न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी www.upprpb.in पर जाकर 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 है।
इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/EWS के लिए ₹400 और SC/ST के लिए ₹300 है। अब तक 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी OTR करा चुके हैं।
UP Home Guard Vacancy 2025 की 20 मुख्य बातें
1. महिलाओं को 20% आरक्षण
पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं के लिए 20% सीटें आरक्षित हैं।
2. प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता
- ड्यूटी पर ₹600 प्रतिदिन
- इसके अलावा महंगाई भत्ता
3. आयु सीमा
- 18 से 30 वर्ष
- जन्म: 01 जुलाई 1995 से पहले और 01 जुलाई 2007 के बाद नहीं
- OBC/SC/ST को 5 साल की छूट
4. योग्यता
-
10वीं पास
5. शारीरिक मानक
पुरुष
- ऊँचाई: 168 सेमी
- सीना: 79 सेमी (84 सेमी फुलाकर)
महिलाएँ
- ऊँचाई: 152 सेमी
- वजन: 40 किग्रा
ST वर्ग
- 8 सेमी ऊँचाई में छूट
- 2 सेमी सीने में छूट
6. फिजिकल टेस्ट
- पुरुष: 4.8 KM (28 मिनट में)
- महिला: 2.4 KM (16 मिनट में)
7. जिला-विशिष्ट भर्ती
अभ्यर्थी उसी जिले के लिए आवेदन कर सकता है, जहाँ का वह मूल निवासी हो।
8. प्रमाणपत्र DigiLocker से अपलोड करना अनिवार्य
9. ये लोग आवेदन नहीं कर सकेंगे
- दिव्यांग
- शारीरिक/मानसिक बीमारी
- सरकारी/अर्ध सरकारी/PSU कर्मचारी
- कोर्ट में मामला लंबित
- एक से अधिक पति/पत्नी वाले
सबसे ज्यादा रिक्तियां वाले जिले
| जिला | पद |
|---|---|
| कानपुर नगर | 1947 |
| लखनऊ | 1371 |
| आगरा | 1232 |
| प्रयागराज | 1219 |
| हरदोई | 1072 |
| वाराणसी | 1004 |
| सीतापुर | 927 |
| जौनपुर | 900 |
| आजमगढ़ | 867 |
| अलीगढ़ | 853 |
UP Home Guard Vacancy जिलेवार संपूर्ण सूची (41424 पद)
यह भी पढ़े:- IB MTS Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए 362 पदों पर भर्ती, देखें
हेल्पलाइन नंबर
-
18009110005 अंतिम तिथि तक सक्रिय रहेगा।
अंक समान होने पर प्राथमिकता
- अधिक आयु वाले को वरीयता
- फिर नाम के अंग्रेजी वर्णक्रम के अनुसार चयन
कोई वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (100 मार्क्स)
- शारीरिक मानक परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- जिला-वार मेरिट लिस्ट
लिखित परीक्षा पैटर्न
- प्रश्न: 100 (General Knowledge)
- समय: 2 घंटे
- OMR आधारित
- 25% से कम अंक वाले पात्र नहीं होंगे
17–20: अतिरिक्त अंक किसे मिलेंगे?
| योग्यता | अतिरिक्त अंक |
|---|---|
| NCC C | 3 |
| NCC B | 2 |
| NCC A | 1 |
| स्काउट/गाइड प्रमाणपत्र | 1 |
| आपदा मित्र (Red Cross) | +3 |
| LMV (4-Wheeler) ड्राइविंग लाइसेंस | +1 |



