Sunday, May 10, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुरू होते ही गाड़ी बंद हो जाती है…क्या कप्तानी बन गई है बोझ? सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम का नियमित कप्तान नियुक्त किया गया। उनकी कप्तानी का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। एशिया कप 2025 और कई द्विपक्षीय सीरीज जीतकर उन्होंने यह साबित भी किया कि वह टीम को सफलता दिलाने में सक्षम हैं। आंकड़े भी यही कहते हैं—29 में से 25 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली और उनका जीत प्रतिशत 80% से ज्यादा है।

हालांकि, कप्तानी संभालने के बाद उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। टी20 एशिया कप 2025 में खेले गए 7 मैचों की 6 पारियों में उन्होंने सिर्फ 72 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 18 रहा और केवल एक बार ही वे 30 रन से ज्यादा बना पाए। पिछले 16 मैचों की 14 पारियों में उनका कोई भी अर्धशतक नहीं आया है। केवल एक बार वे 40 रन के पार और एक बार 20 रन से आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़े:-  Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,

सूर्यकुमार यादव ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वे “आउट ऑफ फॉर्म नहीं बल्कि आउट ऑफ रन्स हैं।” उनके मुताबिक, शॉट्स ठीक से लग रहे हैं, लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं हो पा रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles