Home Blog Page 209

मुस्लिम महिलाओं ने राम आरती कर दिया सबको चौंका;गंगा-जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) सोमवार को एक अनोखी सांस्कृतिक एकता की मिसाल बनी, जब मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीराम की महाआरती का आयोजन किया गया।

इस आरती में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं सुभाष भवन, लमही में एकत्रित हुईं। इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि राम केवल एक धर्म के नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं।

उर्दू में गाई गई श्रीराम की आरती

इस आयोजन में सबसे खास बात यह रही कि आरती उर्दू भाषा में गाई गई, जिसे मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने रचा है।

आरती की विशेषताएं:

थाल सजाया गया फूलों और दीयों से दीप जलाकर श्रीराम और माता सीता की आरती की गई |“राम नाम सुख-शांति का प्रतीक है”, इस संदेश को केंद्र में रखा गया |

जगद्गुरु बालक देवाचार्य भी हुए शामिल

जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने भी इस आरती में शामिल होकर सभी मुस्लिम महिलाओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा: “राम की संस्कृति बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चलती है। यह दृश्य दुनिया को शांति का रास्ता दिखाता है।”

मुस्लिम महिलाओं का संदेश: “हमने मजहब बदला है, धर्म नहीं”

नाज़नीन अंसारी ने कहा: “हमने धर्म नहीं बदला, पूजा पद्धति बदली है। हम सभी सनातनी भारतीय हैं। राम हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। कोई फतवा, कोई धमकी हमें हमारी जड़ों से अलग नहीं कर सकती।”

अन्य प्रमुख वक्तव्यों में क्या कहा गया?

डॉ. राजीव श्री गुरुजी (अध्यक्ष, विशाल भारत संस्थान) “रामपंथ ही नफरत मिटा सकता है। जहां राम होंगे, वहां रामराज्य होगा।”

डॉ. नजमा परवीन (केंद्रीय परिषद सदस्य) “हम भारतीय हैं, न तुर्की न अरबी। हमारी पहचान राम और सनातन से है।”

इस आयोजन के मायने

धर्मनिरपेक्ष भारत की एक अद्भुत मिसाल , महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता, कट्टरता और मजहबी कटाव के खिलाफ एकता का संदेश |

अयोध्या दीपोत्सव 2025: श्रीराम के रथ को खींचते नजर आए सीएम योगी, रामनगरी में दिखा अद्भुत दृश्य

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या एक बार फिर दीयों की नगरी बन गई है। नवां दीपोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है और इससे पहले ही रामनगरी भक्ति, आस्था और उल्लास के रंगों में रंग चुकी है।

शहर की सड़कों से लेकर सरयू तट तक, दुल्हन की तरह सजी-धजी अयोध्या इस वक्त श्रीराम की भक्ति में डूबी हुई है। हर गली, हर चौक और हर मंदिर रोशनी से जगमगा रहा है।

श्रीराम का रथ खींचते दिखे सीएम योगी

दीपोत्सव से पहले का सबसे भावुक और यादगार पल वह था, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम के प्रतीकात्मक स्वरूप का रथ स्वयं खींचा और राज दरबार तक ले गए। हेलीकॉप्टर से ‘राम’ स्वरूपों के आगमन के बाद सीएम योगी ने रामकथा पार्क में राज्याभिषेक किया |

यह भी पढ़े:- पर्थ ODI में फ्लॉप हुए रोहित-कोहली, सोशल मीडिया पर उठी…

श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारी साथ ही मंत्रियों के साथ  भगवान श्रीराम का सांकेतिक स्वागत किया | यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा। भीड़ में ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंजते रहे और सोशल मीडिया पर यह पल वायरल हो गया।

दो विश्व रिकॉर्ड की तैयारी: 26 लाख दीप और 2100 ब्राह्मणों की आरती

इस साल दीपोत्सव में दो नए विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे | 26 लाख दीयों से अयोध्या को रोशन किया जाएगा| 2100 से अधिक वैदिक विद्वान एकसाथ सरयू तट पर आरती करेंगे | यह आयोजन केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक शक्ति का अनुभव कराएगा।

राममंदिर में भी दीप जलाएंगे सीएम योगी

दीपोत्सव से पहले राममंदिर में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी तय किया गया है | स्थान: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर,समय: शाम 5:05 बजे, कार्यक्रम: दीप जलाना, पूजन और अर्चन (15 मिनट तक)| इस दौरान सीएम योगी दिवाली के दिन कई अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे।

अयोध्या बन रही है विश्व आयोजनों की राजधानी

नवां दीपोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक महाशक्ति का प्रतीक बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद यह पहला दीपोत्सव है, जिसे और भी भव्य रूप दिया गया है।

पर्थ ODI में फ्लॉप हुए रोहित-कोहली, सोशल मीडिया पर उठी संन्यास की मांग

0

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट प्रेमी जब अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की बात करते हैं, तो उनमें भावना का स्तर अक्सर प्रदर्शन से भी ऊपर चला जाता है। यही वजह है कि पर्थ वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की विफलता के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर संन्यास की मांग उठने लगी है।

8 महीने के लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की पारी बेहद निराशाजनक रही रोहित शर्मा: 14 गेंदों में 8 रन, विराट कोहली: 8 गेंद, 0 रन | इतना ही नहीं, कोहली मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर ही आउट हो गए, जबकि रोहित हेजलवुड के हाथों पवेलियन लौटे।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

मैच के तुरंत बाद ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा “अब वक्त है कि रोहित और विराट को सम्मानजनक तरीके से संन्यास ले लें।” “टीम इंडिया इन पर निर्भर नहीं रह सकती। भविष्य युवा खिलाड़ियों का है।” “अतीत की उपलब्धियों पर अब टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए।” हालांकि, बहुत से फैन्स ऐसे भी थे जिन्होंने दोनों खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि एक मैच से किसी की काबिलियत नहीं आंकनी चाहिए।

मैच का हाल: बारिश ने भी डाला असर

पर्थ वनडे मुकाबला बारिश की वजह से 50 ओवर से घटकर 26 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था। भारत ने 26 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए | ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 131 रन का टारगेट मिला | ऑस्ट्रेलिया ने 29 गेंद शेष रहते 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया| इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पीछे का रिकॉर्ड क्या कहता है?

फैंस भले ही नाराज़ हों, लेकिन ये भूलना नहीं चाहिए कि इससे पहले खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा ने मैच-विनिंग अर्धशतक लगाया था और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे| विराट कोहली उस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स में शामिल थे| ऐसे में एक मैच की नाकामी को उनके करियर पर अंतिम टिप्पणी मानना जल्दबाज़ी होगी।

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और हर महान खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों ने वर्षों तक भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ऐसे में एक पारी पर संन्यास की सलाह देना कहीं ना कहीं भावनाओं पर प्रदर्शन को हावी करना है।

Aaj ka Rashifal 19 October 2025:ग्रहों की चाल दे रही है सकारात्मक संकेत, जानिए आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए?

Aaj ka Rashifal 19 October 2025: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, शुक्र और चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य-बुध-मंगल तुला में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों की चाल सभी राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित कर रही है।

12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष (Aries)

शत्रु भी आज मित्रवत व्यवहार करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में सुधार देखा जाएगा। व्यापार में भी स्थिति बेहतर हो चुकी है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। उपाय: लाल रंग की वस्तु साथ रखें, माता काली को प्रणाम करें।

वृषभ (Taurus)

बच्चों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। मानसिक चंचलता से बचें और विद्यार्थियों को भ्रम से दूर रहना चाहिए। कुल मिलाकर दिन अच्छा है। उपाय: सफेद वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन (Gemini)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार रहेगा, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहें। उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

 कर्क (Cancer)

व्यापार में मजबूती आएगी, पराक्रम रंग लाएगा और नौकरी में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का भी साथ मिलेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह (Leo)

आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी संभव है। रिश्तों में मजबूती आएगी और वाणी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। दिन अत्यंत शुभ। उपाय: सफेद वस्तु अपने पास रखें।

कन्या (Virgo)

