Home Blog Page 284

Video: मां की गेंदबाज़ी के आगे बोल्ड हुए श्रेयस अय्यर, फैंस बोले – बॉल हो या चप्पल, मॉम का निशाना कभी नहीं चूकता!

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस बार मैदान पर नहीं, बल्कि घर की गैलरी में क्लीन बोल्ड हो गए — और आउट करने वाली थीं खुद उनकी मां! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।

वीडियो को श्रेयस अय्यर की आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें मां-बेटे के बीच हो रहा यह क्यूट क्रिकेट मैच लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेयस घर की गैलरी में बैटिंग कर रहे हैं और उनकी मां बॉलिंग कर रही हैं। पहली गेंद पर अय्यर जैसे-तैसे बच जाते हैं, लेकिन दूसरी गेंद ने उनका विकेट उड़ा दिया! गेंद सीधा स्टंप (दीवार) से टकराती है और उनकी मां खुशी से झूम उठती हैं, दोनों हाथ हवा में उठाकर ज़ोर से कहती हैं – “आउट!”

इस वीडियो को देखकर फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट्स की बौछार कर दी।

  • एक यूजर ने लिखा, “बॉल हो या चप्पल, मां का निशाना कभी नहीं चूकता!”
  • दूसरे ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “मां का सेलिब्रेशन देखने लायक है!”
  • एक और यूजर ने लिखा, “मॉम को अंडरएस्टिमेट मत करना, वो परफेक्ट ऑलराउंडर हैं।”
  • एक फैन ने नवजोत सिंह सिद्धू की स्टाइल में लिखा, “गुरु, बॉल ने पड़ के जो काटा बदला है उसका कोई जवाब नहीं…खटैक!”
  • वहीं एक और फनी कमेंट आया, “शायद मां को बेटे की कमजोरी पता है!”

श्रेयस अय्यर और उनकी मां के इस वीडियो ने दिखा दिया कि क्रिकेट सिर्फ मैदान का खेल नहीं, यह रिश्तों का भी जश्न है। जहां हर मैच में जीत मायने रखती है, वहीं इस ‘मॉम वर्सेज़ सन’ मुकाबले में हार भी बहुत प्यारी लगी।

रोज सुबह इस पत्ते को खाने से दूर होगा तनाव और एंजाइटी, दिमाग रहेगा शांत, जाने?

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- Tulsi Health Benefits: आयुर्वेद में तुलसी को “जड़ी-बूटियों की रानी” कहा जाता है। इसके पत्तों में मौजूद औषधीय गुण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक समस्याओं जैसे स्ट्रेस (तनाव), एंजाइटी (चिंता) और नींद की समस्या को भी दूर करने में मदद करते हैं।

अगर आप रोज सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करते हैं, तो यह आपके दिमाग को शांत करता है और दिनभर आपको मानसिक रूप से स्थिर बनाए रखता है।

तुलसी का सेवन क्यों है फायदेमंद?

1. मानसिक तनाव से राहत (Relieves Stress)

तुलसी के पत्तों में एडाप्टोजेन (Adaptogen) नामक तत्व होते हैं जो शरीर के कोर्टिसोल (Stress Hormone) को नियंत्रित करते हैं। इससे तनाव स्वतः ही कम होता है और मन शांत रहता है।

2. एंजाइटी और बेचैनी को दूर करे (Reduces Anxiety)

तुलसी में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड्स न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित करते हैं। इसका असर मूड पर भी पड़ता है, जिससे घबराहट और निगेटिव विचारों में कमी आती है।

3. बेहतर नींद में सहायक (Improves Sleep Quality)

अगर आपको नींद नहीं आती या बार-बार टूटती है, तो तुलसी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। इसके सेवन से ब्रेन शांत होता है, जिससे गहरी और रिलैक्सिंग नींद आती है।

4. माइग्रेन और सिरदर्द में राहत (Fights Migraine)

तुलसी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिमाग की सूजन को कम करते हैं और माइग्रेन व सिरदर्द जैसी समस्याओं में राहत देते हैं।

 कैसे करें तुलसी का सेवन?

  • सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं।
  • या फिर तुलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं।
  • ध्यान रखें: तुलसी के पत्तों को चबाकर खाएं, निगलें नहीं। इससे इसके पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में जाते हैं।

नोट:-यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

1 जुलाई 2025 से लागू हुए बड़े बदलाव: रेलवे टिकट, एलपीजी सिलेंडर, क्रेडिट कार्ड शुल्क और ज्यादा पर सीधा असर

सर्वोदय न्यूज़:- हर महीने की पहली तारीख की तरह, जुलाई 2025 भी कई अहम बदलावों के साथ शुरू हुआ है। ये नियम आपके रोजमर्रा के खर्च और सुविधाओं को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। जानिए किन क्षेत्रों में हुए हैं बदलाव और आपकी जेब पर इसका कैसा असर पड़ेगा।

रेलवे टिकट महंगा: लंबी दूरी के सफर पर जेब ढीली

1 जुलाई से रेलवे टिकट दरों में बढ़ोतरी की गई है।

  • नॉन-एसी टिकट: प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा
  • एसी टिकट: प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज्यादा
  • 500 किलोमीटर से कम दूरी पर कोई बदलाव नहीं
  • 1000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर नया किराया लागू

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी

अब आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य हो गया है।

  • ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन सिर्फ आधार लिंक मोबाइल पर आएगा
  • रेलवे एजेंट तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे

पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी, लिंक न होने पर पैन होगा निष्क्रिय

  • नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार अनिवार्य
  • पुराने पैन को 31 दिसंबर 2025 तक आधार से लिंक करना जरूरी
  • लिंक न करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड अमान्य माना जाएगा

जीएसटी रिटर्न में बदलाव: फॉर्म GSTR-3B होगा ऑटोफिल्ड

  • अब GSTR-3B फॉर्म में डाटा जीएसटीआर-1 और 1A से स्वतः भरेगा
  • करदाता इसमें खुद बदलाव नहीं कर पाएंगे
  • गलतियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

क्रेडिट कार्ड और एटीएम से जुड़े चार्ज में बदलाव

बैंकों जैसे HDFC, ICICI, Axis और Kotak ने शुल्कों में संशोधन किया है:

  • एटीएम निकासी की फ्री लिमिट के बाद ज्यादा चार्ज
  • कुछ क्रेडिट कार्ड पर एनुअल फीस में इजाफा
  • सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में राहत

  • कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा) की कीमत में ₹58.50 की कटौती
  • दिल्ली में नई कीमत ₹1665
  • घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) की कीमत में कोई बदलाव नहीं

आईटीआर फाइल करने की समय सीमा बढ़ी

  • आयकर रिटर्न (ITR) की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है
  • सैलरीड टैक्सपेयर्स को राहत
  • रिटर्न जल्दी फाइल करना अब भी बेहतर विकल्प है

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए BBPS अनिवार्य

  • अब सभी क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से किया जाएगा
  • इससे फोनपे, बिलडेस्क जैसे थर्ड-पार्टी एप्स प्रभावित होंगे
  • वर्तमान में केवल 8 बैंक इस सुविधा से जुड़े हैं

पुराने वाहनों पर फ्यूल प्रतिबंध (दिल्ली NCR)

  • 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीज़ल वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन
  • नियम के उल्लंघन पर गाड़ी जब्त और जुर्माना:
  • दोपहिया वाहन: ₹5,000
  • चार पहिया वाहन: ₹10,000

ऑनलाइन गेमिंग और वॉलेट ट्रांसफर पर चार्ज

HDFC बैंक:

  • ₹10,000 से ज्यादा गेमिंग पर 1% अतिरिक्त चार्ज
  • पेटीएम जैसे वॉलेट में ₹10,000 से अधिक ट्रांसफर पर 1% शुल्क

