Home Blog Page 226

जब चैतन्यानंद का हुआ ‘क्राइम पार्टनर’ से आमना-सामना, खुलने लगे कई राज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली के एक प्रतिष्ठित निजी संस्थान में यौन शोषण के संगीन आरोपों का सामना कर रहे स्वघोषित बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 62 वर्षीय इस आरोपी को रविवार को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था और अब पुलिस पूछताछ में उसके तथाकथित “क्राइम पार्टनर” यानी दो महिला सहयोगियों को भी आमने-सामने बैठाकर सवाल किए जा रहे हैं।

फोन से निकले सनसनीखेज सबूत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाबा के फोन से कई महिलाओं के साथ अश्लील चैट, एयर होस्टेस के साथ निजी तस्वीरें और कई डीपी (Display Picture) के स्क्रीनशॉट्स मिले हैं। ये सबूत दर्शाते हैं कि वह वर्षों से महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा था।

यह भी पढ़े:- शुरू होते ही गाड़ी बंद हो जाती है…क्या कप्तानी बन गई 

पुलिस अधिकारी ने बताया: “उसके फोन से मिली सामग्री जांच का रुख बदल सकती है। इससे पता चलता है कि मामला अकेले उसका नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हो सकता है।”

डराकर डिलीट कराते थे अश्लील मैसेज

चैतन्यानंद की महिला सहयोगी, जो उसी संस्थान में प्रशासनिक पदों पर थीं, उन पर यह आरोप है कि वे पीड़ित छात्राओं को धमकाकर बाबा के भेजे अश्लील मैसेज डिलीट करवाती थीं। यह रणनीति पुलिस जांच से बचने के लिए बनाई गई थी।

कोई पछतावा नहीं, सिर्फ गोलमोल जवाब

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बाबा ने किसी भी तरह का पछतावा नहीं दिखाया और बार-बार जांच को गुमराह करने की कोशिश की।
एक अधिकारी ने बताया:“जब तक उसे डिजिटल सबूत नहीं दिखाए गए, वह झूठ बोलता रहा। हर सवाल पर गोलमोल जवाब देकर समय काटने की कोशिश करता है।”

फरारी के बाद गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले चैतन्यानंद लगातार लोकेशन बदल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार रविवार को आगरा के एक होटल से उसे पकड़ा गया। इसके बाद सोमवार को उसे उस संस्थान के परिसर में ले जाकर क्राइम सीन की पहचान कराई गई, जहां पर पीड़िताओं को बुलाया जाता था।

जांच में और भी बड़े नाम जुड़ सकते हैं

पुलिस का कहना है कि केस अब और गहराता जा रहा है। बाबा के फोन से बरामद डिजिटल डाटा को लेकर डिजिटल फॉरेंसिक जांच चल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे षड्यंत्र में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

शुरू होते ही गाड़ी बंद हो जाती है…क्या कप्तानी बन गई है बोझ? सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

0

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम का नियमित कप्तान नियुक्त किया गया। उनकी कप्तानी का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। एशिया कप 2025 और कई द्विपक्षीय सीरीज जीतकर उन्होंने यह साबित भी किया कि वह टीम को सफलता दिलाने में सक्षम हैं। आंकड़े भी यही कहते हैं—29 में से 25 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली और उनका जीत प्रतिशत 80% से ज्यादा है।

हालांकि, कप्तानी संभालने के बाद उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। टी20 एशिया कप 2025 में खेले गए 7 मैचों की 6 पारियों में उन्होंने सिर्फ 72 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 18 रहा और केवल एक बार ही वे 30 रन से ज्यादा बना पाए। पिछले 16 मैचों की 14 पारियों में उनका कोई भी अर्धशतक नहीं आया है। केवल एक बार वे 40 रन के पार और एक बार 20 रन से आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़े:-  Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,

सूर्यकुमार यादव ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वे “आउट ऑफ फॉर्म नहीं बल्कि आउट ऑफ रन्स हैं।” उनके मुताबिक, शॉट्स ठीक से लग रहे हैं, लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं हो पा रहे।

Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,जानिए सभी राशियों का राशिफल।

0

Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: ग्रह स्थिति: गुरु इस समय मिथुन राशि में स्थित हैं। शुक्र और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं। मंगल तुला राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा धनु राशि में भ्रमण कर रहे हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं।

विशेष योग:
आज के दिन गण्ड मूल, शोभन योग, आडल योग और दशांक योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। बुध और शुक्र की युति से कई राशियों को आर्थिक लाभ, यात्रा और रुके धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

मेष राशि (Aries):

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
उपाय: सरस्वती पूजन में शामिल हों। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus):

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में सहयोगियों से तालमेल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है।
उपाय: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करें। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini):

आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। स्वास्थ्य विशेषकर पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।  शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer):

करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। किसी बड़े निर्णय से पहले घरवालों की सलाह लें।
उपाय: सन्धि पूजा में भाग लें। शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo):

आत्मविश्वास से भरपूर दिन है। नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और सफलता मिलेगी। पारिवारिक समय सुखद रहेगा।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo):

नए अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
उपाय: मां सरस्वती की आराधना करें। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7

तुला राशि (Libra):

कार्य में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक तनाव से बचने के लिए धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें।
उपाय: मां दुर्गा को सिन्दूर अर्पित करें। शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि (Scorpio):

धन लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius):

उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से दिन भरा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
उपाय: सरस्वती मंत्र का जप करें।  शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn):

आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें। शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius):

नई शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा।
उपाय: कन्याओं को भोजन कराएं।  शुभ रंग: नीला |  शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces):

सकारात्मक सोच और शुभ समाचारों से दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।  शुभ रंग: बैंगनी |  शुभ अंक: 12

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब अस्पतालों में नहीं लगेगी लाइन, यूपी सरकार ने शुरू की नई सुविधा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को एक और बड़ी राहत दी है। अब इस योजना से जुड़े मरीजों को अस्पतालों में अपॉइंटमेंट के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने घर बैठे अपॉइंटमेंट बुकिंग सुविधा की शुरुआत की है, जिससे इलाज करवाना पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

यह घोषणा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू, लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में की। कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान भारत योजना के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

अब घर बैठे मिलेगा इलाज का समय

डिप्टी सीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में 9 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। अब राज्य के सभी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में “आयुष्मान संपर्क कॉल सेंटर” के जरिए अग्रिम अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा, “इस नई व्यवस्था से मरीजों को अस्पताल जाकर कतार में लगने से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुगम बनेंगी।”

डिजिटल पहल: लॉन्च हुईं आयुष्मान सारथी और आयुषी चैटबोट

कार्यक्रम के दौरान सांचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने उत्तर प्रदेश में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने ‘आयुष्मान सारथी’, ‘आयुष्मान संपर्क’ कॉल सेंटर, और ‘आयुषी’ AI चैट बोट जैसी डिजिटल सेवाओं का उद्घाटन किया। साथ ही, पीएमजे हैंडबुक, आशा ई-बुक और आयुष्मान कॉमिक बुक का भी विमोचन हुआ, जिससे योजना की जानकारी आमजन तक सरलता से पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़े:- आजम खां को जेल में धीमा जहर? मुख्तार अंसारी की…

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

इस मौके पर योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ सरकारी व निजी अस्पतालों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस योजना के तहत उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगों में शामिल थे:अमित घोष (प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य), डा. पिंकी जोवेल (मिशन निदेशक, एनएचएम), प्रो. सोनिया नित्यानंद( कुलपति, केजीएमयू), अपर्णा यू( महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा), डा. पूजा यादव (अपर सीईओ)

चिकित्सकों से अपील: मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दें

उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वे मरीजों को भगवान मानकर सेवा करें, क्योंकि यही योजना की आत्मा है।

आजम खां को जेल में धीमा जहर? मुख्तार अंसारी की मौत से हुए सतर्क! क्या बोले आजम…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी ने कहा है कि जेल में आजम खां को धीमा जहर दिया जा रहा था, जिस कारण वह काफी बीमार हो गए। इस दावे के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

शाहिद सिद्दीकी का दावा – खुद बना रहे थे खाना

शाहिद सिद्दीकी ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खां से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि,”जेल में उन्हें जहर दिया जा रहा था। वह खुद खाना बनाकर खा रहे थे ताकि किसी और पर निर्भर न रहना पड़े।”

आजम खां ने दी सफाई – सतर्क जरूर हुआ था, लेकिन खुद खाना नहीं बना सकता

सोमवार को इलाज के बाद रामपुर लौटे आजम खां ने शाहिद सिद्दीकी के दावे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:”शायद शाहिद भाई को मेरी बात समझने में कुछ गलती हुई है। मैंने यह जरूर कहा था कि मुख्तार अंसारी की मौत और धीमे जहर की खबरों से मैं सतर्क हो गया था, लेकिन खुद खाना बनाना मेरे लिए संभव नहीं था।”

यह भी पढ़े:- लॉरेंस बिश्नोई गैंग को इस देश ने घोषित किया आतंकवादी संगठन

आजम ने कहा कि,”मैं बहुत कम खाना खा रहा था। कभी आधी रोटी दिन में और आधी रात को खाता था। कई बार नींबू का अचार ही बना लेता था।”

अस्पताल में भर्ती, अब सेहत में सुधार

बता दें कि आजम खां को सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद 23 सितंबर 2025 को 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा किया गया था। दो दिन रामपुर में रहने के बाद वे इलाज के लिए दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सतर्क हुए आजम

आजम खां ने माना कि जेल में रहने के दौरान वह मानसिक रूप से तनाव में थे और मुख्तार अंसारी की मौत के बाद खुद को लेकर भी सतर्क हो गए थे। उन्होंने कहा,”पांच साल तक एक छोटी कोठरी में अकेले रहने से सेहत पर असर पड़ना लाजमी था।”

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को इस देश ने घोषित किया आतंकवादी संगठन,हो सकता है ये ऐक्शन…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को कनाडा सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस कदम के तहत कनाडा में मौजूद गैंग की संपत्ति, बैंक अकाउंट, वाहन और अन्य संसाधन जब्त किए जा सकते हैं।

कनाडा सरकार का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों से देश में आतंक, हिंसा और धमकी का माहौल बन रहा है, जो सुरक्षा और शांति के लिए खतरा है।

कनाडा सरकार का बयान

सीबीसी न्यूज के मुताबिक, कनाडाई सरकार में मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा:”बिश्नोई गैंग द्वारा कुछ समुदायों को निशाना बनाकर हिंसा, आतंक और धमकी दी जा रही है। ऐसे आपराधिक आतंकवादी समूह को आतंकवादी सूची में डालना ज़रूरी था, ताकि सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को कार्रवाई करने में ताकत मिले।”

यह भी पढ़े:- RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए खुशखबरी!

अब कनाडाई कानून के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी संपत्ति, वाहन और फंड्स जब्त किए    जा सकते हैं। गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। यह कदम कनाडा की आंतरिक सुरक्षा नीति के तहत लिया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई और उसका नेटवर्क

बतादें कि लॉरेंस बिश्नोई, जो 2014 से भारत की जेल में बंद है, पंजाब के फजिल्का जिले का रहने वाला है।माना जाता है कि वह जेल से ही अपनी गैंग को ऑपरेट करता है। गैंग का नाम कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं, फिरौती और माफिया गतिविधियों में जुड़ा रहा है। उसका करीबी गोल्डी बराड़, जो कथित रूप से कनाडा में ही रह रहा है, गैंग का मुख्य ऑपरेटर माना जाता है।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए खुशखबरी! रेलवे में 1149 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (East Central Railway, ECR) ने अप्रेंटिस के 1149 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार RRC ECR की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर 25 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण (Total Posts: 1149) ईस्ट सेंट्रल रेलवे के विभिन्न डिविजनों में अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें अलग-अलग ट्रेड्स शामिल हैं। विभागीय विवरण और ट्रेड की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

जरूरी तिथियां:

घटना तिथि
आवेदन शुरू 26 सितंबर 2025
अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025

योग्यता (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (50% अंकों के साथ)
  • आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड में अनिवार्य

आयु सीमा:

  • न्यूनतम उम्र: 15 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 24 वर्ष (25 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर)
  • आरक्षण:

यह भी पढ़े:-  UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 474 पदों पर 

  • SC/ST: 5 वर्ष की छूट
  • OBC: 3 वर्ष की छूट
  • PwBD: 10 वर्ष की छूट

एप्लीकेशन फीस (Application Fee):

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100
एससी / एसटी / महिला / PwBD निःशुल्क

ऐसे करें आवेदन (How to Apply Online):

  1. rrcecr.gov.in पर जाएं
  2. “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. New Registration करें
  4. लॉग इन करके फॉर्म भरें
  5. डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
  6. फीस जमा करें
  7. फाइनल सबमिट करें और प्रिंट लें

नोट: आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 474 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में:

  • पदों की संख्या: 474
  • आवेदन शुरू: 29 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025
  • आवेदन वेबसाइट: upsconline.nic.in
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (प्रीलिम्स और मेंस)
  • परीक्षा का आयोजन: 2026 के प्रारंभ में संभावित

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility):

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E/B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य है।

  • अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) के लिए विस्तृत योग्यता UPSC के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देखें।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1996 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSC ESE 2026 Apply Online Link

आवेदन शुल्क:

  • जनरल/OBC/EWS: ₹200
  • SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • शुल्क ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- मौलाना तौकीर रजा के सहयोगी को पुलिस ने दबोचा, बरेली हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. “Engineering Services Examination 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. सबसे पहले One Time Registration (OTR) करें (यदि पहले से नहीं किया है)।
  4. फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  5. दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया:

UPSC ESE परीक्षा तीन चरणों में होती है: Preliminary Exam (प्रीलिम्स) – वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type), Main Exam (मेंस) – वर्णनात्मक प्रकार (Descriptive Type), Personality Test (इंटरव्यू)

मौलाना तौकीर रजा के सहयोगी को पुलिस ने दबोचा, बरेली हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा: SSP बोले – ‘पूर्व नियोजित थी घटना’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के करीबी सहयोगी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार यह हिंसा पूर्व नियोजित थी और इसकी साजिश एक संगठित तरीके से रची गई थी।

पुलिस का दावा: सोशल मीडिया से भीड़ जुटाई गई

एसएसपी ने बताया कि नदीम ने व्हाट्सएप और कॉल्स के जरिए करीब 55 लोगों को सक्रिय रूप से हिंसा में शामिल होने के लिए बुलाया और उन्होंने मिलकर 1,600 से अधिक लोगों की भीड़ जुटा ली।
पूरे घटनाक्रम को लेकर CAA-NRC विरोध प्रदर्शन की तरह मॉडल तैयार किया गया था, जिसमें नाबालिगों को भीड़ में सबसे आगे रखने की साजिश थी।

शुक्रवार की नमाज के बाद भड़की थी हिंसा

बरेली के खलील स्कूल चौराहे और श्यामगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘I Love Muhammad’ नामक अभियान के तहत पोस्टर और बैनर लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की, जिसके जवाब में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

यह भी पढ़े:- करणी सेना अध्यक्ष का विवादित बयान- “तौकीर रजा मिले तो


मामले में अब तक 10 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 180 नामजद और 2,500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश: SSP का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि नदीम ने पुलिस को झूठे आश्वासन और फर्जी पत्र के माध्यम से गुमराह करने की कोशिश की थी। गुरुवार रात, नदीम अपने साथियों नफीस और लियाकत के साथ थाने गया और दावा किया कि शुक्रवार को कोई प्रदर्शन नहीं होगा। बाद में जो पत्र पुलिस को सौंपा गया, वह जाली पाया गया

योगी सरकार सख्त: कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरेली और आसपास के जिलों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस की भारी तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और सोशल मीडिया की भी निगरानी हो रही है।

आपको बता दें कि तौकीर रजा को पहले ही उपद्रव के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है।नदीम को मुख्य योजनाकार बताया जा रहा है।प्रशासन द्वारा स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन अलर्ट लगातार जारी है।

करणी सेना अध्यक्ष का विवादित बयान- “तौकीर रजा मिले तो मुर्गा बनाकर कूकड़ू-कूं कराएंगे”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बरेली हिंसा के बाद उठी सियासी और सामाजिक प्रतिक्रियाएँ अभी थमी भी नहीं थीं कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के बयान ने फिर से हलचल मचा दी। अलीगढ़ में शस्त्र पूजन के दौरान अम्मू ने तौकीर रजा और कुछ राजनीतिक नेताओं को लेकर ऐसे शब्द कहे जो फटकार और आलोचना का कारण बने हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग “माहौल बिगाड़ने” की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे लोगों को देश के भीतर जगह नहीं होनी चाहिए — बयान में प्रयुक्त भाषा विवादास्पद और विभाजनकारी रही है।

करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि अगर तौकीर रजा करणी सेना के हाथ लग गए तो उन्हें “स्कूली बच्चों की तरह मुर्गा बनाकर कूकड़ू-कूं कराएंगे।” आगे उन्हीने कहा कि बरेली में हुए बवाल के बाद अखिलेश यादव ट्वीट कर दंगाइयों का साथ दे रहे हैं। उन्हें मौके पर जाकर हालात समझने चाहिए था। अगर उनके ऊपर भी कुछ पत्थर बरसते तो उन्हें एहसास होता कि दंगे का दर्द क्या होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश पहले आगरा में रामजीलाल को छोड़ चुके, अब तौकीर रजा जैसे लोगों के जरिए माहौल बिगाड़ रहे हैं। तौकीर रजा को सरकार ने जेल भेजा है, लेकिन अगर करणी सेना का आमना-सामना हुआ तो उसके पुर्जे बदल दिए जाएंगे। देश में कुछ लोगों में अभी भी पाकिस्तानी खून बचा हुआ है। यही लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को भारत में नहीं, बल्कि पड़ोसी देश में जाना चाहिए।

यह भी पढ़े:-GST कटौती के बाद अब एक और बड़ी राहत देने की तैयारी!

आजम खान पर भी तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों का राजनीति में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। आजम खान जेल से रिहा हो रहे थे तो उन्हें यह डर लग रहा था कि कहीं उनकी गाड़ी भी न पलट जाए। वहीं, आई लव मोहम्मद के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें इससे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन हमें सनातन अच्छा लगता है, इसलिए वी लव सनातन पोस्टर जारी किए हैं। करणी सेना किसी विशेष सरकार के पक्ष में नहीं है, जो भी सरकार दंगाइयों पर कार्रवाई करेगी, वह उसकी सराहना करेंगे। शस्त्र पूजन के महत्व पर कहा कि शस्त्र पूजन जरूरी है, क्योंकि पूजा से शस्त्र नए बने रहते हैं और उनमें जंग नहीं लगता।

सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि  जब एएमयू में नमाज हो सकती है तो दुर्गा पूजा क्यों नहीं? इसलिए कार्यकता तैयारी करें। एएमयू से जिन्ना की तस्वीर भी हटनी चाहिए। जिन्ना का कोई प्रतीक इस देश में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ नहीं होता है तो सांसद, विधायक के कार्यालयों का घेराव कर दो।