भौतिक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। स्वास्थ्य और व्यापार बेहतरीन रहेंगे। आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

तुला (Libra)

खर्चों में वृद्धि हो सकती है, विशेषकर फैशन और शौक पर। ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, परंतु प्रेम और व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। उपाय: सफेद वस्तु साथ रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

नए आय स्रोत विकसित होंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ संभव है। प्रेम, संतान, व्यापार और यात्रा सभी क्षेत्रों में शुभता बनी रहेगी। उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

धनु (Sagittarius)

व्यवसाय में मजबूती मिलेगी, पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। व्यापारिक लाभ के संकेत हैं। उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

मकर (Capricorn)

भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार और प्रोफेशन में प्रगति के संकेत हैं। किसी धार्मिक यात्रा या आयोजन में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य और व्यापार संतोषजनक रहेंगे। उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)

दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। चोट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार मध्यम स्तर पर रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मीन (Pisces)

दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम व संतान से जुड़ी स्थितियां भी अनुकूल रहेंगी। व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

दिवाली की सफाई के लिए मां ने डांटा, नाराज़ बेटी चढ़ गई मोबाइल टॉवर पर, कूदने की दी धमकी – Video Viral

0

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दीपावली की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां सफाई को लेकर मां की डांट से नाराज़ एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र के डीह गांव की है। शुक्रवार को घर की दिवाली सफाई को लेकर मां और बेटी के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बेटी गांव के एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी।

यह भी पढ़े:-दीये-मोमबत्ती पर क्यों खर्च करें? दिवाली पर अखिलेश…

परिवार और गांववालों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब बात नहीं बनी, तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने ऐसे कराया रेस्क्यू

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत कर युवती को नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि बेटी अपनी मां की डांट से नाराज़ थी और भावनाओं में बहकर उसने यह कदम उठा लिया।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवती टॉवर के ऊपरी हिस्से पर बैठी है और नीचे परिवार वाले उसे विनती कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

गांववालों का कहना है कि घर में मौजूद अन्य लोगों को न कहकर सिर्फ बेटी को ही काम के लिए डांटना शायद उसे बुरा लग गया और उसने यह कदम उठाया।

दीये-मोमबत्ती पर क्यों खर्च करें? दिवाली पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवाली के अवसर पर बिजली संकट और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूछा कि “हमें दीयों और मोमबत्तियों पर बार-बार खर्च क्यों करना पड़ता है?” उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया भर में महीनों तक रौशनी रहती है, फिर भारत में, खासकर उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

अखिलेश यादव का बयान:

“यह निकम्मी सरकार है। इससे बिजली की उम्मीद मत करो। मैं भगवान राम के नाम पर एक सुझाव दूंगा – दुनिया से सीखो, क्रिसमस जैसे त्योहारों की तरह महीनों तक शहर जगमगाने चाहिए।”

अखिलेश ने लखनऊ को स्मार्ट सिटी कहे जाने पर भी तंज कसते हुए कहा कि, “यहां हर जगह ट्रैफिक जाम है, कचरा फैला हुआ है और फिर भी इसे स्मार्ट कहा जाता है।”

योगी सरकार पर हमला: लखनऊ में स्मार्ट सिटी का मज़ाक

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ को तीसरा सबसे स्मार्ट शहर घोषित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया:”करोड़ों खर्च हो रहे हैं लेकिन ना ट्रैफिक कंट्रोल हो रहा है और ना कचरा साफ। जनता को धोखा दिया जा रहा है।”

बिहार चुनाव में योगी की एंट्री पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार चुनाव में भागीदारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा: “वो प्रचार करने नहीं, फूट डालने गए हैं। एनडीए सरकार नफरत फैला रही है और नागरिकों को बांट रही है।”

यह भी पढ़े:“पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में है, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर था…

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

बिहार में योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि: “विकास बनाम बुर्का की राजनीति करने वाले बिहार को फिर से जंगलराज में ले जाना चाहते हैं।” उन्होंने ईवीएम का विरोध करने वालों को “चुनाव पारदर्शिता से डरने वाला” बताया।

“पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में है, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर था”: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में एक जनसभा के दौरान पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की सैन्य शक्ति अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां “विजय अब आदत बन गई है”। उन्होंने हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का ज़िक्र करते हुए इसे भारतीय सेना की ताकत का सिर्फ एक “ट्रेलर” बताया।

राजनाथ सिंह ने कहा:

“ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया है कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, वह निर्णायक कार्यवाही करता है। जो हुआ वो केवल ट्रेलर था।”

ब्रह्मोस पर करारा संदेश:

रक्षा मंत्री ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल की मारक क्षमता को लेकर कहा:“पाकिस्तान का हर इंच अब हमारी ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज में है। दुश्मन इससे बच नहीं सकता। देश को हमारी सेना और मिसाइल तकनीक पर गर्व है।”

ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप रवाना

राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने खुलासा किया कि सिर्फ एक महीने में ब्रह्मोस टीम ने दो देशों के साथ ₹4,000 करोड़ के रक्षा समझौते किए हैं।

यह भी पढ़े:- क्रिकेटरों की मौत से भड़का अफगानिस्तान, पाकिस्तान ने तालिबान से…

आगे उन्होंने कहा कि  अगले वित्त वर्ष में लखनऊ यूनिट का टर्नओवर ₹3,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे उत्तर प्रदेश में रक्षा विनिर्माण और तकनीक को नया बल मिलेगा।

राजनाथ का संदेश: भारत अब पीछे नहीं हटता

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा “अगर भारत ने पाकिस्तान को जन्म दिया है, तो उसे मिटाना भी जानता है। ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा सा संकेत है कि भारत क्या कर सकता है।”

क्रिकेटरों की मौत से भड़का अफगानिस्तान, पाकिस्तान ने तालिबान से सुलह के लिए कतर भेजा रक्षा मंत्री

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव ने एक नया रूप ले लिया है। पाकिस्तान द्वारा पक्तिका प्रांत में की गई हवाई कार्रवाई में 10 नागरिकों की मौत, जिनमें 3 स्थानीय क्रिकेटर भी शामिल थे, ने हालात को और भड़का दिया है। इस घटना के बाद अब दोनों देशों के बीच कतर की राजधानी दोहा में आपातकालीन शांति वार्ता शुरू हो गई है।

हमले के केंद्र में क्रिकेटर

अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में जिन 10 नागरिकों की जान गई, उनमें तीन युवा स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल थे। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी मौत की पुष्टि की है। ये खिलाड़ी अर्गुन जिले से बरमल लौट रहे थे।

पाकिस्तान ने भेजा हाई-लेवल प्रतिनिधिमंडल

पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोहा में शांति वार्ता के लिए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और ISI प्रमुख जनरल आसिम मलिक के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से वार्ता में रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद शामिल होंगे।

तनाव का कारण क्या है?

बतादें कि 11 अक्टूबर को अफगान बलों द्वारा कुर्रम जिले में पाक चौकियों पर गोलीबारी के बाद विवाद भड़का। जवाब में पाकिस्तान ने कंधार और हेलमंद में ड्रोन हमले किए, जिसमें 19 तालिबान लड़ाकों की मौत हुई। तालिबान ने दावा किया कि उनके जवाबी हमले में 58 पाक सैनिक मारे गए, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि उसके 23 सैनिक शहीद हुए। 17 अक्टूबर को घोषित युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद पक्तिका पर फिर हमला हुआ।

क्या दोहा वार्ता से बनेगी बात?

कतर की मध्यस्थता में दोहा में शुरू हुई वार्ता से शांति की उम्मीद की जा रही है। पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने कहा:“हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन अफगानिस्तान को हमारी सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लेना होगा।”

यह भी पढ़े: “अगर आप कप्तान होते तो…” – शुभमन गिल का रोहित शर्मा से अहम सवाल, विराट…

वहीं, तालिबान ने पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए इसे “झूठा प्रचार” बताया और चेताया कि “अफगानिस्तान जवाब देगा”

सीमा पर तनाव बरकरार

डुरंड लाइन पर दोनों पक्षों ने सैन्य सतर्कता बढ़ा दी है। चमन और स्पिन बोल्दाक जिलों में टैंकों और सैनिकों की गश्त तेज। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय संगठन संयम और कूटनीतिक समाधान की अपील कर रहे हैं।

“अगर आप कप्तान होते तो…” – शुभमन गिल का रोहित शर्मा से अहम सवाल, विराट कोहली को लेकर भी दी बड़ी प्रतिक्रिया

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल, जिन्हें हाल ही में वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी उनके नेतृत्व में खेलेंगे।

मैच से पहले पर्थ में मीडिया से बातचीत करते हुए गिल ने बताया कि कप्तान बनने के बाद उनके और रोहित शर्मा के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है, बल्कि उन्होंने ‘हिटमैन’ से एक अहम सवाल भी पूछ डाला।“मैंने रोहित भाई से पूछा – अगर आप कप्तान होते, तो इस पिच पर क्या करते? मुझे खिलाड़ियों से सुझाव लेना पसंद है, खासकर उनसे जो काफी अनुभव रखते हैं।”

यह भी पढ़े:- अयोध्या दीपोत्सव 2025: सरयू घाट पर 2100 आर्चकों की भव्य आरती, गिनीज वर्ल्ड…

गिल ने कहा कि वह रोहित और विराट दोनों से लगातार सलाह लेते हैं और जब भी कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति आती है, तो वो इन सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ उठाने से नहीं हिचकिचाते। “विराट और रोहित भाई मेरे आदर्श रहे हैं। उनकी भूख और समर्पण ने मुझे प्रेरित किया है। उनके नेतृत्व में मैंने बहुत कुछ सीखा है और अब उन्हें लीड करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।”

धोनी, विराट और रोहित की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती

गिल ने यह भी कहा कि कप्तानी का यह अवसर बेहद खास और जिम्मेदारी से भरा है। उन्होंने कहा: “एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान कप्तानों की विरासत को आगे ले जाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनके साथ की गई बातचीत और अनुभवों से मुझे टीम को सही दिशा में ले जाने में मदद मिलेगी।”

गौरतलब है कि शुभमन गिल ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई थी, जिससे उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल मजबूत हुआ है।

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: जानें आज के दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या कहती है ग्रहों की चाल

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025:– आज के दिन ग्रहों की स्थिति में विशेष परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में संयोग बना रहे हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं और सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां वे नीच के माने जाते हैं। बुध और मंगल का संयोग विशेष फलदायी रहेगा। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन:

मेष राशि (Aries)

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहेगा। संतान और प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी अनुकूल बनी हुई है, लेकिन किसी भी बड़े फैसले को टालना ही बेहतर रहेगा। भावुक होकर कोई निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

घरेलू मामलों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन संबंधी खरीदारी में दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, वहीं प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

कारोबार में आज मध्यम परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नए निवेश या व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नाक, कान, गले की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान से संबंधित स्थिति बेहतर बनी रहेगी। उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूर रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें। प्रेम और व्यापारिक मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। उपाय: लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

अंदरूनी बेचैनी और घबराहट का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी दे सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति सकारात्मक बनी रहेगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

अचानक खर्चों में वृद्धि से मानसिक परेशानी हो सकती है। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। पार्टनरशिप में कुछ खटास आ सकती है, हालांकि प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra)

यात्रा कष्टप्रद साबित हो सकती है। मीडिया या खबरों के माध्यम से भ्रमित करने वाली जानकारी मिल सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा, व्यापार ठीक चलेगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार और स्वास्थ्य की स्थिति औसत रहेगी। प्रेम और संतान से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं, लेकिन संघर्ष का दौर जारी रहेगा। उपाय: पीले रंग की वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा, जिससे मन कुछ विचलित रह सकता है। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सुधार रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। उपाय: पीले रंग की वस्तु साथ रखें और धार्मिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn)

सावधानी से दिन बिताएं, विशेषकर वाहन चलाते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। उपाय: काली माता की आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी या व्यवसाय में जोखिम से बचें। प्रेम और संतान का पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि (Pisces)

शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति हो सकती है। ज्ञान में वृद्धि होगी और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। संतान और प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतें। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।