न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक बार फिर से ग्राहकों के लिए बजट फ्रेंडली सीक्रेट प्लान्स पेश किए हैं। जहां पहले रोज 1GB डेटा वाले प्लान बंद कर दिए गए थे, अब जियो ने दो खास प्लान्स ₹189 और ₹799 में शामिल किए हैं जो बेहद किफायती हैं और आपको बेहतरीन डेटा, कॉलिंग और OTT सुविधाएं देते हैं।
Jio ₹189 प्लान – सस्ता और बेसिक यूज़ के लिए बेस्ट
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बेसिक सुविधा चाहते हैं।
फायदे:
- वैधता: 28 दिन
- कुल डेटा: 2GB
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल + STD)
- 300 SMS
- फ्री एक्सेस: JioTV और JioCloud
- रोज़ की कीमत: लगभग ₹6.7
यह प्लान वर्क फ्रॉम होम यूज़र्स या सीनियर सिटीज़न्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें कम डेटा की ज़रूरत होती है।
Jio ₹799 प्लान – एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए धमाका ऑफर
अगर आप ज्यादा डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ एंटरटेनमेंट का पूरा मज़ा लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है।
फायदे:
- वैधता: 86 दिन
- रोज 1.5GB डेटा (कुल 126GB)
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
- रोज 100 SMS
- फ्री एक्सेस: JioTV, JioCloud
- Hotstar का 90 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन
- रोज़ की कीमत: लगभग ₹9
इस प्लान के साथ आप क्रिकेट, मूवी और वेब सीरीज का मज़ा JioCinema और JioHotstar पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ले सकते हैं।
क्या 201 रुपये वाला प्लान हट गया है?
पहले कंपनी के बजट प्लान्स में ₹201 वाला एक प्लान था, लेकिन अब वह लिस्ट में नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में ₹189 और ₹799 के ये दो नए प्लान ही फिलहाल अफोर्डेबल कैटेगरी में उपलब्ध हैं।



