Viral Video: बाइक की टंकी पर रोमांस! फिरोजाबाद हाईवे पर कपल की हरकत से मचा बवाल

Viral Video/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक कपल ने तेज रफ्तार बाइक पर खुलेआम रोमांस करते हुए न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी जान को भी जोखिम में डाल दिया।

टंकी बनी रोमांस का बिस्तर, वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती बाइक की टंकी पर लेटी हुई है, जबकि युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। इस नजारे को देख सोशल मीडिया यूज़र्स के साथ राहगीर भी हैरान रह गए। यह वीडियो रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है, जिसे किसी राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

सड़क पर रोमांस और नियमों की अनदेखी

कपल ने न तो सुरक्षा नियमों का पालन किया, न ही सार्वजनिक मर्यादा का ध्यान रखा। वायरल वीडियो में एक राहगीर कपल को टोका भी — “एक कमरा दे दूं?” इस पर युवक जवाब देता है, “अपने काम से मतलब रखो।”

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा: “संस्कार नाम की चीज बची ही नहीं…” दूसरे ने कहा: “अब चालान का इंतजार करो भाई!” कुछ ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि “सिर्फ वायरल वीडियो देखकर छोड़ना नहीं चाहिए, एक्शन जरूरी है।”

अब तक नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक पुलिस बयान सामने नहीं आया है। हालांकि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक जगह पर अनुचित व्यवहार के चलते लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब किसी कपल का इस तरह का वीडियो वायरल हुआ हो। हाल ही में नोएडा में भी एक कपल का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक पर ₹53,500 का भारी भरकम चालान भी लगाया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles