Home Blog Page 260

आज का राशिफल – 12 अगस्त 2025: सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण

आज का राशिफल -12 अगस्त 2025:- आज के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए प्रतिकूल संकेत दे रही है। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि और विष योग मीन राशि में विद्यमान हैं। आइए जानें आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन:-

मेष (Aries)

आज के दिन अनावश्यक खर्चों से परेशान रह सकते हैं। अज्ञात भय और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। सिरदर्द या नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां संतुलित रहेंगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। शनि देव का स्मरण करें।

वृषभ (Taurus)

यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यवसायिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। नीली वस्तु साथ रखें।

मिथुन (Gemini)

कारोबार में विशेष प्रगति के संकेत नहीं हैं। कानूनी विवादों से दूरी बनाए रखें। पिता और खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामले बेहतर हैं। काली माता का पूजन करें।

कर्क (Cancer)

मानसिक तनाव या अपमान की स्थिति बन सकती है। यात्रा से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में बाधाएं बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य और व्यापार मध्यम रहेगा। नीली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

सिंह (Leo)

चोट या दुर्घटना का खतरा हो सकता है। किसी मुश्किल परिस्थिति में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या (Virgo)

अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन औसत रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

तुला (Libra)

दुश्मनों पर विजय मिलेगी। ज्ञान और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। हालांकि पैरों में चोट लगने की आशंका है। व्यापार और प्रेम के लिहाज से दिन अनुकूल है। शनि देव को नमन करें।

वृश्चिक (Scorpio)

संतान की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में अनबन की स्थिति बन सकती है। मानसिक रूप से थकान या नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। काली वस्तु का दान करें।

धनु (Sagittarius)

घरेलू कलह बढ़ सकती है। घरेलू चीजों के नुकसान का भी संकेत है। प्रेम और व्यवसायिक पक्ष मजबूत रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु साथ रखें।

मकर (Capricorn)

व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, विशेषकर नाक, कान और गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। नए व्यापार की शुरुआत फिलहाल टालें। काली माता का पूजन करें।

कुंभ (Aquarius)

धन हानि की संभावना है। मुख रोग या दंत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में राहत है। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन (Pisces)

स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। खासतौर पर पेट और रक्तचाप से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और पीली वस्तु साथ रखें।

फतेहपुर बवाल पर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: “जब फंसते हैं, तब नफरत फैलाते हैं”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंदिर-मकबरा विवाद के बाद उपजे तनाव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और किसानों की आय जैसे मुद्दों पर घिर जाती है, तब जानबूझकर नफरत फैलाने वाले एजेंडे शुरू करती है।

“अंग्रेजों की नीति पर चल रही है भाजपा”

अखिलेश यादव ने भाजपा की तुलना अंग्रेजों की ‘डिवाइड एंड रूल’ (बांटो और राज करो) नीति से करते हुए कहा:“भाजपा उसी विचारधारा पर चल रही है जो अंग्रेजों की थी। समाज में नफरत फैलाना, समुदायों के बीच दीवार खड़ी करना और लोगों को बांटना ही इनकी राजनीति का आधार है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब फतेहपुर जैसे जिलों में इस तरह का माहौल बनाया गया हो। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी वहां एक मस्जिद को अवैध बताकर गिराया गया और एक युवक की हत्या भी हो चुकी है।

 “20 हजार स्कूल बंद हो रहे हैं, सवालों से बचने के लिए फैलाते हैं नफरत”

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि:“राज्य में 20 हजार विद्यालय बंद हो रहे हैं, और जो लोग बच्चों को पढ़ा रहे हैं, उन पर एफआईआर की जा रही है। जब इनसे असली सवाल पूछे जाते हैं, तो ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक तनाव पैदा किया जाता है।”

क्या है फतेहपुर विवाद?

फतेहपुर जिले के रेडइया मोहल्ला, आबू नगर स्थित एक मकबरे को हिंदू संगठन मंदिर बता रहे हैं। सोमवार को हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने मजार में तोड़फोड़ की और भगवा झंडा लगा दिया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंचे और पथराव की घटनाएं हुईं।

प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवादित स्थल सरकारी रिकॉर्ड में “मकबरा मंगी” के नाम से दर्ज है, जबकि हिंदू संगठन इसे ठाकुर जी का मंदिर बता रहे हैं।

फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद ने पकड़ा तूल, मजार में तोड़फोड़ के बाद तनाव; प्रशासन अलर्ट पर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- फतेहपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रेडइया मोहल्ले के आबू नगर में मकबरा-मंदिर विवाद को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने विवादित स्थल पर मजार में तोड़फोड़ कर भगवा झंडा फहरा दिया, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पथराव की घटना सामने आई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

क्या है विवाद?

विवादित स्थल सरकारी अभिलेखों में खसरा संख्या 753 पर स्थित है, जिसे रिकॉर्ड में “मकबरा मंगी” के नाम से दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, मठ मंदिर संरक्षण संघर्ष समिति और कुछ हिंदू संगठन इसे ठाकुर जी का मंदिर बता रहे हैं। इनका आरोप है कि यह पहले मंदिर था, जिसे बाद में मकबरे का रूप दे दिया गया।

कैसे भड़का विवाद?

सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर हिंदू संगठनों ने वहां पूजा की घोषणा की थी। पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर पूजा पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर मजार परिसर में प्रवेश कर लिया। वहां तोड़फोड़ की गई और धार्मिक झंडा लगा दिया गया।

मुस्लिम समुदाय की प्रतिक्रिया

घटना के बाद पास ही मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच पथराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, समय रहते पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया। मौके पर कई थानों की फोर्स, प्रशासनिक अधिकारी, और RAF की तैनाती कर दी गई है।

जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया:”विवाद को लेकर दोनों समुदायों के बीच बैठक कराई गई थी। आज भी लोगों से बात की गई और किसी प्रकार से कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया गया। वीडियो ग्रैफिंग की जा रही है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम से जांच कराई जाएगी।” उन्होंने मीडिया से अफवाह न फैलाने की अपील भी की और कहा कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है।

अखिलेश यादव की छलांग बनी चर्चा का विषय, सपा में लौटी मुलायम युग की झलक; शिवपाल बोले- “रुकना नहीं, टकराना है”

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बैरिकेड फांदना पूरे उत्तर भारत की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर न केवल सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, बल्कि सपा कार्यकर्ताओं में भी नए जोश का संचार हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस कदम को “लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाई गई छलांग” बताया है।

पुराने दौर की याद: जब सड़कों पर होती थी सपा की पहचान

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश की यह सक्रियता मुलायम सिंह यादव के दौर की समाजवादी राजनीति की याद दिलाती है। जब बसपा शासन में सपा कार्यकर्ता लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के बावजूद सड़कों पर डटे रहते थे। कई बार विधानसभा के सामने सपा कार्यकर्ताओं की घेराबंदी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन जाती थी।

“चुनाव आयोग कछुए की रफ्तार से ना चले”: अखिलेश

प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा:”अगर वोट का अधिकार ही छिन जाएगा, तो लोकतंत्र कहां बचेगा? हम अपील करते हैं कि चुनाव आयोग फास्ट ट्रैक कार्रवाई करे। जिन जिलों में उपचुनाव में बेइमानी हुई, उन डीएम को तत्काल सस्पेंड किया जाए। हमने 18,000 डिलीटेड वोट का शपथ पत्र सौंपा है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली में जब विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, उस समय अखिलेश यादव ने बैरिकेड पर चढ़कर छलांग लगाई और धरने पर बैठ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे सपा कार्यकर्ता “संघर्ष की वापसी” के रूप में प्रचारित कर रहे हैं।

शिवपाल यादव का समर्थन

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:”संघर्ष की पहचान – रुकना नहीं, टकराना है! जब हक़ की आवाज़ रोकने को बैरिकेड खड़े हों, तो समाजवादी पीछे नहीं हटते। आज अखिलेश यादव जी की छलांग लोकतंत्र बचाने की कसम पर थी।”

दिल्ली में लावारिस कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: 8 हफ्तों में भेजें डॉग शेल्टर

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को गंभीर बताते हुए सोमवार को कड़ा रुख अपनाया और स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले 8 हफ्तों में सभी लावारिस कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर में भेजा जाए।

अदालत का सख्त संदेश: बाधा डालने पर होगी कार्रवाई

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस प्रक्रिया में बाधा डालती है तो उसके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही हो सकती है। कोर्ट ने आदेश दिया कि कोई भी आवारा कुत्ता सड़कों, पार्कों या कॉलोनियों में दोबारा नहीं छोड़ा जाए।

 शेल्टर में सीसीटीवी और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कम से कम 5,000 कुत्तों के लिए शेल्टर होम तुरंत तैयार किए जाएं। वहां सीसीटीवी निगरानी, बधियाकरण (sterilization) और टीकाकरण की उचित व्यवस्था की जाए, और इसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति अनिवार्य है।

 रेबीज के बढ़ते मामलों पर कोर्ट सख्त

गौरतलब है कि 28 जुलाई को कोर्ट ने रेबीज की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया था और संबंधित एजेंसियों को एक हफ्ते के भीतर हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा कि यह निर्णय खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

एक्टिविस्ट्स से सवाल: “क्या आप जानें वापस ला सकते हैं?”

अदालत ने लावारिस पशुओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले कुछ एनिमल एक्टिविस्ट्स से तीखे सवाल पूछते हुए कहा,“क्या आप उन लोगों की जान वापस ला सकते हैं जो रेबीज के कारण मारे गए?”

कोर्ट ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है, और किसी भी अभियान या भावना से पहले मानव जीवन की सुरक्षा जरूरी है।

वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का मेगा मार्च, चुनाव आयोग तक पहुंचा इंडिया गठबंधन; अखिलेश ने फांदी बैरिकेडिंग

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया अलायंस ने सोमवार को चुनाव में कथित वोट चोरी, SIR (सिस्टमेटिक इलेक्शन रिप्रेजेंटेशन) गड़बड़ी, और मतदाता सूची में धांधली के खिलाफ मेगा मार्च निकाला। इस मार्च की अगुवाई लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने की, जिसमें लगभग 25 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए।

पैदल मार्च और कड़ी सुरक्षा

यह मार्च संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग तक पैदल निकाला गया। दिल्ली पुलिस ने मार्च के दौरान 7 जगहों पर बैरिकेडिंग की थी। इसके बावजूद सांसदों ने नारेबाजी करते हुए मार्च जारी रखा। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बैरिकेडिंग फांदते हुए भी देखा गया। दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की इजाजत नहीं दी थी, क्योंकि किसी भी सांसद ने इसकी अनुमति नहीं मांगी थी।

विपक्ष का आरोप: “चोरी हो रहा है वोट”

राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि वहां 1 लाख से ज्यादा वोट कथित रूप से हटा दिए गए, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचा। उन्होंने इसे “वोट चोरी का मॉडल” बताया और दावा किया कि बीजेपी इस तरह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है।

चुनाव आयोग से बातचीत की कोशिश

इस बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखकर 11 अगस्त दोपहर 12 बजे मुलाकात के लिए बुलाया है। आयोग ने साफ किया है कि जगह की सीमितता को देखते हुए अधिकतम 30 प्रतिनिधियों को ही बातचीत के लिए बुलाया गया है।

 कौन-कौन हुआ शामिल?

इस मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शशि थरूर, जयराम रमेश, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, संजय राउत, डीएमके, टीएमसी, और अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने चुनाव आयोग से निष्पक्षता की मांग की और कहा कि जनता का भरोसा लोकतांत्रिक संस्थाओं में बना रहना चाहिए।

Asia Cup 2025: शुभमन गिल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, BCCI जल्द करेगा बड़ा ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टूर्नामेंट में उप-कप्तान की भूमिका सौंपी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह गिल की T20I क्रिकेट में वापसी का रास्ता भी साफ करेगा और उन्हें एक भावी कप्तान के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

इंग्लैंड दौरे की कप्तानी का इनाम

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम की अगुआई करते हुए शुभमन गिल ने टीम को 2-2 से सीरीज ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास के बाद गिल ने नेतृत्व की जिम्मेदारी बखूबी निभाई, जिसके चलते अब उन्हें सीमित ओवरों की टीम में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा जोरों पर है।

एशिया कप 2025 में नई लीडरशिप की झलक

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है और इसी महीने बीसीसीआई इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। इस बीच, रिपोर्ट्स का दावा है कि गिल को T20I फॉर्मेट में वापसी के साथ उप-कप्तान बनाया जा सकता है। इससे भारतीय ड्रेसिंग रूम में उनकी स्थिति एक उभरते लीडर के रूप में मजबूत होगी।

गिल की वापसी और टीम कॉम्बिनेशन

गिल ने अपना आखिरी T20I मुकाबला 2024 में खेला था। इसके बाद से उनकी जगह यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों ने ओपनिंग की भूमिका निभाई है। ऐसे में अगर गिल की वापसी होती है, तो वे ओपनिंग करेंगे या नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे, इस पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल ने पिछले तीन आईपीएल सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने क्रमशः 157.80, 147.40 और 155.88 के स्ट्राइक रेट से क्रमशः 890, 426 और 650 रन बनाए। गिल के बल्लेबाजी आंकड़े और नेतृत्व क्षमता उन्हें भारतीय टीम के भविष्य का अहम हिस्सा बना रहे हैं।

BCCI की दीर्घकालिक रणनीति

BCCI की नजरें गिल को भविष्य के ऑल-फॉर्मेट कप्तान के रूप में तैयार करने पर हैं। रोहित शर्मा वनडे टीम के मौजूदा कप्तान हैं, लेकिन उनकी उम्र, फिटनेस और सीमित फॉर्मेट की उपलब्धता को देखते हुए यह रणनीति बनाई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गिल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: इन राशियों को आज रहना होगा सतर्क, जानें आपकी राशि का क्या कहता है हाल

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: ग्रहों की स्थिति: शुक्र और गुरु इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या में, चंद्रमा और राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की इस चाल का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल रहा है।

मेष राशि (Aries)

आज मन थोड़ा भयभीत रह सकता है। संतान और प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम लेने से बचें। सलाह है कि आज काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें और पिता तथा खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी नया व्यवसायिक फैसला न लें। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर है। हरी वस्तु अपने पास रखें, दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज भाग्य से ज्यादा अपने प्रयासों पर भरोसा करें। यात्रा से परहेज करें और अपमानजनक परिस्थितियों से सतर्क रहें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। काली माता को प्रणाम करना लाभकारी होगा।

कर्क राशि (Cancer)

परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। चोट या दुर्घटना की आशंका है, वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर है। लाल वस्तु साथ रखें और काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर जीवनसाथी की सेहत को लेकर। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन जोखिम भरा हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान करना लाभदायक होगा।

कन्या राशि (Virgo)

शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा लेकिन अंततः सफलता आपकी होगी। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य में औसत स्थिति रहेगी। व्यापार में सुधार की संभावना है। लाल वस्तु दान करें।

तुला राशि (Libra)

बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। विद्यार्थी वर्ग मानसिक दुविधा में रह सकता है। काली वस्तु का दान लाभ देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

घरेलू जीवन में कुछ असुविधा हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। मां का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय में कुछ मंदी महसूस हो सकती है, हालांकि प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

मुंह से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में संतुलन बनाए रखें। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज मन में बेचैनी और घबराहट का अनुभव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अनुकूल रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

अज्ञात भय बना रहेगा। सिर दर्द और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार की स्थिति स्थिर है। काली वस्तु का दान करें।

S-400 से लेकर ब्रह्मोस तक: भारत के आधुनिक हथियार पाकिस्तान के लिए बने ‘डर का पर्याय’, ऑपरेशन सिंदूर में दिखी घातक क्षमता

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय रक्षा प्रणाली की मारक क्षमता अब महज़ चर्चा नहीं, बल्कि वास्तविकता बन चुकी है। हाल ही में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और DRDO प्रमुख समीर वी. कामत ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को निशाना बनाकर गिरा दिया था। इस मिशन में भारत के कई एडवांस्ड हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिनमें S-400, ब्रह्मोस, आकाश, MR-SAM और D-4 जैसी मिसाइल प्रणालियाँ शामिल थीं।

S-400: आसमान में घातक प्रभुत्व

रूसी तकनीक पर आधारित लेकिन भारत के अनुसार मॉडिफाइड S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ऑपरेशन में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। यह सिस्टम 400 किमी की दूरी तक हवाई लक्ष्यों को निशाना बना सकता है। वायुसेना प्रमुख के अनुसार, इसने पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर तक जाकर दुश्मन के ठिकानों को टारगेट किया और दुश्मन के पायलटों को प्रतिक्रिया का मौका तक नहीं मिला।

ब्रह्मोस: पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर तैनात डर

भारत-रूस की संयुक्त परियोजना से विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल को ऑपरेशन के दौरान ‘स्टैंड-ऑफ मोड’ में तैयार रखा गया था। यह मिसाइल हवा, जमीन और समुद्र से लॉन्च की जा सकती है और 300 किमी से अधिक दूरी पर बेहद सटीक वार करने में सक्षम है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी तैनाती ने पाकिस्तानी आर्मी के भीतर बेचैनी बढ़ा दी थी।

आकाश और MR-SAM: कम ऊंचाई पर उड़ते लक्ष्यों के लिए काल

DRDO प्रमुख के अनुसार, आकाश मिसाइल सिस्टम और MR-SAM (मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल) ने पाकिस्तान की कम ऊंचाई पर उड़ने वाली लड़ाकू फॉर्मेशन्स को टारगेट किया। इन मिसाइलों की रफ्तार और सटीकता के सामने पाकिस्तान की वायुसेना बेबस नजर आई।

D-4 इंटरसेप्टर: मल्टी-लेयर सुरक्षा कवच की रीढ़

भारत की एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का हिस्सा D-4 इंटरसेप्टर मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संभावित मिसाइल और रॉकेट हमलों को रोकने के लिए एक्टिव रही। यह मिसाइल उच्च गति से आने वाले खतरों को इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय करने में सक्षम है।

पाकिस्तान की रणनीतिक विफलता उजागर

S-400 की लंबी दूरी तक मार, ब्रह्मोस की सटीकता और भारत की एयर डिफेंस सिस्टम की परत-दर-परत सुरक्षा ने पाकिस्तान की वायुसेना को करारा झटका दिया। विशेषज्ञों की मानें तो यह मिशन भारत की रणनीतिक क्षमता का सशक्त संदेश था—अब भारत सिर्फ रक्षात्मक नहीं, आवश्यकता पड़ने पर आक्रामक कार्रवाई में भी पूरी तरह सक्षम है।

कटरा के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी देंगे हरी झंडी; जानिए रूट और टाइमिंग

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- देशभर में वंदे भारत ट्रेनों के बढ़ते नेटवर्क के बीच श्रद्धालुओं के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। अब अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। इस नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।

उत्तर रेलवे के अंतर्गत चलाई जाने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो पंजाब से जम्मू-कश्मीर के धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं। ट्रेन अमृतसर और कटरा के बीच केवल 5 घंटे 35 मिनट में सफर तय करेगी।

यह होंगे प्रमुख स्टेशन

अमृतसर से कटरा के बीच चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 26405/26406 होगा और यह सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी। ट्रेन अपने मार्ग में ब्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रा की टाइमिंग

  • कटरा से अमृतसर: सुबह 6:40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
  • अमृतसर से कटरा: शाम 4:25 बजे प्रस्थान कर रात 10:00 बजे कटरा पहुंचेगी।

गौरतलब है कि देश में अब तक कुल 144 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन वर्ष 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाई गई थी। तब से यह ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।