Home Blog Page 261

मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क खराबी से उड़ानों पर असर, कई फ्लाइट्स में देरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को अचानक नेटवर्क में खराबी आने से कई फ्लाइट्स के संचालन पर असर पड़ा। यात्रियों को चेक-इन में परेशानी का सामना करना पड़ा और कई उड़ानें विलंब से रवाना हुईं।

क्या हुआ?

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, यह खराबी एक थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क आउटेज के कारण हुई, जिससे एयरलाइनों का चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट ने आपातकालीन मैनुअल मोड में काम शुरू कर दिया है ताकि यात्रियों को अधिक दिक्कत न हो।

एयरपोर्ट प्रबंधन का बयान

एयरपोर्ट की सोशल मीडिया टीम ने यात्रियों को जानकारी देते हुए लिखा:”हम आपको बताना चाहते हैं कि हवाई अड्डे पर नेटवर्क में खराबी आ गई है। हमने आपातकालीन उपाय शुरू कर दिए हैं और हमारी टीम समस्या को हल करने में जुटी है।

एयर इंडिया ने दी चेतावनी

एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांचें। एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित सिस्टम को ठीक कर लिया गया है, लेकिन सामान्य संचालन में कुछ समय लग सकता है।

भारत पर टैरिफ लगाने से भड़के ट्रंप के पूर्व साथी बोले – अमेरिका को भुगतने पड़ेंगे बुरे नतीजे

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और ट्रंप के करीबी रहे जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह कदम अमेरिका के लिए “सबसे बुरे नतीजे” लेकर आ सकता है और भारत जैसे रणनीतिक साझेदार को दूर कर रहा है।

बोल्टन ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाना न सिर्फ नई दिल्ली और वॉशिंगटन के संबंधों में खटास ला रहा है, बल्कि यह भारत को रूस और चीन के करीब धकेल सकता है — जो दशकों से चली आ रही अमेरिकी विदेश नीति के लिए एक बड़ा झटका होगा।

क्या बोले जॉन बोल्टन?

CNN से बातचीत में बोल्टन ने कहा:”यह विडंबना है कि रूस को नुकसान पहुंचाने के लिए जो टैरिफ लगाया गया, वह भारत को रूस और चीन के करीब ले जा सकता है — और अमेरिका से दूर।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन चीन के प्रति नरम है जबकि भारत के साथ कठोर व्यवहार कर रहा है।

बोल्टन का संपादकीय भी आया सामने

‘द हिल’ में प्रकाशित एक लेख में बोल्टन ने लिखा:”व्हाइट हाउस, टैरिफ और नियमों को लेकर बीजिंग के प्रति ज्यादा नरम रुख अपना रहा है, जबकि नई दिल्ली पर दबाव बना रहा है। अगर यह नीति रही, तो यह एक बड़ी रणनीतिक भूल साबित होगी।

वायुसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा: “ऑपरेशन सिंदूर इसलिए सफल रहा क्योंकि कोई रोक-टोक नहीं थी”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना को इस ऑपरेशन में राजनीतिक इच्छाशक्ति, स्पष्ट निर्देश और पूर्ण स्वतंत्रता दी गई थी, जिसके चलते यह अभियान पूरी तरह से सफल रहा।

एयर चीफ ने स्पष्ट किया कि जब सैन्यबलों पर कोई पाबंदी नहीं होती, और कार्रवाई में हस्तक्षेप नहीं किया जाता, तब परिणाम भी स्पष्ट और निर्णायक होते हैं।

S-400 की सटीक मार, 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ढेर

एपी सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारत के पास मौजूद अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट को हवा में ही मार गिराया।
इसके अलावा:

  • एक AEW&C / ELINT विमान को 300 किमी दूर मार गिराया गया
  • जकोकाबाद एयरबेस पर खड़े F-16 विमानों को भी नष्ट किया गया

राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों के हाथ बांध दिए थे, जिससे रणनीतिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।
इन आरोपों पर जवाब देते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा,”हमें पूरी आज़ादी थी। रणनीति, योजना और हमले सब हमारी तरफ से तय किए गए। हमने सोच-समझकर हर निर्णय लिया और हर निशाने को सटीकता से भेदा।

क्यों रोका गया ऑपरेशन सिंदूर?

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए लगातार युद्ध में रहना संभव नहीं है। ऑपरेशन को राजनीतिक और रणनीतिक निर्णय के तहत रोका गया।
उन्होंने कहा,”युद्ध को कब शुरू और कब खत्म करना है, यह उच्च स्तर पर तय किया जाता है। ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का फैसला एक सोच-समझकर लिया गया निर्णय था।

क्या पाकिस्तान से एशिया कप मैच का बहिष्कार करेगा भारत?

स्पोर्ट्स डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- एशिया कप 2025 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर एक बड़ा सवाल उठने लगा है: क्या टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी?

इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम की नजरें एशिया कप पर टिकी हैं, जो इस बार यूएई में आयोजित हो रहा है। हालाँकि औपचारिक तौर पर इसकी मेजबानी भारत कर रहा है, लेकिन भारत-पाक तनाव के कारण मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जा रहे हैं।

10 और 14 सितंबर को हो सकते हैं हाई-वोल्टेज मैच
भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा, जबकि 14 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत तय है। अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं, तो तीन बार उनका आमना-सामना संभव है।

शुभान ने कहा: “हम कोई गारंटी तो नहीं दे सकते, लेकिन एशिया कप को WCL जैसे प्राइवेट इवेंट से तुलना करना सही नहीं होगा। टूर्नामेंट में खेलने का फैसला सरकार की इजाजत से ही लिया गया है।”

सुरक्षा और राजनीतिक हालात तनावपूर्ण
इस साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों की बर्बर हत्या की थी। इसके बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी थी। जवाब में पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से भारत पर हमला करने की असफल कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी प्रयास नाकाम कर दिए।
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं, और सीमा पर तनाव अब भी जारी है।

पुत्र को खो चुके पिता की प्रेमानंद महाराज से मार्मिक मुलाकात, बोले – “जो होना है…

वृन्दावन/सर्वोदय न्यूज़:- जम्मू-कश्मीर के पहलगांव हमले में अपने बेटे को खोने वाले कानपुर निवासी संजय द्विवेदी शुक्रवार को वृन्दावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज से एकांत में मुलाकात कर अपना दुःख साझा किया।

संजय द्विवेदी की आंखों में आंसू थे, और दिल में पुत्र-वियोग की पीड़ा। प्रेमानंद जी से मिलते ही वे अपने जज़्बात पर काबू नहीं रख सके और फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने महाराज जी को बताया कि पहलगांव में घटी घटना उनके पूरे परिवार के लिए हृदयविदारक थी।

प्रेमानंद जी ने दिलाया धैर्य

संत प्रेमानंद जी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा,”धैर्य रखें, पुत्र प्रेम में बड़े-बड़े शूरवीरों का मन व्यथित हो जाता है। अभिमन्यु की मृत्यु के बाद भगवान श्रीकृष्ण के समझाने पर भी अर्जुन व्यथित हुए थे। हम केवल सहानुभूति दे सकते हैं, लेकिन जिसकी संतान जाती है, उसका हृदय ही जानता है। जो होना होता है, वह होकर ही रहता है — यह सब प्रभु की इच्छा है।”

इस भावुक संवाद ने वहां मौजूद लोगों को भी भाव-विभोर कर दिया। संजय द्विवेदी ने संत प्रेमानंद जी के सान्निध्य में कुछ समय बिताया और थोड़ी मानसिक शांति प्राप्त की।

बाराबंकी: तेज बारिश के बीच चलती बस पर गिरा विशालकाय पेड़, कई लोग घायल, रेस्क्यू जारी

बाराबंकी/सर्वोदय न्यूज़:- जिले के हैदरगढ़ मार्ग पर हरख क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के राजा बाजार के पास परिवहन निगम की अनुबंधित बस पर अचानक एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया। हादसे के समय बस में यात्री सवार थे।

घटना में कई घायल, महिला और चालक के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस पर पेड़ गिरने से कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महिला और बस चालक पेड़ के नीचे दब गए हैं, जिनकी स्थिति गंभीर हो सकती है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

लगातार बारिश बनी वजह?

हादसे का मुख्य कारण पिछली रात से हो रही मूसलाधार बारिश को माना जा रहा है। लोगों का अनुमान है कि ज़मीन कमजोर पड़ने की वजह से पेड़ जड़ से उखड़ गया और चलती बस पर जा गिरा।

स्थानीय लोग कर रहे मदद

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से निकालने में मदद की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

रेस्क्यू जारी, प्रशासन सतर्क

फिलहाल बस को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास तेज़ी से किया जा रहा है। प्रशासन ने मौके पर मेडिकल टीम भी भेजी है।

Report- Hari Ram (Lucknow) 

Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: मेष, वृषभ, धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी आर्थिक सफलता

Horoscope Today 8 August 2025: ग्रहों की चाल आज कई राशियों के जीवन में शुभ संकेत दे रही है। शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को कई जातकों को आर्थिक लाभ, स्वास्थ्य में सुधार और कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि (Aries)

आज का दिन व्यापार के लिए अत्यंत अनुकूल है। लंबित कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार महसूस होगा। प्रेम जीवन और संतान का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अटके कार्यों में गति आएगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। नीले रंग की वस्तु अपने पास रखें, यह शुभ फल देगा।

मिथुन राशि (Gemini)

सावधानी की आवश्यकता है। कोई जोखिम न लें और वाहन धीमी गति से चलाएं। चोट-चपेट का खतरा हो सकता है। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। काली माता को नमन करें।

कर्क राशि (Cancer)

सेहत में सुधार के संकेत हैं। प्रेमी युगलों को मिलने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में स्थितियां बेहतर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त होगी। ज्ञान में वृद्धि होगी और वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। प्रेम, संतान और व्यापारिक मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी। नीले वस्त्र या वस्तु का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

विद्यार्थियों के लिए दिन लाभदायक है। पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। संतान को लेकर चिंता संभव है। प्रेम संबंधों में खटपट हो सकती है। शनिदेव की आराधना करें।

तुला राशि (Libra)

गृह क्लेश के संकेत हैं। संपत्ति और वाहन संबंधी खरीदारी संभव है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम, संतान और व्यापार संतुलित रहेंगे। नीले रंग की वस्तु साथ रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यापार में मजबूती आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम व संतान से जुड़ी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लिक्विड फंड में इजाफा हो सकता है। सेहत और पारिवारिक स्थिति संतुलित रहेगी। हालांकि निवेश से फिलहाल बचें। लाल वस्तु अपने पास रखना लाभकारी होगा।

मकर राशि (Capricorn)

जीवन में आवश्यक वस्तुएं सहजता से प्राप्त होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। प्रेम, संतान और व्यापार में सफलता के योग हैं। काली माता की आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

मन में बेचैनी और चिंता बनी रह सकती है। खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। हरे रंग की वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अनुकूल रहेगी। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

WI vs PAK: पाकिस्तान से भिड़ने के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, ODI सीरीज के लिए खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 8 से 12 अगस्त के बीच त्रिनिदाद में खेली जाएगी। इस टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को सौंपी गई है।

टीम में कई युवा चेहरों को जगह दी गई है, जबकि धाकड़ ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की वापसी टीम के लिए राहत लेकर आई है। शेफर्ड ने पिछली बार बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में वनडे मैच खेला था, जिसके बाद अब उन्हें फिर से मौका दिया गया है।

18 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू, जिन्होंने श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में प्रभावित किया था, को फिर से टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स और शानदार डेब्यू पर शतक लगाने वाले आमिर जंगू भी टीम में लौटे हैं।

हेड कोच डैरेन सैमी का मानना है कि यह सीरीज वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि 2027 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन की दिशा में अहम कदम साबित होगी।“पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमारे खिलाड़ियों को परखने और रैंकिंग प्वाइंट्स बटोरने का शानदार मौका है,” – डैरेन सैमी

ICC वनडे रैंकिंग: दबाव में है वेस्टइंडीज

वर्तमान में ICC की पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान चौथे नंबर पर काबिज है। ऐसे में यह सीरीज वेस्टइंडीज के लिए न केवल प्रतिष्ठा बचाने बल्कि सीधा विश्व कप क्वालिफिकेशन हासिल करने का भी मौका है।

WI vs PAK ODI Series 2025 – शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 8 अगस्त 2025 त्रिनिदाद
दूसरा वनडे 10 अगस्त 2025 त्रिनिदाद
तीसरा वनडे 12 अगस्त 2025 त्रिनिदाद

वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय वनडे टीम

  • शाई होप (कप्तान)
  • ज्वेल एंड्रयू
  • जेडियाह ब्लेड्स
  • केसी कार्टी
  • रोस्टन चेज
  • मैथ्यू फोर्ड
  • जस्टिन ग्रीव्स
  • आमिर जंगू
  • शमर जोसेफ
  • ब्रैंडन किंग
  • एविन लुईस
  • गुडकश मोती
  • शेरफेन रदरफोर्ड
  • जेडन सील्स
  • रोमारियो शेफर्ड

‘ग’ से गणपति की जगह बच्चों को ‘ग’ से गधा पढ़ाना चाहती है सपा : योगी आदित्यनाथ

मुरादाबाद/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद में ₹1,172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षा में नकल को जन्मसिद्ध अधिकार बना दिया था, जिसके कारण युवाओं के सामने पहचान का संकट पैदा हो गया था। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “श्रद्धेय कल्याण सिंह ने बच्चों को ‘ग से गणपति’ पढ़ाने का कार्य किया, लेकिन सपा सरकार ने ‘ग से गधा’ पढ़ाने का काम किया।” उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पाठशाला के दुष्प्रचार पर भी निशाना साधा, इसे शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का प्रयास करार दिया। योगी ने कहा कि सपा ने शिक्षा के मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अत्याधुनिक शिक्षा के केंद्र स्थापित कर रही है, जैसे अटल आवासीय विद्यालय और मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत डिजिटल क्लास, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब, पेयजल, बालक और बालिकाओं के लिए अलग अलग टॉयलेट बनाये गये हैं। जो भवन जर्जर थे उन्हें शिफ्ट करने के आदेश दिये गये, मगर कांग्रेस और सपा अपने संस्कारों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए पीडीए पाठशाला के नाम पर दुष्प्रचार कर रही है।

सपा के भर्ती घोटालों और वसूली पर हमला
योगी ने सपा सरकार के दौरान भर्तियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुई वसूली और भेदभाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले ‘कौरव दल’ चाचा, भतीजा, भाई, काका, नाना के साथ वसूली में जुट जाता था, लेकिन 2017 के बाद जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भर्ती और ट्रांसफर में कोई धन उगाही नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में 2 लाख 16 हजार पुलिस भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं, जिनमें 60,244 नई भर्तियों में 12,245 बेटियों को शामिल किया गया। योगी ने कहा, “जो पैसा लेगा, वह जेल में सड़ेगा।”

सपा राज में गुंडागर्दी और माफिया का बोलबाला
मुख्यमंत्री ने सपा शासनकाल को अराजकता और माफिया राज का दौर बताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ का एजेंडा था और हर जिले में दंगे भड़काए जाते थे। इसके विपरीत, आज उत्तर प्रदेश दंगा-मुक्त है और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन कमिश्नरी वन यूनिवर्सिटी’ जैसे विकासोन्मुखी योजनाओं पर काम हो रहा है। योगी ने सपा पर आतंकियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया।

जन्माष्टमी के भव्य आयोजन का दोहराया संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र पर्व को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया था, लेकिन वर्तमान डबल इंजन सरकार इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी को भव्य तरीके से मनाएगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक थाने और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में जन्माष्टमी का उत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित होगा। साथ ही, प्रशिक्षु आरक्षियों को अपनी सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे यह पर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बने।

रक्षाबंधन और काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन और काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति को जोड़ते हुए कहा कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ-साथ काकोरी ट्रेन एक्शन का पावन दिवस भी है। उन्होंने रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र प्रसाद लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। योगी ने घोषणा की कि 8, 9 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश की बसों में माताओं-बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि रक्षाबंधन का पर्व और काकोरी के अमर बलिदानियों की स्मृति को सम्मान के साथ मनाया जा सके।

मुरादाबाद की हस्तकला को मिल है वैश्विक पहचान
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की हस्तकला को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद, जो कभी अराजकता और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, अब अपनी उत्कृष्ट हस्तकला और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के तहत ब्रॉस आइटम के लिए विख्यात है। योगी ने बताया कि मुरादाबाद आज 11 से 15 हजार करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने का श्रेय मुरादाबाद के कारीगरों को दिया, जिनमें से एक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपील की कि त्योहारों पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार में देकर स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा दें।

स्वदेशी खरीद से यूपी की अर्थव्यवस्था को बल
योगी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय सामान खरीदने से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हस्तशिल्पियों को लाभ होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि विदेशी सामान खरीदने से पैसा आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी विघटनकारी गतिविधियों में खर्च हो सकता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान के साथ प्राण-प्रण से जुड़ें। मुरादाबाद का हुनर डबल इंजन सरकार के मंच से विश्व स्तर पर पहुंच रहा है।” यह आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने का एक कदम है।

कुंदरकी उपचुनाव में जीत और विकास परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने कुंदरकी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को मुरादाबाद की जनता द्वारा सपा और कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण के बजाय संतुष्टिकरण को चुना और सपा-कांग्रेस की जमानत जब्त करा दी। योगी ने ₹1,172 करोड़ की 87 परियोजनाओं, जिनमें ₹640 करोड़ की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹532 करोड़ की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है, को मुरादाबाद के लिए उपहार बताया। उन्होंने इसे नये मुरादाबाद और नये उत्तर प्रदेश का प्रतीक करार दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉलों और प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह ओलख, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, विधान परिषद् सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ हरिसिंह ढिल्लो, गोपाल अंजान, विधायकगण रितेश गुप्ता, रामवीर सिंह, सुशांत सिंह, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, जिला प्रभारी राजेश यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

संविधान पार्क, हनुमान पार्क और सैन्य म्यूजियम का किया अवलोकन
योगी ने मुरादाबाद नगर निगम (स्मार्ट सिटी योजना) द्वारा निर्मित संविधान पार्क, हनुमान पार्क और सैन्य म्यूजियम का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने जनता से इन स्थानों को देखने की अपील की, जो बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष, संविधान सभा के योगदान और भगवान हनुमान की भक्ति-शक्ति को दर्शाते हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत मुरादाबाद में हुए कार्यों की प्रशंसा की और इसे शहर की नई पहचान बताया।

मुरादाबाद में उद्यमियों और लाभार्थियों को सीएम ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद दौरे के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी ऊषा द्वारा ब्रेल लिपि में लिखी कविता ‘मेरा राज्य, प्यारा राज्य’ को ग्रहण किया और उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के तहत स्वाति वर्मा को मेटल वर्क के लिए 50 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सुश्री शुभ्रा को सैलून चेन के लिए 25 लाख, मनोज कुमार को ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर के लिए 5 लाख, योगेंद्र कुमार को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5 लाख, हिमांशु घोष को एक्वेरियम बनाने के लिए 5 लाख, अंकित कुमार सिंह को टेंट हाउस सर्विस के लिए 5 लाख, लक्ष्य सैनी को क्लोथ मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5 लाख, कुमारी सोनम को साइबर कैफे के लिए 5 लाख और गीता रानी को बुटीक खोलने के लिए 4.5 लाख रुपये का डेमो चेक दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शन्नू बेग को और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ममता को आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा, निःशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट योजना के तहत अंकित और श्रद्धा को टैबलेट प्रदान किए गए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह दीदी के लिए 7.89 करोड़ का डेमो चेक प्रदान किया। वहीं रविता को लखपति दीदी के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया।

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025:- 7 अगस्त 2025, बुधवार का दिन राशियों के लिए कई मायनों में खास रहेगा। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आज कई राशि वालों को सकारात्मक परिणाम दे सकती है, जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries):

भाग्य आज आपका साथ देगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। यात्रा के योग हैं।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें

वृषभ राशि (Taurus):

आज भी दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। जोखिम से बचें और जरूरी फैसलों को टालें।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें, हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini):

जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और करियर सभी पक्ष मजबूत रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer):

बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट हो सकती है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

 सिंह राशि (Leo):

भावनात्मक निर्णय से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

घर में कुछ तनाव संभव है। भूमि-भवन से जुड़े सौदे फायदेमंद रह सकते हैं।
उपाय: शनि देव को नमन करें

तुला राशि (Libra):

व्यवसाय में नई शुरुआत के लिए उत्तम दिन। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है, खासकर मुख रोग। निवेश से बचें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

थोड़ी बेचैनी और मानसिक तनाव रह सकता है। ध्यान और प्रार्थना से लाभ होगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

आर्थिक लाभ और यात्रा के संकेत हैं। प्रेम में नई ऊर्जा का संचार होगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces):

व्यापार में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।