Home Blog Page 254

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर से कासगंज जेल किया गया शिफ्ट…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की जेल व्यवस्था में एक बड़ा कदम उठाते हुए गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को शनिवार सुबह गाजीपुर जिला जेल से कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया। लगभग 12 घंटे की कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा के बाद, उमर अंसारी को शाम 5:52 बजे कासगंज जेल में दाखिल किया गया।

उमर पर आरोप है कि उसने अपनी मां आफ्शा अंसारी, जो कि ₹50,000 की इनामी हैं, के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में गाजीपुर शहर कोतवाली के अंतर्गत कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने की मांग की गई थी।

क्या है पूरा मामला?

 उमर अंसारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।आरोप है कि याचिका में आफ्शा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर किया गया।मामला सामने आने पर उमर और उसके वकील लियाकत अली के खिलाफ केस दर्ज हुआ।उमर को लखनऊ से गिरफ्तार कर गाजीपुर जेल में भेजा गया था।एडीजे कोर्ट ने उमर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

लियाकत अली की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज

इस मामले में उमर के वकील लियाकत अली की अग्रिम जमानत याचिका भी शुक्रवार को एडीजे शक्ति सिंह की अदालत ने खारिज कर दी। पुलिस अभी तक लियाकत को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

उमर ने कहा – “गलत फंसाया गया है”

जेल में दाखिल होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उमर ने कहा कि “मुझे झूठे केस में फंसाया गया है।” कासगंज जेल में उसे सुरक्षित बैरक में रखा गया है और सीसीटीवी निगरानी में रखा जा रहा है।

‘लुटेरों का गैंग’, आम लोगों का छीन रहे अधिकार: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘लुटेरों का गैंग’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी संस्थानों और संसाधनों पर कब्जा कर लिया है और अब यह पार्टी आम जनता के अधिकारों को भी छीनने पर तुली हुई है। यादव का कहना था कि भाजपा देश की सबसे झूठी पार्टी है, जिनके झूठ की कोई सीमा नहीं है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का असली एजेंडा लोगों के साथ अन्याय और उत्पीड़न करना है। उनका दावा था कि इस सरकार में किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा और सत्तारूढ़ दल ने चुनावी प्रक्रिया में धांधली की है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इसे ‘आजादी का चुनाव’ और ‘संविधान और अधिकारों को बचाने का चुनाव’ बताया।

पीडीए कार्यकर्ताओं ने सपा को समर्थन दिया

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों से 65 से अधिक पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। सभी नेताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा, “सपा की सरकार में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, हर किसी को न्याय और सम्मान मिलेगा और प्रदेश में अवरुद्ध विकास कार्य फिर से शुरू होंगे।”

भा.ज.पा. के खिलाफ आर्थिक और कूटनीतिक आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि न केवल प्रदेश, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भी देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की समस्याओं को बढ़ते हुए बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के बड़े दावों के बावजूद विदेश नीति पूरी तरह से विफल रही, और जब जरूरत पड़ी, तो कोई भी देश भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सेना ने मजबूती से लड़ाई लड़ी और अगर केंद्र सरकार की कोई चूक नहीं होती, तो भारतीय सेना पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) को ले भी सकती थी।

किसान समस्या और खाद संकट पर बयान

अखिलेश यादव ने प्रदेश में खाद की किल्लत का भी जिक्र किया और कहा कि किसान खाद के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें खाद की बजाय पुलिस की लाठियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, और उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें दमन का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का किया ऐलान, डेविड मिलर और फरेरा की हुई वापसी

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के चयन पैनल ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों के दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस दौरे में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे, जो 2 से 14 सितंबर के बीच इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होंगे।

हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद, 15 सदस्यीय टी20 टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे अहम बदलाव के रूप में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी दिसंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा, स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को भी टीम में स्थान मिला है।

