Home Blog Page 208

लखनऊ में दलित बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार पर सियासी घमासान, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक दलित बुजुर्ग के साथ मंदिर परिसर में पेशाब चटवाने जैसी अमानवीय घटना ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। पीड़ित बुजुर्ग के साथ हुए इस शर्मनाक व्यवहार के खिलाफ विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

घटना बीती सोमवार रात की है जब 70 वर्षीय रामपाल, जो कि श्वास रोगी हैं, शीतला माता मंदिर के पास से गुजर रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर वे मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ गए, तभी अनजाने में पेशाब हो गया। इस पर पास की दुकान के मालिक स्वामीकांत उर्फ पम्मू ने न केवल बुजुर्ग के साथ अभद्रता की, बल्कि जबरन पेशाब चटवाया और मंदिर धुलवाने के बाद लात मारकर भगा दिया।

पीड़ित रामपाल ने बताया, “डर के मारे मैंने उसकी हर बात मानी। पहले पेशाब चटवाया, फिर मंदिर साफ किया और अंत में उसने मुझे मारा भी।”

इस बर्बर घटना के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “किसी की गलती की सज़ा अमानवीय नहीं हो सकती। परिवर्तन ही परिवर्तन लाएगा।”

बसपा प्रमुख मायावती ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा, “यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि संविधान और मानवता पर हमला है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे।”

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “यह घिनौनी घटना समाज के लिए शर्मनाक है। यह केवल अपराध नहीं, बल्कि सत्ताधारी दलों की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है।”

यह भी पढ़े:बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी को झटका, स्टार प्रचारक अनिल सहनी…

वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तीखा हमला करते हुए कहा, “भाजपा राज में दलित होना ही सबसे बड़ा अपराध बन चुका है। इस बुजुर्ग के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया गया।” पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित से मिलने जा रहा है, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने भी घटना को दलित विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा, “यह घटना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर तबके के खिलाफ साजिश है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कौशल किशोर व विधायक अमरेश रावत ने पीड़ित से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब हाल ही में प्रयागराज में भी एक दलित युवक की मामूली विवाद में हत्या कर दी गई थी। मायावती ने इन दोनों घटनाओं को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर संकेत बताया।

अब यह देखना होगा कि योगी सरकार इस पर क्या सख्त कदम उठाती है और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है या यह मामला भी सिर्फ राजनीति तक सीमित रह जाएगा।

बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी को झटका, स्टार प्रचारक अनिल सहनी BJP में शामिल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ (बिहार):- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद और कुढ़नी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके अनिल सहनी ने बुधवार को RJD छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली। वह इस चुनाव में लालू यादव और तेजस्वी यादव के स्टार प्रचारक के रूप में घोषित किए गए थे।

पटना स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अनिल सहनी ने भाजपा जॉइन की। उनके साथ पूर्व विधायक आशा देवी भी भाजपा में शामिल हुईं।

एलटीसी घोटाले में विधायकी गई, कोर्ट ने लगाया बैन

अनिल सहनी ने 2020 में कुढ़नी सीट से भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता को हराया था। लेकिन एलटीसी घोटाले में दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी चली गई और कोर्ट ने उन्हें 3 साल के लिए चुनाव लड़ने से भी रोक दिया। इसके बाद 2022 के उपचुनाव में भाजपा ने वही सीट फिर से जीत ली।

राजनीतिक सफर और पाला बदलने की वजह

अनिल सहनी पहले जेडीयू में थे और वहीं से राज्यसभा पहुंचे थे।  बाद में उन्होंने राजद का दामन थामा। इस बार वह अपने बेटे के लिए कुढ़नी सीट से टिकट चाहते थे।

यह भी पढ़े:- Chhath Puja 2025: रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेंगी…

बतादें कि लालू-तेजस्वी ने बबलू कुशवाहा को टिकट दिया, जिससे सहनी नाराज़ हो गए। उन्होंने राजद नेतृत्व पर अति पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

स्टार प्रचारक होते हुए भाजपा में जॉइनिंग

गौरतलब है कि अनिल सहनी राजद की घोषित 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थे। उसके बावजूद उन्होंने न केवल पार्टी छोड़ी, बल्कि खुलकर नेतृत्व की आलोचना भी की। इससे राजद को चुनाव से पहले राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर नुकसान हो सकता है।

Chhath Puja 2025: रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेंगी 12,000 विशेष ट्रेनें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  बिहार और पूर्वांचल में आस्था का महापर्व छठ पूजा इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देशभर से बिहार और पूर्वी भारत के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ), उत्तर रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए की जा रही है।

अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग इन ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं। मध्य रेलवे ने 1998 और उत्तर रेलवे ने 1919 विशेष ट्रेनें चलाईं। 1 से 19 अक्टूबर के बीच दिवाली के लिए 3,960 विशेष ट्रेनों का सफल संचालन हुआ। अब छठ पर्व के लिए अतिरिक्त 8000 विशेष ट्रेनों की और योजना है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने बताया कि अकेले ECR ने 1,800 से ज्यादा छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षालय और कतार की व्यवस्थित व्यवस्था की जा रही है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि 12 लाख रेल कर्मचारी चौबीसों घंटे सेवा में लगे हैं।

डबल डेकर बस में लगी आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे, 6 घायल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बुधवार सुबह लखीमपुर जिले के मैगलगंज मुख्य चौराहे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से सीतापुर जा रही एक डग्गामार डबल डेकर बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, हालांकि 6 लोग खिड़की से कूदने के दौरान घायल हो गए।

क्या हुआ हादसे के वक्त?

बस जलपान के लिए मैगलगंज चौराहे पर रुकी थी। इसी दौरान पीछे के हिस्से से धुंआ उठता दिखा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और सभी सवारियों को बाहर निकाला। लेकिन यात्रियों का सारा सामान आग में जल गया।

यह भी पढ़े:- महाकोष की लड़ाई में वसूली पर सपा का वार, अखिलेश बोले- भाजपा में…

बतादें कि सूचना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई| दमकल वाहन सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचा, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने का कोई मौका नहीं मिला।

प्राथमिक जांच और संभावित कारण:

शॉर्ट सर्किट या आतिशबाजी सामग्री आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। बस से पेट्रोमेक्स सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर रविन्द्र पांडे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 6 यात्री कूदते समय चोटिल हुए। उन्हें पसगवां और मितौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

महाकोष की लड़ाई में वसूली पर सपा का वार, अखिलेश बोले- भाजपा में पद के लिए हो रही जबरन वसूली

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में ओवरलोड ट्रकों के कारण बढ़ते हादसों पर एक मीडिया रिपोर्ट और वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में उबाल है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में वसूली, घूस और कमीशन से महापद की तैयारी की जा रही है।”

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से रिश्वत लेते दिख रहे हैं। एक पुलिसकर्मी खुलेआम कहता है, “अगर हमारे थाना क्षेत्र से बालू का ट्रक निकालना है तो 7 हजार रुपए लगेंगे। चाहे 3 चक्कर ले जाओ या 5, हर थाने का रेट फिक्स है।” कुछ पुलिसकर्मी ट्रकों को पत्थर मारकर रोकते भी दिख रहे हैं, जिससे उनकी जबरन वसूली की मंशा उजागर होती है।

अखिलेश यादव का आरोप:

भाजपा सरकार वसूली को संगठित रूप से करवा रही है। इस भ्रष्टाचार की जड़ सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारी नहीं, बल्कि वो मुख्य सत्ताधारी हैं जो पद की लालसा में वसूली की पूरी व्यवस्था चला रहे हैं।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: आज कन्या समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क…

“महाकोष” को “प्रधानकोष” से भी बड़ा बनाया जा रहा है, क्योंकि भाजपा की परंपरा है – जिसके पास कोष होगा, वही पद का दावेदार होगा।

जनता पर सीधा असर:

सपा प्रमुख ने कहा कि इस वसूली और रस्साकशी का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। हर चीज का दाम बढ़ रहा है – चाहे वह परिवहन, निर्माण, ईंधन या खाद्यान्न हो।

