Home Blog Page 210

अयोध्या दीपोत्सव 2025: सरयू घाट पर 2100 आर्चकों की भव्य आरती, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रामनगरी अयोध्या इस दीपोत्सव पर एक नया इतिहास रचने जा रही है। सरयू घाट पर शनिवार को 2100 आर्चक एक साथ दीप जलाकर सामूहिक आरती करेंगे। यह भव्य आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक टीम शुक्रवार को अयोध्या पहुंच चुकी है और उन्होंने रिकॉर्ड के मानकों के अनुसार सभी आर्चकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया।

भव्यता, भक्ति और वर्ल्ड रिकॉर्ड का संगम

  • स्थान: सरयू घाट, अयोध्या
  • आयोजन: 2100 आर्चकों द्वारा सामूहिक दीप आरती
  • उद्देश्य: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना और अयोध्या की आध्यात्मिक छवि को वैश्विक मंच पर स्थापित करना
  • आयोजक: निश्चल बारोट के नेतृत्व में संचालन
  • गिनीज बुक टीम की मौजूदगी: रिकॉर्ड के लिए निगरानी और मूल्यांकन

यह भी पढ़े:- BSF GD Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती…

रिहर्सल में दिखा अद्भुत दृश्य

रिहर्सल के दौरान सरयू घाट पर श्रद्धा, अनुशासन और एकरूपता का शानदार प्रदर्शन देखा गया।आर्चकों की एक समान वेशभूषा, सटीक तालमेल, और सामूहिक मंत्रोच्चार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर अयोध्या

इस रिकॉर्ड का मकसद न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करना है, बल्कि अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना भी है। आयोजन स्थल पर हजारों श्रद्धालु और पर्यटक इस अनूठे पल के साक्षी बनेंगे।

BSF GD Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अन्य डिटेल्स

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत GD कांस्टेबल पदों पर भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 391 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 197 पद पुरुष और 194 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2025

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 16 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2025

कुल पदों की संख्या: 391

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 197 पद
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 194 पद

योग्यता (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता:
    उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • खेल योग्यता (Sports Quota):
    उम्मीदवार को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया होना चाहिए। भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रही है।

आयु सीमा (As on 01.08.2025)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 23 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

श्रेणी लंबाई
पुरुष 170 सेमी
महिला 157 सेमी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्ग शुल्क
महिला / SC / ST ₹0 (मुफ़्त)
GEN / OBC पुरुष ₹159

सैलरी (Pay Scale)

  • पे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100/-)
  • अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

  1. BSF की आधिकारिक वेबसाइट: https://rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  2. “GD Constable Sports Quota Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालें।

    डिस्क्लेमर:

    यह जानकारी BSF की आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचना के आधार पर दी गई है। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

7 करोड़ कैश, 2.5 KG गोल्ड, लग्जरी घड़ियां… CBI की DIG भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई, चौंकाने वाली बरामदगी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ रिश्वतखोरी मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को CBI ने भुल्लर के पंजाब, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी ब्रांडेड घड़ियां और भारी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

रिश्वत के बदले FIR खत्म करने का आरोप

यह मामला एक स्क्रैप डीलर की शिकायत पर शुरू हुआ, जिसमें कारोबारी ने आरोप लगाया कि DIG भुल्लर ने फर्जी FIR दर्ज कर उसे रिश्वत देने के लिए मजबूर किया। FIR खत्म करवाने के एवज में 8 लाख रुपये की मांग की गई थी। इसके बाद CBI ने जाल बिछाकर भुल्लर को रंगे हाथों पकड़ा।

यह भी पढ़े:- Dhanteras 2025: इस धनतेरस पर न भूलें खरीदना झाड़ू और धनिया, जानिए…

CBI छापेमारी में क्या-क्या मिला?

CBI अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान मिली सामग्री बेहद चौंकाने वाली है: 7.5 करोड़ रुपये नकद, करीब 2.5 किलो सोना,  26 लग्जरी घड़ियां (रॉलेक्स, राडो समेत), 50 से ज्यादा अचल संपत्तियों के दस्तावेज, लॉकर की चाबियां और बैंक खातों की जानकारी, समराला स्थित फार्महाउस से 4 बंदूकें, 100 कारतूस,  शराब की 108 बोतलें, 5.7 लाख रुपये नकद, 17 अतिरिक्त कारतूस , बिचौलिए के घर से 21 लाख रुपये नकद

हर महीने रिश्वत की डिमांड

जांच में खुलासा हुआ कि DIG भुल्लर ने सिर्फ एक बार ही नहीं, बल्कि हर महीने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की फिक्स डील बनाई थी। इससे परेशान होकर कारोबारी ने 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित CBI कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह पूरी कार्रवाई को अंजाम दी गई।

Dhanteras 2025: इस धनतेरस पर न भूलें खरीदना झाड़ू और धनिया, जानिए धार्मिक मान्यता और शुभ मुहूर्त

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- धनतेरस 2025 का पर्व इस साल 18 अक्टूबर (शनिवार) को मनाया जाएगा, जो दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत करता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा होती है। परंपरागत रूप से इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा रही है, लेकिन झाड़ू और धनिया के बीज खरीदना भी उतना ही शुभ माना जाता है।

झाड़ू खरीदने का महत्व

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना केवल एक घरेलू जरूरत नहीं बल्कि धार्मिक प्रतीक भी है। झाड़ू को दरिद्रता दूर करने वाला और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जैसे झाड़ू घर की गंदगी साफ करता है, वैसे ही यह नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य को भी घर से बाहर करता है।

कई घरों में इस दिन पुराने झाड़ू को त्याग कर नया झाड़ू पूजा स्थल में स्थापित किया जाता है और अगले दिन से उसका प्रयोग शुरू होता है।

धार्मिक मान्यता : देवी लक्ष्मी और झाड़ू

पुराणों के अनुसार, मां लक्ष्मी को स्वच्छता बेहद प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि जहां साफ-सफाई और सादगी होती है, वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी और पूजा में उसका उपयोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का विशेष उपाय माना गया है।

झाड़ू खरीदने का शुभ मुहूर्त (18 अक्टूबर 2025):

प्रदोष काल: शाम 5:48 बजे से रात 8:20 बजे तक, सबसे शुभ समय (धनतेरस पूजा मुहूर्त): शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक | इसी दौरान झाड़ू या कोई अन्य शुभ वस्तु खरीदने से पूरे साल के लिए शुभता बनी रहती है।

धनिया बीज खरीदने की परंपरा और मान्यता

धनिया का नाम “धन” शब्द से जुड़ा है, और यही कारण है कि इसे धन-आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदना और उन्हें पूजा में शामिल करना, फिर दीवाली के दिन इन बीजों को बोना, पूरे वर्ष के लिए आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़े:- धनतेरस 2025: कल है धनतेरस, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती…

धार्मिक और कृषि दोनों दृष्टिकोणों से यह परंपरा महत्वपूर्ण है, क्योंकि धनिया स्वास्थ्यवर्धक भी होता है और खेती के शुभ आरंभ का प्रतीक भी।

सारांश में जानें क्या खरीदें इस धनतेरस पर:

वस्तु धार्मिक महत्व कब खरीदें
झाड़ू दरिद्रता दूर, लक्ष्मी का स्वागत प्रदोष काल में
धनिया बीज धन वृद्धि, समृद्धि का प्रतीक दिनभर में शुभ चौघड़िया काल
बर्तन, धातु लक्ष्मी स्थिरता का प्रतीक दिनभर, विशेषकर शाम को

अफवाहों पर विराम! स्वस्थ हैं प्रेमानंद जी महाराज, भक्तों को दिए दर्शन, की पदयात्रा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों पर अब विराम लग गया है। शुक्रवार को उन्होंने वृंदावन स्थित अपने आश्रम ‘राधा केली कुंज’ से बाहर निकलकर लगभग 200 मीटर की पदयात्रा की और अपने भक्तों को दर्शन दिए।

महाराज जी के करीबी सहयोगी नवल नगरी बाबा ने पुष्टि की है कि प्रेमानंद जी पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने आश्रम में विश्राम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर यह झूठ फैला रहे थे कि महाराज जी का स्वास्थ्य खराब है या वे ब्रह्मलीन हो गए हैं।

महाराज जी ने खुद बताई सच्चाई

नवल नगरी बाबा के अनुसार, प्रेमानंद जी ने एकांत वार्ता में स्वयं कहा कि कुछ लोग भ्रामक बातें फैला रहे हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी खबरें चला रहे हैं। इसीलिए उन्होंने भक्तों को सशरीर दर्शन देकर इन अफवाहों का खंडन किया।

यह भी पढ़े:- धनतेरस 2025: कल है धनतेरस, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती…

मक्का-मदीना में प्रार्थना वाले वीडियो पर भी प्रतिक्रिया

हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक मुस्लिम युवक को मक्का-मदीना में प्रेमानंद जी के लिए प्रार्थना करते देखा गया था। इस पर भक्तों ने कहा कि “महाराज जी का दरबार सबके लिए खुला है”। प्रेम, करुणा और समर्पण का संदेश देने वाले प्रेमानंद जी जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर सभी को समान दृष्टि से देखते हैं।

अब छोटी कर रहे हैं पदयात्राएं

भक्तों ने बताया कि महाराज जी अब अपनी पदयात्राएं लंबी नहीं रखते, लेकिन नियमित रूप से बाहर निकलते हैं और छोटी दूरी तक पदयात्रा करते हैं ताकि दर्शन देने का क्रम बना रहे। शुक्रवार को भी वे कुछ समय के लिए आश्रम से बाहर निकले और पदयात्रा के बाद वाहन से वापस लौट आए।

धनतेरस 2025: कल है धनतेरस, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और खरीदारी का समय

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- धनतेरस 2025 कल यानी 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी के साथ दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है।

धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, धनिया, खील-बताशे जैसे वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। साथ ही, विधिपूर्वक पूजा करने से धन, वैभव, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त (2025)

कार्य समय
प्रदोष काल शाम 5:48 से रात 8:20 तक
वृषभ काल शाम 7:16 से रात 9:11 तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम 7:16 से रात 8:20 तक
यम दीपदान शाम 5:48 से शाम 7:04 तक

धनतेरस खरीदारी के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

18 अक्टूबर 2025 दिन के मुहूर्त:

  • शुभ: सुबह 07:49 – 09:15
  • चर: दोपहर 12:06 – 01:32
  • लाभ: दोपहर 01:32 – 02:57
  • अमृत: दोपहर 02:57 – 04:23

 रात के मुहूर्त:

  • लाभ: शाम 05:48 – 07:23
  • शुभ: रात 08:57 – 10:32
  • अमृत: रात 10:32 – 12:06
  • चर: रात 12:06 – 01:41

धनतेरस पूजा विधि

  1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और घर की सफाई करें।
  2. प्रदोष काल में लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि जी की मूर्ति/चित्र स्थापित करें।
  3. दीयों के नीचे खील/चावल रखकर दीपक जलाएं।
  4. फूल, पान, फल, मिठाई आदि अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें।
  5. अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें।
  6. दिनभर में कुछ न कुछ खरीदारी और दान ज़रूर करें।

यह भी पढ़े:- यूपी में ऐतिहासिक पल: लखनऊ ब्रह्मोस यूनिट से पहली मिसाइल खेप तैयार, राजनाथ…

धनतेरस के मंत्र

  • ॐ धन्वन्तरये नमः
  • ॐ शुचये नमः
  • ॐ धामरूपिणे नमः

भगवान धन्वंतरि की आरती

ॐ जय धन्वन्तरि देवा, स्वामी जय धन्वन्तरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा ॥
तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐजय धन्वन्तरि जी देवा॥

डिस्क्लेमर:

यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं एवं पंचांग/ज्योतिष गणना पर आधारित है। वास्तविक समय में परिवर्तन संभव है। पाठक स्वयं भी स्थानीय पंचांग से पुष्टि कर लें।

यूपी में ऐतिहासिक पल: लखनऊ ब्रह्मोस यूनिट से पहली मिसाइल खेप तैयार, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ करेंगे रवाना

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के लिए 18 अक्टूबर 2025 एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में तैयार की गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों की पहली खेप अब पूरी तरह तैयार है। शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

‘ब्रह्मोस’ – यूपी में रक्षा आत्मनिर्भरता की उड़ान

दुनिया की सबसे तेज़ और सटीक सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली ब्रह्मोस अब उत्तर प्रदेश में बन रही है। यह पहली बार है जब लखनऊ की अत्याधुनिक ‘इंटीग्रेशन एंड टेस्ट फैसिलिटी’ से तैयार मिसाइलों की पहली खेप सामने आई है। 11 मई 2025 को शुरू हुई यह इकाई अब पूरी तरह से उत्पादन के लिए तैयार है।

बूस्टर डॉकिंग और सिम्युलेटर डेमो भी कार्यक्रम का हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ब्रह्मोस मिसाइलों की बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही ब्रह्मोस सिम्युलेटर उपकरणों का प्रस्तुतिकरण, पौधारोपण और अन्य आयोजन भी होंगे।

यह भी पढ़े:- अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर बनेगी 80 हज़ार दीयों की भव्य…

राज्य को राजस्व और युवाओं को रोजगार

इस कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मोस के महानिदेशक डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चेक और जीएसटी बिल भी सौंपेंगे, जिससे राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। इस परियोजना से हाई-टेक स्किल वाले युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

यूपी डिफेंस कॉरिडोर की सबसे बड़ी सफलता

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) की सबसे प्रमुख और रणनीतिक परियोजनाओं में से एक है। यह इकाई अब भारत में ही मिसाइल असेंबली, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुकी है।

तकनीकी नवाचार, निवेश और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश की रणनीतिक क्षमता को मजबूत कर रही है, बल्कि प्रदेश को तकनीकी नवाचार, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता, और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर बनेगी 80 हज़ार दीयों की भव्य रंगोली, रामायण थीम पर 20 सेल्फी प्वाइंट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या नगरी इस दीपोत्सव 2025 में एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। राम की पैड़ी पर इस बार 80,000 दीयों से भव्य रंगोली बनाई जा रही है, जो आध्यात्मिकता और कला का अद्वितीय संगम पेश करेगी। इसके साथ ही शहरभर में रामायण थीम पर आधारित 20 विशेष सेल्फी प्वाइंट्स का निर्माण भी किया जा रहा है, जो डिजिटल युग में श्रद्धालुओं को नए अनुभव देंगे।

राम की पैड़ी पर ऐतिहासिक दीप रंगोली

इस वर्ष राम की पैड़ी पर बनने वाली दीप-रंगोली अयोध्या दीपोत्सव के इतिहास की सबसे बड़ी रंगोली होगी। इस कला में कलश, स्वास्तिक और कमल पुष्प जैसे पारंपरिक प्रतीकों का उपयोग किया जा रहा है, जो समृद्धि, शुभता और भक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़े:- ओवैसी के साथ PM मोदी-CM योगी की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करने वाला युवक…

रंगोली को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 50 छात्राओं की टीम तैयार कर रही है। कला विभाग की प्रमुख डॉ. सरिता द्विवेदी ने इसे “एक आध्यात्मिक अनुभव” बताया है, न कि केवल सजावट।

रामायण थीम पर बनेंगे 20 सेल्फी प्वाइंट

धर्मपथ, लता चौक, राम की पैड़ी और रामकथा पार्क जैसे प्रमुख स्थलों पर बनाए जा रहे 20 सेल्फी प्वाइंट्स में रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा। इनमें शामिल हैं: सुमेरु पर्वत उठाकर उड़ते हनुमान,अशोक वाटिका में सीता से भेंट, केवट मिलन दृश्य, रावण वध, लंका दहन, अग्नि परीक्षा, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर लेकर उड़ते हनुमान, ये प्वाइंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामायण से जुड़ने का दृश्यात्मक और भावनात्मक अनुभव प्रदान करेंगे।

संस्कृति, श्रद्धा और तकनीक का संगम

दीपोत्सव 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता को विश्व पटल पर लाने का प्रयास है। 80 हजार दीयों की रोशनी, रंगोली की सौंदर्यता और रामायण से जुड़े डिजिटल सेल्फी प्वाइंट्स इसे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे।

ओवैसी के साथ PM मोदी-CM योगी की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, तस्लीम ने…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय  न्यूज़:-  मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां मझगवां थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक एआई-जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद तस्लीम खान (24), निवासी मझगवां, के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

तस्लीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक AI से निर्मित तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मूर्ति के चरण स्पर्श करते हुए दिखाया गया था। तस्वीर बेहद अपमानजनक थी और पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

स्थानीय नेताओं की आपत्ति, FIR दर्ज

तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल मझगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

यह भी पढ़े:- रोहित-कोहली के होने से गिल को कप्तानी में होगा फायदा,अक्षर…

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

थाना प्रभारी धुर्वे ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मद तस्लीम खान के रूप में की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

आरोपी का दावा – शेयर की थी, बनाई नहीं

पुलिस पूछताछ में तस्लीम ने दावा किया कि उसने यह तस्वीर खुद नहीं बनाई थी, बल्कि किसी अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से उठाकर शेयर की थी। हालांकि पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

रोहित-कोहली के होने से गिल को कप्तानी में होगा फायदा,अक्षर पटेल ने दी फिटनेस अपडेट

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी वनडे टीम के नए कप्तान शुभमन गिल के लिए बेहद मददगार साबित होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले अक्षर ने अभ्यास सत्र के बाद मीडिया से बातचीत की।

गिल को कोहली-रोहित से मिलेगा मार्गदर्शन

अक्षर ने कहा कि शुभमन गिल के लिए यह सुनहरा मौका है क्योंकि टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज मौजूद हैं। दोनों पूर्व कप्तान रह चुके हैं और अपने अनुभव से गिल को कप्तानी में मार्गदर्शन दे सकते हैं। उन्होंने कहा,
“गिल के लिए यह स्थिति बहुत अनुकूल है। रोहित भाई और विराट भाई जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में हैं, जो उन्हें मैदान पर सही फैसले लेने में मदद करेंगे। इससे उनके नेतृत्व कौशल में निश्चित रूप से निखार आएगा।”

दबाव में भी शांत रहते हैं गिल

अक्षर ने शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि अब तक उन्होंने जिस भी मैच में नेतृत्व किया है, उनमें वह दबाव में भी शांत नजर आए हैं। यह एक कप्तान के लिए बेहद जरूरी गुण है।

कोहली-रोहित दिखे फिट और तैयार

लंबे समय बाद टीम इंडिया से जुड़ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिटनेस को लेकर अक्षर ने सकारात्मक अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि दोनों सीनियर खिलाड़ी अभ्यास सत्र में पूरी तरह फिट और चुस्त नजर आए।
“उन्होंने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी ट्रेनिंग की है और अब मैदान पर भी उनकी फिटनेस देखने लायक है,” अक्षर ने कहा।

ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों से अब पूरी तरह वाकिफ है टीम

अक्षर पटेल ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों को अब ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में खेलने का अनुभव हो गया है। उन्होंने कहा कि अब टीम की बातचीत पिच या उछाल को लेकर नहीं बल्कि रणनीति और रन बनाने के अवसरों पर केंद्रित होती है।

यह भी पढ़े: नकली खाद बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: यूपी एसटीएफ ने तीन गिरफ्तार…

“2015 के बाद से हमने ऑस्ट्रेलिया में काफी क्रिकेट खेला है। अब हम जानते हैं कि यहां कैसे खेलना है, इसलिए बातचीत रणनीति और टाइमिंग पर ज्यादा होती है।”

जडेजा की गैरमौजूदगी में बढ़ी अक्षर की जिम्मेदारी

रविंद्र जडेजा के न खेलने की स्थिति में अक्षर पटेल को इस सीरीज में ऑलराउंडर की बड़ी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
“मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। एशिया कप में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। अब ऑस्ट्रेलिया में फिर खेलने का मौका मिल रहा है, जिसके लिए मैं उत्साहित हूं।”