Home Blog Page 173

“जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा” – मंच से बोले जमीयत चीफ मौलाना मदनी

न्यूज़ डेस्क(मध्य प्रदेश)/सर्वोदय न्यूज़:- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है। भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की राष्ट्रीय शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए मदनी ने कहा कि “मुर्दा कौमें मुश्किलों में नहीं पड़तीं, वे सरेंडर कर देती हैं… लेकिन जिंदा कौम हालात का सामना करती है।”
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा—“जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा।”

‘जिहाद’ को हिंसा का पर्याय बना दिया गया— मदनी

मौलाना मदनी ने आरोप लगाया कि इस्लाम विरोधी तत्वों ने ‘जिहाद’ शब्द को हिंसा, झगड़े और नकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि “लव जिहाद, लैंड जिहाद, तालीम जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल मुसलमानों की छवि खराब करने के लिए किया जाता है।”

यह भी पढ़े:- यूपी के 17 साल के छात्र ने बनाया एआई रोबोट टीचर, नाम

मीडिया और शासन पर भी निशाना

मदनी ने इस दौरान मीडिया और शासन में मौजूद कुछ लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अफसोस की बात है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भी इन शब्दों का प्रयोग करने में संकोच नहीं करते, जबकि इससे मुस्लिम समाज की स्वतंत्रता और सम्मान प्रभावित होता है।”

‘जिहाद’ का गलत अर्थ निकालना— मौलाना मदनी

उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकी घटना को ‘जिहाद’ से जोड़ देना पुराना चलन है, लेकिन कुरान में जिहाद का इस्तेमाल कई संदर्भों में किया गया है—समाज की भलाई, कर्तव्य पूरा करने और अन्याय के विरोध में खड़े होने के रूप में।

अपने बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “जुल्म और फसाद के खिलाफ खड़े होना भी जिहाद है, इसलिए जब जुल्म होगा तो जिहाद भी होगा।”

“वंदे मातरम पढ़ो… तो पढ़ने लग जाएं — यह मुर्दा कौम की पहचान”

अपने संबोधन में मदनी ने कहा कि जिंदा कौम हमेशा कठिनाइयों का सामना करती है, जबकि “मुर्दा कौमें किसी भी दबाव में तुरंत झुक जाती हैं… अगर उनसे कहा जाए वंदे मातरम पढ़ो, तो वे तुरंत पढ़ना शुरू कर दें।”
उन्होंने कहा कि चुनौतियों के समय समुदाय को हिम्मत और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।

यूपी के 17 साल के छात्र ने बनाया एआई रोबोट टीचर, नाम रखा ‘सोफी’-देखें विडियो

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बुलंदशहर (यूपी) के 17 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार ने केवल 25 हजार रुपये में एक एआई रोबोट टीचर तैयार किया है। रोबोट का नाम उन्होंने सोफी टीचर रखा है। आदित्य, जो शिव चरण इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्र हैं, ने फिल्म ‘रोबोट’ से प्रेरणा लेकर यह अनोखी खोज की।

सोफी टीचर: महिला शिक्षक जैसी उपस्थिति

सोफी रोबोट महिला शिक्षक की तरह दिखती है और इसे साड़ी पहनाई गई है। स्कूल में यह बच्चों को पढ़ाती है और उनके सवालों का तुरंत जवाब देती है। छात्रों का कहना है कि सोफी के साथ पढ़ाई करना मज़ेदार और अलग अनुभव है। स्कूल के शिक्षक भी आदित्य की इस उपलब्धि की भूरी-भूरी तारीफ कर रहे हैं।

देखे विडियो 

खास LLM चिपसेट से डिजाइन

आदित्य ने बताया कि सोफी को तैयार करने में उन्हें 4 से 5 साल लगे। इस रोबोट में एक विशेष LLM (Large Language Model) चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो इंसानी दिमाग की तरह तेज़ी से डेटा प्रोसेस करता है। यही कारण है कि बच्चों के किसी भी सवाल का सोफी तुरंत सही जवाब देती है।

भविष्य की योजनाएं

आदित्य का सपना है कि ग्रामीण स्कूलों में भी तकनीक की मदद से पढ़ाई हो। उनका लक्ष्य है कि जब शिक्षक छुट्टी पर हों, तब रोबोट टीचर बच्चों को पढ़ाई जारी रख सके।

यह भी पढ़े:- VIDEO: 62 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बानीज ने रचाई शादी,

भविष्य में आदित्य एक 3D ह्यूमन रोबोट टीचर बनाने की योजना बना रहे हैं, जो बोले और सुने,लिख सके,भावनाओं को समझे,बच्चों की मनोदशा के अनुसार मार्गदर्शन करे।

शिव चरण इंटर कॉलेज के स्टाफ ने कहा कि आदित्य ने जो काम किया है, वह बड़े टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट भी इतने कम खर्च में नहीं कर पाते। आदित्य का मिशन है कि गांव के बच्चे AI और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़े और यह काम वे लगातार कर रहे हैं।

VIDEO: 62 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बानीज ने रचाई शादी, जोडी हेडन बनीं फर्स्ट लेडी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने 62 वर्ष की उम्र में एक बार फिर शादी रचाई है। लंबे समय से उनकी जीवनसঙ্গिनी बनकर साथ रह रहीं जोडी हेडन अब आधिकारिक तौर पर देश की फर्स्ट लेडी बन गई हैं। यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया का कोई प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए विवाह बंधन में बंधा है।
कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास ‘द लॉज’ में आयोजित यह निजी समारोह बेहद सादगीपूर्ण रहा, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए।

वेलेंटाइन डे पर किया था प्रपोज

पिछले साल वेलेंटाइन डे पर अल्बानीज ने जोडी हेडन को प्रपोज किया था। इसके बाद से ही इस शादी को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन तारीख और समारोह की सभी तैयारियां गोपनीय रखी गईं।
पीएमओ की ओर से जारी बयान में अल्बानीज ने कहा—
“हम अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के सामने एक-दूसरे से जीवनभर साथ रहने का वादा कर बेहद खुश हैं।”

चुनाव अभियान से लेकर PM बनने तक हेडन रहीं साथ

जोडी हेडन लंबे समय से अल्बानीज के सार्वजनिक जीवन का अहम हिस्सा हैं। 2022 के चुनाव अभियान में वह लगातार उनके साथ रहीं। लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत के समय भी वे मंच पर मौजूद थीं।

शादी में खास पल

शादी में हेडन ने सिडनी के डिजाइनर Romance Was Born का बनाया हुआ खूबसूरत गाउन पहना। अल्बानीज ने MJ Bale का क्लासिक सूट चुना। समारोह के कुछ यादगार पल: हेडन की 5 वर्षीय भांजी एला बनीं फ्लावर गर्ल। पीएम का पालतू कुत्ता टोतो रिंग बेयरर बना। मेहमानों को सिडनी की इनर वेस्ट स्थित ब्रेवरी Willie the Boatman की खास बीयर परोसी गई।

विवाह के बाद दोनों ने स्टीवी वंडर के मशहूर गीत “Signed, Sealed, Delivered (I’m Yours)” पर हाथों में हाथ डालकर एंट्री ली। उनका पहला डांस फ्रैंक सिनात्रा के क्लासिक गाने “The Way You Look Tonight” पर हुआ।

ऑस्ट्रेलिया में ही मनाएंगे हनीमून

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नवविवाहित जोड़ा सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया के भीतर ही हनीमून मनाएगा। हनीमून का पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।
उनकी इस अंतरंग शादी ने देश की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है और पूरे ऑस्ट्रेलिया से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

एंथनी अल्बानीज: साधारण परिवार से ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री बनने तक

जन्म: 2 मार्च 1963, सिडनी के डार्लिंगहर्स्ट में , मां: मैरीऐन एलरी (सिंगल मदर, आयरिश मूल), पिता: कार्लो अल्बानीज (इतालवी जहाज कर्मचारी)| बचपन में अल्बानीज को बताया गया कि उनके पिता की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी, लेकिन 2009 में उन्होंने पहली बार इटली जाकर अपने पिता से मुलाकात की। वहां उन्हें अपने दो सौतेले भाई-बहनों के बारे में भी पता चला।
गरीबी में पले-बढ़े अल्बानीज को उनकी मां ने काउंसिल हाउसिंग में पाला। मां रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित थीं और दिव्यांग पेंशन पर निर्भर रहीं।  उन्होंने 2000 में कैरमेल टेबुट से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा नाथन है। 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

पतंजलि पर ‘घटिया गाय घी’ बेचने का आरोप, कोर्ट ने लगाया 1.40 लाख का जुर्माना; कंपनी बोली—निर्णय त्रुटिपूर्ण

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एक बार फिर विवादों में है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पतंजलि के गाय के घी के सैंपल फेल होने के बाद कोर्ट ने निर्माता और वितरक पर कुल 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, कंपनी ने इस आदेश को त्रुटिपूर्ण और कानून के विपरीत बताया है।

सैंपल फेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) कोर्ट ने राज्य और केंद्रीय स्तर की लैब में सैंपल फेल होने के आधार परनिर्माता पर 1.25 लाख रुपये साथ ही वितरक व खुदरा विक्रेता पर 15,000 रुपये का दंड लगाया।

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त आर.के. शर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2020 में लिए गए सैंपल को रुद्रपुर की राज्य प्रयोगशाला में भेजा गया था, जहां वे मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद व्यापारियों के अनुरोध पर सितंबर 2021 में सैंपल को केंद्रीय लैब में जांच हेतु भेजा गया, जहां 2022 में भी सैंपल फेल घोषित किए गए। इसके बाद फरवरी 2022 में इस मामले को एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जिसका फैसला 19 नवंबर 2024 को आया।

पतंजलि ने कहा—आदेश गलत, जल्द करेंगे अपील

कोर्ट के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए पतंजलि ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि: रेफरल लैब को NABL से गाय के घी की जांच की मान्यता ही नहीं थी, इसलिए रिपोर्ट कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं है। जिन पैरामीटर्स पर घी को फेल बताया गया, वे उस समय लागू ही नहीं थे, इसलिए उनका उपयोग गलत है। दोबारा जांच सैंपल की एक्सपायरी डेट समाप्त होने के बाद की गई, जिससे परिणाम स्वाभाविक रूप से अमान्य हो जाते हैं।

कंपनी ने कहा कि सभी प्रमुख बिंदुओं की अनदेखी करते हुए निर्णय सुनाना उचित नहीं है। पतंजलि ने बताया कि वे इस आदेश के खिलाफ फूड सेफ्टी ट्राइब्यूनल में अपील करने जा रहे हैं।

कंपनी बोली—घी हानिकारक नहीं, बस RM Value में मामूली फर्क

पतंजलि ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के फैसले में कहीं भी घी को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं बताया गया है।
सिर्फ RM Value में हल्का अंतर पाया गया है, जो: गाय के आहार, मौसम, और क्षेत्रीय बदलावों के आधार पर स्वाभाविक रूप से अलग होता है।

कंपनी ने कहा कि FSSAI भी समय-समय पर RM Value के मानक बदलती रहती है और पतंजलि पूरे देश से सख्त जांच के बाद दूध और घी की खरीद करता है।

कांग्रेस नेता का विवादित बयान: ने कहा– ‘आतंकियों का जलवा’, मोदी सरकार पर साधा निशाना

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आतंकी हमलों को ‘दहशतगर्दों का जलवा’ करार दे दिया। उदित राज मोदी सरकार पर निशाना साध रहे थे, इसी दौरान यह बयान चर्चा में आ गया।

लाल किले के पास धमाके में 15 की मौत

10 नवंबर की शाम लाल किले के पास खड़ी एक i20 कार में जोरदार धमाका हुआ था। इस हमले में हमलावर समेत 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए। जांच में सामने आया कि यह हमला डॉक्टरों के एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल ने अंजाम दिया। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉक्टर-आतंकी उमर नबी ने फिदायीन हमला किया था।

उमर अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फूटा विवाद

जब उदित राज से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सुरक्षा संबंधी टिप्पणी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा—“स्टेटहुड का वादा किया था, लेकिन बेईमानी हो रही है। कश्मीर को लूटने के लिए रखा गया है और संभल नहीं रहा है।”

इसी दौरान उन्होंने कहा—“जब भी कहते हैं कि आतंकवाद खत्म कर दिया और पाकिस्तान में घुसकर मार दिया, तब-तब आतंकवादी अपना कुछ जलवा दिखा देते हैं।”

बयान पर घिरने के बाद किया सुधार

‘जलवा’ शब्द बोले जाने के बाद उदित राज ने खुद को ठीक करने की कोशिश की और कहा—“मतलब आतंकवादी गतिविधि करके दिखा देते हैं कि आपकी बात में दम नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा—“कुछ दिन पहले ही कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के बाहर कहीं हमला नहीं हुआ। लेकिन लाल किले पर ब्लास्ट हो गया। पहले भी कहते थे कि कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया, फिर पहलगाम में हमला हो गया।”

यूपी में बड़ी कार्रवाई: 7 डॉक्टर बर्खास्त, 18 पर दंड, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाह और लगातार गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को 7 डॉक्टरों की बर्खास्तगी और करीब डेढ़ दर्जन चिकित्सकों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

7 डॉक्टर होंगे बर्खास्त

सबसे अधिक चार डॉक्टर मैनपुरी जिले के हैं। इनकी बर्खास्तगी के बाद इन पदों पर नई भर्ती की जाएगी ताकि मरीजों के इलाज में किसी तरह की दिक्कत न आए।

इन डॉक्टरों पर गिरेगी गाज:

  • डॉ. शरद कुमार गुप्ता – पीएचसी लेखराजपुर, मैनपुरी
  • डॉ. राजेंद्र कुमार मौर्य – सीएचसी भोगांव, मैनपुरी
  • डॉ. ललित कुमार पांडे – पीएचसी सुल्तानपुर-सांडा
  • डॉ. अरुण कुमार सिंह – पीएचसी करहल, मैनपुरी
  • डॉ. भवनेश कपूर – पीएचसी सढौली कदीम, सहारनपुर
  • डॉ. आशुतोष त्रिपाठी – बाल रोग विशेषज्ञ, सीएचसी हाटा, कुशीनगर
  • डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव – सीएमओ कार्यालय, बाराबंकी

गाजियाबाद की डॉक्टर पर कार्रवाई, दो वेतनवृद्धि रोकी गई

गौतमबुद्धनगर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. कुसुमलता सागर द्वारा मरीज की गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बनाने का मामला सामने आया था। डिप्टी सीएम के निर्देश पर उनकी दो वेतनवृद्धि रोकी गई और परिनिन्दा (Censure) का दंड दिया गया।

सेवानिवृत्त सीएमओ पर भी गिरी गाज: 30% पेंशन कटौती

बलिया के सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप साबित हुआ। जांच के बाद उनकी पेंशन से 30% कटौती के आदेश दिए गए हैं।

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष को दंड

राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के आर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव पर ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित न करने का आरोप लगा। उन्हें परिनिन्दा का दंड दिया गया है।

अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई

  • डॉ. केडी गुप्ता – श्रावस्ती में पदस्थ होने के बावजूद तीन महीने बाद भी ज्वाइन नहीं किया; परिनिन्दा का दंड
  • डॉ. सर्वेश कुमार यादव – सरकारी आवास खाली करने में देरी; परिनिन्दा का दंड

विभागीय कार्रवाई के आदेश

इन डॉक्टरों पर विभागीय जांच होगी:

  • डॉ. सोनम सिन्हा – संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज, अयोध्या
  • डॉ. मुहम्मद वासिफ मंजूर – मैटरनिटी विंग, गौतमबुद्ध नगर
  • पीएचसी बरनाहल, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी – बिना अनुमति पीजी कोर्स व बिना सूचना अनुपस्थित
  • डॉ. तुलाराम – सीएचसी गोवर्धन
  • डॉ. अमित अग्रवाल – सीएचसी मांट, मथुरा
    इन पर टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही के आरोप हैं।

11 डॉक्टरों पर परिनिन्दा का दंड, एक वेतनवृद्धि रोकी गई

इन डॉक्टरों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई है:

  • डॉ. रूचि श्रीवास्तव – कानपुर देहात
  • डॉ. जॉन सिंह – सीएचसी धामपुर, बिजनौर
  • डॉ. बीबी सिंह, डॉ. गौरव अग्रवाल – जिला कारागार, उन्नाव
  • डॉ. योगेंद्र सिंह राना – सीएचसी मांट, मथुरा
  • डॉ. विनीता चतुर्वेदी – जिला महिला चिकित्सालय, रामपुर
  • डॉ. रूपेश राय – जिला अस्पताल मऊ
  • डॉ. नीना वर्मा – जिला महिला चिकित्सालय, वाराणसी
  • डॉ. सीमा अग्रवाल – अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य मेरठ
  • डॉ. सेवा लाल – ट्रॉमा सेंटर बांदा
  • डॉ. गिरीश कुमार तिवारी – सीएमओ कार्यालय प्रयागराज

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में तीन वेतनवृद्धियां रोकी गईं

बुलंदशहर में तैनात डॉ. शशिकांत राय पर गौतमबुद्ध नगर में निजी अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप लगे।
इसके अलावा:

  • डॉ. राम किशन वर्मा – अभद्र व्यवहार का आरोप; तीन वेतनवृद्धियां रोकी गईं
  • डॉ. इंतजार हुसैन – 300 बेड अस्पताल, बरेली; स्पष्टीकरण तलब

Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: जानें आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं

29 नवंबर 2025 के लिए ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार है—गुरु कर्क में, केतु सिंह में, बुध तुला में, जबकि सूर्य, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में स्थित हैं। चंद्रमा और राहु कुंभ में गोचर कर रहे हैं तथा शनि मीन राशि में विराजमान हैं। जानें, इसका सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

मेष राशि

आज आय–व्यय को लेकर सावधानी बरतें। जोखिम भरे कदमों से बचें और गैर-जरूरी यात्राओं को टालें। अफवाहों से दूरी बनाए रखें। प्रेम व संतान पक्ष औसत रहेगा और कारोबार सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान शुभफल देगा।

वृषभ राशि

कानूनी मामलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति या व्यवसाय से जुड़े विवाद संभव हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में परिस्थितियाँ सामान्य रहेंगी। हरी वस्तु साथ रखने से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले कार्यों से बचें। अपमानित होने की आशंका है। यात्रा फिलहाल टालें। धार्मिक विषयों में उग्र न हों। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान से संबंधित स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। व्यापार भी ठीक चलेगा। माता काली की आराधना लाभदायक रहेगी।

कर्क राशि

वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है। चोट या किसी तरह की परेशानी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और संतान का पक्ष उत्तम है। व्यापार स्थिर रहेगा। काली वस्तु का दान शुभ माना जाता है।

सिंह राशि

स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी और दांपत्य जीवन में भी तनाव दिख रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार सुचारू चलेगा। शनिदेव का आशीर्वाद लेना शुभ है।

तुला राशि

बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल स्थगित करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि मानसिक रूप से बोझ महसूस हो सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार के हालात मध्यम रहेंगे। शनिदेव का पूजन लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

घरेलू वातावरण में तनाव बना रह सकता है। मां और स्वयं के स्वास्थ्य पर असर दिख रहा है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति लगभग सामान्य रहेगी। काली वस्तु का दान व पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ है।

धनु राशि

प्रयासों का पूरा लाभ मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। मेहनत बढ़ानी होगी। व्यवसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान या गले से संबंधित परेशानी संभव है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। शनिदेव की उपासना लाभ देगी।

मकर राशि

जुआ, सट्टा या लॉटरी जैसी गतिविधियों से दूरी बनाएं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए समय उचित नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। माता काली की आराधना शुभ फल देगी।

कुंभ राशि

मानसिक और शारीरिक रूप से बेचैनी महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान संबंधों में भी सहजता की कमी रहेगी। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

अचानक हुए खर्च मन को परेशान कर सकते हैं। कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्र आज साधारण स्थिति में रहेंगे। काली वस्तु का दान शुभ माना गया है।

GDP ग्रोथ पर राजनीति गरमाई: 8.2% वृद्धि के बाद भाजपा का राहुल गांधी पर तंज – “बर्बाद अर्थव्यवस्था कहने वाले अब कहां हैं?”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में 8.2% की तेज़ GDP ग्रोथ दर्ज की, जिसके बाद केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज 5.6% से काफी अधिक है।

भाजपा ने इस मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “निर्णायक नेतृत्व” को देते हुए विपक्ष, खासकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पर तंज कसा है।

भाजपा बोली – मोदी के नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रही है अर्थव्यवस्था

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता और सुस्ती का सामना कर रही है, भारत सुधारवादी नीतियों और स्थिर नेतृत्व की वजह से मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि GST दरों का तर्कसंगतकरण, आर्थिक अनुशासन और संतुलित मौद्रिक नीतियों ने निवेश व खपत को बढ़ावा दिया है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शीर्ष पर है।

मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- “जुलाई–सितंबर 2025 में भारत ने 8.2% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की। मजबूत घरेलू मांग, निवेश और दीर्घकालिक सुधारों की वजह से भारत वैश्विक मंदी के प्रभावों से अलग खड़ा है।”

राहुल गांधी पर भाजपा का सीधा निशाना – “डेड इकोनॉमी कहने वाले कहां?”

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ताज़ा GDP डेटा पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा- “जो लोग कहते थे कि अर्थव्यवस्था खत्म हो चुकी है, वे आज कहां हैं? उनकी राजनीति खत्म हो रही है।”

यह भी पढ़े:- IPL 2026: RCB के बाद अब एक और टीम बिकने की तैयारी,

कुछ महीने पहले राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को समर्थन देते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को “डेड इकोनॉमी” बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा सब जानते हैं कि अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि ताज़ा GDP आंकड़े यह दर्शाते हैं कि मोदी सरकार में भारत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

8.2% GDP ग्रोथ क्यों है खास?

पिछली तिमाही (अप्रैल–जून) का GDP ग्रोथ: 7.8%, पिछला साल (FY25 Q2): 5.6%, मौजूदा आंकड़ा: 8.2%, छह तिमाहियों में सबसे तेज़, विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत खपत, निवेश और GST सुधारों ने इस वृद्धि में बड़ी भूमिका निभाई है।

IPL 2026: RCB के बाद अब एक और टीम बिकने की तैयारी, हर्ष गोयनका के दावे से मचा हंगामा

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शुरू होने से पहले ही लीग में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। IPL 2026 से पहले ट्रेड विंडो, खिलाड़ियों की अदला-बदली और नीतियों को लेकर विवाद खत्म भी नहीं हुए थे कि टीमों की बिक्री की खबरों ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।

पहले IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिकों ने टीम बेचने की घोषणा कर दी। अब दावा किया जा रहा है कि एक और आईपीएल टीम नई मालिकाना कंपनी को जल्द ही सौंप दी जाएगी—और यह टीम है राजस्थान रॉयल्स (RR)।

यह दावा किसी आम व्यक्ति ने नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई और बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने किया है।

हर्ष गोयनका ने ट्वीट में किया बड़ा दावा

हर्ष गोयनका ने अपने ताज़ा ट्वीट में लिखा- “मैंने सुना है कि एक नहीं, बल्कि दो IPL टीमें—RCB और RR बिक रही हैं। टीमों को अच्छे वैल्यूएशन मिल रहे हैं और मालिक इनका फायदा उठाना चाहते हैं। अब दो टीमें बिक्री पर हैं और 4–5 संभावित खरीदार। देखने वाली बात यह है कि नए मालिक पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या फिर USA से होंगे?”

उनके इस ट्वीट ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है, खासकर अमेरिका का जिक्र, जिससे संकेत मिल रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए संभावित खरीदार USA से हो सकता है।

कौन है राजस्थान रॉयल्स (RR) का वर्तमान मालिक?

राजस्थान रॉयल्स की मालिकाना हक Royals Sports Group (Emerging Media Sporting Holdings Ltd) के पास है, जिसकी हिस्सेदारी करीब 65% है।

यह भी पढ़े:- Post Office Scheme: Wife के साथ मिलकर करें छोटा निवेश, हर 

अन्य निवेशकों में शामिल हैं लाचलेन मर्डोक, RedBird Capital Partners, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (2009 में 12% हिस्सेदारी; वर्तमान स्थिति अस्पष्ट) हालांकि हर्ष गोयनका के ट्वीट के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने अभी तक वैल्यूएशन या बिक्री की पुष्टि नहीं की है।

RCB ने पहले ही बिक्री की कर दी थी पुष्टि

इससे पहले 5 नवंबर 2025 को RCB की मालिक कंपनी Diageo India ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में टीम बेचने का फैसला सार्वजनिक किया था। बताया जा रहा है कि टीम की बिक्री प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी हो जाएगी। 2022 में फोर्ब्स ने RCB की वैल्यू 1 अरब डॉलर आंकी थी। 2025 में पहली बार IPL चैंपियन बनने के बाद टीम की वैल्यू लगभग दोगुनी, यानी 2 अरब डॉलर हो गई। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला भी RCB खरीदने की रेस में हैं।

IPL 2026 से पहले दो टीमों की बिक्री से क्या असर पड़ेगा?

दो फ्रेंचाइजियों के मालिक बदलने से लीग में नया बिजनेस डायनामिज्म आएगा। विदेशी निवेशकों की एंट्री से टीमों की ब्रांड वैल्यू और बढ़ सकती है। IPL इतिहास में पहली बार एक सीजन से पहले दो टीमों की संभावित बिक्री देखने को मिल रही है।

Post Office Scheme: Wife के साथ मिलकर करें छोटा निवेश, हर 3 महीने अकाउंट में आएंगे ₹45,100

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रिटायरमेंट के बाद नियमित आय बंद हो जाने से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। लेकिन भारतीय डाक विभाग (Post Office) की एक लोकप्रिय योजना इस चिंता को पूरी तरह कम कर सकती है। यह Senior Citizen Saving Scheme (SCSS) है, जो स्थिर और सुरक्षित आय चाहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है।

यदि पति और पत्नी दोनों इस योजना में संयुक्त रूप से निवेश करते हैं, तो उन्हें हर 3 महीने में बड़ा रिटर्न मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि दंपति ₹22 लाख (₹11-11 लाख) का एकमुश्त निवेश करें, तो उन्हें हर तिमाही ₹45,100 का ब्याज मिलेगा।

SCSS की मुख्य विशेषताएं

विवरण जानकारी
ब्याज दर 8.2% सालाना
आय का प्रकार हर 3 महीने ब्याज का भुगतान
निवेश तरीका एकमुश्त जमा
न्यूनतम निवेश ₹1,000
अधिकतम निवेश सीमा ₹30 लाख
टैक्स लाभ धारा 80C के तहत छूट
मैच्योरिटी अवधि 5 साल (3 साल बढ़ाने का विकल्प)

कौन SCSS खाता खोल सकता है?

  1. वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या अधिक)
  2. VRS लेने वाले कर्मचारी (55–60 वर्ष)
  3. रक्षा क्षेत्र के रिटायर कर्मचारी (50–60 वर्ष)
  4. संयुक्त खाता (Joint Account)—पति-पत्नी दोनों मिलकर खोल सकते हैं

यह भी पढ़े:- Viral Video: दूल्हे ने किया गजब कांड! अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा

₹22 लाख निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

यदि पति और पत्नी दोनों मिलकर ₹22 लाख जमा करते हैं:

  • तिमाही ब्याज: ₹45,100
  • मासिक औसत आय: लगभग ₹15,000
  • 5 साल में कुल ब्याज: ₹9,02,000
  • मैच्योरिटी पर मूलधन: ₹22 लाख वापस
  • चाहें तो मैच्योरिटी के बाद पुनः निवेश कर सकते हैं

यह योजना रिटायरमेंट के बाद नियमित खर्च चलाने के लिए शानदार विकल्प है।

प्री-मैच्योरिटी क्लोजर नियम

समय पेनल्टी / नियम
1 साल से पहले कोई ब्याज नहीं, मिला ब्याज वापस कटेगा
1–2 साल मूलधन का 1.5% कटेगा
2–5 साल मूलधन का 1% कटेगा
एक्सटेंडेड अवधि में 1 साल बाद बंद करने पर कोई कटौती नहीं

Post Office SCSS एक सरकारी गारंटी वाली, सुरक्षित और उच्च ब्याज वाली योजना है। पति-पत्नी मिलकर निवेश करें तो रिटायरमेंट के बाद मजबूत और नियमित आय का बेहतरीन साधन बन सकती है।