Home Blog Page 285

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का आकस्मिक निधन, 42 वर्ष की उम्र में दम तोड़ा

मुंबई/सर्वोदय न्यूज़:- ‘कांटा लगा’ और ‘बिग बॉस 13’ की मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुआ। उन्हें शुक्रवार 27 जून की रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिवार सहित पति पराग त्यागी उन्हें अंधेरी (बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल) ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|

मौत की पुष्टि कैसे हुई?

  • अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने उनका शव मृत अवस्था में आने की पुष्टि की
  • पोस्टमॉर्टम के लिए उनका शव कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है, परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारी जारी है|

जानें निधन की वजह और चर्चा

  • रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्हें रात को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद कार्डिएक अरेस्ट आया। इस स्थिति में हृदय अचानक रुक जाता है, जो दिल का दौरा (heart attack) नहीं पर इलेक्ट्रिकल फेलियर है
  • कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे युवा महिलाओं में हृदय संबंधी स्थिति पर ध्यान देने की ज़रूरत बताया ।
  • शेफाली का 15 वर्ष की उम्र में मिर्गी का अटैक आया था और उन्होंने उसे नियंत्रित किया, लेकिन अब SUDEP (Sudden Unexplained Death in Epilepsy) जैसी स्थिति भी चर्चा में है

इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक

  • सिंगर मिका सिंह ने अपनी चौंकने की प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए लिखा:“Still can’t believe it”
  • ‘बिग बॉस 13’ फेम राजीव अदातिया ने सोशल मीडिया पर लिखा:“यह बहुत शॉकिंग है। यह बहुत दुखद है।”
  • मोनालिसा समेत अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की ।

एक नजर में – शेफाली का सफर

वर्ष

उपलब्धियां

2002

‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात स्टार बनी

2004

फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में काम किया

2008–2019

‘नच बलिए 5,7’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रिएलिटी शो में जानी गई

अब आगे की क्या राह?

  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कार्डिएक अरेस्ट का आधिकारिक कारण स्पष्ट होगा।
  • अंतिम संस्कार की तारीख और समय की जानकारी परिवार की ओर से शीघ्र घोषित की जाएगी।

28 जून 2025 राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क |

Horoscope Today 28 June 2025, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। राशिफल एक ऐसी ज्योतिषीय गणना है जो व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, अवसर और चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाती है। आज 28 जून 2025, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries):

आज कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लापरवाही से बचें और करियर में आए नए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन कार्य का दबाव भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का योग है। सिंगल जातकों को नए रिश्तों के लिए ओपन रहना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus):

आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। करियर में ग्रोथ के साथ-साथ समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। एक्स-लवर की वापसी से लव लाइफ रोमांचक बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न हों।

मिथुन राशि (Gemini):

बॉस आपके कार्यों से प्रभावित होंगे और प्रॉपर्टी विवादों से राहत मिलेगी। रोमांटिक लाइफ में नए मोड़ आएंगे। जिम्मेदारी से कार्य करें, इससे करियर में नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer):

आज जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। करियर और निवेश दोनों में लाभ के संकेत हैं। हालांकि पारिवारिक तनाव से सामना हो सकता है। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें।

सिंह राशि (Leo):

पुराने निवेश से लाभ और यात्रा के योग बनेंगे। करियर में सफलता के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सिंगल्स की जिंदगी में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है।

कन्या राशि (Virgo):

आज आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra):

बिजनेस की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। आध्यात्मिक रुचि जागेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज शुभ दिन है। फिटनेस पर ध्यान दें और यात्रा में सावधानी बरतें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius):

करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। नेटवर्किंग स्ट्रॉन्ग होगी। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। रिलेशनशिप में खुलकर भावनाएं व्यक्त करें।

मकर राशि (Capricorn):

हर क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे। विरासत संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius):

बिजनेस में मुनाफा होगा, प्रमोशन के योग हैं। छोटे भाई-बहन की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेमी को प्रपोज करने का प्लान बना सकते हैं।

 मीन राशि (Pisces):

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नई नौकरी या प्रमोशन का योग है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। रिलेशनशिप की परेशानियां दूर होंगी।

कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने की व्यापक तैयारी

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में, नगर विकास विभाग (UDD) ने आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, सावन मेला और अन्य त्योहारों के दृष्टिगत नगरीय निकायों में सफाई, रोशनी और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक योजना शुरू की है। इसके अतिरिक्त, राज्य में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जा रहा हैं । इन तैयारियों को लेकर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

