न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद अब ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा है।
राजद ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से दो वीडियो साझा किए हैं। पहले पोस्ट में कहा गया है कि समस्तीपुर जिले के स्ट्रांग रूम में करीब आधे घंटे तक CCTV कैमरा बंद रहा। पोस्ट में लिखा गया —“चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन भ्रष्टाचार ग्रस्त हैं। बिजली कट गई, बैटरी डाउन हो गया, टीवी स्लीप मोड में चला गया, जेनरेटर नहीं था — ऐसे फालतू बहाने मत बनाइए। आप लोगों की विश्वसनीयता और शुचिता शून्य है। वोट चोरी के हथकंडे बंद कीजिए!”
समस्तीपुर के स्ट्रॉंग रूम में आधे घंटा बंद रहा CCTV कैमरा!
चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन भ्रष्टाचार ग्रसित फालतू बहाने जैसे बिजली कट गई, बैटरी डाउन हो गया, TV स्लीप मोड में चला गया, जेनरेटर नहीं था… नहीं बनाए!
आप लोगों की विश्वसनीयता और शुचिता शून्य है!#VoteChori के हथकंडे बंद… pic.twitter.com/wlacKl4Ltv— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 8, 2025
दूसरे वीडियो में समस्तीपुर के मोइनुद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम के भीतर कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में जाते हुए दिखाया गया है। राजद ने सवाल उठाया —“ब्रजगृह के अंदर ये लोग कौन थे और क्या कर रहे थे? जागते रहो, सतर्क रहो।”
अब समस्तीपुर की मोहिउद्दीन नगर विधानसभा के स्ट्रांग रूम में घुसते कुछ संदिग्ध दिखे।@ECISVEEP @CEOBihar स्थिति स्पष्ट करे कि ब्रजगृह के अंदर ये संदिग्ध लोग कौन थे और क्या कर रहे थे?
जागते रहो, सतर्क रहो। एक बाहरी वोट डकैत बीते कई दिनों से बिहार में बैठकर बिहार विरोधी कुछ… pic.twitter.com/DXprL4nPzW
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 8, 2025
पार्टी ने आरोप लगाया कि “एक बाहरी वोट डकैत बिहार में बैठकर कुछ लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की जननी बिहार से वोट चोरी करना चाहता है।”
यह भी पढ़े:- पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर 98वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
इससे पहले भी राजद ने हाजीपुर स्ट्रांग रूम का वीडियो साझा किया था, जिसमें रात के समय CCTV बंद और पिकअप वैन आती-जाती दिख रही थी। इस पर वैशाली डीएम ने जांच का आदेश दिया है और जल्द रिपोर्ट देने की बात कही है।