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: आज कन्या समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025:  ग्रहों की चाल में बदलाव कई राशियों पर असर डाल रहा है। इस समय गुरु कर्क राशि में उच्च के हैं, वहीं शुक्र कन्या राशि में नीच के होकर प्रभावी हैं। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में स्थित हैं। ऐसे में 22 अक्टूबर को कुछ राशियों के लिए सतर्कता जरूरी है, खासकर आर्थिक मामलों में।

मेष (Aries)

आज का दिन ऊर्जा में थोड़ी कमी के साथ शुरू हो सकता है। नौकरी में मन नहीं लगेगा और जीवनसाथी व स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां सुधर रही हैं। व्यापार में भी अच्छे संकेत हैं। सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा।

वृषभ (Taurus)

आज शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान-विज्ञान की ओर झुकाव बढ़ेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन (Gemini)

मानसिक दबाव आज दिनभर बना रह सकता है, खासकर प्रेम और संतान को लेकर। विद्यार्थियों को निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार बेहतर रहेगा लेकिन भावुकता से बचें। काली माता की आराधना करें।

कर्क (Cancer)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बाधित हो सकती है। घर में नकारात्मक माहौल महसूस होगा। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह (Leo)

आज पराक्रम रंग लाएगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। हालांकि कोई नया व्यापार शुरू न करें। नाक-कान-गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। पीली वस्तु शुभता लाएगी।

कन्या (Virgo)

धन हानि के योग बन रहे हैं। निवेश से आज बचें। गले या मुख से संबंधित स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम और व्यापार के मामले संतुलित रहेंगे। शनिदेव को नमन करें।

तुला (Libra)

बेचैनी और घबराहट का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। शनिदेव की पूजा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

अत्यधिक खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। आंखों और सिर से संबंधित परेशानी या अज्ञात भय बना रहेगा। लेकिन प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा, व्यापार भी संतुलित रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius)

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन बड़ा नुकसान नहीं होगा। यात्राएं कष्टदायक हो सकती हैं। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा। हरी वस्तु शुभ फल देगी।

मकर (Capricorn)

कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। कोई नया व्यापारिक कार्य फिलहाल शुरू न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। काली माता की आराधना करें।

कुंभ (Aquarius)

किसी विवाद या अपमान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार में सफलता मिल सकती है। हरी वस्तु पास में रखें।

मीन (Pisces)

आज का दिन अत्यंत सतर्कता के साथ बिताएं। चोट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखें। पीली वस्तु आपके लिए शुभ रहेगी।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से भरा नामांकन, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ (बिहार):- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने राजनीति में कदम रखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके चुनावी मैदान में उतरते ही भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई चुनावी यात्रा

कुछ दिनों पहले ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि क्या उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने लिखा था: “कराकाट के देवतुल्य जनता, मैं असमंजस में हूं। फोन के माध्यम से जानकारी ली तो 50% लोग समर्थन में हैं और 50% विरोध में। अब मैं फैसला आप लोगों पर छोड़ती हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

इस पोस्ट के बाद ज्योति ने अपने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर गईं।

पवन सिंह से विवादों के बीच लिया बड़ा फैसला

ज्योति सिंह की निजी जिंदगी भी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। वह लंबे समय से पवन सिंह के साथ वैवाहिक विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर रो-रोकर उन्होंने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया था कि ज्योति चुनाव लड़ने की मंशा से उन पर आरोप लगा रही हैं।

यह भी पढ़े:रिकी पोंटिंग का दावा: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से तय होगा रोहित-विराट खेलेंगे 2027…

पवन सिंह ने यह भी कहा था कि ज्योति और उनके परिवार की तरफ से राजनीति में उतारने का दबाव डाला जा रहा था, जो उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने यह तक कह दिया था कि “विधायक बनने के लिए इतनी गिरावट की उम्मीद नहीं थी।”

तलाक केस और एलिमनी की मांग

मालूम हो कि दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तलाक के एवज में 30 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग की है। हालांकि इस मामले में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वर्तमान में ज्योति सिंह के नामांकन को लेकर पवन सिंह की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह तय है कि आने वाले समय में इस राजनीतिक और व्यक्तिगत टकराव पर और चर्चा होगी।

रिकी पोंटिंग का दावा: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से तय होगा रोहित-विराट खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप या नहीं

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज में भारत की पहली हार के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग के अनुसार यह सीरीज इस बात का संकेत दे सकती है कि क्या यह दिग्गज जोड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का हिस्सा बनी रह सकती है या नहीं।

पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री से बातचीत में कहा कि रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ी सिर्फ दीर्घकालिक लक्ष्यों की बजाय अल्पकालिक लक्ष्य निर्धारित करें, क्योंकि क्रिकेट में कोई भी स्थिति हमेशा स्थायी नहीं होती।“मुझे नहीं पसंद कि कोई कहे ‘मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है’। खिलाड़ियों को हमेशा छोटे-छोटे लक्ष्य तय करते रहने चाहिए। 2027 वर्ल्ड कप अभी दूर है, लेकिन फिलहाल का प्रदर्शन यह तय करेगा कि वे वहां तक खेल सकेंगे या नहीं,” — रिकी पोंटिंग

यह भी पढ़े:- पत्नी के खाते से ठगी, कार्रवाई न होने पर युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

पहले वनडे में पर्थ की उछाल भरी पिच पर दोनों दिग्गज बल्लेबाज़ ज्यादा देर टिक नहीं सके। भारत को इस मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा, जहां की परिस्थितियां भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए अपेक्षाकृत अनुकूल होंगी।

शास्त्री ने भी दिया समर्थन

रवि शास्त्री ने माना कि रोहित और कोहली को समय दिया जाना चाहिए क्योंकि दोनों खिलाड़ी आईपीएल के बाद किसी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेले थे। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी लंबे ब्रेक के बाद लौटता है, तो उसे लय में आने के लिए वक्त चाहिए होता है। “पर्थ की पिच और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं। केवल दो दिन पहले पहुंचकर वहां खेलने की कोशिश करना आसान नहीं होता। इन खिलाड़ियों के पास अनुभव और क्षमता दोनों हैं — इन्हें कुछ समय और देना चाहिए,” — रवि शास्त्री

पोंटिंग का मानना है कि विराट कोहली जैसे प्रेरणादायक खिलाड़ी इस सीरीज में प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरे होंगे और उनका ध्यान अभी अगले वर्ल्ड कप पर नहीं, बल्कि मौजूदा चुनौती पर केंद्रित है।

पत्नी के खाते से ठगी, कार्रवाई न होने पर युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- जिले के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से आहत होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक की पहचान सुथना बरसोला गांव निवासी राजू साहनी के रूप में हुई है, जो पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था।

राजू का आरोप है कि उसने विदेश में कमाकर जो पैसे अपनी पत्नी के खाते में भेजे थे, उसमें से चार लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। उसने बताया कि घटना की शिकायत करीब 20 दिन पहले कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

न्याय न मिलने से परेशान होकर राजू मंगलवार सुबह गांव के ही मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और कार्रवाई की मांग करने लगा। जैसे ही लोगों ने उसे टॉवर पर देखा, मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़े:-पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं…

राजू का कहना है कि दीवाली पर पैसों की जरूरत थी, लेकिन बैंक खाते से पैसा गायब होने और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई न होने के चलते वह मानसिक तनाव में आ गया। उसने स्पष्ट कहा कि जब तक केस में जांच शुरू नहीं होती और उसे न्याय नहीं मिलता, वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेगा।

फिलहाल पुलिस की टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं को किया सम्मानित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त तीन पुलिसकर्मियों की पत्नियों को सम्मानित भी किया।

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में जिन शहीदों की पत्नियों को सम्मान मिला, उनमें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के सुनील कुमार, जौनपुर के आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह और गौतमबुद्ध नगर के आरक्षी सौरभ कुमार की पत्नियां शामिल रहीं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन में पुलिस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में नई पीढ़ी के अनुरूप एक सक्षम और तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस बल तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष पुलिस विभाग के बजट में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो अब बढ़कर 40,661 करोड़ रुपये हो गया है।