Home Blog Page 223

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: 7वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- झारखंड होम गार्ड विभाग ने 510 पदों पर होम गार्ड की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई बड़ी डिग्री या इंटरव्यू की आवश्यकता नहीं है — केवल 7वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार सुरक्षा बलों में नौकरी करना चाहते हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू 24 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि 07 नवंबर 2025
आवेदन वेबसाइट simdega.nic.in

कुल पदों का विवरण:

  • कुल पद: 510
  • ग्रामीण क्षेत्र: 467 पद
  • शहरी क्षेत्र: 43 पद

शैक्षणिक योग्यता:

  • ग्रामीण क्षेत्र के लिए: कम से कम 7वीं पास
  • शहरी क्षेत्र के लिए: कम से कम 10वीं पास

आयु सीमा (01 जनवरी 2025 के अनुसार):

  • न्यूनतम आयु: 19 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े:- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की सगाई, जानें कब होगी दोनों की शादी!

आवेदन शुल्क:

  • सभी वर्गों के लिए: ₹200
  • भुगतान मोड: केवल ऑनलाइन भुगतान स्वीकार होगा

चयन प्रक्रिया:

  1. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर छंटनी
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test)
  3. साक्षात्कार / मेडिकल (जहां लागू हो)

यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद सुरक्षा और सेवा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक:

  • आधिकारिक वेबसाइट: simdega.nic.in
  • भर्ती अधिसूचना: जल्द जारी की जाएगी (PDF लिंक बाद में उपलब्ध होगा)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की सगाई, जानें कब होगी दोनों की शादी!

न्यूज़  डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार सगाई कर ली है। फैंस के बीच लंबे समय से इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा थी, और अब खबर है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई सगाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सगाई की कोई तस्वीर या वीडियो अभी तक सामने नहीं आई है, क्योंकि यह पूरा कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था।

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है और सभी को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है।

कब होगी शादी?

फैंस अब इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं: शादी कब होगी? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विजय और रश्मिका की शादी अगले साल फरवरी 2026 में होने की संभावना है।

यह भी पढ़े:- लड़के के मोह-मर्डर में फंसीं महामंडलेश्वर, ‘लेडी गोडसे’ के नाम से मशहूर साध्वी

हालांकि, इस शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और अन्य जानकारियों का सभी को इंतजार है।

विजय-रश्मिका की जोड़ी: ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक

विजय और रश्मिका की जोड़ी को फैंस ने कई फिल्मों में साथ देखा है, जैसे: गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। तभी से दोनों के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं।

लड़के के मोह-मर्डर में फंसीं महामंडलेश्वर, ‘लेडी गोडसे’ के नाम से मशहूर साध्वी पूजा पांडेय पर मर्डर का आरोप

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- हिंदू महासभा की महासचिव और स्वयंभू साध्वी पूजा शकुन पांडेय, उर्फ साध्वी अन्नपूर्णा भारती, एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला मर्डर केस से जुड़ा है, जिसमें उन्हें मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। अलीगढ़ में एक युवक की हत्या के आरोप में उनका नाम सामने आया है और फिलहाल वे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में छापेमारी कर रही है।

कौन थे अभिषेक गुप्ता और क्या है मामला?

26 सितंबर को अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक बाइक शोरूम का संचालक था। हत्या के समय उसके पिता नीरज गुप्ता भी साथ थे।

परिवार ने आरोप लगाया है कि:पूजा शकुन पांडेय, अभिषेक को अपने साथ रखना चाहती थीं,दोनों के बीच कई वर्षों तक “नजदीकी संबंध” थे, पूजा, शोरूम में पार्टनरशिप की मांग कर रही थीं, लाखों रुपये लेन-देन हुए थे।

आरोपों की जड़ में क्या है?

परिजनों का दावा है कि अभिषेक, पूजा से दूरी बनाना चाहता था, लेकिन पूजा उस पर दबाव बना रही थीं। यह भी सामने आया है कि:2019 में जब गांधी जी के फोटो पर गोली चलाई गई थी, उस केस में अभिषेक भी जेल गया था। पिछले साल अभिषेक के छोटे भाई की शादी में, पूजा और अभिषेक ने मैचिंग पिंक ड्रेस पहनकर साथ में डांस किया था।

अब तक क्या-क्या हुआ?

शूटर फजल और पूजा के पति अशोक पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या की 3 लाख रुपये में डील हुई थी, जिसमें 1 लाख एडवांस दिया गया था। शूटर को अभिषेक की फोटो दिखाकर पहचान कराई गई थी।

संन्यास और सांसारिक मोह-माया में उलझाव?

2017 में संन्यास लेकर “साध्वी अन्नपूर्णा भारती” बनी पूजा शकुन पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने अपने मोह से मुक्ति पाने की बजाय अभिषेक के प्रति लगाव बनाए रखा।

यह भी पढ़े:- कांग्रेस नेता ने PM मोदी को कहा ‘आधुनिक रावण’, बीजेपी…

यह वही साध्वी हैं जो: 2019 में महात्मा गांधी के चित्र पर गोली चलाकर सुर्खियों में आई थीं। जेल से छूटने के बाद यति नरसिंहानंद को “कलियुग का श्रीकृष्ण” बताया था। हिंदू महासभा और दक्षिणपंथी संगठनों में ‘लेडी गोडसे’ के नाम से जानी जाती हैं।

पुलिस की जांच जारी, अभी अधूरी है कहानी

पुलिस सूत्रों के अनुसार: पूजा उत्तर प्रदेश में किसी मंदिर या मठ में छिपी हो सकती हैं। जांच का एक एंगल यह भी है कि क्या अभिषेक के पास ऐसा कोई वीडियो या सबूत था, जिससे पूजा को खतरा था? फिलहाल, मामला एकतरफा आरोपों पर आधारित है। पूजा की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा।

डिस्क्लेमर:

यह रिपोर्ट प्राथमिक तथ्यों और पुलिस व मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आरोपी को तब तक दोषी नहीं माना जा सकता जब तक अदालत द्वारा उसे दोषी न ठहराया जाए।

कांग्रेस नेता ने PM मोदी को कहा ‘आधुनिक रावण’, बीजेपी बोली- ये ‘भारत…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दशहरे के मौके पर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “आधुनिक रावण” कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर भारत विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है।

उदित राज ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उदित राज ने तंज कसते हुए कहा:“प्रधानमंत्री मोदी आज के दौर के रावण हैं। जिस तरह वह सोने का महल बना रहे हैं, उसमें प्रवेश करते ही वह उसे जलता हुआ देखेंगे।”

उनका इशारा प्रधानमंत्री के नए आवास और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की ओर माना जा रहा है।

बीजेपी का पलटवार: “भारत विरोधी SOP”

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उदित राज के बयान की निंदा करते हुए कहा:“यह कांग्रेस की वही पुरानी रणनीति है — पीएम मोदी और भारत के खिलाफ नफरत फैलाना।”

उन्होंने उदित राज के पुराने बयानों की याद दिलाई, जिनमें वे माओवादियों के समर्थन और RSS को आतंकी संगठन कहने जैसे विवादों में रहे हैं।

यह भी पढ़े:- आजम और इरफान बरी नहीं हुए हैं, सिर्फ… 

पूनावाला ने कहा:”पीएम मोदी ने जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत को लेकर चिंता जताई, वह संघ के संस्कारों को दिखाता है। इसके विपरीत, राहुल गांधी पीएम को लाठी मारने की बात करते हैं और उनकी जाति को निशाना बनाते हैं।”

‘मोहब्बत की दुकान’ बनाम ‘नफरत के भाईजान’

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के ‘मोहब्बत की दुकान’ अभियान पर भी तंज कसते हुए कहा:“यह मोहब्बत की दुकान नहीं, बल्कि नफरत के भाईजान हैं। ये लोग समय-समय पर भारत, चुनाव आयोग और सनातन संस्कृति पर हमला करते रहते हैं।”

आजम और इरफान बरी नहीं हुए हैं, सिर्फ जमानत पर रिहा हुए हैं: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा नेता आजम खान और कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों नेता अभी दोषमुक्त नहीं हुए हैं, बल्कि केवल जमानत पर रिहा हुए हैं।

भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जहां वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

“न्यायपालिका पर हमें पूरा विश्वास है”

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे आजम खान और इरफान सोलंकी की रिहाई पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा:“दोनों नेता दोषमुक्त नहीं हुए हैं। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। देश की न्यायपालिका पर हम सभी को भरोसा है। जो भी निर्णय आएगा, वह न्याय संगत होगा।”

गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़े:- यूपी में कथा वाचिका के बिगड़े बोल- हर गांव के बाहर…

उन्होंने कहा:”देश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को कभी भुला नहीं सकता। स्वच्छता और विकास की दिशा में जो कार्य हो रहे हैं, वही बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं।”

बरेली हिंसा पर सख्त रुख, उदित राज पर तीखा हमला

बरेली में हाल ही में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि:“अराजकता फैलाने वालों के लिए न देश में जगह है, न प्रदेश में। सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।”

वहीं कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा: “उदित राज जैसे लोग विक्षिप्त मानसिकता के हैं। संघ ने समाज, व्यक्ति और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

यूपी में कथा वाचिका के बिगड़े बोल- हर गांव के बाहर…यहां मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी के कथित बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। श्रीमद् भागवत कथा के मंच से कथावाचिका ने मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या कहा कथावाचिका ने?

खेड़ा गांव में योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचिका लक्ष्मी ने मंच से कहा,“हर गांव में ऐसा बोर्ड लगना चाहिए जिस पर लिखा हो कि यहां मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है।”

उन्होंने यह भी कहा कि,“मुसलमान हमारे धर्म में हस्तक्षेप करते हैं, खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट करते हैं और युवतियों को निशाना बनाते हैं।”

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

कथावाचिका के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। कई यूज़र्स ने इसे “घृणा फैलाने वाला भाषण” बताया, तो कुछ ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा से बाहर बताया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

कार्यक्रम का आयोजन और भीड़ की मौजूदगी

यह धार्मिक कथा योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कथावाचिका के बयान के बाद भीड़ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

कानूनी और सामाजिक दृष्टिकोण से सवाल

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के बयान भारतीय दंड संहिता की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देना) और अन्य प्रावधानों के अंतर्गत आ सकते हैं।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

सामाजिक कार्यकर्ताओं और धर्मनिरपेक्ष संगठनों ने ऐसे बयानों को समाज में नफरत फैलाने वाला और आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब तक इस मामले में स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव को देखते हुए जल्द ही कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल से किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी? आइए जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

ग्रहों की चाल : गुरु मिथुन राशि में। शुक्र सिंह राशि में। सूर्य कन्या राशि में। बुध और मंगल तुला राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि

आज का दिन करियर के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, खासकर पिता का। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में रह सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान को लेकर स्थितियां सामान्य हैं। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि

भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। हालात आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रह सकती है। प्रेम और संतान से जुड़ी परिस्थितियां संतोषजनक रहेंगी। उपाय: मां काली की आराधना करें।

मिथुन राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। प्रेम और संतान को लेकर भी दिन मध्यम है। व्यवसाय के लिहाज से दिन शुभ है लेकिन किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। वाहन संभलकर चलाएं। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें और काली जी को नमन करें।

कर्क राशि

जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनाएंगे। ज्ञान और समझ बढ़ेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में कहासुनी संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार सामान्य रहेगा। उपाय: नियमित रूप से शनिदेव की आराधना करें।

तुला राशि

घरेलू तनाव की संभावना है। संपत्ति या वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन किसी एलर्जी या अंदरूनी समस्या को नजरअंदाज न करें। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य और प्रेम को लेकर दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि

आज धन लाभ के प्रबल योग हैं। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतरीन है। व्यवसाय में भी तरक्की होगी। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि

हालात आपके पक्ष में हैं। आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आवश्यक चीजें समय पर उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

मन अशांत रह सकता है। खर्च अधिक होगा जिससे तनाव संभव है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

अच्छा समय चल रहा है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में शानदार परिणाम मिलेंगे। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

दिल्ली में धूमधाम के साथ मनाया गया विजयादशमी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अभिनेता बॉबी देओल ने रावण का किया वध

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश के अन्य हिस्सों की तरह राजधानी दिल्ली में भी गुरुवार को विजयादशमी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। असत्य पर सत्य की विजय का संदेश लेकर इस पावन त्योहार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हालांकि शाम को हुई बारिश ने कुछ जगहों पर कार्यक्रम में बाधा डाली, लेकिन आयोजकों की निरंतर मेहनत से ज्यादातर स्थानों पर रावण दहन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राजधानी के पीतमपुरा पीयू ब्लॉक में आयोजित रामलीला समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने यहां तीर चलाकर प्रतीकात्मक रूप से रावण वध किया। इसके अलावा, दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी मौजूद थे, जिन्होंने रावण दहन में भाग लेकर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया।

सीएम रेखा गुप्ता ने रामलीला आयोजन के दौरान कहा, “विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। अहंकार और अधर्म की कभी जीत नहीं होती। हमें अपने भीतर भगवान राम को जागृत करना होगा ताकि समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत हो सके। मैं दिल्ली और पूरे देशवासियों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई देती हूं।”

राष्ट्रीय राजधानी की प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला में इस वर्ष बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने भी तीर चलाकर रावण का प्रतीकात्मक वध किया। लाल किला मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक इस भव्य आयोजन को देखने के लिए मौजूद थे। इस मौके पर अभिनेता निखिल द्विवेदी भी मंच पर थे, जिन्होंने बॉबी देओल के साथ रावण वध में हिस्सा लिया। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉबी देओल धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और समिति के निमंत्रण पर वे इस आयोजन में शामिल हुए। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारों ने इस रामलीला में भाग लिया है, जिनमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, प्रभास, जॉन अब्राहम आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े:- कहीं झुका, तो कहीं फुस-फुस कर जला रावण; बारिश ने दशहरा का

हालांकि, लाल किला परिसर स्थित लव-कुश रामलीला समिति के रावण के पुतले में कुछ नुकसान भी हुआ, जिससे उसका दहन पूरी तरह से नहीं हो पाया। कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की भी स्थिति यही रही।

इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा समारोह में भाग लिया। उन्होंने तीर चलाकर रावण दहन किया और लोगों को विजयादशमी की बधाई दी। राष्ट्रपति ने इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया और कहा कि ‘हम हर साल रावण जलाते हैं, लेकिन हमें अपने अंदर के रावण को भी हराना होगा ताकि वह फिर से न जाग सके।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आईपी एक्सटेन्शन में आयोजित दशहरा समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम था, लेकिन भारी बारिश के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी एक अन्य दशहरा समारोह में शामिल होना था, लेकिन उन्हें भी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

डिस्क्लेमर:
यह समाचार सामग्री विभिन्न स्रोतों से संकलित की गई है और केवल सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसमें दी गई जानकारी समय-समय पर बदल सकती है। पाठकों से अनुरोध है कि वे महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आधिकारिक स्रोतों या संबंधित प्राधिकरण से पुष्टि अवश्य करें। हमारी वेबसाइट किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या सामग्री की सत्यता के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

कहीं झुका, तो कहीं फुस-फुस कर जला रावण; बारिश ने दशहरा का मजा किरकिरा कर दिया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  विजयादशमी के मौके पर बिहार के कई इलाकों में मौसम ने त्योहार की खुशी में खलल डाला। पटना, गया, बेगूसराय, हाजीपुर, मुंगेर, दरभंगा सहित अन्य शहरों में रावण दहन के दौरान हुई बारिश ने आयोजनों को प्रभावित किया। कहीं रावण का पुतला ठीक से नहीं जल पाया तो कहीं बारिश के कारण पुतले क्षतिग्रस्त हो गए।

पटना में बारिश से झुका रावण का पुतला

राजधानी पटना के गांधी मैदान में 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का सिर तेज हवा और बारिश के कारण पीछे की ओर झुक गया। भारी बरसात के बावजूद शाम को कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े:- “सुधार गृह से आया हूं पर सुधरा नहीं हूं”: सांसद के बयान पर आजम

बारिश और तेज हवाओं के कारण सोने की लंका का पुतला भी ढह गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित थे।

गया और दरभंगा में भी बरसात ने डाला असर

गया में रावण के पुतले को सही आग न लग पाने के कारण गिराकर जलाना पड़ा। दरभंगा में बारिश से कीचड़ फैल गया था, जिससे पुतला बार-बार गिरता रहा। क्रेन और बांस-बल्लों की मदद से पुतला खड़ा कर जलाया गया। यह प्रक्रिया लगभग 4 घंटे तक चली।

अन्य जिलों की दशहरा रिपोर्ट

बेगूसराय में भारी बारिश के बीच रावण दहन हुआ। हाजीपुर में बारिश की वजह से कार्यक्रम प्रभावित हुए। भागलपुर और पूर्णिया में मौसम ने राहत दी, पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव ने तीर चलाकर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए। मुजफ्फरपुर के पंसलवा चौक में हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

कैमूर जिले में बारिश से दिक्कत

जिले के कई इलाकों में झमाझम या रिमझिम बारिश हुई, जिससे दशहरा उत्सव में कमी आई। ग्रामीण इलाकों से शहर की ओर कम लोग आए। हालांकि शहर में श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या रही। अधौरा क्षेत्र में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही, शाम को पुनः आपूर्ति शुरू हुई। भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर, रामपुर और चांद में भी बारिश हुई।

सहरसा में बरसात के बाद भी रहा उत्साह बरकरार

सहरसा के एमएलटी कॉलेज परिसर में भारी भीड़ के बीच रावण का दहन किया गया। बारिश के चलते कार्यक्रम को लेकर कुछ समय तक अनिश्चितता बनी रही, लेकिन शाम लगभग 7 बजे रावण दहन समारोह संपन्न हुआ। मैदान में जमा पानी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

डिस्क्लेमर:
यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं एवं घटनाओं के आधार पर तैयार की गई है। इसमें दी गई जानकारियां स्थानीय स्रोतों और मीडिया रिपोर्ट्स पर निर्भर हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि या अधूरी जानकारी के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। पाठकों से अनुरोध है कि वे आवश्यकतानुसार स्वतंत्र जांच कर अपनी राय बनाएं।

“सुधार गृह से आया हूं पर सुधरा नहीं हूं”: सांसद के बयान पर आजम खां का करारा तंज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने एक बार फिर अपने तीखे लहजे से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के पुराने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खां ने कहा,”मैं सुधार गृह से आया हूं पर सुधरा नहीं हूं।”

यह बयान उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बुधवार को दिया। उनके इस व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी को नदवी के उस बयान से जोड़ा जा रहा है जिसमें उन्होंने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि “सुधार गृह गया हूं, उम्मीद है कि अब सुधर कर लौटूंगा।”

सांसद के पुराने बयान से उठी थी राजनीतिक गरमाहट

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मुरादाबाद से सांसद मौलाना नदवी के बयान को आजम खां के समर्थकों ने अपमानजनक माना था। उस वक्त: डॉ. तजीन फातिमा (आजम खां की पत्नी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी |

यह भी पढ़े:- राजा भैया के दशहरा शस्त्र पूजन की तस्वीरें वायरल, 200 से ज्यादा हथियार देख 

सपा नेता वीरेंद्र गोयल ने अपने आवास पर बने सपा कार्यालय से अखिलेश यादव की फोटो तक हटा दी थी |समर्थकों ने इसे सीधा आजम खां पर तंज माना था

23 महीने की जेल का दर्द: “सोचने की ताकत भी खत्म हो गई थी”

आजम खां ने इंटरव्यू के दौरान जेल के अनुभवों को भी साझा किया: “जेल में एहसास नहीं होता था कि मैं कहां हूं। सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो गई थी।” “तन्हाई का आलम यह था कि सिर्फ सन्नाटा और मालिक की याद थी।” “बाहर की कोई खबर नहीं मिलती थी — न अखबार, न टेलीफोन की सुविधा।” “302 के मुल्जिमों को सहूलियतें मिलती थीं, रेप के आरोपियों को भी, पर मुझे नहीं।”

उन्होंने जेल प्रशासन पर भी पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि “मेरे सोचने से क्या होता, सोचना तो उन्हें था जो देश चला रहे हैं।”