वायुसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा: “ऑपरेशन सिंदूर इसलिए सफल रहा क्योंकि कोई रोक-टोक नहीं थी”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना को इस ऑपरेशन में राजनीतिक इच्छाशक्ति, स्पष्ट निर्देश और पूर्ण स्वतंत्रता दी गई थी, जिसके चलते यह अभियान पूरी तरह से सफल रहा।

एयर चीफ ने स्पष्ट किया कि जब सैन्यबलों पर कोई पाबंदी नहीं होती, और कार्रवाई में हस्तक्षेप नहीं किया जाता, तब परिणाम भी स्पष्ट और निर्णायक होते हैं।

S-400 की सटीक मार, 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ढेर

एपी सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारत के पास मौजूद अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट को हवा में ही मार गिराया।
इसके अलावा:

  • एक AEW&C / ELINT विमान को 300 किमी दूर मार गिराया गया
  • जकोकाबाद एयरबेस पर खड़े F-16 विमानों को भी नष्ट किया गया

राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों के हाथ बांध दिए थे, जिससे रणनीतिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।
इन आरोपों पर जवाब देते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा,”हमें पूरी आज़ादी थी। रणनीति, योजना और हमले सब हमारी तरफ से तय किए गए। हमने सोच-समझकर हर निर्णय लिया और हर निशाने को सटीकता से भेदा।“

क्यों रोका गया ऑपरेशन सिंदूर?

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए लगातार युद्ध में रहना संभव नहीं है। ऑपरेशन को राजनीतिक और रणनीतिक निर्णय के तहत रोका गया।
उन्होंने कहा,”युद्ध को कब शुरू और कब खत्म करना है, यह उच्च स्तर पर तय किया जाता है। ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का फैसला एक सोच-समझकर लिया गया निर्णय था।“

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles