Chhath Puja 2025: रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेंगी 12,000 विशेष ट्रेनें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  बिहार और पूर्वांचल में आस्था का महापर्व छठ पूजा इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देशभर से बिहार और पूर्वी भारत के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ), उत्तर रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए की जा रही है।

अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग इन ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं। मध्य रेलवे ने 1998 और उत्तर रेलवे ने 1919 विशेष ट्रेनें चलाईं। 1 से 19 अक्टूबर के बीच दिवाली के लिए 3,960 विशेष ट्रेनों का सफल संचालन हुआ। अब छठ पर्व के लिए अतिरिक्त 8000 विशेष ट्रेनों की और योजना है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने बताया कि अकेले ECR ने 1,800 से ज्यादा छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षालय और कतार की व्यवस्थित व्यवस्था की जा रही है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि 12 लाख रेल कर्मचारी चौबीसों घंटे सेवा में लगे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles