Home Blog Page 211

नकली खाद बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: यूपी एसटीएफ ने तीन गिरफ्तार, सैकड़ों बोरी नकली डीएपी बरामद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने किसानों के साथ बड़ा धोखा करने वाले एक नकली उर्वरक बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में मुख्य सरगना राहुल सिंघल, सुभाष सिंह और जगन सिंह शामिल हैं।

गिरोह लंबे समय से नकली डीएपी और अन्य उर्वरकों को असली ब्रांड के नाम पर पैक कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ की कार्रवाई में कुल 500 बोरी नकली खाद, भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री और दो वाहन जब्त किए गए हैं।

कहां और कैसे हुई कार्रवाई?

एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ ठिकानों पर नकली डीएपी तैयार कर बाजार में बेची जा रही है। पहली गिरफ्तारी मथुरा के तारसी चौराहा क्षेत्र से  दूसरी कार्रवाई गाजियाबाद के मुरादनगर में हुई| एसटीएफ की टीम का नेतृत्व एएसपी राकेश सिंह और निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा कर रहे थे

क्या-क्या मिला?

35 बोरी भारत डीएपी (आईपीएल मार्का), 450 बोरी विराट भूमि शक्ति मार्का, 550 बोरी बिना ब्रांड मार्का खाद, 1200 खाली बैग और 1000 बिना प्रिंट बैग, 50 रील सिलाई धागे, एक पैकिंग मशीन, एक ट्रक और एक बोलेरो वाहन जब्त |

यह भी पढ़े:- ये फूड सेक्सुअल हेल्थ को कर सकते हैं प्रभावित, जानिए क्या ना खाएं…

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

मुख्य आरोपी राहुल सिंघल ने बताया कि: नकली खाद का कच्चा माल मुजफ्फरनगर से आता था, पैकिंग बैग जयपुर और कोलकाता से मंगवाए जाते थे, यह नकली उर्वरक उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में सप्लाई होता था| इस धंधे से उन्हें तीन से चार गुना तक मुनाफा होता था |एक गोदाम 25,000 रुपये मासिक किराये पर लिया गया था |

क्या कार्रवाई हुई?

जिलाधिकारी मथुरा और गाजियाबाद की अनुमति के बाद अभियोग दर्ज कर लिया गया है| आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 सहित कई धाराओं में मुकदमा किया गया है| मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है |

किसानों को राहत

एसटीएफ की इस कार्रवाई से नकली खाद के जाल का एक बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब रबी की बुवाई का मौसम नजदीक है और किसानों को असली खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

एसटीएफ की इस सफलता से न केवल एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि किसानों को भारी नुकसान से भी बचाया गया है।

ये फूड सेक्सुअल हेल्थ को कर सकते हैं प्रभावित, जानिए क्या ना खाएं संबंध बनाने से पहले

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- बेहतर यौन जीवन सिर्फ मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव पर नहीं, बल्कि आपके खानपान पर भी निर्भर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जो भोजन आप रोमांटिक समय से पहले करते हैं, वह आपके प्रदर्शन, मूड और आत्मविश्वास पर सीधा असर डाल सकता है।

कई बार लोग अनजाने में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, जो शरीर में भारीपन, गैस और थकान बढ़ा सकते हैं — जिससे अंतरंग पलों का आनंद कम हो सकता है।

सेक्स से पहले किन चीजों से करें परहेज?

  1. भारी, तले-भुने और अत्यधिक तैलीय खाद्य पदार्थ:
    ऐसे भोजन पचने में अधिक समय लेते हैं और शरीर में lethargy यानी सुस्ती ला सकते हैं, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और यौन उत्तेजना में कमी आ सकती है।
  2. लहसुन और प्याज जैसे तीव्र गंध वाले तत्व:
    इनमें मौजूद सल्फर कंपाउंड मुंह से दुर्गंध पैदा कर सकते हैं, जो आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है।
  3. गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ (जैसे बीन्स, ब्रोकली, पत्ता गोभी):
    ये फूड्स पेट फूलने और असहजता की स्थिति पैदा करते हैं, जिससे फिजिकल एक्टिविटी के दौरान असुविधा हो सकती है।
  4. अत्यधिक मीठा या चीनी से भरपूर चीजें:
    शुगर तुरंत ऊर्जा देती है लेकिन थोड़े समय में ही थकान और लो एनर्जी का कारण बन सकती है।
  5. अल्कोहल और एनर्जी ड्रिंक्स:
    सीमित मात्रा में वाइन कभी-कभी मूड सेट करने में मदद कर सकती है, लेकिन अधिक मात्रा यौन प्रदर्शन में गिरावट ला सकती है। एनर्जी ड्रिंक्स अस्थायी ऊर्जा जरूर देते हैं, लेकिन इसके बाद थकावट और दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है।
  6. अधिक कैफीन का सेवन:
    चाय-कॉफी जैसी चीजें नसों को उत्तेजित कर सकती हैं, जिससे बेचैनी या घबराहट महसूस हो सकती है और उसका असर प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े:- SECL Assistant Foreman Recruitment 2025: 543 पदों पर बंपर…

क्या खाना चाहिए?

सेक्स से पहले हल्का, संतुलित और आसानी से पचने वाला भोजन करना सबसे उपयुक्त माना जाता है। जैसे: मौसमी फल, थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट, पर्याप्त मात्रा में पानी साथ ही, शरीर को हाइड्रेट रखना और मानसिक रूप से शांत रहना भी यौन स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

यौन स्वास्थ्य सिर्फ भावनाओं का मामला नहीं है, इसमें फिजिकल और फूड हाइजीन का भी उतना ही बड़ा योगदान होता है। सही खानपान अपनाकर न सिर्फ आप बेहतर महसूस करते हैं, बल्कि अपने पार्टनर के साथ जुड़ाव का अनुभव भी बेहतर होता है।

डिस्क्लेमर:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारियां किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। यौन स्वास्थ्य या खानपान से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

SECL Assistant Foreman Recruitment 2025: 543 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- साउथ-ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने Assistant Foreman के 543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार www.secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, और अन्य जरूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल), टी एंड एस ग्रेड-सी (ट्रेनी):

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (AICTE से मान्यता प्राप्त, कम से कम 3 वर्ष का कोर्स) या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री।

यह भी पढ़े:- संगम में मोदी-योगी के नाम पर लगेगी डुबकी,देव दीपावली पर…

असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल), टी एंड एस ग्रेड-सी:

डिप्लोमा/नॉन-डिप्लोमा धारक जिनके पास मान्य इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर सर्टिफिकेट हो (भारतीय विद्युत नियमों के अंतर्गत माइन्स के लिए)

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • कुल अंक: 100
  • प्रश्न पत्र के भाग:
  1. मेंटल एबिलिटी / क्वांटिटेटिव एबिलिटी
  2. लॉजिकल एंड रीजनिंग स्किल
  3. जनरल अवेयरनेस + CIL/SECL पर आधारित सामान्य ज्ञान
  4. विषय ज्ञान

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.secl-cil.in
  2. होमपेज पर “Assistant Foreman Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  4. आवेदन फॉर्म को सावधानी से भरें
  5. फॉर्म को जमा करें और उसका प्रिंट आउट लें

संगम में मोदी-योगी के नाम पर लगेगी डुबकी,देव दीपावली पर होगा भव्य आयोजन: उमा भारती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- इस साल चार नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर प्रयागराज के संगम तट पर भव्य आयोजन होने जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस दिन देशभर से हजारों गंगा भक्त, साधु-संत और श्रद्धालु संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर पावन डुबकी लगाएंगे।

यह आयोजन गंगा सेवा संकल्प के अंतर्गत होगा, जिसमें भारत के सभी राज्यों से 50 प्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश के हर जिले से हजारों लोग भाग लेंगे।

पांच पवित्र डुबकियां, पांच संकल्प

उमा भारती ने बताया कि संगम में पांच संकल्पों के तहत डुबकी लगाई जाएगी: मोदी-योगी के नाम पर डुबकी – नेतृत्व के सम्मान में।

  1. महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के प्रति आभार।
  2. प्रयागराजवासियों के लिए कृतज्ञता।
  3. गंगा की निर्मलता बनाए रखने का संकल्प।
  4. गंगा सेवा का संकल्प।

