Home Blog Page 222

संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी ज़मीन और तालाब पर बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक की एकल पीठ ने यह फैसला दशहरा अवकाश के दौरान विशेष रूप से बैठी बेंच में सुनाया।

कोर्ट ने कहा – वैकल्पिक उपाय मौजूद, ट्रायल कोर्ट में जाएं

मसाजिद शरीफ गोसुलबारा रावां बुजुर्ग और उसके मुतवल्ली मिंजर की ओर से दाखिल याचिका में ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं अरविंद कुमार त्रिपाठी और शशांक श्री त्रिपाठी ने मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की, जबकि राज्य सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष गोयल ने पक्ष रखा।

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हस्तक्षेप से इनकार किया और कहा कि याचिकाकर्ता के पास वैकल्पिक उपाय मौजूद हैं, वे ट्रायल कोर्ट में अपील दाखिल कर सकते हैं।

क्या है मामला?

याचिका में आरोप था कि मस्जिद, बारात घर और एक अस्पताल को गैरकानूनी ढंग से ध्वस्त किया जा रहा है। कहा गया कि बारात घर को पहले ही गिराया जा चुका है और मस्जिद के कुछ हिस्से पर अब कार्रवाई हो रही है।

याचिका में यह भी कहा गया कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और दशहरा जैसे अवकाश के दिन बुलडोजर कार्रवाई की गई, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती थी।

यह भी पढ़े:- इकरा हसन, नदवी, हरेंद्र मलिक को गाजियाबाद बॉर्डर पर रोका, बर्क संभल में…

याचिका में राज्य सरकार, डीएम-संभल, एसपी, एडीएम, तहसीलदार, और ग्राम सभा गोसुलबारा रावां बुजुर्ग को पक्षकार बनाया गया था।

स्थानीय लोग खुद गिरा रहे मस्जिद की दीवारें

संभल के रायां बुजुर्ग गांव में प्रशासन द्वारा चार दिन का समय दिए जाने के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने स्वयं ही मस्जिद के ढांचे को हटाना शुरू कर दिया। जुमे की नमाज के बाद ग्रामीणों ने दीवारें गिराने का काम शुरू कर दिया था।

इकरा हसन, नदवी, हरेंद्र मलिक को गाजियाबाद बॉर्डर पर रोका, बर्क संभल में हाउस अरेस्ट; इकरा बोलीं- ‘यह अघोषित इमरजेंसी’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बरेली हिंसा के बाद ज़मीनी हालात का जायजा लेने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बरेली रवाना हुए इस 14 सदस्यीय डेलीगेशन के कई सदस्यों को यूपी पुलिस ने विभिन्न बॉर्डरों और उनके घरों पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है।

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सांसद इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी और हरेंद्र मलिक को रोक दिया गया, जबकि संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क को उनके ही घर में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। पुलिस ने रात में ही उनके घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी थी।

इकरा हसन का बयान: ‘जनप्रतिनिधियों को जनता से मिलने से रोका जा रहा है’

कैराना से सांसद इकरा हसन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:“उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल है। हमें बरेली जाकर आम जनता से मिलना था, लेकिन सरकार डर गई है।” 

यह भी पढ़े:- “हमको दरोगा चिट्ठी लिखता है…” – बरेली जाने से रोके जाने पर… 

उन्होंने कहा कि “I Love Mohammad” जैसे नारों पर आपत्ति क्यों है, यह समझ से परे है। इकरा ने आरोप लगाया कि बरेली में हिंदू-मुस्लिम विभाजन का एजेंडा चलाया जा रहा है और सरकार पीड़ितों से दूरी बनाए रखना चाहती है।

संभल में बर्क घर में नजरबंद, बोले- ‘सब कुछ ठीक है तो रोक क्यों रहे?’

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी सवाल उठाए:“अगर बरेली में सब कुछ सामान्य है, तो जनप्रतिनिधियों को वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है?” उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई प्रशासन की असहजता को दर्शाती है।

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन नेता शामिल हैं?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनाए गए प्रतिनिधिमंडल में ये नेता शामिल हैं: माता प्रसाद पांडेय (नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा), हरेंद्र मलिक (सांसद, मुजफ्फरनगर), इकरा हसन (सांसद, कैराना), जियाउर्रहमान बर्क (सांसद, संभल), मोहिबुल्लाह नदवी (सांसद, रामपुर), नीरज मौर्य (सांसद), प्रवीण सिंह ऐरन (पूर्व सांसद), वीरपाल सिंह यादव, अताउर्रहमान (विधायक), शहजिल इस्लाम अंसारी, भगवत शरण गंगवार (पूर्व मंत्री), शिवचरण कश्यप (जिलाध्यक्ष, शमीम खां सुल्तानी (महानगर अध्यक्ष), शुभलेश यादव (प्रदेश सचिव) |

प्रशासन की सख्ती के चलते प्रतिनिधिमंडल के बरेली दौरे की योजना विफल होती नजर आ रही है। सभी नेताओं को कहीं न कहीं रोका गया है या नजरबंद किया गया है

“हमको दरोगा चिट्ठी लिखता है…” – बरेली जाने से रोके जाने पर भड़के सपा नेता माता प्रसाद पांडेय

न्यूज़ डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- बरेली में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के बाद मौके का जायजा लेने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने बरेली जाने की इजाजत नहीं दी है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय को उनके लखनऊ स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

हाउस अरेस्ट के बाद मीडिया से बातचीत में माता प्रसाद पांडेय ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा,“हमको दरोगा चिट्ठी लिखता है। कलेक्टर लिखता तो मान भी लेते, लेकिन पीजीआई थाने का दरोगा मुझे नोटिस दे रहा है कि आप नहीं जा सकते।”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें इसलिए रोका क्योंकि वह बरेली जाकर सच उजागर कर सकते थे“हम कोई माहौल बिगाड़ने नहीं जा रहे थे। प्रशासन ने जो गलत कार्य किए हैं, उन्हें छिपाने के लिए हमें रोका गया है।”

क्या है मामला?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल को बरेली भेजा गया था ताकि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल की वस्तुस्थिति का पता लगाया जा सके। परंतु जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े:- बरेली में हालात का जायजा लेने पहुंचेगा सपा प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन…

माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना दी गई और सुबह से पहले ही उनके घर के बाहर पुलिस की भारी मौजूदगी थी। उन्हें नोटिस देकर कहा गया कि वे घर से बाहर नहीं निकल सकते।

कौन-कौन हैं प्रतिनिधिमंडल में?

सपा के इस 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता:माता प्रसाद पांडेय (नेता प्रतिपक्ष), सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, सांसद जियाउर्रहमान बर्क, मोहिबुल्लाह, नीरज मौर्य, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, वीरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक अताउर रहमान, शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव |

अब यह स्पष्ट नहीं है कि इन नेताओं में से कोई बरेली जा पाएगा या नहीं। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए संभावना यही है कि सभी नेताओं को रोका जाएगा।

बरेली में हालात का जायजा लेने पहुंचेगा सपा प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- हाल ही में जुमे की नमाज के बाद बरेली में भड़के बवाल के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। घटना के बाद हालात का जायजा लेने के लिए समाजवादी पार्टी ने शनिवार को एक 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बरेली भेजने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में कैराना से सांसद इकरा हसन, संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, विधायक अताउर रहमान, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर यह दल पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, जिला प्रशासन से बात करेगा और फिर पार्टी मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

प्रशासन ने कसी कमर, नेताओं के प्रवेश पर रोक

बरेली प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सपा का आरोप – शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर चला बुलडोजर

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए।

यह भी पढ़े:- “नायक नहीं, नालायक है तू”: RSS की तारीफ करने पर कांग्रेस का संजय दत्त पर…

इसके अलावा कई घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाए गए। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए पार्टी प्रतिनिधिमंडल को बरेली भेजा जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई तेज, अब तक 89 गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक बरेली बवाल के संबंध में कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें 126 नामजद और 3225 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 89 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मौलाना तौकीर और उनके करीबी भी शामिल हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए करीब 350 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर रखा है।

जुलूस-ए-गौसिया स्थगित

शहर के संवेदनशील माहौल को देखते हुए दरगाह आला हजरत की ओर से शनिवार को निकलने वाला जुलूस-ए-गौसिया रद्द कर दिया गया है। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों में फातेहा पढ़ें और लंगर वितरित करें।

“नायक नहीं, नालायक है तू”: RSS की तारीफ करने पर कांग्रेस का संजय दत्त पर तीखा हमला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार वजह बना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ में उनका एक वीडियो संदेश, जो उन्होंने 2 अक्टूबर को RSS की 100वीं वर्षगांठ पर साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने संघ की सराहना करते हुए कहा कि “संघ हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है, खासकर संकट और मुश्किल समय में।”

संजय दत्त का यह बयान राजनीतिक गलियारों में भूचाल ले आया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त पर सीधा हमला बोलते हुए कहा:“नायक नहीं, खलनायक है तू। अपने पिता का नालायक है तू।”.

यह भी पढ़े:- विराट-रोहित की वापसी तय, रोहित की कप्तानी पर बड़ा फैसला संभव;AUS दौरे के

गौरतलब है कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद थे। उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। ऐसे में संजय दत्त का RSS को सार्वजनिक रूप से शुभकामनाएं देना कांग्रेस के एक धड़े को रास नहीं आया।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

कांग्रेस का आरोप है कि संजय दत्त अपने पिता की विचारधारा के ठीक उलट चल रहे हैं। सुरेंद्र राजपूत के इस तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां यूजर्स की राय बंटी नजर आ रही है — कुछ संजय दत्त के समर्थन में हैं, तो कुछ उनके खिलाफ। अब तक संजय दत्त की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पिछले विवादों से भी जुड़ा नाम

संजय दत्त का नाम पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। सबसे चर्चित मामला 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस का रहा, जिसमें उन्हें TADA के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि TADA के आरोप से वह बरी हो गए थे, लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें सजा भी भुगतनी पड़ी थी

विराट-रोहित की वापसी तय, रोहित की कप्तानी पर बड़ा फैसला संभव;AUS दौरे के लिए कैसा होगा भारतीय स्क्वॉड?

स्पोर्ट्स डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाले बहुप्रतीक्षित दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कभी भी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई आज इस पर अंतिम मुहर लगा सकती है। इस दौरे में टीम इंडिया 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी।

इस स्क्वॉड को लेकर सबसे बड़ी चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी को लेकर है, जो वर्ल्ड कप 2024 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। दोनों दिग्गजों ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और टेस्ट को भी अलविदा कह चुके हैं। अब फोकस वनडे क्रिकेट पर है।

रोहित की कप्तानी पर मंथन

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई और सेलेक्टर्स रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी को लेकर भी चर्चा करेंगे। 38 वर्षीय रोहित को अब 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल करना या नहीं, यह बैठक में तय होगा। शुभमन गिल को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है।

फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं विराट और रोहित

विराट कोहली ने लंदन में और रोहित ने एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किया है। दोनों ने फिटनेस में सुधार के लिए पिछले कुछ महीनों में काफी मेहनत की है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: जानें कैसा रहेगा शनिवार सभी 12 राशियों के लिए

हार्दिक की चोट और पंत का विकल्प

हार्दिक पांड्या की एशिया कप फाइनल से पहले लगी चोट अभी भी चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय है। वहीं विकेटकीपर के विकल्प के रूप में केएल राहुल तो उपलब्ध हैं, लेकिन ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में बैकअप की तलाश भी जरूरी है।

सूर्यकुमार यादव की वापसी संभव

टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में फिर से मौका दिया जा सकता है। उन्होंने आखिरी वनडे 2023 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था, लेकिन प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा।

भारत का संभावित स्क्वॉड – ऑस्ट्रेलिया टूर 2025

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (बैकअप विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, नीतिश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: जानें कैसा रहेगा शनिवार सभी 12 राशियों के लिए

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण तो कुछ के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन में, शुक्र और केतु सिंह में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और मंगल तुला में, चंद्रमा व राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक।

मेष राशि (Aries)

आज मन में उदासी बनी रह सकती है। संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। आय में उतार-चढ़ाव संभव है। मानसिक स्थिति अस्थिर रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। सलाह: काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

कानूनी मामलों से दूरी बनाएं रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य में सीने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। व्यवसाय औसत रहेगा। संतान व प्रेम जीवन में भी सामान्य स्थिति बनी रहेगी। सलाह: काली माता की आराधना करें।

मिथुन राशि (Gemini)

भाग्य पर निर्भर रहना नुकसानदायक हो सकता है। यात्राओं में असुविधा और मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम व संतान पक्ष सामान्य रहेगा। आज धैर्य से काम लें। सलाह: काली माता की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer)

चोट या किसी तरह की दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी अनुकूल है। सलाह: काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां विशेषकर पाचन तंत्र को लेकर हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत पर भी ध्यान दें। प्रेम और व्यापार संतोषजनक रहेगा। सलाह: काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रह सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। सलाह: नीली वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि (Libra)

संतान की सेहत को लेकर सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यवसाय की स्थिति बेहतर रहेगी। सलाह: शनिदेव की आराधना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

घरेलू जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। प्रेम व संतान पक्ष में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

नाक, कान, गले से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खुद और परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम व संतान का साथ मिलेगा। सलाह: काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

धन हानि की संभावना है। निवेश से बचें। जुआ, सट्टा या लॉटरी जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। स्वास्थ्य और व्यवसाय सामान्य रहेगा। सलाह: काली माता की उपासना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

बेचैनी, घबराहट और मानसिक उलझन रह सकती है। आंखों और सिर से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। सलाह: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

बच्चों से दूरियां बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी। सिर दर्द और अज्ञात भय परेशान कर सकते हैं। व्यापार में भी सावधानी बरतें। सलाह: काली वस्तु का दान करें, लाभ होगा।

दो साल से कम उम्र के बच्चों को न पिलाएं कफ सिरप: सरकार की एडवाइजरी,

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  मध्य प्रदेश और राजस्थान में खांसी की प्रतिबंधित कफ सिरप पीने से कथित तौर पर हुई 11 बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ और सर्दी की सिरप से परहेज की सख्त एडवाइजरी जारी की है।

 क्या कहा गया है एडवाइजरी में?

दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवा बिल्कुल न दें। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भी डॉक्टर की सलाह के बिना दवा देने से बचें।

किसी भी दवा के लिए: सही नैदानिक मूल्यांकन (clinical evaluation), उचित निगरानी (monitoring),न्यूनतम प्रभावी खुराक (minimum effective dose), कई दवाओं को एक साथ न देने की सलाह दी गई है।

सरकार ने यह भी कहा कि जनता को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा देने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

मौत के मामलों में अब तक क्या सामने आया?

कुल 11 बच्चों की मौत, जिनमें से 9 केवल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुईं। जिन कफ सिरप का नाम सामने आया है, उनमें प्रमुख है: Coldrif, Nesto DS

यह भी पढ़े:- RRB Vacancy 2025: रेलवे में NTPC, JE समेत 4 बड़ी भर्तियां, कुल 11,813 पद

ड्रग कंट्रोलर की प्रारंभिक रिपोर्ट में इन सिरप में DEG (Diethylene Glycol) और EG (Ethylene Glycol) जैसे विषैले तत्व नहीं पाए गए हैं। ये वही रसायन हैं, जो किडनी फेलियर का कारण बन सकते हैं।

 किन एजेंसियों की टीम जांच में जुटी?

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO), राज्य स्वास्थ्य विभाग | इन एजेंसियों ने सिरप, पानी, श्वसन नमूनों और पर्यावरणीय तत्वों के सैंपल इकट्ठा किए हैं।

Coldrif और Nesto DS की बिक्री पर रोक

जब तक जांच पूरी नहीं होती, इन दोनों कफ सिरप की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि यदि कोई दोष साबित हुआ तो निर्माता कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर:

इस समाचार में प्रकाशित जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डीजीएचएस, डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों के सार्वजनिक बयानों एवं रिपोर्ट्स पर आधारित है। यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सा विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है। News वेबसाइट या लेखक किसी भी दवा के उपयोग या परिणाम को लेकर जिम्मेदार नहीं हैं।

RRB Vacancy 2025: रेलवे में NTPC, JE समेत 4 बड़ी भर्तियां, कुल 11,813 पद, जानें योग्यता और तिथियां

न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC, Junior Engineer (JE) और Section Controller समेत चार बड़ी भर्तियों की घोषणा की है। इन भर्तियों के माध्यम से कुल 11,813 पदों को भरा जाएगा।

इनमें से एक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य तीन भर्तियों के लिए आवेदन इसी महीने से शुरू होंगे। जो अभ्यर्थी 2024 में चयन से चूक गए थे, उनके लिए यह एक दूसरा मौका हो सकता है।

RRB की चारों भर्तियों का पूरा विवरण:

 1. RRB Section Controller भर्ती 2025

  • पदों की संख्या: 368
  • योग्यता: ग्रेजुएशन (किसी भी विषय से)
  • आयु सीमा: 20 से 33 वर्ष (आरक्षण नियम लागू)
  • आवेदन तिथि:
  • शुरू: 15 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2025
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल

2. RRB NTPC UG Level भर्ती 2025

  • पदों की संख्या: 3058
  • पद: जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, ट्रेन्स क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
  • योग्यता: 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से)
  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षण नियम लागू)
  • आवेदन तिथि:
  • शुरू: 28 अक्टूबर 2025
  • अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2025

यह भी पढ़े:- बिना FASTag वालों को बड़ी राहत: अब UPI से टोल पर सिर्फ देना होगा 

 3. RRB NTPC Graduate Level भर्ती 2025

  • पदों की संख्या: 5817
  • पद: स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क, आदि
  • योग्यता: ग्रेजुएशन (किसी भी विषय से)
  • आयु सीमा: 18 से 36 वर्ष (आरक्षण नियम लागू)
  • आवेदन तिथि:
  • शुरू: 21 अक्टूबर 2025
  • अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025

4. RRB Junior Engineer भर्ती 2025

  • पदों की संख्या: 2570
  • योग्यता: संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT आदि)
  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षण नियम लागू)
  • आवेदन तिथि:
  • शुरू: 31 अक्टूबर 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: rrbapply.gov.in

जरूरी बातें जो उम्मीदवारों को ध्यान में रखनी चाहिए:

सभी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले पूरी अधिसूचना जरूर पढ़नी चाहिए। सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और पिछले वर्षों के पेपर देखकर तैयारी शुरू करें।

बिना FASTag वालों को बड़ी राहत: अब UPI से टोल पर सिर्फ देना होगा इतना भुगतान,जाने…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केंद्र सरकार ने बिना FASTag वाले वाहनों के लिए बड़ी राहत देने वाली नई व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, अब यदि किसी वाहन में FASTag नहीं है या FASTag अमान्य है, तो ऐसे वाहन मालिकों को टोल टैक्स का दोगुना भुगतान नहीं करना होगा

नई व्यवस्था के तहत, UPI से भुगतान करने पर केवल 1.25 गुना शुल्क देना होगा। यह नियम 15 नवंबर 2025 से देशभर में लागू होगा।

क्या है नया नियम?

अब तक:बिना FASTag वाले वाहन को टोल पर दोगुना शुल्क देना पड़ता था। (उदाहरण: ₹100 का टोल = ₹200 नकद भुगतान)

यह भी पढ़े:- Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: 7वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

अब से: यदि वाहन में FASTag नहीं है या वह अमान्य है, लेकिन UPI से भुगतान किया गया है, तो सिर्फ 1.25 गुना शुल्क लिया जाएगा। (उदाहरण: ₹100 का टोल = ₹125 UPI भुगतान)

यह नियम किनके लिए है?

जिन वाहनों में FASTag नहीं है , जिनके FASTag वॉलेट में बैलेंस नहीं है, या FASTag अमान्य/अक्रियाशील है

फायदे क्या होंगे?

टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन घटेगा, तेज और कैशलेस भुगतान को बढ़ावा, वाहन मालिकों को दोगुना भुगतान से राहत, यातायात सुगमता में सुधार

तकनीकी गड़बड़ी पर भी राहत

अधिसूचना में यह भी व्यवस्था की गई है यदि किसी टोल पर तकनीकी खराबी हो गई और वाहन स्वामी के फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस है तो उसे टोल से गुजरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वाहन स्वामी फास्टैग के माध्यम से शुल्क का भुगतान नहीं कर पाता है तो उस वाहन उपयोगकर्ता को बिना किसी शुल्क के टोल प्लाजा पार करने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे लेनदेन के लिए शून्य-लेनदेन रसीद जारी की जाएगी। इस रसीद में शुल्क प्राप्ति की तारीख और समय, कुल प्राप्त राशि और वाहन की श्रेणी का उल्लेख होगा।