सर्वोदय(नई दिल्ली):- भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने रमज़ान के खास मौके पर एक अहम पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘सौगात-ए-मोदी’। इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचने का है। यह कदम पार्टी के सामाजिक दायित्व को निभाने और मुस्लिम समुदाय से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान का उद्देश्य:
रमज़ान के महीने में भा.ज.पा. ने यह विशेष अभियान शुरू किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम परिवारों को राहत पहुंचाई जा सके। पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मस्जिदों के माध्यम से इस अभियान को अंजाम देंगे, जहां जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी।
क्या होगा इसमें खास?
‘सौगात-ए-मोदी’ किट में उन मुस्लिम परिवारों के लिए जरूरी सामान होगा, जिनकी इस समय मदद की आवश्यकता है। इन किट्स में चावल, आटा, दाल, तेल, साथ ही खजूर, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स जैसी सामग्री शामिल की जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए सलवार-कुर्ता और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा भी इन किट्स में होंगे।
किट का वितरण:
इस अभियान के तहत भा.ज.पा. के 32,000 कार्यकर्ता देश भर की मस्जिदों से 100-100 जरूरतमंद व्यक्तियों का चयन करेंगे और उन्हें ये विशेष किट वितरित करेंगे। हर किट की कीमत लगभग ₹500 से ₹600 के बीच होगी।
समाज को जोड़ने की पहल:
भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता इस पहल को सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। रमज़ान के पाक महीने में इस तरह की मदद मुस्लिम समुदाय को इस विश्वास के साथ जोड़ने में सहायक साबित हो सकती है कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान भा.ज.पा. के लिए एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है, क्योंकि यह पार्टी के लिए मुस्लिम समुदाय से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। वहीं, यह अभियान समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने का भी प्रयास कर रहा है। यह पहल भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जो न केवल रमज़ान के महीनें को खास बना रहा है, बल्कि पार्टी और मुस्लिम समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद की शुरुआत कर रहा है।
32 लाख मुस्लिम परिवारों को मिलेगा तोहफा,रमज़ान के अवसर पर बीजेपी ने शुरू किया ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान
शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या,औरैया में सौरभ जैसा हत्याकांड
सर्वोदय(औरैया):- मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा ही एक चौंकाने वाला मामला औरैया जिले में सामने आया है। सहार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
15 दिन पहले हुई थी शादी, फिर रची गई खौफनाक साजिश
यह मामला सहार थाना क्षेत्र के दिलीप यादव (25) और प्रगति यादव (22) से जुड़ा है, जिनकी शादी महज 15 दिन पहले, 5 मार्च को हुई थी। 19 मार्च को दिलीप पर जानलेवा हमला हुआ। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार, पुलिस को खेत में गंभीर रूप से घायल युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दिलीप को इलाज के लिए बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर हालत के चलते दिलीप को सैफई अस्पताल रेफर किया गया, फिर उसे ग्वालियर और आगरा ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार ने 20 मार्च को उसे औरैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 21 मार्च की रात उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी से खुला राज, पत्नी और प्रेमी निकले गुनहगार
पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि दिलीप की हत्या की साजिश उसकी पत्नी प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग उर्फ मनोज ने मिलकर रची थी।
सुपारी देकर करवाई हत्या
इस खौफनाक साजिश के तहत दोनों ने अछल्दा निवासी रामजी चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाने की योजना बनाई। तय प्लान के मुताबिक, 19 मार्च को चौधरी ने दिलीप को बहाने से बुलाया और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेतों की ओर ले गया। वहां, उसने दिलीप के साथ मारपीट की और गोली मारकर उसे मरा समझकर फरार हो गया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पत्नी प्रगति यादव, उसका प्रेमी अनुराग उर्फ मनोज और सुपारी किलर रामजी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शादी के बावजूद प्रगति का अनुराग से प्रेम संबंध जारी था, और दोनों ने मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
कार में ट्रैक्टर टच होने पर अधिकारी की पत्नी ने चालक को सरेराह पीटा
सर्वोदय (हमीरपुर):- उत्तर प्रदेश के जपनद हमीरपुर में जिला उद्यान अधिकारी की पत्नी का कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। ट्रैक्टर कार में टच होने पर अधिकारी की पत्नी ने चालक को सरेराह पीटना शुरू कर दिया।
पहले उसपर थप्पड़ बरसाए फिर कॉलर पकड़कर बीच सड़क उसे बेइज्जत करती रही। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो उनसे भी नोकझोंक की। कुछ देर में ट्रैक्टर का मालिक भी पहुंच गया। इस घटनाक्रम का वीडियो कई लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मजमा ज्यादा जुटा को पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
https://x.com/sarvodaynews/status/1904390965210849671?t=yrooWg9kfISbg0Ni1KLHYw&s=19
अधिकारी की पत्नी अपने पिता के साथ कार से कानपुर जा रही थी। तभी रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास उनकी कार को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टच कर दिया। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार में सवार अधिकारी की पत्नी का पारा हाई हो गया। महिला ने ट्रैक्टर का कुछ दूर पीछा किया और फिर चालक को कॉलर पकड़कर खींच लिया। इसके बाद उसे कई थप्पड़ भी लगाए। उसका कॉलर पकड़कर खींचते हुए अपनी कार तक लेकर गई।
इस दौरान हाईवे में जाम की स्थिति पैदा हो गई। महिला को इस तरह पीटने का कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनसे नोंकझोंक भी हुई। महिला काफी गुस्से में लोगों से भी भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने शुरू हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसमें दोनों पक्षों को शांत कराया। तब तक महिला के अधिकारी पति भी हाजिर हो गए। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
गर्मियों में वजन घटाने के लिए सत्तू है सबसे बेहतरीन देसी तरीका, जानें कैसे करें इसे डाइट में शामिल
सर्वोदय (लाइफस्टाइल):-गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ताजगी से भरपूर रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सत्तू आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं सत्तू को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें और इसके फायदे क्या हैं।
सत्तू क्या है? सत्तू को चने, जौ, या मक्का के आटे से तैयार किया जाता है। यह एक प्रकार का पौष्टिक और ऊर्जा देने वाला खाद्य पदार्थ है, जो खासतौर पर उत्तर भारत और बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बहुत लोकप्रिय है। सत्तू में फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद है।
सत्तू के फायदे:
- वजन घटाने में मदद: सत्तू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
- हाइड्रेशन: गर्मी में सत्तू पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
- पाचन में सुधार: सत्तू का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
- ऊर्जा का स्रोत: सत्तू शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे दिनभर की थकान दूर हो जाती है।
- सत्तू को डाइट में कैसे शामिल करें?
- सत्तू शरबत: सत्तू को ठंडे पानी के साथ मिलाकर एक ताजगी से भरपूर शरबत तैयार किया जा सकता है। इसमें नींबू, नमक और काला नमक डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
- सत्तू पराठा: सत्तू को आटे के साथ मिलाकर पराठा तैयार किया जा सकता है। यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट या लंच विकल्प हो सकता है
- सत्तू सलाद: सत्तू को कच्ची सब्जियों और मसालों के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट सलाद तैयार किया जा सकता है।
- सत्तू गर्मियों में न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि यह वजन घटाने के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसको अपनी डाइट में शामिल करके आप हेल्दी और फिगर मेंटेन कर सकते हैं। तो इस गर्मी में सत्तू का सेवन करें और खुद को फिट और तंदुरुस्त रखें!
नोट: सत्तू का सेवन अधिक मात्रा में न करें। इसे एक संतुलित आहार के रूप में ही सेवन करें। साथ ही, अधिकतर डाइट प्लान में सत्तू को सुबह या दोपहर में शामिल करना सबसे अच्छा होता है।
दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर कैश मिलने पर अखिलेश यादव का तंज, महाकुंभ आयोजन पर भी उठाए सवाल
सर्वोदय(लखनऊ):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर कथित तौर पर नकदी मिलने की घटना पर कटाक्ष किया है। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, “संभव है कि वह पैसा उधार लिया गया हो। अभी तो केवल कुछ रकम ही सामने आई है। उत्तराखंड में हमने सैकड़ों करोड़ की नकदी जब्त होते देखी है, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह धन किसका था।”
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “इतने पवित्र आयोजन के दौरान जिन श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई या जो लोग लापता हुए, उन्हें लेकर सरकार न तो मुआवजा देना चाहती है और न ही गुमशुदा लोगों को ढूंढने की गंभीर कोशिश कर रही है।”
सपा प्रमुख ने सरकार के “डिजिटल महाकुंभ” के दावे पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि यदि यह आयोजन वाकई डिजिटल था, तो “ड्रोन और CCTV फुटेज कहां गए? जब लोगों की जान गई या वे खो गए, तो तकनीक का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया?”
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में आग लग गई थी। उस समय वह शहर से बाहर थे। आग बुझाने के दौरान बंगले के भीतर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की बात सामने आई थी, जिसमें से काफी हिस्सा जल चुका था। यह जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो मामला सार्वजनिक हुआ। हालांकि, न्यायमूर्ति वर्मा ने इन आरोपों को निराधार और असत्य बताया है।
क्या फिर सलमान के चेहरे पर बिकेगी ‘सिकंदर’?कहानी का कुछ …
सर्वोदय(मुंबई):- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत, इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज उनकी फैन-फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है और हर कोई एक्टर की एक-एक मूवी का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार करता है।ऐसे में सलमान भी दर्शकों को निराश नहीं करते। इन दिनों वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी का ट्रेलर आज यानी 23 मार्च को जारी किया गया, जो लगभग 3:37 मिनट का था।
सलमान खान के फैंस जिस बेसब्री के साथ इसे देखने का इंतजार कर रहे थे,
इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 23 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, लेकिन फैंस की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आया। करीब 3 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स की कमी, अनुमानित क्लाइमैक्स और पुराने एक्शन सीन्स की झलक ने दर्शकों को निराश किया। सलमान खान इस फिल्म में मसीहा के किरदार में नजर आते हैं, लेकिन यह अंदाज दर्शक पहले ही ‘किक’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना के किरदार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ट्रैजिक अंत कहानी का अहम मोड़ हो सकता है।
फिल्म की कहानी अब भी स्पष्ट नहीं है, जो एक ओर दर्शकों की जिज्ञासा बनाए रख सकती है, तो दूसरी ओर यह जोखिम भी बन सकती है यदि कहानी दमदार नहीं हुई। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को लेकर भी लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, जिसमें दोनों के बीच उम्र का अंतर एक बड़ी चर्चा का विषय बना है।
बावजूद इसके, फिल्म को ईद रिलीज का फायदा मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि सलमान की पिछली कुछ ईद रिलीज़ जैसे ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘रेस 3’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। ऐसे में अब ‘वॉन्टेड’, ‘भारत’ या ‘सुल्तान’ जैसी ब्लॉकबस्टर की तर्ज पर दर्शक एक बार फिर सलमान से वही जादू दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं।
वित्तीय मोर्चे पर फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही बड़ा सौदा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिकंदर’ ने नेटफ्लिक्स, जी टीवी और म्यूजिक राइट्स के जरिये करीब 165 करोड़ रुपये की नॉन-थियेट्रिकल डील कर ली है। फिल्म का कुल बजट लगभग 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए कम से कम 400 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी।
अब देखना यह होगा कि ‘सिकंदर’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आईपीएल 2025 में चमका मुंबई इंडियंस का नया सितारा – विग्नेश पुथुर
सर्वोदय(IPL 2025):- आईपीएल का 18वां सीजन रोमांच से भरपूर रहा और मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में एक नया चेहरा सबके बीच छा गया। भले ही मुकाबला सीएसके के पक्ष में गया, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले 24 वर्षीय स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा, यहाँ तक कि महेंद्र सिंह धोनी भी उनकी गेंदबाज़ी से प्रभावित नजर आए।
शानदार डेब्यू:
चेन्नई के खिलाफ पुथुर ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके — इनमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वह रोहित शर्मा की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतरे थे।
कहां से हैं पुथुर?
विग्नेश केरल के मलप्पुरम ज़िले से हैं। उनके पिता ऑटो ड्राइवर हैं और मां गृहिणी। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। एक अलग अंदाज़ में गेंदबाजी करने के कारण वे जल्दी चर्चा में आ गए और केरल क्रिकेट लीग के उद्घाटन सीज़न में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे मुंबई इंडियंस के स्काउट्स की नजर उन पर पड़ी।
साउथ अफ्रीका से खास ट्रेनिंग:
मुंबई इंडियंस ने 2025 की शुरुआत में उन्हें SA20 लीग के दौरान नेट गेंदबाज के रूप में साउथ अफ्रीका भेजा। वहाँ उन्होंने राशिद खान से स्पिन गेंदबाजी के गुर सीखे और टीम के खर्च पर पूरा अनुभव हासिल किया।
भविष्य का सितारा?
मुंबई इंडियंस पहले भी बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार्स को तराश चुकी है। अब सबकी निगाहें विग्नेश पुथुर पर हैं – क्या वह भी उस लिस्ट में शामिल हो पाएंगे? अगर उनकी शुरुआत देखकर अंदाजा लगाया जाए, तो ये तय है कि यह युवा खिलाड़ी आईपीएल में बड़ा नाम बन सकता है।