माइक्रो प्लान बनाकर सफाई व्यवस्था होगी सुनिश्चित
प्रमुख सचिव ने सभी शहरी निकायों को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय स्तर पर माइक्रो-प्लान बनाकर सफाईकर्मियों की बीट तय की जाएगी, ताकि सड़कों, गलियों और मुख्य मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सके। घाटों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए वहां विशेष सफाईकर्मी तैनात किए जाएंगे। एकत्रित कचरे और गाद को तुरंत लैंडफिल स्थलों या निर्धारित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सड़कों पर गंदगी न फैले।

जलभराव और मच्छर नियंत्रण
जलभराव की समस्या से निपटने हेतु चिन्हित क्षेत्रों में माइक्रो-प्लान बनाकर नियमित एंटी-लार्वा छिड़काव दिन में और फॉगिंग शाम को कराया जाये। कांवड़ शिविर स्थलों पर भी प्रतिदिन एंटी-लार्वा स्प्रे और फॉगिंग अनिवार्य रूप से करने के भी निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों और अन्य नगरीय क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर, मलेथियान और चूने का छिड़काव भी नियमित रूप से किया जाएगा।

शौचालय और नालियों की सफाई पर फोकस
कांवड़ मार्गों और शिविर स्थलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग मोबाइल व अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे, जिन्हें दिन में कम से कम दो बार साफ किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर झाड़ियों और अवांछनीय वनस्पति की सफाई, नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

पेयजल व्यवस्था होगी सुनिश्चित
कांवड़ मार्गों पर नियमित अंतराल पर पानी की टंकियां और प्याऊ लगाई जाएंगी। हैंडपंप, पाइपलाइन व अन्य जलापूर्ति उपकरणों की निगरानी व मरम्मत सुनिश्चित की जाएगी। जल के नमूनों का OT टेस्ट, विषाणुजनित, जीवाणुजनित और रासायनिक परीक्षण नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। सीवर और जल पाइप लाइनों की जांच कर किसी भी प्रकार की टूट-फूट को तत्काल ठीक किया जाएगा।

स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था होगी उत्तम
नगरीय निकायों के यांत्रिक विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी स्ट्रीट लाइटें कार्यशील रहें। जहां आवश्यक हो वहां मरम्मत, रखरखाव या प्रतिस्थापन किया जाएगा। कांवड़ यात्रा मार्गों और शिविर स्थलों पर नियमित विद्युत आपूर्ति के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक थैली, कप, प्लेट, थर्माकोल आदि के उपयोग पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। कांवड़ यात्रा को “जीरो प्लास्टिक इवेंट” के रूप में आयोजित किया जाएगा। कचरे के उचित निस्तारण के लिए डस्टबिन लगाए जाएंगे और जनता को जूट या कपड़े के बैग के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान में एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी, स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
नगरीय निकायो में पार्कों, सड़कों, फुटपाथों व पार्किंग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष अभियान चलाए जायेंगे | निराश्रित गौवंश को संवेदनशीलता के साथ गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। तीर्थयात्रियों के विश्राम हेतु अस्थायी सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) अभियान के माध्यम से स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जनजागरूकता फैलाई जाएगी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगमों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की सहायता ली जाएगी।

निगरानी एवं रिपोर्टिंग होगी सुनिश्चित
प्रत्येक नगरीय निकायों में नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में एक समर्पित निगरानी सेल गठित की जाएगी। ये अधिकारी माइक्रो-प्लान तैयार कर दैनिक प्रगति की निगरानी करेंगे तथा निदेशक, स्थानीय निकाय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। निदेशालय द्वारा DCCC के माध्यम से निगरानी की जाएगी और राज्य सरकार को साप्ताहिक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात में कहा “राज्य सरकार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी व्यापक योजना में सफाई, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हम जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रोग नियंत्रण अभियानों को भी गति दे रहे हैं और कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक-मुक्त बनाकर पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। नगरीय निकायों को इन योजनाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं|

T20 Cricket Rule Change: बारिश या ओवर कटौती की स्थिति में बदला जाएगा पावरप्ले का फॉर्मूला, जुलाई से लागू होगा नया नियम

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में अहम बदलाव करते हुए पावरप्ले ओवर्स को लेकर नया फॉर्मूला जारी कर दिया है। यह नियम खासतौर पर तब लागू होगा जब किसी वजह से T20 मैच के ओवर्स घटा दिए जाते हैं – जैसे कि बारिश, खराब मौसम या अन्य तकनीकी कारण।

क्या है नया नियम?

अब तक T20 इंटरनेशनल मैच में पावरप्ले 6 ओवर तक होता था। लेकिन अब आईसीसी के अनुसार, अगर मैच के ओवर्स घटते हैं, तो पावरप्ले का अनुपात भी उसी हिसाब से बदला जाएगा। ICC का कहना है कि पावरप्ले कुल ओवर्स के लगभग 30% तक ही सीमित रहेगा।

ओवर्स कटौती के बाद पावरप्ले कैसा रहेगा?

मैच के ओवर पावरप्ले ओवर्स
20 ओवर 6 ओवर
19 ओवर 5.4 ओवर
15 ओवर 4.3 ओवर
10 ओवर 3 ओवर
8 ओवर 2 ओवर

 पहले कहां लागू था ये नियम?

आईसीसी ने बताया कि यह नियम इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट लीग में पहले से ही सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने अपने सदस्य बोर्डों को सूचित किया है कि पावरप्ले को ओवरों के अनुपात में विभाजित करने से खिलाड़ियों या अधिकारियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है।

 टेस्ट क्रिकेट में भी आया नया बदलाव

टी20 और वनडे की तरह अब टेस्ट क्रिकेट में भी स्टॉप वॉच नियम लागू कर दिया गया है। यह कदम खेल की गति को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच देरी को कम करने के लिए स्टॉपवॉच सिस्टम पहले से व्हाइट बॉल फॉर्मेट्स में इस्तेमाल होता रहा है।

ICC का यह फैसला खेल को अधिक डायनामिक और परिस्थितियों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। बारिश या ओवर कटौती की स्थिति में अब दर्शकों और खिलाड़ियों को अधिक संतुलित और पेशेवर खेल अनुभव मिलेगा।

Kannappa Movie Review: दमदार क्लाइमैक्स और शिव अवतार में छा गए अक्षय कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ :- बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ (Kannappa) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। भगवान शिव के अनन्य भक्त कन्नप्पा की कहानी पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तेलुगु भाषा में बनी इस डिवोशनल माइथोलॉजिकल ड्रामा को मुकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया है, जबकि इसके लेखक और मुख्य अभिनेता विष्णु मांचू हैं।

फिल्म की कहानी आदिवासी युवक थिनाडू (विष्णु मांचू) की है, जो बचपन में नास्तिक होता है, लेकिन परिस्थितियां उसे भगवान शिव का परम भक्त कन्नप्पा बना देती हैं। कहानी श्री कालहस्ती मंदिर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें प्रेम, विद्रोह, आत्मबलिदान और आस्था की गहराई को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है।

फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार नजर आते हैं जिनमे अक्षय कुमार शिव के रूप में दमदार और प्रभावशाली हैं, काजल अग्रवाल पार्वती के रूप में खूबसूरत लगीं, प्रभास रुद्र के रूप में सीमित लेकिन शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं, मोहनलाल, मोहन बाबू, आर. शरत कुमार, ब्रह्मानंदम, प्रीति मुकुंदन जैसे कलाकारों की भूमिकाएं छोटी लेकिन अहम हैं | विष्णु मांचू का अभिनय अच्छा है, लेकिन फिल्म की शुरुआत में उनकी पकड़ थोड़ी कमजोर लगती है। वहीं, युवा थिनाडू के रूप में उनके बेटे की डबिंग निराश करती है।

फिल्म की असली जान इसके अंतिम 40 मिनट में है, खासकर भावनात्मक क्लाइमैक्स के दौरान जो सभी दर्शकों को प्रभावित करने में सक्षम है. रुद्र (प्रभास) का प्री-क्लाइमैक्स हिस्सा अच्छी तरह से संभाला गया है. हालांकि, फिल्म का बाकी हिस्सा कई बार बिखरा हुआ लगता है, जिसमें दर्शक खुद को जोड़ नहीं पाते. फिल्म का पहला भाग काफी स्लो है, जिससे थोड़ी बोरियत भी महसूस होती है. हालांकि सेकंड पार्ट आते-आते फिल्म अपनी गति पकड़ लेती है और क्लाइमैक्स तक आपको बांधे रखती है|

Bigg Boss 19 अपडेट: इस बार शो में होंगे बड़े बदलाव, जल्द ही फैंस का इंतज़ार होगा ख़त्म

Bigg Boss 19 Latest News:- टीवी रियलिटी शो की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादास्पद शो बिग बॉस एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। Bigg Boss 18 के धमाकेदार फिनाले के बाद अब फैंस की निगाहें Bigg Boss 19 पर टिकी हैं। अब मेकर्स की ओर से इस बहुप्रतीक्षित शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शो का प्रोमो 19 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, और अगस्त 2025 से शो ऑनएयर हो जाएगा। खास बात यह है कि इस बार Bigg Boss 19 पहले टेलीविजन पर आएगा और बाद में OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीजन की थीम “Rewind” रखी गई है। इस थीम के तहत दर्शकों को पुराने सीजन्स की कुछ यादगार झलकियों का मॉडर्न ट्विस्ट के साथ अनुभव कराया जाएगा। इसके अलावा, “सीक्रेट रूम” की भी धमाकेदार वापसी होगी।

इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि कंटेस्टेंट्स की नॉमिनेशन और एविक्शन प्रक्रिया पूरी तरह दर्शकों के हाथ में होगी। यानी अब घरवालों के बजाय ऑडियंस वोटिंग के जरिए कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट और एविक्ट करेगी। यह बदलाव शो में नया रोमांच जोड़ने वाला है।

हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इस बार बिग बॉस 19 में ये सेलेब्रिटी नजर आ सकते हैं: डेजी शाह (हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ “नथुनिया 2” में नजर आईं) तनुश्री दत्ता, विक्रम सिंह चौहान, खुशी दुबे, राम कपूर, राज कुंद्रा, शरद मल्होत्रा, पारस कलनावत, गौरव तनेजा (Flying Beast), शशांक व्यास जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।दरअसल इसको लेकर बिगबॉस के किसी भी पेज से कोई ऑफिसियल स्टेटेमेंट नहीं आया है।

पिछले सीजन्स की तरह इस बार भी शो को बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। सलमान की मौजूदगी ही शो की टीआरपी और एंटरटेनमेंट का बड़ा कारण बनी हुई है।

कार की सनरूफ खोल खुलेआम कपल ने किया रोमांस,लगा भारी जुर्माना

Viral Video:-सोशल मीडिया पर एक और हाईवे रोमांस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। चंडीगढ़-मनाली फोर, लेन हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर आकर एक कपल के पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन (PDA) का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा भी है और व्यंग्य भी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जोड़ा चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हाईवे के बीच खुलेआम किस और हग करता नज़र आ रहा है। आसपास की गाड़ियों के पास आते ही दोनों हँसते हुए पीछे हट जाते हैं। यह घटना हरियाणा के गुहला गांव में पंजीकृत एक कार में हुई, जिसे पास से गुजर रहे एक राहगीर ने कैमरे में कैद कर लिया।

पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कपल पर ₹4000 का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लीलता और सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार) के तहत की गई है।

यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और नेटिज़न्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।एक यूजर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “एक और धाकड़ जी सनरूफ खोलकर प्रदर्शन कर रहे हैं।”कई यूजर्स ने इसकी तुलना मध्य प्रदेश हाईवे पर वायरल हुए मनोहर लाल धाकड़ स्कैंडल से भी की, जो हाल ही में चर्चा में रहा।

भारत में सार्वजनिक स्थानों पर प्रेम प्रदर्शन (Public Display of Affection – PDA) स्पष्ट रूप से गैरकानूनी नहीं है, लेकिन अगर किसी की शिकायत के आधार पर कृत्य अश्लील या अनुचित माना जाता है तो भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत जुर्माना या सजा का प्रावधान है।

सीएम मोहन यादव के काफिले में बड़ी चूक, भरवाया डीजल, मिला पानी! 19 गाड़ियां बंद, पेट्रोल पंप सील

मध्यप्रदेश/ सर्वोदय न्यूज़ :-  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में बड़ी लापरवाही और सुरक्षा चूक सामने आई है। सीएम के काफिले की 19 गाड़ियां अचानक रुक गईं, जिसकी वजह थी डीजल में भारी मात्रा में पानी की मिलावट। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

कैसे हुआ खुलासा?

गुरुवार रात करीब 10 बजे, सीएम का काफिला रतलाम शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप (भारत पेट्रोलियम) पर डीजल भरवाने पहुंचा। कुछ ही किलोमीटर आगे बढ़ते ही 19 गाड़ियां अचानक बंद हो गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गाड़ियों को धक्का लगाकर किनारे खड़ा करना पड़ा।

जांच में क्या सामने आया?

जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय और खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे ने पाया कि गाड़ियों में जो डीजल डाला गया था, उसमें लगभग 50% पानी मिला हुआ था। एक ट्रक में 200 लीटर डीजल भरा गया था, वह भी थोड़ी दूरी पर ही बंद हो गया।

क्या कहती है कंपनी?

भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर ने आशंका जताई कि भारी बारिश के चलते टैंक में पानी का रिसाव हो सकता है। उक्त पेट्रोल पंप, शक्ति फ्यूल्स, इंदौर निवासी शक्ति पति एच.आर. बुंदेला के नाम पर पंजीकृत है।

सीएम काफिले के लिए नई गाड़ियां भेजीं गईं

स्थिति को संभालते हुए, प्रशासन ने तुरंत इंदौर से नई गाड़ियों की व्यवस्था की, ताकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले ‘एमपी राइज कॉन्क्लेव 2025’ (Regional Industry, Skill and Employment Conclave) में मुख्यमंत्री की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

पेट्रोल पंप सील, रिपोर्ट भेजी गई

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को रात में ही सील कर दिया, और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। रतलाम जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है।

आज का राशिफल 27 जून 2025: जानें शुक्रवार को किन राशियों की किस्मत चमकेगी

आज शुक्रवार, 27 जून 2025 को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रही है। चाहे बात हो करियर की हो, रिश्तों की या सेहत और धन की—हर क्षेत्र में सितारों की चाल का असर देखने को मिलेगा। आइए जानें शुक्रवार का राशिफल-

मेष राशि (Aries)

आज अनैतिक कार्यों से दूर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus)

घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, संयम रखें। आज धन लाभ के प्रबल योग हैं और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

कुछ नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं, लेकिन सफलता आपके पक्ष में रहेगी। व्यापार में लाभ और भाईयों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, विशेषकर पारिवारिक मामलों में। बेरोजगारों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी कमजोरी रह सकती है।

सिंह राशि (Leo)

किसी के साथ टकराव की संभावना है, संयम बनाए रखें। सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कीमती चीज़ों का विशेष ध्यान रखें, गुम होने की आशंका है। आज छोटी बातों पर बहस से बचें, मानसिक शांति बनाए रखें।

तुला राशि (Libra)

धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आज मन आध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा। खर्चों और तनाव को नियंत्रण में रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कोई पुराना विवाद आज दोबारा उभर सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। बिज़नेस सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

कारोबारी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी या कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।

मकर राशि (Capricorn)

मौसम से जुड़ी बीमारियों से बचाव जरूरी है। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा और आय में वृद्धि संभव है। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम रखें। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। संतान को सफलता मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि (Pisces)

बेरोजगार जातकों के लिए समय अनुकूल है। किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

घट जाएगी EMI, बैंकों पर चला RBI का डंडा, बैंकों को कहा- सस्ते कर्ज का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएं

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- आम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जल्द ही आपकी होम लोन, ऑटो लोन या पर्सनल लोन की EMI घट सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे रेपो रेट में हुई कटौती का सीधा लाभ अपने ग्राहकों को दें और कर्ज की ब्याज दरों को और कम करें।

RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते लोन का रास्ता साफ

RBI ने हाल ही में रेपो रेट में 0.50% की कटौती करते हुए इसे 5.50% पर ला दिया है। इससे बैंकों को सस्ते दरों पर फंड मिलने का रास्ता खुल गया है। रिजर्व बैंक के जून बुलेटिन 2025 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वित्तीय माहौल ऐसा है जो सस्ते लोन को ग्राहकों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है।

बड़े बैंकों ने पहले ही घटाई ब्याज दरें

एसबीआई (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और एचडीएफसी बैंक जैसे कई बड़े बैंकों ने पहले ही लेंडिंग रेट में कटौती कर दी है। 6 जून को रेपो रेट में कटौती के तुरंत बाद इन बैंकों ने होम लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें घटाई थीं।

CRR में कटौती से बैंकिंग सिस्टम को मिलेगा बल

RBI द्वारा कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में की गई कटौती से दिसंबर 2025 तक बैंकिंग सेक्टर में लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त लिक्विडिटी आएगी। इससे बैंकों को फंडिंग की लागत में राहत मिलेगी और वे सस्ते दरों पर लोन देने में सक्षम होंगे।

क्या होगा EMI पर असर?

यदि बैंक RBI के निर्देशों के अनुरूप तेजी से ब्याज दरें घटाते हैं, तो जल्द ही लोगों को होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज की EMI में सीधे तौर पर राहत मिल सकती है। इससे महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को वित्तीय दबाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।