यह भी पढ़े:- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना बोले – मेरा एक ही लक्ष्य रहा है कि लोग…

हिमालय की तपस्विनियां भी होंगी शामिल

उमा भारती ने बताया कि इस पावन कार्यक्रम में देशभर के साधु-संत, गंगा भक्त, और हिमालय में रहने वाली गंगा पुत्री तपस्विनियां भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा, “गंगा, गऊ, गीता और गायत्री मंत्र भारत की आत्मा हैं, जो कभी नष्ट नहीं हो सकती। गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी आस्था और संस्कृति की जीवनधारा है।”

नमामि गंगे से जुड़ी गंगा सेवा यात्रा

उन्होंने बताया कि 2010 में शुरू हुई उनकी गंगा यात्रा 2012 में एक जनांदोलन में बदल गई थी और 2014 में ‘नमामि गंगे’ परियोजना के रूप में गंगा सेवा को नई दिशा मिली।

गंगा आरती में हुईं शामिल

प्रेस वार्ता के बाद उमा भारती रामघाट पहुंचीं और वहां आयोजित गंगा आरती में भाग लिया। उन्होंने मां गंगा की आराधना करते हुए गंगा की निर्मलता और जनजागरण की बात दोहराई।

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना बोले – मेरा एक ही लक्ष्य रहा है कि लोग मेरे….

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे अभिनेता गौरव खन्ना ने शो के दौरान अपने संघर्षों और जीवन के मूल्यों को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही। गौरव ने शो के एक एपिसोड में मृदुल तिवारी से बातचीत करते हुए कहा कि उनका जीवन का एक ही उद्देश्य रहा है – अपने माता-पिता और पत्नी को गर्व महसूस कराना।

गौरव बोले: “मेरे काम से मेरे परिवार को सम्मान मिले”

गौरव ने कहा, “मेरी जिंदगी का एक ही लक्ष्य रहा है कि कोई मेरे माता-पिता या मेरी वाइफ को जाकर बोले कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। सोचिए अगर कोई उन्हें जाकर कहे कि मैं गलत कर रहा हूं, भले ही मैं लाखों कमा रहा हूं, तो मेरे काम का कोई मतलब नहीं रहेगा।”

“मुंबई में बहुत धोखे झेले, फिर भी रुका नहीं”

अपने करियर की शुरुआत को याद करते हुए गौरव बोले, “मैंने सब कुछ स्क्रैच से बनाया है। जब मुंबई आया था, बहुत धोखे मिले — खासकर पैसों के मामले में। मगर मैंने कभी हार नहीं मानी।”

यह भी पढ़े:- खेसारी लाल यादव लड़ ही गए;छपरा से बनें RJD के उम्मीदवार…

गौरव ने शो में कहा कि बिग बॉस हाउस में होने वाले झगड़े, लड़ाई-झगड़े और चिल्लाहट से ज्यादा बड़ा संघर्ष बाहर की दुनिया में होता है। उन्होंने कहा कि हर कोई, चाहे नया हो या अनुभवी, अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

“धैर्य सबसे बड़ी ताकत है”

गौरव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि सही समय का इंतजार कीजिए। धैर्य रखना ही असली हिम्मत है। जब आप सच्चे रास्ते पर होते हैं, तो एक दिन लोग खुद चलकर आपके पास आते हैं।”

खेसारी लाल यादव लड़ ही गए;छपरा से बनें RJD के उम्मीदवार, पत्नी चंदा का नामांकन रद्द

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वे राजद (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले यह सीट उनकी पत्नी चंदा यादव के लिए तय की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उनका नामांकन नहीं हो सका।

तेजस्वी यादव की मौजूदगी में गुरुवार को पटना में खेसारी और चंदा यादव ने राजद की सदस्यता ली। इसके बाद खेसारी लाल यादव को छपरा सीट से पार्टी सिंबल सौंपा गया।

क्या है पूरा मामला?

पहले चंदा यादव को छपरा से टिकट दिया गया था। उनके नाम की मतदाता सूची में एंट्री नहीं होने से नामांकन की प्रक्रिया अटक गई। आखिरी वक्त पर राजद ने टिकट खेसारी लाल यादव के नाम पर ट्रांसफर कर दिया। खेसारी लाल शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

एकमा सीट से लड़ना चाहते थे खेसारी

सूत्रों के मुताबिक, खेसारी एकमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन वहां से पार्टी ने श्रीकांत यादव को दोबारा मैदान में उतार दिया।

यह भी पढ़े:- बिहार चुनाव 2025: तीन- चार सीटें मिलें तो वापस ले लेंगे कैंडिडेट;ओमप्रकाश…

इस वजह से खेसारी को छपरा सीट थमाई गई। राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा तेज हो गई है कि क्या खेसारी भोजपुरी स्टारडम को चुनावी वोट में तब्दील कर पाएंगे?

मुकाबला: खेसारी बनाम छोटी कुमारी

BJP ने छपरा सीट से ‘छोटी कुमारी’ को उम्मीदवार बनाया है। छोटी कुमारी भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह की पत्नी हैं और जिला परिषद अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अब यह मुकाबला फिल्मी ग्लैमर बनाम राजनीतिक अनुभव के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार चुनाव 2025:- तीन- चार सीटें मिलें तो वापस ले लेंगे कैंडिडेट;ओमप्रकाश राजभर की बढ़ रही छटपटाहट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच ओमप्रकाश राजभर और भाजपा के बीच का रिश्ता लगातार उलझता जा रहा है। सुभासपा (सुभासचंद्र बोस समाजिक पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अब खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अगर BJP उन्हें 3-4 सीटें दे देती है, तो वे अपने 153 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लेंगे।

राजभर ने एक वीडियो संदेश के ज़रिए भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया, जबकि वे गठबंधन के पक्षधर थे। इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर लोकसभा चुनाव के दौरान वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया।

क्या कहा ओमप्रकाश राजभर ने?

153 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा, लेकिन अभी भी BJP से गठबंधन की उम्मीद। “BJP आज भी 3-4 सीटें दे दे, तो हम कैंडिडेट्स वापस ले लेंगे” | BJP को डर था कि सुभासपा बिहार में पैर जमा लेगी और फिर उन्हें मंत्री बनाना पड़ेगा। उपचुनाव के समय भी BJP ने सुभासपा से प्रत्याशी वापस लेने को कहा था। प्रजापति समाज को जोड़कर जातीय समीकरण साधने की कोशिश।

यह भी पढ़े:- बिहार महागठबंधन या लठबंधन? सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, तेजस्वी ने…

BJP पर आरोप: वादाखिलाफी और उपेक्षा

राजभर ने कहा कि पहले वादा किया गया था कि सुभासपा को आयोगों और संगठनों में भागीदारी मिलेगी, लेकिन उसे दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा, अमित शाह और विनोद तावड़े से बात हुई थी, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ।

अब किसके साथ चुनाव लड़ेंगे?

भागीदारी पार्टी के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी। राजभर ने दावा किया है कि हर विधानसभा में 5-10 हजार प्रजापति वोटर हैं। जहां टकराव होगा, वहां सीटों का आपसी समझौता किया जाएगा।

क्या यूपी में पड़ेगा असर?

राजभर ने कहा कि बिहार की नाराजगी का असर यूपी में BJP गठबंधन पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि “हम मेहनती नेता हैं, पार्टी का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है।”

बिहार महागठबंधन या लठबंधन? सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, तेजस्वी ने संजय यादव को भेजा दिल्ली,सहनी अब तक अधर में

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले महागठबंधन (INDIA Bloc) में सीट बंटवारे को लेकर घमासान चरम पर है। राजद, कांग्रेस और वीआईपी के बीच सीटों की संख्या और अदला-बदली को लेकर अब भी सहमति नहीं बन पाई है।
गठबंधन में चल रही खींचतान के बीच तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से बातचीत के लिए संजय यादव को दिल्ली भेजा है, वहीं मुकेश सहनी की वीआईपी अब तक अधर में लटकी हुई है।

महागठबंधन में क्या चल रहा है?

कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों को लेकर खींचतान जारी मुकेश सहनी ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी, कहा – सुबह तक सीटों की स्पष्ट लिस्ट नहीं मिली तो अलग रास्ता लेंगे। सहनी को 18 सीटें देने की बात सामने आई थी – 10 राजद और 8 कांग्रेस से, लेकिन सूची नहीं दी गई। तेजस्वी ने दिल्ली में राहुल गांधी से बातचीत की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।

कांग्रेस के रवैये से नाराज़गी

राजद और वाम दलों के भीतर कांग्रेस के रुख को लेकर नाराजगी है। सीपीआई और माले के नेताओं ने कहा है कि सीटों को लेकर कांग्रेस की जिद से गठबंधन की गति रुक गई है।

यह भी पढ़े:- कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीसरी बार फायरिंग…

उन्होंने कहा कि एनडीए की सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि महागठबंधन अब भी आपसी विवाद में उलझा है।

मुकेश सहनी का कड़ा रुख

सहनी ने गुरुवार को तीन बार प्रेस कॉन्फ्रेंस टाली और फिर रद्द कर दी। उन्होंने संकेत दिया कि यह EBC समुदाय के अपमान जैसा है और उन्हें डिप्टी सीएम फेस के तौर पर घोषित नहीं किया जा रहा। वीआईपी नेता ने कहा कि अगर सीटें तय नहीं हुईं तो सहनी कोई नया कदम उठाएंगे।

अब तक की अनौपचारिक सूची (गठबंधन में सीटें)

पार्टी संभावित सीटें स्थिति
राजद 50 कुछ नामांकन हो चुके
कांग्रेस 22 सूची अधूरी, खींचतान जारी
वीआईपी 18 (कथित) सहमति नहीं, लिस्ट नहीं मिली
सीपीआई-माले 18 घोषित
सीपीआई 6 घोषित
सीपीएम 4 घोषित

डिस्क्लेमर (Disclaimer):

इस रिपोर्ट में शामिल जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों, राजनीतिक दलों के बयानों, मीडिया रिपोर्ट्स और विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है। समाचार लेख में उल्लिखित घटनाक्रम, वार्ताएं और दावे संबंधित राजनीतिक दलों और नेताओं के विचार या रणनीतियों को प्रतिबिंबित करते हैं।यदि पाठकों को किसी तथ्य में त्रुटि या सुधार की आवश्यकता लगे, तो वे संपर्क कर सकते हैं।

कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित “Caps Café” पर एक बार फिर फायरिंग की गई है। यह तीसरी बार है जब उनके इस कैफे को गोलीबारी का निशाना बनाया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

क्या है मामला?

घटना कनाडा के टोरंटो इलाके की बताई जा रही है, जहां Caps Café स्थित है। रात के समय कैफे के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के समय कैफे बंद था, इसलिए किसी को चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़े:- मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी…

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा का यह कैफे निशाने पर आया हो। पहली फायरिंग मई 2024 में हुई थी। दूसरी घटना जनवरी 2025 में हुई थी। हर बार हमले के पीछे बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।

क्या कह रही है पुलिस?

कनाडा की लोकल पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज और बुलेट के खोल जब्त किए हैं। जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि क्या हमले में स्थानीय गैंग्स की मिलीभगत है।

मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बलिया की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। यह मामला वर्ष 2013 में धारा 144 के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है, जब दयाशंकर सिंह ने सार्वजनिक सभा आयोजित की थी।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने उस वक्त इसे कानून व्यवस्था का उल्लंघन माना था और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तब से यह केस अदालत में लंबित है।

पेश नहीं हुए तो अदालत सख्त हुई

अदालत ने मंत्री को कई बार समन और हाजिरी नोटिस भेजे थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। अब कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि मंत्री को अगली तारीख पर अदालत में व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होना होगा। अगली सुनवाई की तारीख 1 नवंबर 2025 तय की गई है।

यह भी पढ़े:-इकरा हसन भावुक: ‘मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया — ऐसे लोगों को छोड़ूंगी नहीं’…

मंत्री की ओर से अदालत में अनुपस्थित रहने का कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। कोर्ट के सख्त रुख के बाद यह मामला अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।