Home Blog Page 227

GST कटौती के बाद अब एक और बड़ी राहत देने की तैयारी! कभी भी हो सकता है…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आम आदमी के लिए राहत भरी खबरें थमने का नाम नहीं ले रहीं। हाल ही में GST दरों में कटौती के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से भी एक और बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों और विशेषज्ञों के मुताबिक, RBI अपनी आगामी मौद्रिक नीति बैठक में “सरप्राइज रेट कट” कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो लोन की EMI सस्ती हो सकती है, जिससे होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन जैसे कर्ज़ लेने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।

मौद्रिक नीति बैठक में क्या हो सकता है फैसला?

RBI की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक 1 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। अनुमान है कि रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर रखा जाएगा। हालांकि, कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि कमजोर निवेश, वैश्विक दबाव और नरम महंगाई को देखते हुए दरों में कटौती की संभावना बनी हुई है।

अर्थशास्त्रियों की राय

  • रॉयटर्स पोल: 75% विशेषज्ञों को उम्मीद है कि दरों में बदलाव नहीं होगा।
  • सिटी, बार्कलेज, कैपिटल इकॉनॉमिक्स, एसबीआई: रेट कट की संभावना जताई।
  • तर्क: विकास दर पर दबाव, महंगाई की नरमी और अमेरिकी व्यापार तनाव।

RBI का पिछला रुख

यह भी पढ़े:- ‘भारत को दुरुस्त करने की जरूरत’, अमेरिका के मंत्री का 

इस साल की शुरुआत से अब तक RBI ने 100 बेसिस प्वाइंट की दरों में कटौती की है। हालांकि, निजी निवेश अब भी कमजोर है। अगस्त की बैठक में RBI ने दरों को स्थिर रखते हुए ‘न्यूट्रल स्टांस’ अपनाया था।

अमेरिकी दबाव और वैश्विक हालात

अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ और वीजा फीस बढ़ा दी है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि RBI इंतजार करने के बजाय समय से पहले कदम उठा सकता है।

  • कैपिटल इकॉनॉमिक्स: RBI अगले हफ्ते दरों में कटौती कर सकता है और दिसंबर में एक और कटौती संभव है।
  • जून तिमाही में भारत की ग्रोथ 7.8% रही, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह महंगाई समायोजन के बाद उतनी मजबूत नहीं है।

‘भारत को दुरुस्त करने की जरूरत’, अमेरिका के मंत्री का बेतुका बयान – जानिए क्या बोले ट्रंप के करीबी

डिजिटल डेस्क,सर्वोदय न्यूज़:- अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 50% तक का टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ी है। इस बीच ट्रंप के करीबी और अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड ल्यूटनिक ने एक विवादास्पद बयान देकर आग में घी डाल दिया है।

“भारत और ब्राजील को दुरुस्त करना होगा” – हावर्ड ल्यूटनिक

अमेरिकी न्यूज़ चैनल ‘न्यूज नेशन’ को दिए एक इंटरव्यू में हावर्ड ल्यूटनिक ने कहा:“भारत, ब्राजील, स्विट्ज़रलैंड और ताइवान जैसे देशों को अमेरिका के प्रति अपने बाजार खोलने होंगे। अगर ये देश अमेरिकी उपभोक्ताओं को कुछ बेचना चाहते हैं, तो इन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ सहयोग करना होगा।”

यह भी पढ़े:- Asia Cup Trophy नहीं मिली, तो मग को गले लगाकर सोए वरुण…

ल्यूटनिक ने आगे कहा कि “इन देशों को आने वाले समय में दुरुस्त करना जरूरी है”, जो बयान अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों की ओर इशारा करता है।

भारत पर अमेरिका ने लगाया 50% टैरिफ

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भारत से आयात होने वाले कई सामानों पर 50% तक का टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूसी तेल खरीद पर 25% के अतिरिक्त शुल्क को भी शामिल करता है। भारत पर लगाया गया यह शुल्क किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है।

भारत की प्रतिक्रिया – ‘राष्ट्रीय हित सर्वोपरि’

अमेरिका के इस टैरिफ और बयान पर भारत ने स्पष्ट किया है: “भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी तरह से राष्ट्रीय हित और वैश्विक बाजार की गतिशीलता पर आधारित हैं।”

भारत ने यह भी दोहराया कि रूस से तेल खरीद यूक्रेन युद्ध में किसी पक्ष को समर्थन देने के इरादे से नहीं की जा रही है, बल्कि यह देश की ऊर्जा सुरक्षा और जनता की भलाई के लिए है।

ट्रेड डील पर बातचीत जारी

हालांकि, इस बयान के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर बातचीत फिर से शुरू हो गई है। लेकिन ल्यूटनिक जैसे बयानों से दोनों देशों के बीच विश्वास की दीवार में दरार आ सकती है।

Asia Cup Trophy नहीं मिली, तो मग को गले लगाकर सोए वरुण चक्रवर्ती – पोस्ट वायरल

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने भले ही ट्रॉफी जीत ली हो, लेकिन विवादों के कारण भारतीय टीम को आधिकारिक ट्रॉफी नहीं मिल सकी। इस स्थिति में जहां कुछ खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ह्यूमर का रास्ता अपनाते हुए सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट डाली कि इंटरनेट पर बवाल मच गया।

मग को बना लिया “ट्रॉफी”, फैंस बोले – यही असली चैंपियन मूव है!

वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे बिस्तर पर लेटे हुए एक सफेद मग को ट्रॉफी की तरह गले लगाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा:“अक्खा दुनिया एक तरफ और मेरा इंडिया एक तरफ”

यह भी पढ़े- टीम इंडिया का फुल शेड्यूल 2025: जानिए कब और कहां खेलेंगे रोहित शर्मा और

फोटोज में वरुण कुछ ऐसे पोज दे रहे हैं, जैसे किसी जीत के बाद खिलाड़ी ट्रॉफी को गले लगाकर सोते हैं। यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और लाखों लाइक्स के साथ हजारों मजेदार कमेंट्स भी आने लगे।

पोस्ट की तस्वीरें देखिए (Instagram Handle: @chakaravarthy29)

  • बिस्तर पर लेटे हुए मग के साथ जीत का जश्न

  • एक तस्वीर में उन्होंने मग को चूमते हुए पोज दिया
  • बैकग्राउंड में भारत का झंडा भी दिखाई दिया

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #TrophyMugChallenge

वरुण चक्रवर्ती की इस पोस्ट के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #TrophyMugChallenge ट्रेंड करने लगा है। कई यूज़र्स और क्रिकेट फैंस भी मग, बोतल, तकिए जैसी चीज़ों को ट्रॉफी बना कर फनी फोटोज़ शेयर कर रहे हैं।

IND vs PAK Final Highlights: ऐसे रौंदा पाकिस्तान को

भारत ने फाइनल मैच टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। उन्होंने एक समय 12.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे लेकिन उसके अगले नौ विकेट सिर्फ 33 रन पर गिरे। साहिबजादा फरहान ने उनके लिए सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। कुलदीप यादव ने एक ओवर में तीन और कुल चार विकेट लेकर पाकिस्तान को 19.1 ओवर में सिर्फ 146 रनों पर ऑलआउट किया।

कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन तिलक वर्मा (नाबाद 69) के सूझबूझ से भरे अर्धशतक की बदौलत भारत ने 19.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।

मैच जीत गया भारत, लेकिन ट्रॉफी बन गई मुद्दा

भारतीय टीम ने मैच जीतकर एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, लेकिन एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना करने पर विवाद हुआ, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक ट्रॉफी नहीं सौंपी गई। इसी के चलते टीम ने कल्पनिक ट्रॉफियों के साथ सेलिब्रेशन किया।

टीम इंडिया का फुल शेड्यूल 2025: जानिए कब और कहां खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- भारतीय क्रिकेट टीम ने 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। अब टीम इंडिया एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार है। 2 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी, और यहीं से भारतीय टीम का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम फिर से पटरी पर आ जाएगा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी कब होगी?

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे।
दोनों खिलाड़ी 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में लौटेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम का अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक का पूरा शेड्यूल

India vs West Indies – 2 मैचों की टेस्ट सीरीज
  • पहला टेस्ट: 2 अक्टूबर – अहमदाबाद
  • दूसरा टेस्ट: 10 अक्टूबर – दिल्ली

India tour of Australia – 3 ODIs और 5 T20Is

वनडे सीरीज (रोहित-विराट की वापसी)

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर – पर्थ
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर – एडिलेड
  • तीसरा वनडे: 24 अक्टूबर – सिडनी

टी20 सीरीज

  • पहला टी20: 29 अक्टूबर – कैनबरा
  • दूसरा टी20: 31 अक्टूबर – मेलबर्न

यह भी पढ़े:- आप ट्रॉफी कैसे ले पाएंगे?…पाकिस्तानी कप्तान का

  • तीसरा टी20: 2 नवंबर – होबार्ट
  • चौथा टी20: 6 नवंबर – गोल्ड कोस्ट
  • पांचवां टी20: 8 नवंबर – ब्रिस्बेन

India vs South Africa – सभी फॉर्मेट की सीरीज

टेस्ट सीरीज

  • पहला टेस्ट: 14 नवंबर – कोलकाता
  • दूसरा टेस्ट: 22 नवंबर – गुवाहाटी

वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची
  • दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर
  • तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापट्टनम

टी20 सीरीज

  • पहला टी20: 9 दिसंबर – कटक
  • दूसरा टी20: 11 दिसंबर – न्यू चंडीगढ़
  • तीसरा टी20: 14 दिसंबर – धर्मशाला
  • चौथा टी20: 17 दिसंबर – लखनऊ
  • पांचवां टी20: 19 दिसंबर – अहमदाबाद

नोट: 19 दिसंबर का टी20 मैच भारत का 2025 का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला होगा।

India tour of New Zealand – जनवरी 2026

  • 11 जनवरी से शुरू होगा न्यूजीलैंड दौरा, जिसमें भारत को 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं। यह सीरीज 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।

T20 World Cup 2026

  • इसके बाद टीम इंडिया फरवरी 2026 से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।

आप ट्रॉफी कैसे ले पाएंगे?…पाकिस्तानी कप्तान का बयान,जानिए क्या बोले सूर्यकुमार यादव

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन ट्रॉफी विवाद ने इस जीत की चमक को फीका कर दिया। भारतीय टीम को चैंपियन बनने के बावजूद ट्रॉफी नहीं दी गई। वजह? भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है।

क्या था पूरा मामला?

भारतीय टीम ने टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार T20 एशिया कप और कुल मिलाकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जब एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी — जो कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं — ट्रॉफी देने मंच पर आए, तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया

सूर्यकुमार यादव का बयान

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा:“जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से ऐसा कभी नहीं देखा कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित रखा जाए। ये ट्रॉफी हमने मेहनत से कमाई है। किसी की राजनीति या ज़हर से नहीं।”

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

सूर्यकुमार के इस बयान ने ना सिर्फ खिलाड़ियों की भावनाओं को सामने रखा, बल्कि एशियाई क्रिकेट की राजनीति पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

पाकिस्तानी कप्तान का अटपटा रिएक्शन

पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पूरे मामले पर विवादास्पद प्रतिक्रिया दी: “अगर एसीसी का कोई चेयरमैन है, तो ट्रॉफी देना उसका काम है। अगर आप उससे ट्रॉफी नहीं लेना चाहते, तो फिर आप उसे और कैसे ले पाएंगे?”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि खेल की मर्यादा से ऊपर किसी की राजनीतिक पहचान नहीं होनी चाहिए।

भारत ने तीसरी बार हराया पाकिस्तान

इस टूर्नामेंट में यह भारत की तीसरी जीत थी पाकिस्तान के खिलाफ

  • लीग चरण में
  • सुपर-4 मैच में
  • और अब फाइनल में भी

इस तरह भारत ने लगातार तीन रविवार को पाकिस्तान को हराकर न केवल खिताब अपने नाम किया, बल्कि पाकिस्तान के समर्थकों को भी चुप करा दिया।

क्या कहता है क्रिकेट जगत?

क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने इस विवाद को गंभीरता से लिया है। कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने सूर्यकुमार का समर्थन किया है, जबकि कुछ का कहना है कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर #AsiaCupTrophy, #SuryaKaFaisla और #MoshinNaqvi ट्रेंड कर रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, ग्रहों की चाल क्या कहती है

0

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: आज यानी 29 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति में खास बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरु इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, चंद्रमा धनु में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन ग्रहों की चाल का आपके राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। हालांकि प्रेम और संतान को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। व्यवसायिक मामलों में स्थितियां अनुकूल होंगी। समय पहले से बेहतर है। सलाह दी जाती है कि पीली वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि

दिन थोड़ा संभलकर बिताएं। किसी प्रकार की परेशानी में फँसने की आशंका है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और जोखिम से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति संतोषजनक है। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। व्यापार में भी अच्छी प्रगति के संकेत हैं। माता काली की आराधना लाभकारी होगी।

कर्क राशि

आज ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। बाकी सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

शैक्षिक क्षेत्र के लिए यह दिन काफी अनुकूल है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य हो सकती है। पीली वस्तु पास रखना लाभदायक होगा।

कन्या राशि

घर में कुछ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति संतुलित रहेगी। भगवान विष्णु की आराधना लाभकारी सिद्ध होगी।

तुला राशि

ज्ञान और आत्मबल में वृद्धि होगी। अपने लोगों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक विस्तार संभव है, लेकिन सट्टेबाज़ी या जुए से दूर रहें—हानि के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिल सकती है। लाल रंग की वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि

मानसिक चिंता और खर्चों की अधिकता दिन को प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। माता काली की उपासना लाभकारी होगी।

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने स्त्रोतों से भी धन प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी। यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि

न्यायिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में दिन उत्तम रहेगा। पीली वस्तु पास रखना लाभदायक होगा।

AIBE 20 Exam 2025: एआईबीई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, जानिए योग्यता, तारीखें और जरूरी दस्तावेज़

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 20 Exam 2025 (All India Bar Examination – XX) की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट allindiabarexamination.com वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

AIBE 20 परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल

क्रमांक प्रक्रिया तिथि
1 रजिस्ट्रेशन शुरू 29 सितंबर 2025
2 आवेदन शुल्क जमा करने की शुरुआत 29 सितंबर 2025
3 आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025
4 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025
5 फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025
6 एडमिट कार्ड जारी 15 नवंबर 2025
7 परीक्षा की तिथि 30 नवंबर 2025

योग्यता (Eligibility Criteria)

  1. उम्मीदवार के पास BCI द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ कॉलेज से 3 या 5 वर्षीय LLB डिग्री होनी चाहिए।
  2. कैंडिडेट को राज्य बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में नामांकित होना चाहिए।
  3. कोई आयु सीमा नहीं है, उम्मीदवार AIBE परीक्षा में कई बार शामिल हो सकते हैं जब तक वे पास नहीं हो जाते।

पासिंग मार्क्स

  • जनरल/ओबीसी कैटेगरी: न्यूनतम 45% अंक आवश्यक
  • SC/ST/PwD कैटेगरी: न्यूनतम 40% अंक आवश्यक

जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documents Required)

  1. एलएलबी डिग्री सर्टिफिकेट
  2. राज्य बार काउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
  3. वैध फोटो आईडी प्रूफ
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. हस्ताक्षर (Signature)
  6. जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
  7. PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  8. एलएलबी मार्कशीट

परीक्षा पैटर्न

यह भी पढ़े:-“I Love मोहम्मद” पर सत्ता को आपत्ति क्यों? -चंद्रशेखर आजाद का 

AIBE 20 परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

  • भारतीय संविधान (Constitutional Law)
  • इंडियन पीनल कोड (IPC)
  • साक्ष्य अधिनियम
  • अनुबंध कानून (Law of Contract)
  • परिवार कानून
  • साइबर कानून
  • कर कानून (Taxation)
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम
  • इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स आदि

 AIBE 20 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. “AIBE 20 Registration 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें — जैसे नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, एजुकेशनल डिटेल्स आदि।
  4. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें

“I Love मोहम्मद” पर सत्ता को आपत्ति क्यों? -चंद्रशेखर आजाद का हमला; बरेली में लाठीचार्ज पर रोष

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद (राहुल) ने हालिया राजनीतिक परिस्थितियों और विशेषकर “I Love मोहम्मद” नारे को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार धर्म के आधार पर काम कर रही है और नारे के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाईयों से समाज में तनाव बढ़ा है। चंद्रशेखर ने बरेली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर की गई लाठीचार्ज और कथित गिरफ्तारीयों की कड़ी निंदा की।

चंद्रशेखर आजाद क्या बोले?

चंद्रशेखर ने मंच से कहा कि: सरकार का रवैया धार्मिक आधार पर भेदभाव प्रवृत्त दिखता है और यही कारण है कि “I Love मोहम्मद” नारे पर आपत्ति जताई जा रही है। बरेली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया तथा कई बेगुनाहों पर गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की गई, जो अनावश्यक व अन्यायपूर्ण है।सरकार ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। यदि कमजोर वर्ग का उत्पीड़न जारी रहा तो राज्य की जेलें छोटी पड़ जाएँगी — उन्होंने इस बात की चेतावनी दी।

यह भी पढ़े:- पीलीभीत में आबकारी निरीक्षक पर बड़ा आरोप – महिलाओं से

चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि “I Love मोहम्मद” को अपराध मानना गलत है और किसी के हाथ में ‘लव’ लिखा पेपर होने पर रिपोर्ट दर्ज कर अपराधी जैसा व्यवहार ठीक नहीं है। उनके अनुसार प्रदेश में जंगलराज जैसा माहौल बन रहा है और जनता इसे खत्म करना चाहेगी।

चुनावी और प्रादेशिक रोडमैप — बैलेट पेपर की वकालत

सांसद ने EVM के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग दोहराई और जनता से समर्थन लेने के लिए हाथ उठवाए। उनका कहना था कि जैसे उपराष्ट्रपति चुनाव में बैलेट पेपर होता है, वैसे ही आम चुनावों में भी बैलेट पेपर होना चाहिए। चंद्रशेखर ने दावा किया कि 2027 के चुनावों में भाजपा की शिकायत और घमंड को तोड़ा जा सकता है।

मुरादाबाद से स्थानीय टिप्पणियाँ

चंद्रशेखर ने मुरादाबाद के स्थानीय मामलों पर भी चर्चा की कहा कि भाजपा के ही विधायक व नेता अब धरने देने पर मजबूर हैं, जिससे सरकार की खामियों का पता चलता है। उन्होंने हाईकोर्ट बेंच खोलने और लोकल समस्याओं पर प्रशासन की विफलता की बात उठाई।

यह भी पढ़े:- “I Love मोहम्मद” नारे पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान – बोले…

सपा नेता आजम खान के कथित उत्पीड़न का जिक्र करते हुए कहा कि इसके खिलाफ उन्होंने संसद में आवाज उठायी थी और आजम के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने छोटे कार्यकर्ताओं के संरक्षण का भरोसा भी दिलाया — कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता पर आंच आई तो पूरी पार्टी खड़ी होगी।

पीलीभीत में आबकारी निरीक्षक पर बड़ा आरोप – महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़, बिना महिला…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़/Reported By- Hariram, Lucknow:- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार पर बिना महिला पुलिस कर्मी के घर में घुसकर दविश देने, महिलाओं के साथ अभद्रता, और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

पूरा मामला क्या है?

घटना शनिवार सुबह की है जब आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार ने भीकमपुर परानपुर गांव में एक देशी शराब के सेल्समैन के घर बिना महिला पुलिसकर्मी और बिना वर्दी के छापा मारा। आरोप है कि: टीम सिविल ड्रेस में और निजी वाहन से पहुंची थी। छापे के वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।टीम ने महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ की। संदूक जबरन खोले गए और घर की तलाशी ली गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्हें परेशान किया गया।

देखें वीडियो – 

क्या कहता है पीड़ित पक्ष?

परिवार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि: “दीपक कुमार की टीम ने जानबूझकर महिला सदस्य होने के बावजूद घर में अवैध रूप से घुसपैठ की और अशोभनीय व्यवहार किया। यह कार्यवाही पूरी तरह नियमविरुद्ध थी।”

यह भी पढ़े:- “I Love मोहम्मद” नारे पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान – बोले…

आपको बतादें कि बीसलपुर आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार अवकाश पर थे। उनकी जगह कली नगर आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार ने कार्रवाई की। कानूनन किसी भी घर में दविश देने के लिए महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य होती है, खासकर जब घर में केवल महिलाएं हों।

पुलिस और प्रशासन?

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। थाने में शिकायत दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

“I Love मोहम्मद” नारे पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान – बोले, ‘प्यार करो, लेकिन…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में ‘I Love मोहम्मद’ पोस्टर और नारों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को “I Love मोहम्मद” नारे से आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर इसके पीछे सांप्रदायिक उकसावे की मंशा है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा:“आप मोहम्मद साहब से प्यार करिए, किसी को दिक्कत नहीं है। हम भी श्रीराम और श्रीकृष्ण से प्यार करते हैं। लेकिन अगर इसके पीछे मंशा है कि देश का माहौल बिगाड़ना है, किसी दूसरे धर्म या संप्रदाय को नीचा दिखाना है, तो यह सरकार में चलने वाला नहीं है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रदेश सरकार सतर्क है और अगर कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 कैसे शुरू हुआ “I Love…” पोस्टर विवाद?

उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में “I Love…” पोस्टर पॉलिटिक्स काफी चर्चा में रही है:BJP की ओर से: “I Love योगी आदित्यनाथ” और “I Love बुलडोजर” पोस्टर लगाए गए। SP की प्रतिक्रिया: समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर “I Love अखिलेश यादव” पोस्टर लगे। कानपुर में विवाद: “I Love मोहम्मद” पोस्टर पर हुआ विवाद, जिसे कुछ संगठनों ने आपत्तिजनक बताया। बरेली में प्रतिक्रिया: इसके जवाब में “I Love महादेव” जैसे पोस्टर भी लगे, जिससे माहौल और गर्माया।

यह भी पढ़े:- GST घटते ही अब ₹6 लाख से भी कम में मिल रही है ये प्रीमियम कार 

राहुल गांधी की यात्रा के बाद तेज़ हुआ पोस्टर वार

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान हुई। इस दौरान सपा नेता राहुल निर्मल बागी ने एक विवादास्पद पोस्टर जारी किया जिसमें: तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु, अखिलेश यादव को महेश बताया गया और लिखा गया: “इंडिया की अंतिम आस: कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश” यह पोस्टर काफी आलोचना का विषय बना और राजनीतिक गलियारों में इसे ध्रुवीकरण की रणनीति बताया गया।

क्या कहती है सरकार?

बृजभूषण शरण सिंह ने दो टूक कहा कि: धार्मिक स्वतंत्रता सबको है, लेकिन सांप्रदायिक एजेंडे को सहन नहीं किया जाएगा। जो लोग धर्म के नाम पर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।