Home Blog Page 224

राजा भैया के दशहरा शस्त्र पूजन की तस्वीरें वायरल, 200 से ज्यादा हथियार देख हर कोई रह गया दंग,देखें विडियो

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया (राजा रघुराज प्रताप सिंह) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी कोठी पर दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन का आयोजन, जिसमें 200 से अधिक हथियारों को एक साथ सजाकर पूजा की गई। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शस्त्रों की लंबी कतार, हथियारों की जगमगाती मेज़

गुरुवार को राजा भैया की बेंती कोठी में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान: बड़ी मेज पर 200+ हथियार सजाए गए,छोटे रिवॉल्वर से लेकर बंदूकें और अन्य भारी हथियार भी मौजूद |समर्थक, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन आदि भी अपने हथियार लेकर पहुंचे| ये सभी शस्त्र पूजन के लिए कोठी परिसर में उपस्थित थे

यह भी पढ़े:- छात्राओं को धमकाकर चैतन्यानंद के पास भेजती थीं महिला अधिकारी

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किसके पास कितने हथियार थे, लेकिन इतना जरूर है कि हथियारों की संख्या और वैरायटी ने हर किसी को चौंका दिया।

 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरें

राजा भैया पूजन-अर्चन करते हुए दिखे, हथियारों को साफ कर, उन पर टीका और पुष्प अर्पण किया गया| आयोजन का वीडियो फेसबुक, X (Twitter) और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल |

समर्थकों में इसे लेकर गर्व की भावना, वहीं कुछ लोग कर रहे सवाल भी

सनातन परंपरा का हिस्सा है शस्त्र पूजन

दशहरे के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा प्राचीन काल से रही है। राजा भैया हर साल यह अनुष्ठान करते हैं। शस्त्रों को शक्ति का प्रतीक मानकर विजय की कामना के साथ पूजा की जाती है।

छात्राओं को धमकाकर चैतन्यानंद के पास भेजती थीं महिला अधिकारी, तीनों गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे चैतन्यानंद सरस्वती के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की तीन महिला अधिकारियों – श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (कार्यकारी निदेशक) और काजल (वरिष्ठ संकाय) – को गिरफ्तार कर लिया है।

इन तीनों पर आरोप है कि वे छात्राओं को धमकाकर चैतन्यानंद सरस्वती के पास भेजती थीं। साथ ही सबूत नष्ट करने और छात्राओं को चुप कराने के लिए दबाव बनाने में भी शामिल थीं।

आरोपी महिला अधिकारी और उनकी भूमिका

पुलिस के अनुसार, तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं और चैतन्यानंद सरस्वती की सबसे करीबी मानी जाती थीं। छात्राओं ने बयान दिया कि इनके दबाव में उन्हें बाबा के पास भेजा जाता था। तीनों ने छात्राओं के मोबाइल जबरन लेकर बाबा के चैट डिलीट करवाए। फरारी के दौरान इन्होंने सीसीटीवी फुटेज हटाने और दस्तावेज गायब करने की साजिश रची।

पूछताछ में क्या निकला सामने?

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक: तीनों बहनों ने स्वीकार किया कि वे पार्थसारथी नामक सहयोगी के निर्देश पर काम करती थीं। अनुशासन और समय की पाबंदी के नाम पर छात्राओं पर दबाव बनाया जाता था। गिरफ्तार महिलाओं के मोबाइल से छात्राओं की कई तस्वीरें मिलीं, जिन्हें बाबा को भेजा गया था।

यह भी पढ़े:- UPSC CSE: क्या IAS परीक्षा में आयु व अटेम्ट सीमा घटेगी? चेयरमैन 

पुलिस को एक व्हाट्सएप ग्रुप “पार्थसारथी योग” भी मिला है, जिसमें छात्राओं की योग करते हुए तस्वीरें डाली जाती थीं। बाबा इन पर अश्लील टिप्पणियां करता था।

अल्मोड़ा से जुटाए गए सबूत

दिल्ली पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में छापा मारकर कई सबूत जुटाए। एक गेस्ट हाउस मालिक और स्टाफ ने बताया कि बाबा वहां अक्सर रुकता था। उसके साथ हमेशा कई लड़कियां होती थीं। बाबा कमरों से बाहर नहीं निकलता था और स्टाफ से सभी चीजें वहीं मंगवाता था। जाते समय वह पैसे देकर सबको चुप कर देता था।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने फरारी के दौरान बाबा को होटल बुकिंग, पैसे और अन्य मदद दी।

UPSC CSE: क्या IAS परीक्षा में आयु व अटेम्ट सीमा घटेगी? चेयरमैन अजय कुमार का बड़ा बयान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन अजय कुमार ने साफ किया है कि IAS परीक्षा की आयु सीमा और प्रयास (Attempt) की संख्या घटाने या बढ़ाने का कोई प्रस्ताव आयोग के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कई तरह के विचार जरूर आते हैं, लेकिन वर्तमान में कोई बदलाव की योजना नहीं है।

डिजिलॉकर से होंगे डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई

अजय कुमार ने कहा कि आयोग अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए डिजिलॉकर से डॉक्यूमेंट लेने की योजना बना रहा है।

कोचिंग जरूरी नहीं UPSC में सफलता के लिए

यूपीएससी प्रमुख ने यह भी कहा कि परीक्षा पास करने के लिए कोचिंग अनिवार्य नहीं है। उन्होंने उदाहरण दिया कि सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले ज्यादातर इंजीनियरिंग छात्र भी मानविकी विषय चुन रहे हैं, यानी बैकग्राउंड चाहे जो हो, मेहनत और रणनीति से सफलता मिल सकती है।

धोखाधड़ी पर UPSC का सख्त रुख

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी या फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ:

  • आपराधिक प्राथमिकी दर्ज होगी
  • 3 साल तक UPSC परीक्षा में बैन
  • करियर पर दीर्घकालिक असर

यह भी पढ़े:- JSSC Vacancy 2025: झारखंड में जेल वार्डर और असिस्टेंट जेलर के 1700+ पदों पर बंपर भर्ती

उन्होंने पूर्व आईएएस पूजा खेडकर के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर केंद्र सरकार ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

फेस रिकग्निशन से एग्जाम सेंटर में एंट्री

अजय कुमार ने बताया कि चेहरे की पहचान (Face Recognition) तकनीक से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।

JSSC Vacancy 2025: झारखंड में जेल वार्डर और असिस्टेंट जेलर के 1700+ पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल्स

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल (Assistant Jailor) और कक्षपाल (Jail Warder) के 1700+ पदों पर भर्ती के लिए झारखंड कारापाल व कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण – JSSC Assistant Jailor & Jail Warder Vacancy 2025

पद का नाम कुल पद
सहायक कारापाल (Assistant Jailor) 42
कक्षपाल (Jail Warder) 1733
कुल 1775

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ: 7 नवंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 दिसंबर 2025
  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025
  • शुल्क भुगतान और फॉर्म सबमिट: 10 दिसंबर 2025 तक

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।

यह भी पढ़े:- राहुल गांधी का बयान: “भारत में लोकतंत्र पर हो रहा है हमला”, भड़क गई भाजपा

शारीरिक मापदंड (Physical Eligibility)

 पुरुष

श्रेणी लंबाई (से.मी.) सीना (फुलाकर) (से.मी.)
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/अत्यंत पिछड़ा वर्ग 160 81
SC/ST 155 79

 महिलाएं

  • लंबाई कम से कम 148 से.मी. होनी चाहिए।

फिजिकल टेस्ट

  • पुरुष: 1600 मीटर दौड़ – 6 मिनट में
  • महिला: 1600 मीटर दौड़ – 10 मिनट में

चयन प्रक्रिया

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • लिखित परीक्षा (Pre/Mains)
  • चिकित्सकीय परीक्षण (Medical Test)

लिखित परीक्षा पैटर्न

यदि 50,000 से कम अभ्यर्थी PET में पास होते हैं, तो सीधे मुख्य परीक्षा होगी, अन्यथा प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाएं होंगी।

प्रारंभिक परीक्षा (यदि आयोजित हो)

विषय प्रश्न
सामान्य अध्ययन 30
झारखंड सामान्य ज्ञान 60
सामान्य गणित 10
सामान्य विज्ञान 10
मानसिक क्षमता 10
कुल 120
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग

वेतनमान

  • चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-5 (₹29200 – ₹92300) के अनुसार वेतन मिलेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

राहुल गांधी का बयान: “भारत में लोकतंत्र पर हो रहा है हमला”, भड़क गई भाजपा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कोलंबिया के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक ढांचे पर “हर तरफ से हमला” हो रहा है, जिसे उन्होंने देश के लिए “सबसे बड़ा खतरा” बताया।

राहुल गांधी ने कहा, “भारत विविधताओं वाला देश है – यहां कई धर्म, भाषाएं और परंपराएं हैं। इन सभी को साथ लेकर चलने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था बेहद जरूरी है, लेकिन वर्तमान में इस पर बड़ा हमला हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत के सामने कई चुनौतियां हैं और उनमें सबसे गंभीर लोकतंत्र पर हो रहा हमला है। साथ ही उन्होंने देश में सामाजिक एकता में आई दरारों पर चिंता जताते हुए कहा कि विभिन्न समुदायों और परंपराओं को खुलकर अभिव्यक्ति देने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:- India Rich List 2025: भारत में 358 अरबपति, शाहरुख खान भी

राहुल गांधी ने चीन की तानाशाही व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा, “हम चीन जैसा नहीं कर सकते, जहां लोगों को दबाया जाता है। भारत को अपनी विविधता को अपनाकर ही आगे बढ़ना होगा।”

बीजेपी का तीखा पलटवार

राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त आपत्ति जताई है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को ‘प्रोपेगेंडा लीडर’ करार दिया। उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी एक बार फिर विदेश जाकर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह LoP नहीं, बल्कि LoP – लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा बन चुके हैं। कभी अमेरिका और ब्रिटेन से भारत के मामलों में हस्तक्षेप की मांग करते हैं, और अब कोलंबिया में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं।”

बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष के नेता का बार-बार विदेश जाकर देश की आलोचना करना न सिर्फ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है, बल्कि यह भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम है।

India Rich List 2025: भारत में 358 अरबपति, शाहरुख खान भी पहली बार शामिल, जानें सबसे अमीर महिला कौन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- एम3एम हुरुन इंडिया ने 1 अक्टूबर, 2025 को भारत की सबसे अमीर हस्तियों की रिच लिस्ट 2025 जारी की। इस लिस्ट में देश के टॉप अरबपति और नए बिजनेस टैलेंट की सफलता का पूरा चित्र देखा जा सकता है। इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का दबदबा
68 वर्षीय मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। वहीं, 63 वर्षीय गौतम अडानी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

रोशनी नादर मल्होत्रा ने रचा इतिहास
44 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा पहली बार टॉप-3 में शामिल हुईं और 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनीं। वे टॉप-10 की सबसे युवा सदस्य भी रही हैं।

युवा और नए अरबपति
चेन्नई के 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास, जो एआई स्टार्टअप Perplexity के संस्थापक हैं, 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने। नीरज बजाज (70 वर्ष) और उनके परिवार ने अपनी संपत्ति 43% बढ़ाकर 2.33 लाख करोड़ रुपये कर ली और सूची में छठे स्थान पर आए।

शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की सूची में
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59 वर्ष) इस साल पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए, उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई।

यह भी पढ़े:- सर क्रीक पर पाक की साजिश! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी

अन्य उल्लेखनीय नाम

विजय शेखर शर्मा (46 वर्ष) – पेटीएम के संस्थापक, कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) – Zepto के सह-संस्थापक, सबसे युवा अरबपति

शहरों और सेक्टरों का योगदान
इस साल सूची में 1,687 लोग शामिल हैं, जिनमें से 284 नए नाम हैं। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग, दिल्ली से 223 और बेंगलुरु से 116 लोग शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर 101 महिलाएं इस लिस्ट में हैं, जिनमें 26 डॉलर अरबपति शामिल हैं।

