आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार देंगे बड़ा संदेश

नई दिल्ली/सर्वोदय:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनका पहला सार्वजनिक बयान होगा, जिसे पूरे देश और दुनिया की निगाहें बड़े ध्यान से देख रही हैं।

ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदला सुरक्षा परिदृश्य

भारत ने 6 और 7 मई की रात को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8 से 10 मई के बीच भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिशें कीं।

पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन जैसे पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इसके अलावा पसरूर और सियालकोट स्थित एविएशन बेस की रडार साइट्स भी नष्ट कर दी गईं।

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने जानकारी दी कि इन जवाबी हमलों में 35-40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि “भारत ने अपने सभी सामरिक लक्ष्य प्राप्त कर लिए हैं।”

संघर्ष विराम की दिशा में बढ़ते कदम

दो दिन पहले भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र — तीनों मोर्चों पर तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया गया है। यह समझौता चार दिनों की तीव्र सैन्य झड़पों के बाद हुआ है, जब क्षेत्र में व्यापक युद्ध की आशंका गहराने लगी थी।

देश को मिलेगा महत्वपूर्ण संदेश

प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब देश में राष्ट्रवाद, सुरक्षा और कूटनीति पर चर्चा अपने चरम पर है। माना जा रहा है कि वे इस संबोधन में:

  • ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे
  • राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार के रुख को स्पष्ट करेंगे
  • और संभवतः आगामी रणनीति या कूटनीतिक दिशा की जानकारी देंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles