न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं से मंगलवार और बुधवार को दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। झाँसी स्थित बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एक छात्र द्वारा निर्वस्त्र होकर कैंपस में खड़े हो जाने से हड़कंप मच गया,
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्र ने उतारे सारे कपड़े, अस्पताल में भर्ती
झाँसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में मंगलवार को अजीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब बीएससी का एक छात्र अचानक अपने सारे कपड़े उतारकर लाइब्रेरी चौराहा के पास निर्वस्त्र खड़ा हो गया। घटना के बाद मौके पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। छात्राएं घबरा कर भाग गईं, जबकि कई छात्रों ने वीडियो बना लिया। सुरक्षाकर्मियों और चीफ प्रॉक्टर आरके सैनी ने मौके पर पहुंचकर छात्र को संभाला। छात्र को कपड़े पहनाकर यूनिवर्सिटी कार्यालय लाया गया, फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
प्रॉक्टर आरके सैनी ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसके परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की और इलाज के लिए उसे ग्वालियर ले गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की पुष्टि सर्वोदय न्यूज़ नहीं करता।