भारत के अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और रियल एस्टेट सेक्टरों ने इस संपत्ति सृजन में अहम योगदान दिया।

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 यह दर्शाती है कि भारत न केवल पारंपरिक उद्योगों में बल्कि स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और बायोटेक में भी तेजी से वैश्विक स्तर पर संपत्ति सृजित कर रहा है।

सर क्रीक पर पाक की साजिश! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी— कराची का रास्ता यहीं से जाता है

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा सैन्य ढांचे के विस्तार को लेकर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरे के मौके पर सैनिकों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी कि कोई भी दुस्साहस महंगा पड़ेगा।

उन्होंने कहा,”अगर पाकिस्तान कोई गलत हरकत करता है, तो हम उसे एक मजबूत और निर्णायक जवाब देंगे। पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर जाता है।

पाकिस्तान की बढ़ती सैन्य गतिविधियां

रक्षा मंत्री ने खुलासा किया कि पाकिस्तान सर क्रीक क्षेत्र में नई सैन्य संरचनाओं का निर्माण कर रहा है, जो चिंता का विषय है। भुज स्थित एक सैन्य अड्डे पर ‘शस्त्र पूजा’ से पहले दिए गए इस बयान ने भारत की सुरक्षा प्रतिबद्धता को दोहराया।

सर क्रीक क्या है? क्यों है यह विवादित क्षेत्र?

सर क्रीक, भारत के गुजरात (कच्छ) और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित 96 किमी लंबी दलदली खाड़ी है जो अरब सागर में गिरती है। यह क्षेत्र समुद्री सीमा निर्धारण, नौसैनिक निगरानी, और प्राकृतिक संसाधनों जैसे मछली, गैस और तेल के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम है।भारत का मानना है कि सीमा खाड़ी के बीचों-बीच से गुजरनी चाहिए, जबकि पाकिस्तान इसे भारत की ओर शिफ्ट करना चाहता है। यह विवाद 1965 से चला आ रहा है।

यह भ पढ़े:- वैभव सूर्यवंशी का शतक बना ऑस्ट्रेलिया के लिए काल…

भारत इस मुद्दे को शांति से हल करने की कोशिश करता रहा है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से बार-बार उकसावे की कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री का बयान

राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भी गर्व जताया। उन्होंने कहा:”मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी सैन्य लक्ष्यों को हासिल किया। हालांकि, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत की रक्षा प्रणाली को भेदने की कोशिश की, लेकिन उसे करारा जवाब मिला। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को बेनकाब कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी का शतक बना ऑस्ट्रेलिया के लिए काल,शतक से रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला पारी और 58 रनों से अपने नाम कर लिया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें 243 रन पर समेट दिया। स्टीवन होगन ने जरूर 92 रनों की लड़ाकू पारी खेली, मगर अन्य बल्लेबाज बिखर गए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

सूर्यवंशी-त्रिवेदी की जोड़ी ने किया कहर

जवाबी पारी में भारत की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन ओपनर वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी ने पारी को संभाल लिया। सूर्यवंशी ने सिर्फ 86 गेंदों में 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली|

यह भी पढ़े:– Aaj ka Rashifal 2 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं वेदांत त्रिवेदी ने क्लासिकल अंदाज में 19 चौकों की मदद से 140 रन ठोंके।

इन दोनों की पारियों के चलते भारत ने 428 रन बनाए और 185 रनों की बढ़त हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी धराशायी

भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात्र 127 रन पर समेट दिया। इस प्रकार भारत ने यह मुकाबला पारी और 58 रनों से जीत लिया।

मैच का संक्षिप्त स्कोर:

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 पहली पारी: 243 रन
भारत अंडर-19 पहली पारी: 428 रन
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरी पारी: 127 रन
भारत अंडर-19 जीत: पारी और 58 रन से

Aaj ka Rashifal 2 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj ka Rashifal 2 October 2025: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन में, शुक्र व केतु सिंह में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला में, चंद्रमा मकर में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन स्थितियों के चलते सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि (Aries):

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में विजय संभव है और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान से जुड़ी बातें थोड़ी संतुलित रहेंगी। कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus):

भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा और परिवार व संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापार में बेहतरी के संकेत हैं। हरी वस्तु पास में रखें।

मिथुन राशि (Gemini):

आज आपको चोट या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है, खासकर सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, व्यापार में गति बनी रहेगी। काली माता को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer):

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक है। सेहत, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैंलाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo):

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। ज्ञान और अनुभव बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, हालांकि सेहत थोड़ी प्रभावित हो सकती है। प्रेम और व्यापार में संतुलन बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

भावनाओं में बहने से बचें। लेखन-पठन में समय व्यतीत करें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra):

घर-परिवार में कुछ तनाव के संकेत हैं। घरेलू मामलों को शांति से निपटाएं। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद संभव है। सेहत में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। काली माता की उपासना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

पराक्रम रंग लाएगा और व्यवसाय में सफलता के योग बनेंगे। सेहत और प्रेम संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में सुधार के संकेत हैं। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक विस्तार होगा लेकिन जुआ, सट्टा और लॉटरी से बचना चाहिए। वाणी पर संयम रखें। प्रेम और व्यापार में संतुलन रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय के लिहाज से दिन उत्तम है। काली माता को प्रणाम करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius):

मानसिक तनाव रह सकता है और खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा, व्यापार में सुधार होगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces):

आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। सेहत, प्रेम और व्यापार में सुधार रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शिव जी का जलाभिषेक करें|

झांसी जेल पहुंचा अतीक अहमद का बेटा अली, वैन से उतरते ही बोला – “योगी जी, मुझे बचाएं”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- माफिया अतीक अहमद का बड़ा बेटा अली अहमद, जो करीब 38 महीने से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद था, अब झांसी जिला जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे वह हाई सिक्योरिटी के बीच झांसी पहुंचा। प्रिजन वैन से उतरते ही उसने मीडिया से मुखातिब होकर कहा,”योगी जी, मुझे बचाइए। मुझे सता रहे लोगों से सुरक्षा चाहिए।”

420 किलोमीटर का सफर, भारी सुरक्षा व्यवस्था

अली अहमद को बुधवार सुबह 6:10 बजे नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी के लिए रवाना किया गया। पूरे रास्ते पर पुलिस और पीएसी की सख्त निगरानी रही। झांसी में दाखिल होते ही ट्रैफिक को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया।उसके साथ सुरक्षा में 4 ORT और 20 PAC जवानों की टीम तैनात थी।

यह भी पढ़े:- योगी राज में ‘जीरो दंगा’: NCRB रिपोर्ट में यूपी सांप्रदायिक हिंसा से मुक्त राज्य

झांसी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अली को तन्हा बैरक (सेल) में रखा गया है। जेल मैनुअल के तहत उसकी तलाशी ली गई और सभी प्रक्रिया के बाद उसे बैरक में शिफ्ट किया गया।

मीडिया से बोला – “मुझे झूठे मुकदमे में फंसाया गया है”

जेल में प्रवेश से पहले अली अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा: “मैं लॉ की पढ़ाई कर रहा हूं और मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। मुझे पानी तक नहीं पीने दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन से निवेदन है कि जो लोग मुझे सता रहे हैं, उनसे मेरी रक्षा करें।”

बतादें कि अली अहमद पर कई संगीन आरोप लगे हैं जिंसमे प्रॉपर्टी डीलर जीशान से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में भी उसका नाम आया था। उसने 30 जुलाई 2022 को प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से वह नैनी जेल में बंद था।

सूत्रों के अनुसार, शासन ने अली अहमद को झांसी जेल ट्रांसफर करने का आदेश हाल ही में जारी किया। इसे लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अली अहमद को हाई रिस्क कैटेगरी में रखते हुए विशेष निगरानी में रखा जाएगा।