Home Blog Page 246

Aaj ka Rashifal 4 September 2025: जानिए ग्रहों की चाल का आपके जीवन पर क्या होगा असर, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal 4 September 2025: ग्रह स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क में, सूर्य-बुध-केतु सिंह में, मंगल कन्या में, चंद्रमा मकर में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस खगोलीय स्थिति का सभी राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से शानदार रहने वाला है। पिता का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक संपर्कों से लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। संतान और प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यात्रा के योग हैं और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

सावधानी बरतने की ज़रूरत है। चोट या किसी आकस्मिक घटना का संकेत है, जोखिम न लें। हालांकि व्यापारिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम-संतान पक्ष संतुलित है।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान और स्वास्थ्य की स्थिति उत्तम है।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त होगी लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, पर स्थिति चिंताजनक नहीं है। प्रेम और व्यापारिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। प्रेम जीवन में कुछ खटास आ सकती है और संतान की सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार सामान्य गति से चलेगा।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि (Libra)

घर में कलह की स्थिति बन सकती है, लेकिन संपत्ति या वाहन की खरीदारी के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा और व्यापार में प्रगति होगी।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका पराक्रम आपको नए अवसर दिलाएगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, हालांकि संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रह सकता है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

सट्टा या किसी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। पारिवारिक विवाद की आशंका है, संयम से काम लें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मन में चिंता और भय की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यवसाय क्षेत्र में सुधार रहेगा।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

अत्यधिक खर्च और मानसिक तनाव से दिन प्रभावित हो सकता है। सिरदर्द और नेत्र संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। हालांकि प्रेम और व्यापार का क्षेत्र अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नए आय स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति संभव है। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय – तीनों क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

GST स्लैब में बड़ा बदलाव: 22 सितंबर से सस्ते होंगे खाने-पीने सहित ये चीजें ; देखें पूरी लिस्ट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- GST काउंसिल की 56वीं बैठक में माल एवं सेवा कर (GST) की स्लैब व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। अब से केवल दो टैक्स स्लैब – 5% और 18% ही मान्य होंगे। पहले मौजूद 12% और 28% के टैक्स स्लैब 22 सितंबर 2025 से खत्म कर दिए जाएंगे। साथ ही, 40% का विशेष स्लैब केवल लग्ज़री आइटम्स पर लागू रहेगा।

GST काउंसिल के इस फैसले से आम जनता को राहत मिलेगी क्योंकि दर्जनों प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे। आइए जानते हैं, क्या-क्या होगा सस्ता।

अब ये चीजें होंगी सस्ती (18% से घटकर 5%)

मक्खन, घी , ड्राई फ्रूट्स, कंडेंस्ड मिल्क, सॉसेज और मीट प्रोडक्ट्स, जैम और जेली, नारियल पानी, नमकीन, 20 लीटर पानी की बोतल, फ्रूट पल्प और जूस, मिल्क-बेस्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, पेस्ट्री, बिस्कुट, कॉर्न फ्लेक्स और अन्य अनाज आधारित उत्पाद |

पर्सनल केयर और घरेलू सामान

टूथपाउडर, दूध पिलाने वाली बोतल, बर्तन, साइकिल, बांस के फर्नीचर और कंघी जैसी वस्तुओं पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव है। वहीं, शैम्पू, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट, ब्रश, फेस पाउडर, साबुन और हेयर ऑयल पर कर को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने पर फैसला हुआ। सीमेंट पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत और छोटे पेट्रोल-डीजल वाहनों एवं 350 सीसी इंजन तक के दोपहिया वाहनों पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर फैसला हुआ है। वहीं, टेलीविजन, एयर कंडीशनर, डिशवॉशर जैसे उपभोक्ता उत्पादों पर भी टैक्स को घटाकर 18 प्रतिशत के स्लैब में लाने का प्रस्ताव है।

अब सस्ता होगा निर्माण और वाहन क्षेत्र

  • सीमेंट पर टैक्स: 28% से घटाकर 18%
  • पेट्रोल-डीजल से चलने वाले छोटे वाहन और 350cc तक के दोपहिया वाहन: अब 18% टैक्स
  • AC, टीवी, डिशवॉशर आदि: अब 18% स्लैब में

कपड़े और फुटवियर पर राहत

बैठक में जूते-चप्पल और रेडिमेड कपड़ों पर भी राहत का प्रस्ताव रखा गया। अभी तक 1,000 रुपये तक की कीमत वाले उत्पादों पर 5 प्रतिशत और उससे अधिक दाम वाले उत्पादों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है। जीएसटी परिषद ने जूते-चप्पल एवं परिधानों पर 5 प्रतिशत टैक्स की सीमा बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का फैसला किया है। इससे ऊपर की श्रेणी के रेडिमेड कपड़े एवं जूते 18 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आएंगे।

विकसित यूपी @2047 अभियान : जनता ऑनलाइन भी दे सकेगी अपने सुझाव

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान के तहत अब आम नागरिक भी सीधे अपनी राय और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे। एक माह तक चलने वाले इस महा अभियान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष QR कोड और ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया। इनके जरिए सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जनता से बढ़ चढ़कर अपने सुझाव देने का आह्वान किया है।

QR कोड और ऑनलाइन पोर्टल
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुझाव देने की प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में QR कोड लगाए जाएंगे। नागरिक इन QR कोड को स्कैन करके अपने सुझाव सीधे पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा, विशेष रूप से विकसित ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in के माध्यम से भी लोग अपने विचार और प्रस्ताव साझा कर सकेंगे।

सबसे अच्छे सुझाव देने पर मिलेगा पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने बताया कि उपयोगी और सार्थक सुझावों का विषय विशेषज्ञ और नीति आयोग द्वारा चयनित किया जाएगा। चयनित सुझावों को जनपद और प्रदेश स्तर पर सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य केवल सुझाव लेना ही नहीं, बल्कि उन्हें नीति निर्माण में शामिल कर वास्तविक विकास को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रबुद्धजन शामिल हुए, जिन्होंने अभियान की कार्ययोजना और जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल प्रशासनिक प्रयास नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से प्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने का एक बड़ा कदम है।

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, “भारत डीप टेक 2025” की दिशा में बढ़ेगा यूपी

कानपुर/लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:-  भारत के पहले राष्ट्रीय डीपटेक सम्मेलन “डीपटेक भारत 2025” का बुधवार को आईआईटी कानपुर से भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश डीपटेक के क्षेत्र में देश का अगुवा बनेगा। सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक और बायोसाइंसेज जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों पर केंद्रित रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारत डीप टेक 2025” को सफल बनाने के लिए एक प्रभावशाली समिट का आयोजन आवश्यक है और इस दिशा में उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने आईआईटी कानपुर को डीपटेक इनोवेशन का केंद्र बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि आईआईटी कानपुर देश के डीपटेक हब के रूप में नई तकनीकी क्रांति का नेतृत्व करेगा।

डीपटेक पॉलिसी 2035 और एआई को-पायलट लॉन्च
सम्मेलन में डीपटेक पॉलिसी 2035, देश का पहला डीपटेक एक्सेलेरेटर और भारत का पहला एआई को-पायलट लॉन्च किया गया। इन पहलों से भारत को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीपटेक इकोसिस्टम का लाभ अब केवल महानगरों तक सीमित न रहकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवाओं और स्टार्टअप्स तक पहुंचेगा। इससे छोटे शहरों का नवाचार सीधे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर से जुड़ सकेगा। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में इसके लिए भूमि भी आवंटित की गई है।

वैश्विक सहयोग और निवेश का मंच
सम्मेलन में डीआरडीओ, इसरो, एमईआईटीवाई, डीएसी सहित 200 से अधिक वेंचर कैपिटल फर्मों और उद्योग जगत के लीडर्स ने हिस्सा लिया। उम्मीद जताई गई कि इन रणनीतिक चर्चाओं से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में हाई-टेक निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी कानपुर के पास वह क्षमता है जो आज की चुनौतियों का समाधान कर सकती है और युवाओं के मन की आशंका को दूर कर सकती है। डीआरडीओ, इसरो और अन्य संस्थाओं के सहयोग से यूपी पूरे देश को नई दिशा देगा।

8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ फॉरेंसिक लैब में निकली सरकारी भर्तियां; जल्द करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य फॉरेंसिक साइंस लैब (CG FSL) ने शानदार अवसर पेश किया है। विभाग ने क्लास-IV श्रेणी के कुल 39 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इच्छुक उम्मीदवार fsl.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

पदों का विवरण (Total Posts: 39)

पद का नाम रिक्तियां योग्यता
लैबोरेट्री अटेंडेंट 25 पद 10वीं पास (साइंस विषय आवश्यक)
विसरा कटर 11 पद न्यूनतम 8वीं पास
बोन कटर 3 पद न्यूनतम 8वीं पास

अधिकतम शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए 12वीं तक मान्य होगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान

पद वेतन (मासिक) पे मैट्रिक्स लेवल
लैब अटेंडेंट ₹18,000 लेवल-3
विसरा कटर ₹15,600 लेवल-1
बोन कटर ₹15,600 लेवल-1

 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन

 विस्तृत परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आवेदन कैसे करें?

  1. CG FSL की वेबसाइट fsl.cg.nic.in पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  3. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. फॉर्म सबमिट कर लें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

 यह भर्ती क्यों है खास?

  • कम योग्यता में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
  • स्थिर वेतन और सरकारी सुविधाएं
  • फॉरेंसिक डिपार्टमेंट जैसे विशेष क्षेत्र में काम करने का मौका

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्र ने कपड़े उतारकर मचाया हड़कंप

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं से मंगलवार और बुधवार को दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। झाँसी स्थित बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एक छात्र द्वारा निर्वस्त्र होकर कैंपस में खड़े हो जाने से हड़कंप मच गया,

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्र ने उतारे सारे कपड़े, अस्पताल में भर्ती

झाँसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में मंगलवार को अजीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब बीएससी का एक छात्र अचानक अपने सारे कपड़े उतारकर लाइब्रेरी चौराहा के पास निर्वस्त्र खड़ा हो गया। घटना के बाद मौके पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। छात्राएं घबरा कर भाग गईं, जबकि कई छात्रों ने वीडियो बना लिया। सुरक्षाकर्मियों और चीफ प्रॉक्टर आरके सैनी ने मौके पर पहुंचकर छात्र को संभाला। छात्र को कपड़े पहनाकर यूनिवर्सिटी कार्यालय लाया गया, फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

प्रॉक्टर आरके सैनी ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसके परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की और इलाज के लिए उसे ग्वालियर ले गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की पुष्टि सर्वोदय न्यूज़  नहीं करता।

SBI ग्राहक ध्यान दें! 4 सितंबर को एक घंटे तक बंद रहेगी YONO Mobile Banking, जानें वैकल्पिक विकल्प

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और YONO ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने जानकारी दी है कि 4 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक YONO और YONO Lite ऐप की सेवाएं 1 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि यह बंदी रखरखाव (Scheduled Maintenance) के कारण की जा रही है, ताकि सिस्टम की कार्यक्षमता बेहतर हो सके।

इन सेवाओं पर रहेगा असर:

  • SBI YONO App बंद
  • SBI YONO Lite App बंद
  • कुछ मोबाइल बैंकिंग फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे

ये सेवाएं मिलती रहेंगी:

ATM से नकद निकासी , UPI और UPI Lite से ट्रांजैक्शन, इंटरनेट बैंकिंग, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-SBI कस्टमर केयर नंबर (1800 1234, 1800 2100) ,ऑन-डिवाइस वॉलेट ट्रांजैक्शन

UPI Lite से ऐसे करें भुगतान:

UPI Lite के जरिए ग्राहक बिना सीधे बैंक सर्वर से जुड़े भी ₹200 तक के छोटे भुगतान कर सकते हैं। यह सिस्टम धीमे इंटरनेट में भी काम करता है और तत्काल ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है।

इन नंबरों पर कॉल करके आप खाते की जानकारी, बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट जैसे काम कर सकते हैं।

YONO Lite का उपयोग:

YONO Lite एक हल्का ऐप है जिससे ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, बैलेंस चेक, फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। लॉगिन के लिए मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स की जरूरत होती है।

सुबह-सुबह योगी सरकार को मायावती ने क्यों कहा ‘थैंक यू’? जानिए पूरा मामला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अनोखा दृश्य उस समय सामने आया जब बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ सरकार को धन्यवाद कहा। मायावती का यह “थैंक यू” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर सामने आया, जिसमें उन्होंने कानपुर के बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाए जाने के विवादित प्रस्ताव को रद्द करने पर सरकार की सराहना की।

मायावती ने क्या कहा?

मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा:”कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किए जाने की आज मीडिया में खबर छपी है, जिसका स्वागत और यूपी सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी है।

उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि:”सरकार भविष्य में कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षड्यंत्र को गंभीरता से लेकर सख्ती करेगी, ताकि समाज में शांति, भाईचारा और सौहार्द बना रहे।

क्या है बुद्धा पार्क विवाद?

कानपुर के इंदिरा नगर क्षेत्र में स्थित गौतम बुद्धा पार्क में एक ‘शिवालय पार्क’ बनाए जाने का प्रस्ताव सामने आया था।

  • इस पर बसपा प्रमुख मायावती, आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर, सपा सांसद नीरज मौर्य और देवेश शाक्य ने विरोध जताया था।
  • साथ ही, कई पार्षदों ने भी नगर आयुक्त से मिलकर आपत्ति दर्ज की थी।

हालांकि नगर निगम ने बयान जारी कर कहा कि यह योजना गौतम बुद्धा पार्क के लिए नहीं थी, बल्कि दूसरी जगह के लिए प्रस्तावित थी। लेकिन वास्तविकता यह रही कि जिस जमीन पर शिवालय पार्क बनना था, उसका रास्ता बुद्धा पार्क होकर ही गुजरता

KDA और नगर निगम की भूमिका

  • केडीए (Kanpur Development Authority) ने पहले ही नगर निगम को NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) दे दिया था।
  • लेकिन विवाद बढ़ते देख नगर निगम ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि यहां अब शिवालय पार्क नहीं बनेगा।

पर्यावरण अभियंता दिवाकर भास्कर ने भी स्पष्ट किया कि बुद्धा पार्क में कोई निर्माण नहीं होगा।

राजनीतिक संदेश और शांति की अपील

इस मुद्दे ने केवल प्रशासनिक नहीं, धार्मिक और सामाजिक भावना को भी प्रभावित किया।
मायावती का यह बयान उस समय आया है जब बिहार और यूपी दोनों में चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
उनका यह “थैंक यू” एक तरफ जहां सरकार पर दबाव बनाए रखने की रणनीति है, वहीं दूसरी ओर संवेदनशील मुद्दों पर सधी हुई प्रतिक्रिया भी है।

कविता के जरिए तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला: “धंधा है मंदा, रोजगार का सपना है अंधा…”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-बिहार में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बार फिर सरकार पर जोरदार हमला बोला है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बात कविता के जरिए रखी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट की गई इस कविता में तेजस्वी ने बिहार की बदहाली, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को निशाने पर लिया।

इन पंक्तियों के माध्यम से तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जमीनी स्थिति बेहद खराब है, और जनता बदलाव की पुकार लगा रही है।

भ्रष्टाचार पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के विभाग से जुड़े एक इंजीनियर के घर से 13 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। आरोप के अनुसार, यह इंजीनियर 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला।
उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य मामले में, EOU (Economic Offences Unit) की छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त ने 10 करोड़ रुपये के नोट जला दिए, ताकि सबूत न मिल सके।

तेजस्वी ने क्या कहा?

तेजस्वी का कहना है कि— भ्रष्टाचार को संस्थागत प्रश्रय मिला हुआ है। प्रखंड से लेकर थाने तक रिश्वतखोरी आम हो गई है। ग्लोबल टेंडरिंग प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने यह दावा किया कि बिहार में अब हर ओर से “बदलाव की आवाज़” सुनाई दे रही है।

कुत्तों को प्यार में न खिलाएं ये ज़हरीले खाद्य पदार्थ, हो सकता है जानलेवा खतरा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कुत्ते हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ये न केवल वफादार साथी होते हैं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह प्यार और देखभाल भी पाते हैं। लेकिन अक्सर लोग अनजाने में उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थ खिला देते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि कुत्तों को क्या-क्या नहीं खिलाना चाहिए।

1. चॉकलेट

चॉकलेट में थियोब्रोमाइन नामक एक रसायन होता है जो कुत्तों के लिए ज़हरीला होता है। इससे उल्टी, दस्त, दिल की धड़कन तेज होना, दौरे पड़ना और गंभीर मामलों में मृत्यु तक हो सकती है।

2. प्याज और लहसुन

प्याज और लहसुन में मौजूद तत्व कुत्तों की लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं, जिससे हेमोलिटिक एनीमिया हो सकता है। यह समस्या धीरे-धीरे उभरती है और जानलेवा भी हो सकती है।

3. अंगूर और किशमिश

छोटे दिखने वाले अंगूर और किशमिश कुत्तों के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। इनसे गुर्दे फेल होने की संभावना रहती है। यह असर हर कुत्ते में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन जोखिम कभी भी नहीं लेना चाहिए।

4. कैफीन युक्त पेय पदार्थ

चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक आदि में कैफीन पाया जाता है जो कुत्तों के नर्वस सिस्टम और दिल पर बुरा असर डालता है। इससे कंपन, सांस फूलना, घबराहट और दौरे जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5. हड्डियाँ (विशेषकर पकाई गई)

कई लोग सोचते हैं कि हड्डियाँ कुत्तों के लिए अच्छी होती हैं, लेकिन पकाई गई हड्डियाँ खास तौर पर नुकसानदेह होती हैं। ये पाचन तंत्र में फँस सकती हैं, आंतों को नुकसान पहुँचा सकती हैं या ब्लॉकेज कर सकती हैं।

6. दूध और डेयरी उत्पाद

कुछ कुत्ते लैक्टोज इन्टॉलरेंट होते हैं, यानी उनके पाचन तंत्र में दूध पचाने वाले एंजाइम नहीं होते। इससे उल्टी, दस्त और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

7. नमक और ज्यादा तेलमसाले वाला खाना

इंसानों के लिए स्वादिष्ट चीजें जैसे चिप्स, नमकीन, पकोड़े आदि कुत्तों के लिए नहीं बने हैं। इनमें अधिक मात्रा में नमक और तेल होता है, जिससे उन्हें पैंक्रियाटाइटिस या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

8. शराब और कच्चा आटा (yeast dough)

शराब और खमीरयुक्त कच्चा आटा कुत्तों के पेट में गैस बनाकर उसे फुला सकता है और अल्कोहल ज़हर का कारण बन सकता है।

कुत्तों का पाचन तंत्र इंसानों से बहुत अलग होता है। उन्हें वही खाना देना चाहिए जो उनके शरीर और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। यदि कभी गलती से उपरोक्त वस्तुएँ खा लें तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

एक जिम्मेदार पालतू पालक होने के नाते, हमें उनका खान-पान उतना ही ध्यान से चुनना चाहिए जितना हम अपने बच्चों के लिए करते हैं।

 डॉ. हेमंत कुमार तिवारी,पशुचिकित्सक