1 जुलाई 2025 से लागू हुए ये नए नियम आपकी यात्रा, बैंकिंग, टैक्स, और ईंधन संबंधित खर्चों पर सीधे असर डाल सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप समय रहते इन नियमों को समझें और अपनी योजनाओं में जरूरी बदलाव करें।

सुबह उठते ही जरूर करें ये 5 काम, सेहत रहेगी दुरुस्त और बीमारियां रहेंगी दूर

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- हर सुबह एक नई शुरुआत होती है। अगर आप दिन की शुरुआत सही आदतों से करते हैं, तो न केवल शारीरिक सेहत बेहतर रहती है बल्कि मानसिक ऊर्जा भी बनी रहती है। जानिए वो 5 हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स जो आपको फिट और एक्टिव बनाए रखेंगी।

1. तांबे के लोटे का पानी – शरीर का नैचुरल डिटॉक्स

रातभर तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह उठकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। यह पानी पेट को साफ करता है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह एक आयुर्वेदिक तरीका है जो सदियों से आजमाया जा रहा है।

2. ऑयल पुलिंग – ओरल हेल्थ और टॉक्सिन रिमूवल

बिना ब्रश किए 1 चम्मच नारियल या तिल का तेल मुंह में लेकर 2-3 मिनट तक घुमाएं। इसे ऑयल पुलिंग कहा जाता है, जो मुंह की सफाई, दांतों की मजबूती और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है।

3. सूर्य नमस्कार या हल्की एक्सरसाइज – एनर्जी का बूस्टर

सुबह 10-15 मिनट तक सूर्य नमस्कार, वॉक या योगासन करने से रक्त संचार बेहतर होता है, शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और मानसिक तनाव में कमी आती है। यह आदत दिनभर आपको फुर्तीला बनाए रखेगी।

4. गुनगुना पानी पीना – मेटाबॉलिज़्म बढ़ाएं, वजन घटाएं

गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, शरीर की चर्बी गलती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसमें नींबू और शहद मिलाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

5. खुद के लिए समय निकालें – मेंटल वेलनेस के लिए जरूरी

सुबह सिर्फ 15-20 मिनट खुद के लिए निकालें। ध्यान करें, जर्नल लिखें या शांति से बैठें। इससे दिनभर मानसिक स्पष्टता बनी रहती है और तनाव का स्तर कम होता है।

इन आदतों से होंगे ये फायदे:

  • शरीर रहेगा डिटॉक्स और एनर्जेटिक
  • पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा
  • तनाव और चिड़चिड़ापन कम होगा
  • रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ेगी
  • दिनभर पॉजिटिव और एक्टिव रहेंगे

हर सुबह की गई ये छोटी-छोटी आदतें आपको बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं। सुबह की पॉजिटिव शुरुआत पूरे दिन पर असर डालती है। खुद के लिए 20 मिनट निकालें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

नोट-यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी हेल्थ टिप्स को अपनाने से पहले डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

जुलाई 2025 लव राशिफल: नए महीने के साथ आपकी लव लाइफ में क्या बदलाव आने वाले हैं? जानें 12 राशियों का हाल

जुलाई 2025 लव राशिफल/सर्वोदय न्यूज़:- नई शुरुआत का समय है! जुलाई 2025 की पहली तारीख सिर्फ कैलेंडर पर नहीं, बल्कि आपकी लव लाइफ में भी कुछ खास संकेत लेकर आई है। आइए जानते हैं आज यानी 1 जुलाई को आपकी लव लाइफ में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर क्या असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि (Aries)

आज हर चीज़ को अपने कंट्रोल में रखने की कोशिश मत कीजिए। गो विद द फ्लो की नीति अपनाएं। रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर को स्पेस दें, जिससे उनका प्यार और भरोसा दोनों गहराएगा। सिंगल हैं तो जल्दबाजी न करें, प्यार वहीं मिल सकता है जहां आपने कभी उम्मीद न की हो।

वृषभ राशि (Taurus)

