प्राइवेट नौकरी पर मिलेगा सरकार से पैसा, PM विकसित भारत रोजगार योजना का पोर्टल लॉन्च: जानिए डिटेल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana – PMVBRY) का पोर्टल सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। योजना के जरिए सरकार अब प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों पर भी आर्थिक मदद देने जा रही है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंसुख मांडविया ने पोर्टल लॉन्च करते हुए बताया कि यह योजना देश के युवाओं के लिए रोजगार और सोशल सिक्योरिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

UAN जनरेट करने के लिए Umang App से करना होगा फेस ऑथेंटिकेशन

मंत्रालय के अनुसार:

  • पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • लाभ के लिए उम्मीदवारों को UMANG App के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से UAN (Universal Account Number) जनरेट करना होगा।
  • वहीं, एंप्लॉयर pmvbry.epfindia.gov.in या pmvbry.labour.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

योजना की खास बातें

विशेषताएं विवरण
कुल बजट ₹99,446 करोड़
लाभार्थी 3.5 करोड़ से ज्यादा युवा
योजना की अवधि 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027
मंजूरी की तारीख 1 जुलाई 2025

क्या मिलेगा फायदा? जानिए दो हिस्सों में बंटा है लाभ

पार्ट A – पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए

  • जो युवा पहली बार EPFO में रजिस्टर्ड होंगे, उन्हें सरकार की ओर से ₹15,000 तक का EPF वेतन दो किस्तों में मिलेगा।
  • 6 महीने की नौकरी पूरी होने पर ₹7,500
  • 1 साल की नौकरी पूरी होने पर ₹7,500
  • यह राशि सीधे बचत खाते या सुरक्षित फंड में जमा की जाएगी जिसे बाद में निकाला जा सकता है।

पार्ट B – प्राइवेट सेक्टर नियोक्ताओं के लिए

  • खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस।
  • सरकार 6 महीने या अधिक समय तक नौकरी पर रखने वाले कर्मचारियों के लिए नियोक्ता को ₹3,000/कर्मचारी/महीना तक प्रोत्साहन देगी।
  • यह लाभ 2 साल तक, और मैन्युफैक्चरिंग के लिए तीसरे और चौथे साल तक बढ़ाया जा सकता है।

नियोक्ताओं के लिए नियम

कर्मचारियों की संख्या न्यूनतम नई भर्तियां
50 से कम कर्मचारी कम से कम 2 नए कर्मचारी
50 या अधिक कर्मचारी कम से कम 5 नए कर्मचारी
  • प्रतिष्ठान को EPFO में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles