Home Blog Page 192

भगवा को ही राष्ट्रीय ध्वज बनाने की थी सिफारिश, लेकिन गांधी जी…बोले-मोहन भागवत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ हमेशा से भारत के तिरंगे ध्वज का सम्मान करता आया है। उन्होंने बताया कि 1933 में जब पहली बार राष्ट्रीय ध्वज को लेकर चर्चा हुई, तब ध्वज समिति ने सर्वसम्मति से पारंपरिक भगवा रंग को स्वतंत्र भारत का झंडा बनाने की सिफारिश की थी, लेकिन महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद तीन रंगों वाला झंडा तय किया गया, जिसमें ऊपर भगवा रंग रखा गया।

भागवत ने कहा, “संघ अपनी स्थापना के बाद से ही तिरंगे के साथ खड़ा रहा है, उसका सम्मान किया है, श्रद्धांजलि अर्पित की है और उसकी रक्षा की है। इसलिए ‘भगवा बनाम तिरंगा’ जैसी कोई बात ही नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि जैसे कम्युनिस्ट पार्टी का लाल झंडा होता है, कांग्रेस का चरखे वाला तिरंगा और रिपब्लिकन पार्टी का नीला झंडा, वैसे ही संघ का अपना भगवा ध्वज है। लेकिन आरएसएस के लिए राष्ट्रीय ध्वज सर्वोच्च है और उसका हमेशा आदर किया जाएगा।

संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला के दौरान भागवत ने यह बातें कहीं।

कांग्रेस नेताओं द्वारा आरएसएस पर “बिना पंजीकरण के काम करने” के आरोपों पर निशाना साधते हुए भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ को व्यक्तियों के निकाय (association of individuals) के रूप में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा, “आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी, उस समय क्या आप उम्मीद करते हैं कि हम ब्रिटिश सरकार से पंजीकरण कराते? आजादी के बाद भी भारत सरकार ने ऐसा अनिवार्य नहीं किया।”

उन्होंने बताया कि आयकर विभाग और अदालतों ने भी आरएसएस को मान्यता प्राप्त संगठन माना है, जिसे आयकर से छूट प्राप्त है। भागवत ने कहा, “हमें तीन बार प्रतिबंधित किया गया। अगर हमारा अस्तित्व नहीं था, तो सरकार ने किस पर प्रतिबंध लगाया?”

तेज प्रताप यादव और रवि किशन फिर दिखे साथ, भाजपा सांसद बोले – ‘संगे शंखनाद होई’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार चुनाव के बीच राजनीति में एक दिलचस्प संयोग देखने को मिला जब लगातार दूसरे दिन पटना एयरपोर्ट पर जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं की यह लगातार दूसरी मुलाकात है, जिसने सियासी गलियारों में चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

तेज प्रताप यादव ने कहा, “यह सिर्फ संयोग है कि हम कल भी मिले और आज भी।” वहीं रवि किशन ने मुस्कराते हुए कहा —“एके कहल जाला, महादेव के जोड़ा… संगे शंखनाद होई।”

हालांकि दोनों ने इसे सामान्य मुलाकात बताया, लेकिन बिहार चुनावी माहौल में इसे लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़े:- तेज प्रताप यादव को मिली Y+ सिक्योरिटी, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

इससे पहले शुक्रवार को भी एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। रवि किशन ने उस समय कहा था कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महादेव के भक्त हैं। जो लोग निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं, उनके लिए भाजपा हमेशा दिल खोलकर खड़ी रहती है।” उन्होंने कहा कि “तेज प्रताप की छवि अब सकारात्मक रूप में दिख रही है, बाकी फैसला जनता करेगी।”

तेज प्रताप यादव भी पहले कह चुके हैं कि “जो बेरोजगारी मिटाएगा और रोजगार देगा, हम उसके साथ रहेंगे।” उन्होंने कहा था कि “हम भी टीका लगाते हैं और ये भी लगाते हैं, फिर सराहना क्यों नहीं करेंगे।”

हाल ही में हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेज प्रताप को एनडीए में शामिल होने का न्योता भी दिया था। मांझी ने कहा था कि “अगर तेज प्रताप पीएम मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर एनडीए में शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा।”

तेज प्रताप यादव को मिली Y+ सिक्योरिटी, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला -बिहार चुनाव के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Y-Plus कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का आदेश जारी किया है। अब सीआरपीएफ (CRPF) की टीम उनकी सुरक्षा संभालेगी।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी। इसके बाद मंत्रालय ने यह निर्णय लिया। तेज प्रताप ने पहले कहा था कि “बिहार में हालात ऐसे हैं कि कब, कहां हमला हो जाए, कहा नहीं जा सकता” — उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

यह भी पढ़े:- बिहार चुनाव 2025: RJD ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, CCTV बंद

लालू प्रसाद यादव द्वारा पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाई है। वे इस बार महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

कैसी होती है Y-Plus कैटेगरी सुरक्षा

Y-Plus श्रेणी की सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं। इनमें से 5 स्टैटिक गार्ड वीआईपी के आवास पर सुरक्षा देते हैं, जबकि 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तीन शिफ्ट में सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। यह सुरक्षा सीआरपीएफ के प्रशिक्षित जवानों द्वारा दी जाती है।

जेजेडी पर बोले तेज प्रताप

जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और “चुनाव के बाद एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी।”
महुआ सीट को लेकर उन्होंने कहा — “जनता ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है, और इस बार भी देगी क्योंकि मैंने उनके लिए काम किया है।”

भाजपा नेताओं की ओर से तारीफ किए जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि “अच्छे काम की सराहना और गलत काम की आलोचना — यही राजनीति का सही रास्ता है।”

बिहार चुनाव 2025: RJD ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, CCTV बंद होने के दो वीडियो जारी किए

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद अब ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा है।

राजद ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से दो वीडियो साझा किए हैं। पहले पोस्ट में कहा गया है कि समस्तीपुर जिले के स्ट्रांग रूम में करीब आधे घंटे तक CCTV कैमरा बंद रहा। पोस्ट में लिखा गया —“चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन भ्रष्टाचार ग्रस्त हैं। बिजली कट गई, बैटरी डाउन हो गया, टीवी स्लीप मोड में चला गया, जेनरेटर नहीं था — ऐसे फालतू बहाने मत बनाइए। आप लोगों की विश्वसनीयता और शुचिता शून्य है। वोट चोरी के हथकंडे बंद कीजिए!”

दूसरे वीडियो में समस्तीपुर के मोइनुद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम के भीतर कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में जाते हुए दिखाया गया है। राजद ने सवाल उठाया —“ब्रजगृह के अंदर ये लोग कौन थे और क्या कर रहे थे? जागते रहो, सतर्क रहो।”

पार्टी ने आरोप लगाया कि “एक बाहरी वोट डकैत बिहार में बैठकर कुछ लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की जननी बिहार से वोट चोरी करना चाहता है।”

यह भी पढ़े:- पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर 98वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

इससे पहले भी राजद ने हाजीपुर स्ट्रांग रूम का वीडियो साझा किया था, जिसमें रात के समय CCTV बंद और पिकअप वैन आती-जाती दिख रही थी। इस पर वैशाली डीएम ने जांच का आदेश दिया है और जल्द रिपोर्ट देने की बात कही है।

पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर 98वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें 98वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह आडवाणी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए आडवाणी को एक “महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता” बताया। उन्होंने लिखा कि “लालकृष्ण आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और दृढ़ सिद्धांतों को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के सबसे अनुभवी और सम्मानित नेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को तत्कालीन सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान में स्थित कराची) में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। आडवाणी ने भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने दी चार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकास की असली ताकत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ उन्होंने देशवासियों को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें भारतीय रेलवे की नई पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। ये ट्रेनें देश के रेलवे नेटवर्क को बदलने की दिशा में एक बड़ा अभियान साबित होंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में यह ट्रेनें एक मील का पत्थर बनेंगी, क्योंकि भारत अब अपने संसाधनों को श्रेष्ठ बनाने के मिशन पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के जिन भी देशों ने आर्थिक रूप से तरक्की की है, उनके विकास के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका रही है। आज भारत भी उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत इसी प्रयास का हिस्सा है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

पीएम मोदी ने बताया कि काशी से खजुराहो वंदे भारत के अलावा, फिरोजपुर-दिल्ली, लखनऊ-सहारनपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस को भी आज हरी झंडी दिखाई गई है। इन चार नई ट्रेनों के साथ अब देश में 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में सदियों से तीर्थ यात्राएं न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रही हैं, बल्कि देश की एकता और सांस्कृतिक चेतना का माध्यम भी रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों को जब वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, तो यह केवल यात्रा की सुविधा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को एक सूत्र में पिरोने का कार्य है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल भारत की आध्यात्मिक विरासत को विकास के प्रतीक में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेलवे का यह आधुनिक स्वरूप “विकसित भारत” की दिशा में देश की प्रगति को और तेज करेगा।

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आज के दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है। चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु कर्क राशि में हैं। सूर्य और शुक्र तुला में, बुध और मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा —

मेष राशि (Aries)

आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा और पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम है और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

बातचीत में संयम बनाए रखें, वरना विवाद हो सकता है। निवेश संबंधी कार्यों को फिलहाल टालना उचित रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें, शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। सेहत में सुधार के संकेत हैं। प्रेम और संतान से जुड़ी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार में प्रगति के योग हैं। काली जी को प्रणाम करें, शुभ फल मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन चिंता की बात नहीं। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। नई आमदनी के स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्राओं के योग हैं। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों बेहतर रहेंगे। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज व्यापार में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी या राजनीति से जुड़े मामलों में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि (Libra)

दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। सेहत में सुधार होगा और व्यापारिक लाभ मिल सकता है। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। हरी वस्तु का दान करना लाभदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार होगा और पारिवारिक वातावरण में खुशहाली रहेगी। गणेश जी की आराधना करें, शुभ परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन प्रेम और व्यापार के लिए दिन अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी जीवन के सभी पहलू सामान्य और शुभ हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आत्मचिंतन और योजनाओं के लिए उत्तम है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। पीले वस्त्र धारण करें, शुभ रहेगा।

UP Home Guard Vacancy 2025: 45,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले करें OTR, लिंक जारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने UP Home Guard Bharti 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 45,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य कर दिया है। यानी, अभ्यर्थियों को सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट — uppbpb.gov.in — पर OTR पूरा करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि “जो उम्मीदवार पहले किसी अन्य भर्ती के लिए OTR कर चुके हैं, उन्हें दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है।”

क्या कहा गया नए नोटिस में?

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपने नोटिस में लिखा है —“अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट apply.uppprb.in या uppprb.in पर जाकर आवश्यक जानकारी भरकर OTR प्रक्रिया पूरी करें ताकि भविष्य में आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।”

यूपी होमगार्ड भर्ती ओटीआर लिंक ( UP Home Guard OTR Link )

साथ ही बोर्ड ने FAQ और वीडियो लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं ताकि अभ्यर्थियों को OTR करने में आसानी हो।

OTR रजिस्ट्रेशन के जरूरी नियम

प्रत्येक उम्मीदवार को एक यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन आधार, डिजिलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट से किया जा सकता है। केवल 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र OTR में मान्य होगा।  नाम, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। यदि डिजिलॉकर से डिटेल्स न मिलें तो उम्मीदवार स्वयं डिटेल दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:- उद्यमियों को मिलेगी राहत, कारावास की सजा खत्म -योगी सरकार ने 

OTR सिस्टम के फायदे

  • बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं।
  • भविष्य की भर्तियों में आवेदन आसान।
  • डिजिटल डाटा सुरक्षित रहेगा।
  • डुप्लिकेट आवेदन पर रोक।

भर्ती प्रक्रिया (UP Home Guard Recruitment Process)

  • आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा।
  • सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • फिर होगी शारीरिक मानक (PST), दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • अंत में अंतिम चयन सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • कुल पद: 45,000
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
  • पंजीकरण शुरू: 1 जुलाई से
  • जिलेवार रिक्तियां: स्थानीय निवासियों के लिए
  • अधिक जानकारी: uppbpb.gov.in पर जल्द जारी होगी

फिजिकल टेस्ट (Physical Test Details)

अभ्यर्थी दौड़ की दूरी समय सीमा
पुरुष 4.8 KM 25 मिनट
महिला 2.4 KM 14 मिनट

शारीरिक मापदंड (Physical Standard)

  • पुरुष ऊँचाई: 168 सेमी
  • महिला ऊँचाई: 152 सेमी
  • पुरुष सीना: बिना फुलाए 79 सेमी, फुलाकर 84 सेमी
  • महिला वजन: न्यूनतम 40 किग्रा

प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक (Preference Marks)

पात्रता अतिरिक्त अंक
NCC ‘C’ प्रमाणपत्र धारक +3 अंक
NCC ‘B’ प्रमाणपत्र धारक +2 अंक
NCC ‘A’ प्रमाणपत्र धारक +1 अंक
भारत स्काउट & गाइड प्रमाणपत्र +1 अंक
आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र +3 अंक
वैध चारपहिया ड्राइविंग लाइसेंस +1 अंक

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले को वरीयता दी जाएगी। अगर फिर भी समान रहे, तो हाईस्कूल प्रमाणपत्र के नाम के अंग्रेजी क्रम (Alphabetical Order) के आधार पर चयन किया जाएगा।  कोई वेटिंग लिस्ट जारी नहीं होगी।

उद्यमियों को मिलेगी राहत, कारावास की सजा खत्म -योगी सरकार ने जारी किया संशोधित अध्यादेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उद्यमियों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने “उत्तर प्रदेश सुगम्य व्यापार (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025” जारी किया है, जिसके तहत नियमों के उल्लंघन पर कारावास की सजा को समाप्त कर केवल जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

प्रमुख सचिव (विधायी) जेपी सिंह ने शुक्रवार को इस अध्यादेश को जारी किया। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य राज्य में व्यवसाय करने में आसानी (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देना और उद्यमियों पर कानूनी बोझ घटाना है।

अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना देना होगा

संशोधित अध्यादेश के अनुसार, अब कई अधिनियमों में जेल की सजा खत्म कर मौद्रिक दंड (Penalty) का प्रावधान किया गया है।

इनमें प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं-

उत्तर प्रदेश गन्ना (आपूर्ति एवं क्रय का विनियमन) अधिनियम

छह माह की सजा समाप्त, अब अधिकतम ₹2 लाख जुर्माना

उत्तर प्रदेश सिनेमा (विनियमन) अधिनियम, 1955

एक माह की सजा समाप्त, जुर्माना आबादी के अनुसार: 5 लाख तक की आबादी पर ₹1 लाख, 10 लाख से अधिक आबादी पर ₹5 लाख

उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959

कारावास की सजा हटाई गई, जुर्माना आबादी आधारित रहेगा

उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अधिनियम

कारावास समाप्त, जुर्माना ₹20,000 से बढ़ाकर ₹2 लाख

यह भी पढ़े:- “अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो मुझसे आवास पर संपर्क करें, जेल भेजूंगा”

उत्तर प्रदेश मादक पान (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम

अब केवल ₹75,000 तक का जुर्माना

उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम

कारावास समाप्त, जुर्माना ₹25,000 तक

उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम

छह माह की सजा हटाई गई, जुर्माना ₹1,000 से ₹10,000 तक

जमीन और जल से जुड़े प्रावधानों में भी संशोधन

राजस्व संहिता में भ्रामक सूचना देने पर ₹2 लाख तक का जुर्माना। भू-जल प्रबंधन अधिनियम, 2019 में पहली बार ₹5 लाख और दूसरी बार ₹10 लाख तक का जुर्माना। अग्निशमन और आपात सेवा अधिनियम में अब 3 माह की सजा के साथ ₹75,000 का जुर्माना।

हर तीन साल में 10% बढ़ेगा जुर्माना

अध्यादेश में यह भी व्यवस्था की गई है कि “जुर्माने की राशि हर तीन वर्ष में 10 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी।” सरकार का कहना है कि यह प्रावधान समय के साथ आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप होगा और इसका उद्देश्य निष्पक्ष दंड व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

राज्य सरकार का यह कदम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन, उद्योगों में निवेश और कानूनी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

“अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो मुझसे आवास पर संपर्क करें, जेल भेजूंगा” – डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बीकेटी ब्लॉक की उसरना पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल को बिहार के मोतिहारी से वर्चुअली संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा —“अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है, तो सीधे मेरे सरकारी आवास पर संपर्क करें। दोषी पाए जाने पर उसे जेल भेजा जाएगा।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प लेने की अपील

डिप्टी सीएम ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि “सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पाने के लिए कोई भी रिश्वत नहीं देगा और न ही किसी को देने देगा।”

यह भी पढ़े:- ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर राहुल गांधी को बड़ी राहत, संभल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों या कर्मचारियों को सख्त सजा दी जाएगी।”

ग्राम चौपाल में सुनीं जनता की शिकायतें

ग्राम चौपाल में डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उसरना गांव के निवासी साहब बख्श सिंह ने शिकायत की कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र नहीं मिला है।
अधिकारियों ने मौके पर ही उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपा। इसी तरह पेंशन योजना से वंचित लाभार्थियों का ऑनलाइन आवेदन तत्काल कराया गया।

“हर माह एक दिन चलाएं गांव में सफाई अभियान”

मौर्य ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से अपील की कि वे “हर महीने एक दिन सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाएं। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।”

उन्होंने बताया कि “प्रदेश में अब तक 1.63 लाख ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है और एक करोड़ से अधिक ग्रामीण इनमें शामिल हुए हैं। करीब 5.73 लाख समस्याओं का निस्तारण इन चौपालों के माध्यम से किया गया है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

ग्राम चौपाल में डीडीओ अजीत सिंह, पीडी विकास, डीसी मनरेगा सुशील सिंह, बीडीओ पूजा पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान गांव में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।