आज बेवजह डरने की जरूरत नहीं है। ईमानदारी ही आपको अपने पार्टनर के करीब लाएगी। अगर सिंगल हैं तो आपकी सच्चाई आज किसी को इम्प्रेस कर सकती है। खुद को दिखाने की जरूरत नहीं, सिर्फ रीयल बने रहिए।

मिथुन राशि (Gemini)

दिल की आवाज़ को प्राथमिकता दें। रिलेशनशिप में हैं तो आज शांति से वक्त बिताएं। अगर डेटिंग की शुरुआत में हैं तो इमोशनली कनेक्ट होने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को भी आज अपने दिल की सुननी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer)

आज के दिन भावनाओं को छिपाने की बजाय जाहिर करें। सच के साथ चलिए, तभी रिश्ते मजबूत होंगे। सिंगल लोग अपनी असलियत के साथ सामने आएं, इससे नया रिश्ता पनप सकता है।

सिंह राशि (Leo)

अगर आज दिल भारी महसूस हो रहा है, तो थोड़ा ब्रेक लें। रिलेशनशिप वही चुनें जो आपको मानसिक शांति दे। सुकून भरा प्यार मांगना कोई स्वार्थ नहीं बल्कि समझदारी की निशानी है।

कन्या राशि (Virgo)

आज खुद को परफेक्ट दिखाने का बोझ ना पालें। जैसा हैं वैसे बने रहें। रिलेशनशिप में झूठ या दिखावे की जगह नहीं है। सिंगल लोग भी तभी सही साथी पाएंगे जब अपने असली रूप में सामने आएंगे।

तुला राशि (Libra)

आज अपने दिल की बात ज़रूर कहें। अगर किसी उलझन में हैं, तो शांत होकर खुद को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों के दिल में किसी के लिए खिंचाव महसूस हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कोई खास इंसान आज आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है। उनकी बातों को गौर से सुनिए। सिंगल लोग रीयल बने रहें और जल्दबाजी में किसी को जज न करें। यह दिन किसी नए रिश्ते की शुरुआत का कारण बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज सेल्फ लव को प्राथमिकता दें। अगर रिलेशन में हैं तो खुशी के पलों को खुलकर ज़ाहिर करें। सिंगल लोग खुद की अहमियत समझें, इससे सही लोग खुद-ब-खुद आपकी ओर आकर्षित होंगे।

मकर राशि (Capricorn)

जब आप खुद से प्यार करना शुरू करते हैं तभी आपके रिश्तों में पॉजिटिव बदलाव आते हैं। रिलेशन में हैं तो अपने इमोशंस को समझना जरूरी है। सिंगल लोग पहले खुद को जानें, फिर ही सच्चा रिश्ता मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज पार्टनर की बात दिल छू सकती है। एक-दूसरे के साथ समय बिताएं और खुलकर बातचीत करें। सिंगल लोग भी किसी अजनबी की बात से प्रेरित या प्रभावित महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज गंभीरता छोड़ कर लाइफ को हल्के-फुल्के अंदाज में लीजिए। हंसी-मजाक आपके रिश्ते में मिठास भर सकता है। सिंगल हैं तो आपकी यही मुस्कुराहट किसी को दिल दे बैठने पर मजबूर कर सकती है।

वेटरनरी सेक्टर में महिला डॉक्टरों और नर्सों का बढ़ता रुझान

सर्वोदय न्यूज़:- पशु चिकित्सा क्षेत्र वर्षों से पुरुष प्रधान माना जाता रहा है। लेकिन आज का समय इस परंपरा को बदल रहा है। देश भर में न केवल महिला वेटरनरी डॉक्टरों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि वेटरनरी नर्सिंग में भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। चाहे वह सरकारी विभाग हो या प्राइवेट सेक्टर, महिलाओं का यह बढ़ता हुआ रुझान इस क्षेत्र को नई ऊर्जा, संवेदनशीलता और दक्षता प्रदान कर रहा है।

  1. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का कारण

आधुनिक शिक्षा और जागरूकता के कारण अब अधिक महिलाएँ पशु चिकित्सा पढ़ाई कर रही हैं। गांवों और शहरों दोनों जगह परिवार भी महिलाओं को पढ़ाई और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।डॉ. हेमंत तिवारी एवं प्रियंका  तिवारी अनुसार, “महिलाओं में न केवल पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ा है, बल्कि उनमें सेवा भाव, धैर्य और समर्पण जैसे गुण भी होते हैं जो इस पेशे में बेहद जरूरी हैं।”

  1. सरकारी सेक्टर में महिलाओं की भूमिका

सरकारी पशु चिकित्सा विभागों में महिला डॉक्टर और नर्स दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है। कई राज्यों में महिला अधिकारियों को पंचायत स्तर तक पशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए नियुक्त किया जा रहा है।

इससे पशुपालक महिलाओं को भी सुविधा मिलती है क्योंकि वे महिला डॉक्टरों से बेहतर संवाद स्थापित कर पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में महिला वेटरनरी कर्मी जागरूकता अभियानों, टीकाकरण और स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

  1. प्राइवेट सेक्टर में महिला डॉक्टर और नर्स

पेट क्लिनिक्स, हॉस्पिटल्स, फार्मा कंपनियाँ और पशु आहार उद्योग में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ी है। पेट केयर उद्योग में महिलाओं का सौम्य व्यवहार और संवेदनशीलता पालतू पशुओं के मालिकों को आकर्षित करती है।

वेटरनरी नर्सिंग के क्षेत्र में महिलाएं देखभाल, इंजेक्शन देना, सर्जिकल असिस्टेंस और पशु स्वास्थ्य शिक्षा जैसे काम में दक्षता दिखा रही हैं। कई प्राइवेट क्लिनिक और हॉस्पिटल में महिलाओं को प्रबंधन और संचालन की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

  1. महिलाओं के लिए चुनौतियाँ और समाधान

हालांकि, महिलाओं को अभी भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि लंबा कार्यकाल, गाँवों में असुविधाजनक यात्रा, सामाजिक बाधाएं और घरेलू जिम्मेदारियाँ।

लेकिन सरकार और कई NGOs इस दिशा में कदम उठा रहे हैं। अब महिलाओं के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम, सेफ्टी मेजर्स, और सुविधाजनक कार्य समय की व्यवस्था की जा रही है।

डॉ. तिवारी कहते हैं, “जब महिला डॉक्टर और नर्स खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं, तो वे बेहतर सेवा दे पाती हैं, जिससे पशु चिकित्सा क्षेत्र का समग्र विकास होता है।”

  1. महिला डॉक्टर और नर्स की विशेषताएँ

महिलाओं में सहानुभूति, धैर्य, और सूक्ष्म अवलोकन क्षमता बेहतर होती है। यह पशुओं की देखभाल में सहायक सिद्ध होता है। साथ ही, वे पशुपालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा पाती हैं।

30 जून 2025 का राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहती हैं ग्रहों की चाल?

राशिफल 30 जून 2025/सर्वोदय न्यूज़ : हर दिन की शुरुआत अगर आपकी राशि के अनुसार भविष्यफल जानकर की जाए, तो जीवन में संतुलन बनाना आसान हो जाता है। 30 जून 2025 किस राशि वालों के लिए शुभ है और किन्हें बरतनी होगी सावधानी – आइए जानें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन सामाजिक सराहना और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम लेकर आया है। भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें और परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: लाल कपड़े में गुड़ बांधकर हनुमान मंदिर चढ़ाएं।
लव टिप: सिंगल हैं तो कोई खास मिल सकता है।

वृषभ राशि:

जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक निर्णय न लें। ऑफिस में टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। खर्चों को लेकर सतर्क रहें। रिलेशनशिप में बातचीत से समस्याएं सुलझेंगी।

