Home Blog Page 181

CJI जस्टिस बीआर गवई ने विदाई समारोह में आंबेडकर और दरगाह का किया जिक्र, बोले- “आज जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से हूं”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। शुक्रवार उनका अंतिम कार्यदिवस है, उससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया।

इस मौके पर जस्टिस गवई ने कहा कि वे बौद्ध धर्म मानते हैं, लेकिन धर्म की गहरी पढ़ाई कभी नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से सेक्युलर हैं और सभी धर्मों—हिंदू, सिख, इस्लाम और ईसाई धर्म—में विश्वास रखते हैं।

जस्टिस गवई ने अपने भाषण में बताया, “मैं बौद्ध धर्म मानता हूं, लेकिन कभी किसी धर्म की गहराई से पढ़ाई नहीं की। मैं सच में सेक्युलर हूं। मैंने अपने पिता से यह शिक्षा ली, जो डॉ. बी.आर. आंबेडकर में विश्वास रखते थे। कभी किसी ने उन्हें एक दरगाह के बारे में बताया था, हम वहां भी जाते थे।”

यह भी पढ़े:- बिहार कैबिनेट में परिवारवाद का असर, 26 मंत्रियों में 10 हैं राजनीतिक वंशज

दलित समुदाय से आने वाले जस्टिस गवई ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर और संविधान का अपने जीवन में महत्व स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “आज जो कुछ भी हूं, वह इंस्टीट्यूशन और संविधान की वजह से है। म्युनिसिपल स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ने वाला कोई लड़का कभी इस मुकाम का सपना भी नहीं देख सकता। मैंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के साथ जीने की कोशिश की है।”

जस्टिस गवई ने अपने विचार साझा किए कि सुप्रीम कोर्ट किसी एक CJI के इर्द-गिर्द नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “फैसले मैंने अकेले नहीं लिए, बल्कि पूरे कोर्ट और एड्रेस के सामने रखे। सुप्रीम कोर्ट एक टीम है, जहां जज, बार और स्टाफ सभी का योगदान महत्वपूर्ण है।”

विदाई समारोह में भावी CJI जस्टिस सूर्यकांत ने जस्टिस गवई के साथ दो दशक पुरानी मित्रता को याद किया और कहा कि वे हमेशा दोस्त बने रहेंगे।  जस्टिस गवई की यह विदाई समारोह उनके न्याय, संवैधानिक मूल्यों और इंस्टीट्यूशनल योगदान का प्रतीक रही।

बिहार कैबिनेट में परिवारवाद का असर, 26 मंत्रियों में 10 हैं राजनीतिक वंशज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार में परिवारवाद का काफी प्रभाव दिख रहा है। मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में से 10 ऐसे हैं, जो किसी राजनीतिक परिवार से आते हैं। इनमें कुछ अपने पिता या पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि कई पहली बार मंत्री बने हैं।

परिवारवाद में शामिल नेता भाजपा, जदयू, हम और रालोमो से आते हैं। इनमें से विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह और नितिन नबीन जैसे नेताओं का राजनीतिक अनुभव भी है, क्योंकि ये कई बार मंत्री रह चुके हैं।

मुख्य परिवारवादी मंत्री और उनकी पृष्ठभूमि:

सम्राट चौधरी (जदयू, डिप्टी सीएम): राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी कांग्रेस, समता पार्टी और आरजेडी से कई बार विधायक रहे। सम्राट भी पहले राजद में मंत्री रह चुके हैं।

विजय कुमार चौधरी (जदयू): उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी कांग्रेस नेता थे। विजय ने पिता के निधन के बाद कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की और बाद में जदयू में शामिल हुए।

यह भी पढ़े:- “कोर्ट को नानी याद आ जाएगी”- SC में पेश हुआ शरजील इमाम का 

अशोक चौधरी (जदयू): उनके पिता महावीर चौधरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। अशोक ने भी कांग्रेस से शुरुआत की और बाद में जदयू में शामिल हुए। उनकी बेटी शांभवी लोजपा सांसद हैं।

संतोष कुमार सुमन (हम): केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र। वर्तमान में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

दीपक प्रकाश (रालोमो): राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र। उनकी मां स्नेहलता भी विधायक हैं।

नितिन नबीन (भाजपा): उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे। पटना पश्चिम से सांसद रहे।

सुनील कुमार (जदयू): पूर्व आईपीएस अधिकारी, राजनीति में परिवारिक पृष्ठभूमि के साथ आए। उनके पिता चंद्रिका राम स्वतंत्रता सेनानी और मंत्री रह चुके हैं।

श्रेयसी सिंह (जदयू): निशानेबाज और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता। उनके पिता दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रह चुके थे।

रमा निषाद (भाजपा): उनके पति और ससुर भी पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

लेशी सिंह (जदयू): पति बूटन सिंह के निधन के बाद राजनीति में प्रवेश किया।

इस कैबिनेट में परिवारवाद स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जहां कई नेता राजनीतिक विरासत के साथ अपने अनुभव का भी लाभ उठा रहे हैं।

“कोर्ट को नानी याद आ जाएगी”- SC में पेश हुआ शरजील इमाम का पुराना वीडियो, पुलिस बोली…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में वर्ष 2020 के दंगों से जुड़े मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के पुराने भाषणों के कई वीडियो कोर्ट में प्रस्तुत किए और जमानत का कड़ा विरोध किया।

पुलिस ने कहा— “ये साधारण भाषण नहीं, हिंसा भड़काने वाले बयान”

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने कोर्ट में एक वीडियो दिखाया, जिसमें शरजील इमाम कहते हुए दिखाई दिया—“कोर्ट को उसकी नानी याद आ जाएगी, कोर्ट आपका हमदर्द नहीं है।”

पुलिस ने बताया कि ये वीडियो 2019 और 2020 के उन भाषणों के हैं जो दिल्ली दंगों से पहले चांदखंड, जामिया, अलीगढ़ और आसनसोल में दिए गए थे।

यह भी पढ़े:- सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: AI में इतनी क्षमता कि CEO की नौकरी भी

राजू ने अदालत को बताया कि शरजील इमाम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है, फिर भी वह अपने पेशे में न रहकर “देशविरोधी गतिविधियों” में शामिल रहा। ASG ने कहा कि यह “साधारण प्रदर्शन” नहीं था बल्कि उकसावे और हिंसा से जुड़ा आंदोलन था।

जज ने पूछा— क्या ये भाषण चार्जशीट का हिस्सा?

जस्टिस कुमार ने पूछा कि क्या ये भाषण चार्जशीट में शामिल हैं, जिस पर ASG ने ‘हाँ’ में जवाब दिया।

UAPA सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

दिल्ली दंगों के कथित “मास्टरमाइंड” के रूप में उमर खालिद,शरजील इमाम,गुलफिशा फातिमा,मीरान हैदर, ताहिर हुसैन (पूर्व में), पर UAPA और पूर्ववर्ती IPC की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। 2020 में दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

“दंगे ट्रंप के दौरे के वक्त इंटरनेशनल कवरेज के लिए भड़काए गए”— पुलिस

एएसजी एस.वी. राजू ने आरोप लगाया कि CAA-NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को जानबूझकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के समय तेज किया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में अधिक कवरेज मिल सके।

उन्होंने कहा-“दंगों का मूल मकसद सरकार को अस्थिर करना, आर्थिक अव्यवस्था फैलाना और देश में अराजकता पैदा करना था। ये तथाकथित बुद्धिजीवी जमीनी आतंकवादियों से ज्यादा खतरनाक हैं।”

पुलिस का दावा है कि विरोध प्रदर्शन सिर्फ CAA तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई।

सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: AI में इतनी क्षमता कि CEO की नौकरी भी खतरे में डाल सकता है

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि AI की रफ्तार इतनी तेज हो चुकी है कि भविष्य में यह CEOs के काम भी संभाल सकता है। पिचाई का कहना है कि AI अब सिर्फ सामान्य कार्य ही नहीं, बल्कि कंपनियों के लिए जटिल और बड़े फैसले लेने में भी सक्षम होता जा रहा है।

“AI CEOs का काम भी कर सकता है”

पिचाई ने कहा कि सीईओ का काम जितना कठिन दिखता है, उसके कई हिस्से AI आसानी से कर सकता है- जैसे रिपोर्ट पढ़ना, डेटा का विश्लेषण करना, रणनीति बनाना और निर्णय लेना। पिचाई के अनुसार, ये सभी काम AI पहले से ही बेहद सटीकता के साथ कर रहा है।

अगले 12 महीनों में AI की ताकत दोगुनी

सुंदर पिचाई ने दावा किया कि आने वाले 12 महीनों में AI “एक्शन एजेंट” बन जाएगा। यानी ऐसे सिस्टम तैयार होंगे जो सिर्फ जवाब नहीं देंगे, बल्कि पूरी प्रक्रिया अपने आप पूरी कर देंगे- ईमेल तैयार करना, मीटिंग तय करना, कंपनी के लिए रणनीति बनाना, बड़े कॉर्पोरेट निर्णय लेना | यह वही कार्य हैं जो उच्च स्तर पर एक CEO करता है।

नौकरी जाएगी या नहीं? पिचाई ने दिया जवाब

AI की वजह से नौकरी खोने का डर आम है। इस पर पिचाई ने कहा- हाँ, AI कुछ नौकरियाँ खत्म करेगा | लेकिन उतनी ही नई नौकरियाँ भी पैदा करेगा | टेंशन लेने की नहीं, AI को सीखकर अपनाने की जरूरत है |

यह भी पढ़े:- अखिलेश यादव के परिवार पर प्रकाशित कवर स्टोरी से राजनीतिक बवाल, प्रदेशभर

उनके अनुसार, जो लोग AI को समय रहते समझ लेंगे, वही भविष्य में तेजी से आगे बढ़ पाएंगे।

AI इंसानों जैसा परफेक्ट नहीं, गलतियाँ भी संभव

सुंदर पिचाई ने यह भी स्वीकार किया कि AI पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है और कई बार गलत डेटा या गलत सलाह दे सकता है। उन्होंने कहा-“भविष्य इंसान + AI के साथ काम करने का है, पूरी तरह AI पर निर्भर होने का नहीं।”

अखिलेश यादव के परिवार पर प्रकाशित कवर स्टोरी से राजनीतिक बवाल, प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनके परिवार पर एक निजी मीडिया समूह द्वारा प्रकाशित कवर स्टोरी ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट में महाभारत के प्रसंग और गांधारी के श्राप को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है, जिसके बाद यह मामला गरमा गया है।

सपा कार्यकर्ताओं का सड़कों पर विरोध

जैसे ही स्टोरी सामने आई, सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरी नाराजगी फैल गई। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता मीडिया संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने मांग की कि संस्थान तुरंत माफी मांगे, अन्यथा यह आंदोलन बड़े स्तर पर जारी रहेगा।

कवर स्टोरी में ‘गांधारी के श्राप’ का संदर्भ

विवादित स्टोरी में महाभारत के उस प्रसंग का उल्लेख किया गया है, जिसमें गांधारी भगवान श्रीकृष्ण को श्राप देती हैं कि यदुवंश आंतरिक संघर्षों के कारण समाप्त हो जाएगा। रिपोर्ट में इस प्रसंग की तुलना यादव परिवार की राजनीतिक खटपट से करते हुए दावा किया गया कि यही श्राप मुलायम सिंह यादव के वंश पर प्रभाव डाल रहा है।

यह भी पढ़े:- ममता बनर्जी ने CEC को लिखा लेटर, बोलीं- हालात बिगड़ चुके हैं, रोक दी जाए SIR प्रक्रिया

स्टोरी में यह भी लिखा गया कि यादव परिवार के भीतर बढ़ते मतभेदों और राजनीतिक गिरावट को इसी ‘प्रसंग’ से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी तुलना ने सपा समर्थकों की भावनाओं को आहत किया है।

लखनऊ में सपाइयों का जोरदार विरोध

बुधवार को लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी आधार के पौराणिक कथाओं से परिवार की तुलना करना न केवल अपमानजनक है, बल्कि इससे समाजवादी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश लगती है।

अखिलेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया

विवाद बढ़ने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउस महाकाव्यों के संदर्भों का गलत और भ्रामक उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन ग्रंथों को मानने वालों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

साथ ही, अपने ट्वीट में उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए इशारों में आरोप लगाया कि ऐसी सामग्री राजनीतिक उद्देश्य से प्रकाशित की जा रही है।

ममता बनर्जी ने CEC को लिखा लेटर, बोलीं- हालात बिगड़ चुके हैं, रोक दी जाए SIR प्रक्रिया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर राज्य में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ममता ने दावा किया कि यह प्रक्रिया अनियोजित, अव्यवस्थित और खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है, जिससे अधिकारियों और नागरिकों दोनों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो गया है।

“स्थिति काफी बिगड़ चुकी है”

ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा कि उन्होंने पहले भी कई बार SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आशंकाएं जताई थीं, लेकिन हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि उन्हें मजबूरन CEC को सीधे पत्र लिखना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान “बिना किसी बुनियादी तैयारी और रणनीति” के लोगों पर थोपा जा रहा है।

“स्पष्ट योजना और संचार के अभाव ने अभियान को पंगु बना दिया”

पत्र में ममता ने लिखा कि प्रशिक्षण में गंभीर कमियां हैं, आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भ्रम है, और बूथ-स्तरीय अधिकारियों (BLOs) के लिए मतदाताओं से कामकाजी समय में मिलना लगभग असंभव है। उन्होंने कहा कि SIR की पूरी प्रक्रिया “संरचनात्मक रूप से कमजोर” हो चुकी है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत का मुद्दा उठाया

ममता ने जलपाईगुड़ी में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की आत्महत्या का भी जिक्र किया, जो SIR प्रक्रिया में BLO के रूप में तैनात थीं। उन्होंने दावा किया कि लगातार दबाव और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण कई अधिकारी मानसिक तनाव में हैं और कुछ ने अपनी जान भी गंवाई है।

“मानवीय कीमत असहनीय हो चुकी है”

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR में कुप्रबंधन की वजह से मानवीय नुकसान बहुत बढ़ गया है। उन्होंने CEC से आग्रह किया कि SIR प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए, जबरदस्ती के निर्देश न दिए जाएं साथ ही अधिकारियों को उचित प्रशिक्षण और सपोर्ट दिया जाए| मौजूदा टाइमलाइन और सिस्टम की पूरी समीक्षा की जाए | ममता ने कहा कि अब आवश्यक है कि चुनाव आयोग इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करे और लोगों तथा अधिकारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज 4 राशियों की प्रेम, धन और कारोबार में चमकेगी किस्मत, वहीं 3 राशियों की आय में दिखेगा उतार-चढ़ाव

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025:ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है। गुरु कर्क में, केतु सिंह में, शुक्र तुला में और सूर्य-बुध-मंगल वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। चंद्रमा भी पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहने से इस राशि में चार महत्वपूर्ण ग्रहों का विशेष योग बन रहा है। राहु कुंभ में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। आज अमावस्या का स्नान-दान का दिन भी है। ऐसे में जानिए गुरुवार का दिन 12 राशियों पर कैसा प्रभाव डालने वाला है –

मेष राशि

आज परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा, लेकिन कोई बड़ा लाभ नहीं दिखेगा। सूर्य को जल अर्पित करना और लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है।

वृषभ राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। नौकरी में किसी जोखिम से दूर रहें। पीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आज मिथुन जातकों का दबदबा बढ़ेगा। वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार भी गति में रहेगा। काली देवी की उपासना शुभ मानी गई है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तों में तकरार से बचें। आज महत्वपूर्ण फैसले टालना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आज घरेलू जीवन में तनाव संभव है। घर में कलह की स्थिति बन सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी ठीक चलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना लाभदायक होगा।

कन्या राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पराक्रम अपेक्षित परिणाम नहीं देगा। सेहत पर ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार औसत रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

आज आर्थिक नुकसान की संभावना है। किसी भी प्रकार का निवेश फिलहाल टालना बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सकारात्मक रहेगी। व्यापार भी लाभ देगा। लाल वस्तु दान करने से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

ऊर्जा स्तर में कमी महसूस हो सकती है। सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

आज खर्च बढ़ने से मन परेशान रह सकता है। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ की संभावना है। पार्टनरशिप में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु साथ रखना फायदेमंद होगा।

मकर राशि

आज आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भ्रामक खबरें मिल सकती हैं। यात्रा में परेशानी की आशंका है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु का दान शुभ माना गया है।

कुंभ राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी रखें। सेहत कमजोर हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

आज सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ माना गया है।

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी में 41,424 होमगार्ड भर्ती के आवेदन शुरू, जानें सैलरी व जिलेवार पद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी www.upprpb.in पर जाकर 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 है।

इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/EWS के लिए ₹400 और SC/ST के लिए ₹300 है। अब तक 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी OTR करा चुके हैं।

UP Home Guard Vacancy 2025 की 20 मुख्य बातें

1. महिलाओं को 20% आरक्षण

पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं के लिए 20% सीटें आरक्षित हैं।

2. प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता

  • ड्यूटी पर ₹600 प्रतिदिन
  • इसके अलावा महंगाई भत्ता

3. आयु सीमा

  • 18 से 30 वर्ष
  • जन्म: 01 जुलाई 1995 से पहले और 01 जुलाई 2007 के बाद नहीं
  • OBC/SC/ST को 5 साल की छूट

4. योग्यता

  • 10वीं पास

5. शारीरिक मानक

पुरुष
  • ऊँचाई: 168 सेमी
  • सीना: 79 सेमी (84 सेमी फुलाकर)
महिलाएँ
  • ऊँचाई: 152 सेमी
  • वजन: 40 किग्रा
ST वर्ग
  • 8 सेमी ऊँचाई में छूट
  • 2 सेमी सीने में छूट

6. फिजिकल टेस्ट

  • पुरुष: 4.8 KM (28 मिनट में)
  • महिला: 2.4 KM (16 मिनट में)

7. जिला-विशिष्ट भर्ती

अभ्यर्थी उसी जिले के लिए आवेदन कर सकता है, जहाँ का वह मूल निवासी हो।

8. प्रमाणपत्र DigiLocker से अपलोड करना अनिवार्य

9. ये लोग आवेदन नहीं कर सकेंगे

  • दिव्यांग
  • शारीरिक/मानसिक बीमारी
  • सरकारी/अर्ध सरकारी/PSU कर्मचारी
  • कोर्ट में मामला लंबित
  • एक से अधिक पति/पत्नी वाले

सबसे ज्यादा रिक्तियां वाले जिले

जिला पद
कानपुर नगर 1947
लखनऊ 1371
आगरा 1232
प्रयागराज 1219
हरदोई 1072
वाराणसी 1004
सीतापुर 927
जौनपुर 900
आजमगढ़ 867
अलीगढ़ 853

UP Home Guard Vacancy जिलेवार संपूर्ण सूची (41424 पद)

यह भी पढ़े:- IB MTS Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए 362 पदों पर भर्ती, देखें

 हेल्पलाइन नंबर

  • 18009110005 अंतिम तिथि तक सक्रिय रहेगा।

अंक समान होने पर प्राथमिकता

  1. अधिक आयु वाले को वरीयता
  2. फिर नाम के अंग्रेजी वर्णक्रम के अनुसार चयन

कोई वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (100 मार्क्स)
  2. शारीरिक मानक परीक्षण
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  5. जिला-वार मेरिट लिस्ट

लिखित परीक्षा पैटर्न

  • प्रश्न: 100 (General Knowledge)
  • समय: 2 घंटे
  • OMR आधारित
  • 25% से कम अंक वाले पात्र नहीं होंगे

17–20: अतिरिक्त अंक किसे मिलेंगे?

योग्यता अतिरिक्त अंक
NCC C 3
NCC B 2
NCC A 1
स्काउट/गाइड प्रमाणपत्र 1
आपदा मित्र (Red Cross) +3
LMV (4-Wheeler) ड्राइविंग लाइसेंस +1

महत्वपूर्ण लिंक

IB MTS Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए 362 पदों पर भर्ती, देखें शहरवार संख्या

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है, ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (जनरल) के 362 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर, 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार MHA की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी।

योग्यता

  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

  • सामान्य वर्ग: 18 से 25 वर्ष (14 दिसंबर, 2025 तक)।
  • आरक्षित वर्ग:  OBC: 3 साल की छूट, SC/ST: 5 साल की छूट

शहरवार वैकेंसी विवरण (कुल 362 पद)

शहर पद संख्या
दिल्ली/आईबी मुख्यालय 108
ईटानगर 25
मुंबई 17
श्रीनगर 14
लेह 12
मेरठ 12
भोपाल 11
आइजोल 11
अमृतसर 11
चेन्नई 10
गंगटोक 10
गुवाहाटी 10
विजयवाड़ा 9
देहरादून 8
भुवनेश्वर 7
चंडीगढ़ 7
जम्मू 7
शिलांग 7
हैदराबाद 6
अहमदाबाद 6
अगरतला 6
लखनऊ 6
पटना 6
कोहिमा 6
शिमला 5
सिलीगुड़ी 5
रायपुर 4
नागपुर 4
रांची 4
बेंगलुरु 4
कलिम्पोंग 3
त्रिवेंद्रम 3
वाराणसी 3
पणजी 2
कोलकाता 1

वेतनमान और भत्ते

  • लेवल-1 (₹18,000 – ₹56,900)
  • केंद्र सरकार के अनुसार मान्यता प्राप्त भत्ते
  • विशेष सुरक्षा भत्ता: मूल वेतन का 20%

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

  1. MHA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. Recruitment सेक्शन में IB MTS 2025 लिंक चुनें।
  3. व्यक्तिगत विवरण भरकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  4. शैक्षिक योग्यता, आयु और अन्य जानकारी भरें।
  5. आवेदन जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

नोट: इससे पहले IB ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/Tech के 258 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के पद शामिल थे।

कलेक्टर की हैसियत नहीं कि वोट चोरी कर ले: सपा सांसद  का बयान, बोले-2027 में ईंट का जवाब ईंट से देंगे

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “बलिया में कलेक्टर की इतनी हैसियत नहीं कि वोट चोरी कर ले”। मीडिया से बातचीत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में ‘ईंट का जवाब ईंट से’ दिया जाएगा

सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे “किसी के प्राण लेने में भी हिचकेंगे नहीं”। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना

सपा सांसद ने कहा कि बलिया हमेशा से अलोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ रहा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा “आज जो चुनाव हो रहे हैं, उनमें चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रहा है।”

यह भी पढ़े:- यूपी पंचायत चुनाव अप्रैल–मई में होंगे, पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की 

“बिहार चुनाव में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए, जबकि आचार संहिता लागू थी — यह वोट चोरी है।” उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग अंधा और बीजेपी के हाथों में खेल रहा है”

2019 का जिक्र करते हुए कहा—तब भी वोट चोरी की गई थी

सनातन पांडेय ने दावा किया कि 2019 के चुनाव में भी वोट चोरी हुई थी, फिर भी वे चुनाव जीते थे। उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं, लेकिन 2027 में “ईंट का जवाब ईंट से” देंगे।