टीम में कुल पांच बदलाव किए गए हैं, जिसमें ऑलराउंडर मार्को यानसेन और तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को चोट से उबरने के बाद टीम में स्थान मिला है। इसके साथ ही, तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी टखने की चोट से उबर रहे कागिसो रबाडा के कवर के तौर पर वनडे टीम में रखा गया है। हालांकि, रबाडा टी20 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम सोमवार, 25 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इस दौरे की शुरुआत 2 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में पहले वनडे से होगी। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड का आखिरी दौरा 2022 में किया था, जहां उन्होंने वनडे सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी और टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम:

टेम्बा बावुमा,कॉर्बिन बॉश,मैथ्यू ब्रीट्ज़के,डेवाल्ड ब्रेविस,नांद्रे बर्गर,टोनी डी ज़ोरज़ी,केशव महाराज,क्वेना मफाका,एडेन मार्करम,वियान मुल्डर,सेनुरन मुथुसामी,लुंगी एनगिडी,लुआन-ड्रे प्रीटोरियस,कागिसो रबाडा,रयान रिकेल्टन,ट्रिस्टन स्टब्स

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम:

एडेन मार्करम,कॉर्बिन बॉश,डेवाल्ड ब्रेविस,डोनोवन फरेरा,मार्को जेनसन,केशव महाराज,क्वेना मफाका,डेविड मिलर,सेनुरन मुथुसामी,लुंगी एनगिडी,लुआन-ड्रे प्रीटोरियस,कागिसो रबाडा,रयान रिकेल्टन,ट्रिस्टन स्टब्स,लिज़ाद विलियम्स

Aaj Ka Rashifal (23 अगस्त 2025): मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, जानें क्या रखें सावधानी में शामिल

0

Aaj Ka Rashifal (23 अगस्त 2025):ज्योतिषीय स्थिति: आज शुक्र और बुध कर्क राशि में, गुरु मिथुन में, जबकि चंद्रमा, सूर्य और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह चाल कई राशियों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बना सकती है। आइए जानते हैं आपकी राशि का आज का हाल:

मेष राशि

मानसिक तनाव बना रह सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है, लिहाजा संवाद में संयम बरतें। विद्यार्थियों को कोई नई शुरुआत फिलहाल टालनी चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

घर में कलह के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में अड़चन आ सकती है। प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे। व्यापार भी सामान्य रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खुद और परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतरीन है। व्यापारिक स्थिति भी मजबूत है, लेकिन नई शुरुआत से बचें। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कर्क राशि

मुख संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। निवेश से नुकसान की संभावना है, सतर्क रहें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। उपाय: बजरंगबली की आराधना करें।

सिंह राशि

मन में बेचैनी, घबराहट और अवसाद जैसे भाव उभर सकते हैं। हालांकि, प्रेम और व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

कन्या राशि

फिजूल खर्चों में वृद्धि से मानसिक तनाव बढ़ेगा। सिरदर्द और आंखों की तकलीफ हो सकती है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष सामान्य रहेगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

कानूनी मामलों से दूर रहें। पिता और स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: सूर्य को जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

धनु राशि

अपमान या विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्राएं थकावट भरी रहेंगी। कार्यों में रुकावट संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक है। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

चोट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य पर सतर्क रहें। प्रेम और व्यापार में स्थिति मजबूत है। उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, जीवनसाथी की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। नौकरी में अड़चनें आएंगी। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन राशि

सेहत की स्थिति थोड़ी कमजोर दिख रही है। हालांकि शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक अशांति बनी रह सकती है। प्रेम, संतान और व्यापारिक मामलों में उतार-चढ़ाव के बाद स्थिति सुधरेगी। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

AAI Junior Executive Recruitment 2025: जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर निकली भर्ती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 976 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

AAI Junior Executive भर्ती 2025 – पदों का विवरण:

पद का नाम कुल पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) 11
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- सिविल) 199
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल) 208
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) 527
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 31
कुल पद 976

योग्यता और आयु सीमा:

  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए (27 सितंबर 2025 तक)।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • शैक्षणिक योग्यता:
  • आर्किटेक्चर, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT में इंजीनियरिंग डिग्री या
  • MCA डिग्री
  • चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

AAI Junior Executive Recruitment 2025 Notification Link

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 – 3% – ₹1,40,000 मासिक वेतनमान मिलेगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/ओबीसी/EWS: ₹300
  • मुफ़्त आवेदन: महिला, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन और AAI में एक साल अप्रेंटिसशिप कर चुके उम्मीदवार

AAI Junior Executive 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं
  2. होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं
  3. संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फीस का भुगतान करें
  6. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट रखें

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • आवेदन प्रारंभ: 28 अगस्त 2025
  • अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2025

Jio के नए सीक्रेट प्लान्स: ₹9 में रोज़ 1.5GB डेटा, फ्री कॉल्स, SMS और JioHotstar का मज़ा – जानिए पूरी लिस्ट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक बार फिर से ग्राहकों के लिए बजट फ्रेंडली सीक्रेट प्लान्स पेश किए हैं। जहां पहले रोज 1GB डेटा वाले प्लान बंद कर दिए गए थे, अब जियो ने दो खास प्लान्स ₹189 और ₹799 में शामिल किए हैं जो बेहद किफायती हैं और आपको बेहतरीन डेटा, कॉलिंग और OTT सुविधाएं देते हैं।

Jio ₹189 प्लान – सस्ता और बेसिक यूज़ के लिए बेस्ट

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बेसिक सुविधा चाहते हैं।
फायदे:

  • वैधता: 28 दिन
  • कुल डेटा: 2GB
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल + STD)
  • 300 SMS
  • फ्री एक्सेस: JioTV और JioCloud
  • रोज़ की कीमत: लगभग ₹6.7

यह प्लान वर्क फ्रॉम होम यूज़र्स या सीनियर सिटीज़न्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें कम डेटा की ज़रूरत होती है।

Jio ₹799 प्लान – एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए धमाका ऑफर

अगर आप ज्यादा डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ एंटरटेनमेंट का पूरा मज़ा लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है।

फायदे:

  • वैधता: 86 दिन
  • रोज 1.5GB डेटा (कुल 126GB)
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • रोज 100 SMS
  • फ्री एक्सेस: JioTV, JioCloud
  • Hotstar का 90 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन
  • रोज़ की कीमत: लगभग ₹9

इस प्लान के साथ आप क्रिकेट, मूवी और वेब सीरीज का मज़ा JioCinema और JioHotstar पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ले सकते हैं।

क्या 201 रुपये वाला प्लान हट गया है?

पहले कंपनी के बजट प्लान्स में ₹201 वाला एक प्लान था, लेकिन अब वह लिस्ट में नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में ₹189 और ₹799 के ये दो नए प्लान ही फिलहाल अफोर्डेबल कैटेगरी में उपलब्ध हैं।

130वें संवैधानिक संशोधन पर अमित शाह…-जेल में रहकर सरकार चला सकते हैं क्या?

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब जेल में बैठे नेता सरकार नहीं चला पाएंगे।

क्या है 130वां संविधान संशोधन विधेयक?

अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोकसभा में यह विधेयक पेश किया है, जिसके अनुसार अगर कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल जाता है तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
उन्होंने कहा, “विपक्ष पूछता है कि इसकी क्या जरूरत है? लेकिन जब डीएमके के मंत्री के. पोनमुडी और सेंथिल बालाजी आठ महीने तक जेल में रहकर भी मंत्री बने रहे, तब यह सवाल खुद ब खुद जवाब मांगता है।”

डीएमके और कांग्रेस पर तीखा हमला

अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर व्यक्तिगत हमले करते हुए कहा:“स्टालिन बाबू का एक ही एजेंडा है – अपने बेटे उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाना, और सोनिया गांधी का एजेंडा है – राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं – न राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे, न उदयनिधि मुख्यमंत्री।”

डीएमके को बताया ‘देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’

गृहमंत्री ने कहा कि डीएमके सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने एक के बाद एक घोटाले किए हैं। शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी, एआईएडीएमके और एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि:NDA को 2024 लोकसभा चुनावों में 18% वोट जबकि AIADMK को 21% वोट मिल,यानि कुल मिलाकर एनडीए के पास लगभग 39% वोट शेयर है।

बेथेल ग्रुप: भारत में मैनपावर सॉल्यूशंस का नया चेहरा

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:-  बेथेल ग्रुप (Bethel Group) दिल्ली-एनसीआर स्थित एक तेज़ी से बढ़ती हुई मैनपावर स्टाफिंग सॉल्यूशंस कंपनी है, जिसकी स्थापना अप्रैल 2023 में ऋषि चौधरी और  ऋषभ मैसी द्वारा की गई थी। इस कंपनी का उद्देश्य आधुनिक उद्योगों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार बेहतरीन टैलेंट और कंपनियों के बीच सेतु का काम करना है।

विशेषता

बेथेल ग्रुप की सबसे बड़ी ताकत इसका क्लाइंट-फर्स्ट एप्रोच है। कंपनी केवल भर्ती (Recruitment) तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे टैलेंट लाइफ साइकिल को सपोर्ट करती है। IT, ऑटोमोबाइल, हॉस्पिटैलिटी, BFSI और रिटेल जैसे क्षेत्रों में यह कंपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

विशेष तौर पर, बेथेल ग्रुप के क्लाइंट पोर्टफोलियो में कई लग्ज़री ऑटोमोबाइल ब्रांड्स जैसे Mercedes-Benz, Audi, BMW और JLR (Jaguar Land Rover) शामिल हैं। इतनी कम अवधि में इन बड़े नामों के साथ काम करना कंपनी की विश्वसनीयता और प्रोफेशनलिज़्म को दर्शाता है।

दृष्टिकोण और मूल्य

बेथेल ग्रुप का मानना है कि “सही टैलेंट ही सही बिज़नेस ग्रोथ की कुंजी है। इसलिए कंपनी का विज़न है –भारत की टॉप मैनपावर सॉल्यूशंस कंपनी बनना।हर क्लाइंट को कस्टमाइज्ड और स्केलेबल भर्ती समाधान देना।आधुनिक तकनीक, डेटा और एनालिटिक्स का उपयोग करके तेज़ और सटीक हायरिंग प्रोसेस उपलब्ध कराना।

उपलब्धियाँ

केवल 3 साल के छोटे से समय में, कंपनी ने दर्जनों क्लाइंट्स को सफलतापूर्वक हायरिंग सॉल्यूशंस प्रदान किए हैं।

  • 50+ कंपनियों के साथ साझेदारी।
  • 2000+ उम्मीदवार सफलतापूर्वक प्लेस।
  • 90% से अधिक क्लाइंट रिटेंशन रेट।

भविष्य की योजनाएँ

आने वाले समय में, बेथेल ग्रुप AI-पावर्ड रिक्रूटमेंट टेक्नोलॉजी, ट्रेनिंग व अपस्किलिंग वर्टिकल और ट्रैवल हायरिंग डिवीज़न पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका लक्ष्य अगले 3 वर्षों में ₹60 करोड़ से अधिक का टर्नओवर हासिल करना है।

बेथेल ग्रुप केवल एक कंपनी नहीं बल्कि एक विकास का साथी है, जो भारत की नई वर्कफोर्स को तैयार कर रहा है।

टीम इंडिया चयन समिति में बदलाव की तैयारी, दो सिलेक्टर्स की छुट्टी तय?

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति के दो पदों, महिला चयन समिति के चार पदों, और पुरुष जूनियर चयन समिति के एक पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 तय की गई है।

किन चयनकर्ताओं पर लटकी तलवार?