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
ध्यान दें: खर्चों पर कंट्रोल जरूरी।

मिथुन राशि:

आज सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। करियर के लिए दिन फायदेमंद है। सेल्फकेयर पर ध्यान दें और रोमांटिक जीवन में मजबूती आएगी।

उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें।
लव लाइफ: रिश्तों में मिठास और विश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि:

आर्थिक लाभ के योग हैं लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। महिलाओं के लिए खरीदारी का दिन है। लव लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी।

उपाय: चांदी का सिक्का जल में प्रवाहित करें।
परिवार: फीमेल्स शॉपिंग का प्लान बना सकती हैं।

सिंह राशि:

क्रिएटिविटी की प्रशंसा होगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। लेकिन मन में बेचैनी रह सकती है। साथी से खुलकर बात करें।

उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
प्यार: साथी के साथ मन की बातें साझा करें।

कन्या राशि:

पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। ऑफिस में परफॉर्मेंस शानदार रहेगा। जॉब चेंज की संभावना बन रही है। रिलेशनशिप में स्थिरता बनी रहेगी।

उपाय: केसर का तिलक लगाएं।
करियर: ऑफिस में प्रदर्शन शानदार रहेगा।

तुला राशि:

पॉजिटिव सोच से दिन की शुरुआत होगी। करियर में सफलता मिलेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत है। सिंगल जातकों के लिए नया रिश्ता दस्तक दे सकता है।

उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें।
लव लाइफ: सिंगल जातकों को लव पार्टनर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि:

विदेश यात्रा या वर्क-ट्रिप के योग हैं। धन लाभ संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर खानपान में संतुलन रखें। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल चढ़ाएं।
सेहत: ऑयली और मसालेदार खाने से परहेज करें।

धनु राशि:

खर्च अधिक होगा, लेकिन करियर पर फोकस करें। लंबी यात्राओं के योग हैं। ऑफिस का तनाव घर न लाएं। योग और मेडिटेशन से राहत मिलेगी।

उपाय: नारियल को जल में प्रवाहित करें।
सुझाव: मेडिटेशन से मन शांत रखें।

मकर राशि:

आज आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बॉस के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेम जीवन में नई ताजगी महसूस होगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
टिप: बॉस से संबंध मधुर बनाए रखें।

कुंभ राशि:

रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। रोमांटिक और पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी। किसी नए अनुभव से जीवन में जोश आएगा।

उपाय: गरीबों को नीले कपड़े दान करें।
लव लाइफ: पार्टनर से रिश्ते में गहराई आएगी।

मीन राशि:

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। छोटे भाई-बहनों की तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार के लिए फिटनेस रूटीन अपनाएं। लव लाइफ में सुकून मिलेगा।

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
हेल्थ टिप: योग और एक्सरसाइज से फिट रहें।

Viral Video: बाइक की टंकी पर रोमांस! फिरोजाबाद हाईवे पर कपल की हरकत से मचा बवाल

Viral Video/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक कपल ने तेज रफ्तार बाइक पर खुलेआम रोमांस करते हुए न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी जान को भी जोखिम में डाल दिया।

टंकी बनी रोमांस का बिस्तर, वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती बाइक की टंकी पर लेटी हुई है, जबकि युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। इस नजारे को देख सोशल मीडिया यूज़र्स के साथ राहगीर भी हैरान रह गए। यह वीडियो रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है, जिसे किसी राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

सड़क पर रोमांस और नियमों की अनदेखी

कपल ने न तो सुरक्षा नियमों का पालन किया, न ही सार्वजनिक मर्यादा का ध्यान रखा। वायरल वीडियो में एक राहगीर कपल को टोका भी — “एक कमरा दे दूं?” इस पर युवक जवाब देता है, “अपने काम से मतलब रखो।”

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा: संस्कार नाम की चीज बची ही नहीं…” दूसरे ने कहा: अब चालान का इंतजार करो भाई!” कुछ ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सिर्फ वायरल वीडियो देखकर छोड़ना नहीं चाहिए, एक्शन जरूरी है।”

