Wednesday, June 17, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 305

बिस्तर के नीचे छुपकर कर रहे थे संबंध, पड़ोसियों ने पकड़ा

सर्वोदय (वायरल विडियो):- शोसल  मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमिका के घर में उसका प्रेमी छिपा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही घर का दरवाजा खुलता है, एक युवक बेड के नीचे से निकलता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं.
दावा किया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी परिवार या पड़ोसियों को दे दी. इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया अंदर जाने पर देखा कि प्रेमी बेड के नीचे छिपा हुआ था. कुछ ही देर में वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने प्रेमी को ट्रोल किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये सच में बेडरूम सीक्रेट था.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में होता था, लेकिन अब रियल लाइफ में भी देखने को मिल रहा है.”
हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. न ही यह साफ हो पाया है कि वीडियो में दिख रहे युवक युवती का क्या रिश्ता है. लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं इसे जमकर शेयर किया जा रहा है.
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो हो सकता है, जबकि कुछ इसे नैतिकता से जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल, इस वीडियो की हकीकत सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.

पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, बच्चों को खुद पालने का लिया फैसला

सर्वोदय(संतकबीरनगर):- उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि यह शादी खुद उसके पति ने कराई और अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

मंदिर में कराई पत्नी की शादी

यह मामला धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ कोर्ट से नोटरी बनवाई और फिर मंदिर में उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और लोग इस अनोखी घटना की चर्चा करने लगे।

नौ साल की शादी तोड़ी, दो बच्चों को छोड़ा

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी 2017 में हुई थी और उसके दो बच्चे भी थे। इसी बीच, महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जब यह बात उसके पति को पता चली, तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पति ने गांव वालों के सामने फैसला रखा कि उसकी पत्नी खुद तय करेगी कि वह किसके साथ रहना चाहती है। महिला ने प्रेमी को चुना, जिससे पूरा समाज चौंक गया।

पति ने बच्चों की जिम्मेदारी खुद उठाई

महिला के फैसले के बाद पति ने उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी और खुद बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। इस दौरान गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी का जयमाल कराया और पति भी इसका साक्षी बना।

पति ने दिखाया बड़ा दिल, बच्चों के साथ नए सफर पर निकला

बबलू नाम के इस व्यक्ति की शादी 2017 में गोरखपुर जिले के भूलनचक गांव की राधिका से हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था और उनके दो बच्चे हुए—7 साल का आर्यन और 2 साल की शिवानी। बबलू काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था, इसी दौरान राधिका का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जब यह बात परिवार तक पहुंची, तो बबलू ने किसी भी तरह के झगड़े या विवाद के बजाय शांति से अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला किया।

आमतौर पर ऐसे मामलों में विवाद, झगड़े और कभी-कभी हिंसा तक हो जाती है, वहीं बबलू ने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए अपनी पत्नी की खुशी को प्राथमिकता दी। हालांकि, यह सवाल भी उठता है कि दो मासूम बच्चों का क्या कसूर था, जो मां के बिना बड़े होंगे। यह घटना समाज के लिए एक संदेश है कि रिश्तों में जबरदस्ती की जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन किसी भी फैसले का असर बच्चों की जिंदगी पर जरूर पड़ता है।

एक बोतल पर दूसरी FREE, शराब पर मिला बंपर ऑफर तो ठेकों पर लगी लंबी कतारें

सर्वोदय(लखनऊ):- उत्तर प्रदेश में शराब विक्रेताओं ने अपना पुराना स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करने के लिए जबरदस्त छूट की घोषणा की है। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि राज्य में नई शराब नीति लागू होने वाली है, जिसमें नए टेंडर जारी किए जाएंगे। इस स्थिति में दुकानदार तेजी से स्टॉक खाली करना चाहते हैं और इसी प्रयास में एक बोतल पर दूसरी बोतल फ्री जैसी स्कीम पेश की गई है। नोएडा समेत कई शहरों में शराब के ठेकों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

लखनऊ और अन्य जिलों में भी दुकानदारों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर ग्राहकों को सस्ते दामों पर शराब खरीदने का मौका दिया है। उनका कहना है कि यदि नई नीति लागू होने से पहले स्टॉक खत्म नहीं हुआ तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए वे ग्राहकों को लुभाने के लिए इस तरह के आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।

असल में, शराब विक्रेताओं ने सरकार से अनुरोध किया था कि 31 मार्च से पहले उनका बचा हुआ स्टॉक वापस ले लिया जाए। लेकिन जब सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया, तो उन्होंने मजबूरी में खुद ही स्टॉक खत्म करने के लिए भारी छूट देने का फैसला किया।

नोएडा , मुज़फ्फरनगर सहित अन्य जिलों में शराब दुकानों पर इस ऑफर के चलते लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ग्राहक इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए उमड़ पड़े हैं। यदि सरकार ने स्टॉक वापस लेने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया, तो संभावना है कि यह छूट 31 मार्च तक जारी रहेगी।

आगरा में अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

सर्वोदय(आगरा, वायरल विडियो):- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अंतिम संस्कार के दौरान भा.ज.पा. विधायक और एक पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई हो गई। यह घटना  उस समय हुई जब दोनों नेता एक ही श्मशान घाट में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल है।
हाथापाई का वीडियो वायरल:
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच तीखी बहस के बाद गहमागहमी बढ़ जाती है। दोनों के बीच शब्दों की जंग के बाद स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि दोनों नेता आपस में भिड़ जाते हैं। इस वीडियो को देखकर यह स्पष्ट होता है कि दोनों नेताओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जो अंततः हाथापाई में बदल गया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना का कारण:
सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद एक राजनीतिक मुद्दे पर हुआ, जिसमें दोनों नेताओं के बीच पूर्व की किसी राजनीतिक घटना या बयानबाजी को लेकर टकराव था। हालांकि, वीडियो में दोनों के बीच सटीक बातचीत नहीं सुनाई दे रही है, लेकिन विवाद का मुख्य कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता ही बताया जा रहा है। वही कुछ लोगो का कहना है कि फोटो खिचवाने को लेकर ये धक्कामुक्की मुक्की हुआ है |
घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हाथापाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक दबाव और असंवेदनशीलता का उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने इसे उनके निजी विवादों का परिणाम करार दिया। घटना के वीडियो के वायरल होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है, खासकर जब पार्टी के नेताओं का यह बर्ताव सार्वजनिक रूप से सामने आ रहा है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचा सकता है। वहीं, सपा के नेताओं ने इस मामले को लेकर भाजपा की आलोचना की है और इसे पार्टी के आंतरिक संघर्ष का परिणाम बताया है।आगरा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हुई हाथापाई की यह घटना न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का कारण बन चुकी है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे सकती है।

32 लाख मुस्लिम परिवारों को मिलेगा तोहफा,रमज़ान के अवसर पर बीजेपी ने शुरू किया ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान

सर्वोदय(नई दिल्ली):- भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने रमज़ान के खास मौके पर एक अहम पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘सौगात-ए-मोदी’। इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचने का है। यह कदम पार्टी के सामाजिक दायित्व को निभाने और मुस्लिम समुदाय से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान का उद्देश्य:
रमज़ान के महीने में भा.ज.पा. ने यह विशेष अभियान शुरू किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम परिवारों को राहत पहुंचाई जा सके। पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मस्जिदों के माध्यम से इस अभियान को अंजाम देंगे, जहां जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी।
क्या होगा इसमें खास?
‘सौगात-ए-मोदी’ किट में उन मुस्लिम परिवारों के लिए जरूरी सामान होगा, जिनकी इस समय मदद की आवश्यकता है। इन किट्स में चावल, आटा, दाल, तेल, साथ ही खजूर, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स जैसी सामग्री शामिल की जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए सलवार-कुर्ता और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा भी इन किट्स में होंगे।
किट का वितरण:
इस अभियान के तहत भा.ज.पा. के 32,000 कार्यकर्ता देश भर की मस्जिदों से 100-100 जरूरतमंद व्यक्तियों का चयन करेंगे और उन्हें ये विशेष किट वितरित करेंगे। हर किट की कीमत लगभग ₹500 से ₹600 के बीच होगी।
समाज को जोड़ने की पहल:
भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता इस पहल को सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। रमज़ान के पाक महीने में इस तरह की मदद मुस्लिम समुदाय को इस विश्वास के साथ जोड़ने में सहायक साबित हो सकती है कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान भा.ज.पा. के लिए एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है, क्योंकि यह पार्टी के लिए मुस्लिम समुदाय से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। वहीं, यह अभियान समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने का भी प्रयास कर रहा है। यह पहल भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जो न केवल रमज़ान के महीनें को खास बना रहा है, बल्कि पार्टी और मुस्लिम समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद की शुरुआत कर रहा है।

शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या,औरैया में सौरभ जैसा हत्याकांड

सर्वोदय(औरैया):- मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा ही एक चौंकाने वाला मामला औरैया जिले में सामने आया है। सहार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

15 दिन पहले हुई थी शादी, फिर रची गई खौफनाक साजिश
यह मामला सहार थाना क्षेत्र के दिलीप यादव (25) और प्रगति यादव (22) से जुड़ा है, जिनकी शादी महज 15 दिन पहले, 5 मार्च को हुई थी। 19 मार्च को दिलीप पर जानलेवा हमला हुआ। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार, पुलिस को खेत में गंभीर रूप से घायल युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दिलीप को इलाज के लिए बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर हालत के चलते दिलीप को सैफई अस्पताल रेफर किया गया, फिर उसे ग्वालियर और आगरा ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार ने 20 मार्च को उसे औरैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 21 मार्च की रात उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी से खुला राज, पत्नी और प्रेमी निकले गुनहगार
पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि दिलीप की हत्या की साजिश उसकी पत्नी प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग उर्फ मनोज ने मिलकर रची थी।

सुपारी देकर करवाई हत्या
इस खौफनाक साजिश के तहत दोनों ने अछल्दा निवासी रामजी चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाने की योजना बनाई। तय प्लान के मुताबिक, 19 मार्च को चौधरी ने दिलीप को बहाने से बुलाया और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेतों की ओर ले गया। वहां, उसने दिलीप के साथ मारपीट की और गोली मारकर उसे मरा समझकर फरार हो गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पत्नी प्रगति यादव, उसका प्रेमी अनुराग उर्फ मनोज और सुपारी किलर रामजी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शादी के बावजूद प्रगति का अनुराग से प्रेम संबंध जारी था, और दोनों ने मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

दरवाजा बंद कर पति को बेरहमी से पीटा, युवक चिल्लाया ‘मम्मी बचाओ’,

सर्वोदय(वायरल विडियो):- देश भर में पत्नियों की क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश  के जनपद मेरठ में मुस्कान ने जिस तरह अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की जघन्य हत्या की, उस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया।वहीं मध्य प्रदेश के सतना से एक पति की प्रताड़ना का मामला सामने आया है।
जानकरी के अनुसार मामला सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र का है। वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह महिला दरवाजा बंद करके अपने पति को पीट रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी अपने पति की बेरहमी से पिटाई कर रही है। वहीं युवक मम्मी बचाओ, मम्मी बचाओ की गुहार लगाता नजर आ रहा है।
पति-पत्नी की पहचान सिंधी कैंप निवासी अंकित और ज्योति वर्मा के रूप में हुई है। अंकित के मुताबिक 2017 में उसका विवाह ज्योति वर्मा से हुआ था। लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसका प्रकरण कोर्ट में है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर उसके साथ मारपीट करती है। वायरल वीडियो में पति की पिटाई होते हुए देखा भी जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला 3 महीने पुराना है। वीडियो के पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार में ट्रैक्टर टच होने पर अधिकारी की पत्नी ने चालक को सरेराह पीटा

सर्वोदय (हमीरपुर):-  उत्तर प्रदेश के जपनद हमीरपुर में जिला उद्यान अधिकारी की पत्नी का कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है।  ट्रैक्टर कार में टच होने पर अधिकारी की पत्नी ने चालक को सरेराह पीटना शुरू कर दिया।
पहले उसपर थप्पड़ बरसाए फिर कॉलर पकड़कर बीच सड़क उसे बेइज्जत करती रही। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो उनसे भी नोकझोंक की। कुछ देर में ट्रैक्टर का मालिक भी पहुंच गया। इस घटनाक्रम का वीडियो कई लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मजमा ज्यादा जुटा को पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।

https://x.com/sarvodaynews/status/1904390965210849671?t=yrooWg9kfISbg0Ni1KLHYw&s=19

अधिकारी की पत्नी अपने पिता के साथ कार से कानपुर जा रही थी। तभी रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास उनकी कार को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टच कर दिया। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार में सवार अधिकारी की पत्नी का पारा हाई हो गया। महिला ने ट्रैक्टर का कुछ दूर पीछा किया और फिर चालक को कॉलर पकड़कर खींच लिया। इसके बाद उसे कई थप्पड़ भी लगाए। उसका कॉलर पकड़कर खींचते हुए अपनी कार तक लेकर गई।
इस दौरान हाईवे में जाम की स्थिति पैदा हो गई। महिला को इस तरह पीटने का कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनसे नोंकझोंक भी हुई। महिला काफी गुस्से में लोगों से भी भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने शुरू हो गए।  मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसमें दोनों पक्षों को शांत कराया। तब तक महिला के अधिकारी पति भी हाजिर हो गए। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

ट्रेन के बाथरूम से कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

सर्वोदय (वायरल विडियो):- सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो देखने के बाद आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाते। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में एक महिला ट्रेन के बाथरूम को खोलने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन अंदर से कोई दरवाजा नहीं खोलता। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने के बाद एक युवती बाहर निकलती है, और फिर कुछ ही सेकंड बाद एक युवक भी उसी बाथरूम से बाहर आता है।
यह दृश्य देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि बाथरूम के अंदर एक कपल था। वीडियो को किसी यात्री ने चुपके से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया है।

https://www.instagram.com/reel/DGuKiYcIxtU/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे रेलवे नियमों का उल्लंघन मान रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर मजेदार और चौंकाने वाली टिप्पणियां की हैं।
क्या है सच्चाई? फिलहाल, इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है। क्या वास्तव में बाथरूम के अंदर कोई अनुशासनहीनता हो रही थी या यह महज एक संयोग था, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं आई है।सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं जारी हैं और लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। वीडियो का सच क्या है, यह तो जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

कुणाल कामरा के तंज से महाराष्ट्र में बवाल,एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक टिप्पणी ने…

सर्वोदय :- महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी ने राज्य में हंगामा मचा दिया है। कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र सरकार के नेता को लेकर कटाक्ष किया, जिससे शिवसेना कार्यकर्ता उग्र हो गए और तोड़फोड़ तक पर उतर आए। इस बीच पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
कुणाल कामरा ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का उपयोग करते हुए शिंदे पर तंज किया। उन्होंने कहा, ”पहले शिवसेना बीजेपी से बाहर आई, फिर शिवसेना ने खुद को ही छोड़ दिया, एनसीपी ने भी वही किया। एक वोटर को 9 बटन मिल गए, लोग कंफ्यूज हो गए।’’ इसके बाद उन्होंने शिंदे को निशाना बनाते हुए कहा, ”ठाणे के एक रिक्शा वाले, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, गुवाहाटी में छुप जाए।

https://x.com/i/status/1903819664909864974

इस पर मुंबई पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर कामरा की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर और दूसरी एफआईआर खार इलाके के होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की घटना के संबंध में है, जहां कामरा का शो शूट हो रहा था।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कॉमेडी के अपने उसूल होते हैं, लेकिन यदि किसी ने जानबूझकर बड़े नेताओं को अपमानित करने की कोशिश की, तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा, “2024 के चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं। कामरा को अपनी सीमाएं समझनी चाहिए, और अगर वे ऐसा करते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात) और 356(2) (मानहानि) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।