हैं, और इसका कारण है कि उनके बेटे उनके साथ रील नहीं बना रहे हैं।
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर हेमा भंडारी का है, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं और अपने बेटों के साथ फनी वीडियोज बनाती हैं। इस वायरल वीडियो में हेमा रोती हुई दिख रही हैं, लेकिन वह किसी बड़ी परेशानी या ग़म में नहीं हैं। दरअसल, उन्हें इस बात का दुख है कि उनके बेटे उनके साथ रील नहीं बनाना चाहते। वीडियो में हेमा रोते हुए अपने बेटों से पूछती हैं, तो वह हंसते हुए जवाब देते हैं। इसके बाद, हेमा कैमरे से अपने दर्शकों से कहती हैं कि उनके बेटे उनके साथ रील नहीं बना रहे, जबकि उनका खुद रील बनाने का मन है। बेटे इस पर और ज्यादा हंसते हैं और उन्हें बच्चों की तरह रोते हुए देख प्यार जताते हैं।
https://www.instagram.com/reel/DG4yj0azHpJ/?igsh=MWR6MndxNjFqYTlicQ==

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इसे 46 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जैसे एक ने कहा कि लड़कों की मां बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी लगती हैं, तो किसी ने इसे अब तक की सबसे क्यूट रील बताया। एक अन्य यूजर ने कहा, “आंटी को रुलाओ मत, उनके साथ रील बना लो।” वहीं, एक लड़की ने मजाक करते हुए कहा कि वह खुद जाकर आंटी के साथ रील बना लेगी।

बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश का बड़ा बयान – बाबा दिल्ली चले जाएं और केशव प्रसाद….

सर्वोदय(लखनऊ):- सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने बड़ा बयान दिया है. विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि बाबा दिल्ली चले जाएं और केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश संभाल लें.केशव जी केवल उत्तरप्रदेश के नेता नहीं हैं.वे देश के लाखों दिलों पर राज करने वाले नेता हैं. आगे उन्होंने ये भी कहा कि निश्चित मेरे मन में जो आता है वह पूरा भी होता है और एक दिन समाज इसका गवाह बनेगा. जिसको लेकर केशव प्रसाद मौर्य का भी बयान सामने आया है.

बता दें कि हरियावां विकास खंड के मुरादपुर गांव में सम्राट अशोक जयंती समारोह का आय़ोजन किया गया. जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद थे. इस दौरान भाजपा के विधायक श्यामप्रकाश और कई नेता भी मौजूद थे. भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने बड़ा बयान दिया कि बाबा दिल्ली चले जाएं और केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश संभाल लें.


वहीं विधायक श्यामप्रकाश के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं और अभी वही आगे रहेंगे. हम लोगों के बीच ऐसा नहीं है. उन्होंने अपनी भावना को व्यक्त किया है.

मानो भगवान मिल गए… बीच मैदान कोहली के कदमों में गिरा फैन, झुककर उठाया और लगाया…

0

सर्वोदय:- आईपीएल 2025 (IPL 2025) का धमाकेदार आगाज हुआ। कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए मैच में RCB ने डिफेंडिंग चैंपियन को चारों खाने चित्त कर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की|कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली और RCB को जीत दिलाकर ही सांस ली। मुकाबले के दौरान एक खास लम्हा देखने को मिला जब किंग कोहली का एक जबरा फैन बीच मैदान में आकर उनके पैरों में गिर गया।
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि RCB की बैटिंग पारी के दौरान एक युवा फैन ईडन गार्डन में मौजूद सुरक्षा घेरों को तोड़कर विराट कोहली के पास पहुंच गया। सुरक्षाकर्मी उसके पीछे भागे जरूर, लेकिन प्रशंसक ने हिम्मत नहीं हारी और सीधा कोहली के पैरों में जाकर गिर गया।विराट कोहली के कदमों में गिरकर आशीर्वाद लेने के बाद उस फैन की आंखों में अलग चमक थी। ऐसा लगा मानो उसने भगवान से मिल लिया हो और उसका सपना पूरा हो गया हो। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी भी दिल जीतने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने युवा फैन को झुककर उठाया और फिर गले से लगा लिया। वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि विराट कोहली सेक्युरिटी गार्ड्स से कह रहे हैं कि इसे कुछ मत करना। KKR बनाम RCB मैच का ये लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में RCB ने शानदार खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन KKR को उसी के घर में 7 विकेट से हरा दिया। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और जोश हेजलवुड ने दम दिखाया, वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिलिप साल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने केकेआर को तहस-नहस कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 174 रन बनाए थे, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
विराट कोहली अंत तक डटे रहे और 59 रनों की अहम पारी खेली। वहीं KKR के पुराने दोस्त, इस मैच में उनके सबसे बड़े दुश्मन साबित हुए और इंग्लिश बल्लेबाज ने कोलकाता के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। कोहली और साल्ट ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 95 रन जोड़े। आईपीएल में RCB की तरफ से डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने गेंदबाजी में शानदार काम किया और इसी वजह से उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। क्रुणाल ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

मोदी और योगी की जाएगी कुर्सी ?, बस कुछ ही दिन में फैसला…

सर्वोदय (नई दिल्ली):-भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आने वाल है मार्च से पहले बड़ा उलटफेर होने का अंदेशा लगाया जा रहा है| ऐसा माना जा रहा है पीएम मोदी की कुर्सी जाने वाली हैं|आपको बतादे कि ये सारा खेल 21 मार्च से शुरू हुई नागपुर में संघ की बैठक से जुड़ा है जो 23 मार्च तक चलेगी| देश के पिछले आठ से 10 सालों में संघ की ये सबसे बड़ी बैठक हो रही हैं, जिसमें देश से सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे | प्रधानमंत्री मोदी का संघ के कार्यालय नागपुर जाना और संघ की बैठक में हो रहे निर्णयों के बारे में चर्चा हो रही है, यह स्पष्ट रूप से यह संकेत देता है कि पार्टी और संघ के बीच समीकरण पर गंभीर मंथन हो रहा है।
इसमें एक महत्वपूर्ण सवाल है कि बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के बारे में जो चर्चा हो रही है, वह भारतीय राजनीति में बड़ा उलटफेर ला सकती है। नड्डा के साथ मोदी के रिश्ते और उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही, पीएम मोदी की उम्र को लेकर भी चर्चा हो रही है, क्योंकि मोदी के 75 साल पूरे होने के बाद उनकी भूमिका पर विचार किया जा सकता है।
योगी आदित्यनाथ का प्रमोशन भी एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गया है। उनका हिंदुत्व के प्रति समर्थन और संघ के साथ उनकी निकटता, उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या रक्षा मंत्री के पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बना सकती है। यह भारतीय राजनीति में नए समीकरण और बदलाव का संकेत है, जो आने वाले समय में देश की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।फिलहाल, यह स्थिति 30 मार्च को होने वाले संघ के फैसले के बाद और भी स्पष्ट हो सकती है।

एक ऐसा ठग….सरकारी नौकरी वाली महिला ढूंढो ,प्यार का झांसा…फिर शादी

सर्वोदय(सोनभद्र):- कहानी सच्ची लेकिन है पर फिल्मी कहानी! से कम नहीं जी हां जो महिला आप स्क्रीन पर देख रहे हैं, उनकी कहानी किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं है। इनके पति ने एक-दो नहीं, पूरी 9 शादियां की हैं – और वो भी ज्यादातर सरकारी नौकरी वाली महिलाओं से! जिनमे कोई टीचर, कोई सरकारी क्लर्क है जो इन सभी महिलाओं से किसी से घर के लिए लोन,किसी से गाड़ी के लिए मोटी रकम वसूल रखा है .. फिर नंबर बदलो, शहर बदलो और गायब हो जाओ!
दअरस ये मामला सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना इलाके का है…जहां तीन महिलाओं पहुंचकर ये शिकायत दर्ज करवाई है…ठगी गई पत्नी सरिता ने खुद बताया सहिजन गांव के रहने वाले 45 साल के राजन गहलोत से उनकी मुलाकात साल 2014 में हुी थी…राजन ने खुद लखनऊ में आबकारी विभाग का अनुभाग समीक्षक बताया था… उसने कहा था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है…सरिता सरकारी टीचर है.. राजन ने साल 2014 में उनसे शादी की…और शादी के 2 साल बाद मिलना बंद कर दिया…जब सरिता ने राजन के बारे में जानकीर जुटाई तो पता चला कि उसने 5-6 शादियां और भी कर रखी है…
जब राज खुला, तो पता चला कि वो पहले ही कई शादियाँ कर चुका है — और कम से कम 9 महिलाएं उसके जाल में फंसी हैं। पुलिस को फिलहाल तीन पीड़िताएं सामने मिली हैं, बाकी की तलाश जारी है।
राजन की लव स्कीम का फॉर्मूला था सरकारी नौकरी वाली महिला ढूंढो ,प्यार का झांसा दो शादी करो फिर घर या गाड़ी के नाम पर लोन और फिर… गायब!
सीओ कल्लू सिंह के मुताबिक आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जब पुलिस ने कॉल किया तो उसने कहा — “मैं कुछ नहीं करता…” यानी न नौकरी, न अफसर — बस धोखा ही पेशा है!

“साहब मेरी किताबें अंदर हैं…” — जब बुलडोजर ने एक मासूम की उम्मीदें रौंद दीं

सर्वोदय(अम्बेडकरनगर):- उत्तर प्रदेश के जनपद अम्बेडकरनगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ  एक 6 साल की मासूम बच्ची अनन्या, जो केवल अपनी किताबों के लिए लड़ रही थी—ना कपड़े की चिंता , ना खिलौने की , चिंता थी तो सिर्फ किताबें— इससे बड़ी इंसानियत की मिसाल क्या हो सकती है? और इससे बड़ा क्रूरता का चेहरा क्या हो सकता है कि अधिकारियों ने एक मासूम की पुकार तक नहीं सुनी?
यह घटना न सिर्फ प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर करती है, बल्कि ये भी बताती है कि आज भी हमारे समाज में अनगिनत अनन्या  हैं, जो गरीबी में पलते हुए भी शिक्षा के सपने देखती हैं। और उन्हीं सपनों को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया जाता है।
 “साहब मेरी किताबें अंदर हैं…” — जब बुलडोजर ने एक मासूम की उम्मीदें रौंद दीं
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल की बच्ची अनन्या, अपनी झोपड़ी पर आए बुलडोजर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी रही। वो रोती रही, गिड़गिड़ाती रही — साहब, मेरा घर मत गिराइए… मेरी किताबें अंदर रखी हैं… ना उसे अपने कपड़ों की परवाह थी, ना खिलौनों की। सिर्फ और सिर्फ अपनी किताबें—जो उसका सपना थीं, उसका भविष्य थीं। लेकिन अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। योगी सरकार के बुलडोजर ने सबकुछ तास के पत्तों की तरह बिखेर दिया—घर, सपना और भरोसा।
वीडियो में दिखता है—कैसे छोटी सी अनन्या, जान की परवाह किए बिना, दौड़ती है, झोपड़ी के अंदर जाती है और किताबों से भरा झोला लेकर बाहर आती है। तभी पीछे से उसका घर मलबे में तब्दील हो जाता है।
लोग चिल्लाते रहे, रोकने की कोशिश करते रहे। लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
सवाल ये है:

  • जब सुप्रीम कोर्ट ने बिना नोटिस घर गिराने पर रोक लगाई है, तो ये बुलडोजर किस कानून के तहत चल रहा था?
  • क्या प्रशासन के लिए एक मासूम की किताबों की कोई कीमत नहीं?
  • क्या सरकार सिर्फ चुनावी मंचों से “बेटी पढ़ाओ” का नारा देने तक सीमित है?

अनन्या का झोला भले बच गया हो, लेकिन सवालों का बोझ कहीं भारी है।
और ये तस्वीरें बताती हैं—शिक्षा से प्यार करने वाली एक बच्ची हार गई, और सत्ता का बुलडोजर जीत गया।

महिलाओं को मोदी सरकार की बड़ी सौगात,उन्हीं को मिलेंगे पीएम आवास योजना के 75% घर

सर्वोदय (लखनऊ):- शहरी इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत महिलाओं के लिए अब तक 2.67 लाख से अधिक आवासों को मंजूरी दी जा चुकी है। केंद्र सरकार ने इस योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए कुल 3.53 लाख नए घरों के निर्माण को हरी झंडी दी है, जिनमें से लगभग 75% मकान एकल महिलाओं या विधवा महिलाओं के नाम पर होंगे।यह निर्णय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति की पहली बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने की।

किन राज्यों को मिला लाभ?

इन घरों का निर्माण 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:

  • उत्तर प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • बिहार
  • हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ओडिशा
  • पुडुचेरी
  • राजस्थान
  • तेलंगाना

सामाजिक वर्गों के लिए आरक्षित घर

स्वीकृत घरों में से:

  • 80,850 मकान अनुसूचित जाति (SC) के लाभार्थियों को
  • 15,928 मकान अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए
  • 2,12,603 मकान अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों को आवंटित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष सहायता

पीएम आवास योजना 2.0 के तहत मिलने वाली केंद्र की मदद के अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से:

  • 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 30,000 रुपये
  • और 40 वर्ष से अधिक की अविवाहित महिलाओं को 20,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है।