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन दो सीनियर चयनकर्ताओं को हटाया जाएगा, लेकिन बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, वर्तमान चयन समिति के दो सदस्यों की जगह नए चेहरों की तलाश जारी है।
वर्तमान चयन समिति में शामिल हैं:

अजीत अगरकर (अध्यक्ष),एस.एस. दास,सुब्रतो बनर्जी,अजय रात्रा,एस. शरथ

इस समिति ने हाल ही में एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का चयन किया था।

चयनकर्ता बनने के लिए क्या है योग्यता?

बीसीसीआई ने पात्रता मापदंडों में कोई बदलाव नहीं किया है। चयनकर्ता पद के लिए आवेदक को:

  • कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए
    या
  • 10 वनडे अंतरराष्ट्रीय या 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए

यह योग्यता पुरुष और महिला दोनों चयन समितियों के लिए लागू है।

महिला चयन समिति में भी होंगे बड़े बदलाव

BCCI ने महिला चयन समिति के 4 पद भी रिक्त घोषित किए हैं। वर्तमान समिति में शामिल हैं:

नीतू डेविड (अध्यक्ष),रेणु मार्ग्रेट,आरती वैद्य,कल्पना वेंकटचार,श्यामा डे शॉ

इस समिति ने हाल ही में महिला वनडे विश्व कप के लिए टीम का चयन किया था।

जूनियर चयन समिति में भी बदलाव

पुरुष जूनियर चयन समिति में एक पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह समिति अंडर-22 आयु वर्ग की टीमों के शिविरों, दौरों और टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों का चयन करती है।

Aaj ka Rashifal 22 August 2025– मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj ka Rashifal 22 August 2025:- ग्रहों की चाल आज कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। मिथुन राशि में गुरु का गोचर है, वहीं बुध, शुक्र और चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं। सिंह राशि में सूर्य और केतु, कन्या में मंगल, कुंभ में राहु और मीन राशि में शनि का संचार हो रहा है। आइए जानते हैं आज किस राशि पर ग्रहों की दृष्टि कैसी रहेगी।

मेष राशि

आज भौतिक सुख-संपत्त‍ि में इजाफा होगा। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, लेकिन पारिवारिक तनाव की आशंका बनी हुई है। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान को लेकर स्थिति सामान्य है। सूर्य को अर्घ्य देना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिजन और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और व्यापार में उन्नति होगी। प्रेम-संतान के लिहाज से दिन अनुकूल है। हरी वस्तु साथ रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

धन की प्राप्ति के योग हैं। परिवार में वृद्धि और सुख का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। माता काली की उपासना करें, दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आपका आकर्षण और ऊर्जा लोगों को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक रूप से स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। लाल वस्त्र साथ रखें और हनुमान जी की आराधना करें।

सिंह राशि

अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। सिरदर्द और आंखों से संबंधित परेशानी संभव है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन अच्छा है। गणपति बप्पा की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। शनिदेव की आराधना आपके लिए शुभ होगी।

तुला राशि

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। न्यायिक मामलों में सफलता के संकेत हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में दिन उत्तम रहेगा। शनिदेव का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि

भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि प्रेम-संतान को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव संभव है। भगवान विष्णु की आराधना करें।

धनु राशि

चोट-चपेट या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। सतर्क रहें और जोखिम से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना जरूरी है। प्रेम और व्यापार में स्थिरता रहेगी। हनुमान जी की उपासना करें।

मकर राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। विवाह या सगाई के योग बन सकते हैं। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। काली माता की आराधना शुभ फल देगी।

कुंभ राशि

दुश्मन भी आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। ज्ञानवृद्धि के योग हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति मजबूत है। गणेश जी की उपासना करें।

मीन राशि

छात्रों और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। साहित्य, लेखन, काव्य में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार का संतुलन बना रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।