अब तक नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक पुलिस बयान सामने नहीं आया है। हालांकि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक जगह पर अनुचित व्यवहार के चलते लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब किसी कपल का इस तरह का वीडियो वायरल हुआ हो। हाल ही में नोएडा में भी एक कपल का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक पर ₹53,500 का भारी भरकम चालान भी लगाया गया था।

India vs England Women T20 2025: पहले टी20 में आज आमने-सामने होंगी भारत और इंग्लैंड की टीमें, जानिए मैच का टाइम, और पूरा शेड्यूल

India Women vs England Women 1st T20 Today Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 28 जून 2025, शनिवार से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरे का पहला मुकाबला टी20 सीरीज का पहला मैच होगा, जो नॉटिंघम में खेला जाएगा। फैंस को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

मैच का समय और स्थान नॉटिंघम, इंग्लैंड होगा और समय भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से लाइव होगा | आपको बतादें कि लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल ऐप्स पर उपलब्ध रहेगी |

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जिनके नेतृत्व में टीम तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। यह दौरा महिला विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार

यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राधा यादव, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार

सोफिया डंकले, डैनी व्याट-हॉज, पैगे स्कोल्फील्ड, एमी जोन्स, (विकेट कीपर), नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, लिन्सी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल

भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज 2025 – पूरा शेड्यूल

मैच

तारीख स्थान

समय (IST)

पहला टी20

28 जून नॉटिंघम शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20 1 जुलाई ब्रिस्टल

रात 11:00 बजे

तीसरा टी20

4 जुलाई लंदन रात 11:05 बजे

चौथा टी20

9 जुलाई मैनचेस्टर

रात 11:00 बजे

पांचवां टी20 12 जुलाई बर्मिंघम

रात 11:05 बजे

वनडे सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी। जानिए शेड्यूल:

मैच

तारीख स्थान समय (IST)
पहला वनडे 16 जुलाई साउथेम्प्टन

शाम 5:30 बजे

दूसरा वनडे

19 जुलाई लंदन दोपहर 3:30 बजे
तीसरा वनडे 22 जुलाई चेस्टर-ले-स्ट्रीट

शाम 5:30 बजे

मानसून में जामुन खाने के 7 जबरदस्त फायदे: डायबिटीज, मोटापा और पाचन की समस्या में रामबाण है ये फल

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- बारिश के मौसम में बाजारों में जामुन की बहार छा जाती है। स्वाद में खट्टा-मीठा ये फल ना सिर्फ जीभ को लुभाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। आयुर्वेद में जामुन को औषधीय फल माना गया है, जो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी समस्याओं में बेहद असरदार है।

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है जामुन

जामुन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, जामुन और इसकी गुठली का चूर्ण टाइप-2 डायबिटीज में काफी असरदार होता है। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।

2. पाचन तंत्र को मजबूत करता है

सुश्रुत संहिता के अनुसार, जामुन में मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करता है। यह आंतों को साफ रखता है और पेट को ठंडक देता है।

3. शरीर को करता है डिटॉक्स

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। इसके बीजों के चूर्ण से शरीर को नेचुरल डिटॉक्स किया जा सकता है।

4. हड्डियों को बनाता है मजबूत

इस छोटे से फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करते हैं।

5. त्वचा को बनाता है जवां और हेल्दी

जामुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं और निखार लाते हैं। साथ ही यह स्किन को डिटॉक्स करने का काम भी करता है।

6. जामुन की गुठली है सुपर मेडिसिन

बुजुर्गों की सलाह के मुताबिक, जामुन की गुठलियों को सुखाकर उसका चूर्ण बनाना और रोजाना सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहते हैं।

7. वजन घटाने में करता है मदद

जामुन में कैलोरी कम होती है और यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। Jamun for weight loss एक प्राकृतिक उपाय है जिसे डाइट में शामिल किया जा सकता है।