Home Blog Page 168

बंगाल में भी बाबरी मस्जिद ढहाएंगे, मुर्शिदाबाद में नींव पड़ते ही केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखे जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच रेजीनगर में यह शिलान्यास किया गया, जिसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “बंगाल में भी बाबरी ढांचा ढहा देंगे।”

केशव प्रसाद मौर्य का हमला

मिर्जापुर में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा- “6 दिसंबर दो कारणों से याद किया जाता है—बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि और बाबरी विध्वंस। अयोध्या की तरह बंगाल में भी ऐसी मस्जिद को ढहा दिया जाएगा। देश की जनता ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करती।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास कर रही है और विंध्य कॉरिडोर के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

रेजीनगर में मस्जिद की नींव रखते ही विवाद

हुमायूं कबीर ने शनिवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच मस्जिद निर्माण की आधारशिला रखी। मंच पर धार्मिक नेता मौजूद थे और “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाए गए। हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर जमा रहे। यहां RAF, पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी।

यह भी पढ़े:- हवाई किराए पर अब नहीं चलेगी मनमानी: सरकार ने एयरलाइंस पर फेयर कैप लगाया

कबीर ने पहले ही ऐलान किया था कि 6 दिसंबर—बाबरी विध्वंस की तारीख पर—मस्जिद की नींव रखी जाएगी। टीएमसी ने उन्हें सांप्रदायिक राजनीति के आरोप में निलंबित कर दिया था।

हाईकोर्ट ने रोक से किया इनकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कार्यक्रम पर रोक लगाने से इंकार कर दिया, लेकिन कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर डाल दी।
इसके बाद NH-12 पर 3,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई।

भाजपा vs टीएमसी में घमासान

भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही है। टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि हुमायूं कबीर भाजपा और RSS के “एजेंट” की तरह काम कर रहे हैं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मुर्शिदाबाद को बंगाल के संवेदनशील जिलों में माना जाता है, इसलिए प्रशासन पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए है।

हवाई किराए पर अब नहीं चलेगी मनमानी: सरकार ने एयरलाइंस पर फेयर कैप लगाया, इंडिगो को बड़ा आदेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय  न्यूज़:- इंडिगो संकट से बढ़ी अव्यवस्था के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी एयरलाइन कंपनियों पर अस्थायी फेयर कैप लागू कर दिया है। यह फैसला देशभर में अचानक बढ़े हवाई किरायों को नियंत्रित करने और यात्रियों की शिकायतों को देखते हुए लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब क्या बदल गया?—फेयर कैप का मतलब

सरकार के निर्देश के मुताबिक:सभी एयरलाइन कंपनियों को तय किराया सीमा का सख्ती से पालन करना होगा। यह सीमा तब तक लागू रहेगी जब तक उड़ानों की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में यात्रा कर रहे लोगों— वरिष्ठ नागरिक, छात्र, मरीज, और काम से जुड़ी तत्काल यात्राओं को अत्यधिक किराया भुगतान से बचाना है।

यह भी पढ़े:- फिर बदल गई भारत की वनडे टीम, रोहित -कोहली मौजूद; इस खिलाडी की वापसी

सरकार ने कहा कि वह एयरलाइंस और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म से मिलने वाले रियल-टाइम डेटा की लगातार निगरानी करेगी, और किसी भी तरह की मनमानी कीमत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

इंडिगो को बड़ा आदेश: रविवार शाम तक रिफंड अनिवार्य

सरकार ने इंडिगो से उसकी रद्द उड़ानों के यात्रियों का पूरा रिफंड रविवार, 7 दिसंबर 2025 रात 8 बजे तक देने का आदेश दिया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि: रिफंड में किसी भी तरह की देरी होने पर नियामकीय कार्रवाई होगी। यात्रा की तारीख बदलने वाले यात्रियों से रीशेड्यूलिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिफंड प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक स्पेशल सेल (प्रकोष्ठ) बनाया जाए, जो स्थिति सामान्य होने तक काम करेगा।  जिन यात्रियों का बैगेज चेक-इन हो चुका था और उड़ान रद्द हो गई, उनका सामान उनके घर या दिए गए पते पर पहुंचाया जाए

इंडिगो संकट जारी: किराये पहुंचे आसमान

शुक्रवार को इंडिगो ने क्रू की भारी कमी और संचालन संबंधी दिक्कतों के कारण 1000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थीं। शनिवार को भी स्थिति सुधरी नहीं और बड़ी संख्या में उड़ानें ठप रहीं।

इस अव्यवस्था का सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ा— कोलकाता–मुंबई (स्पाइसजेट, इकोनॉमी)  किराया पहुंचा ₹90,000 तो वही मुंबई–भुवनेश्वर (एयर इंडिया)का  टिकट बिका ₹84,485| कुछ रूट पर कराए ने ₹1 लाख से भी अधिक का आंकड़ा छू लिया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

सरकार की सख्ती के बाद अब उम्मीद है कि किराये नियंत्रण में लौट आएंगे और बाजार में अनुशासन स्थापित होगा।

फिर बदल गई भारत की वनडे टीम, रोहित -कोहली मौजूद; इस खिलाडी की वापसी

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बेहद करीब हैं। ODI में विकेटकीपरों द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने की सूची में वह अब वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा भी कर दी है।

कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि कुछ दिग्गजों की टीम में वापसी हुई है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के चलते इस सीरीज में टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है।

1. केएल राहुल को वनडे टीम की कमान

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। राहुल इस सीरीज में कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी—दोनों भूमिकाएं निभाएंगे।

2. रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में बरकरार

टीम में सबसे बड़ा सकारात्मक संकेत यह है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों वनडे स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
हाल में चल रही चर्चाओं के बीच यह फैसला दर्शाता है कि चयनकर्ता अभी भी 2027 ODI विश्व कप की योजनाओं में इन अनुभवी खिलाड़ियों को अहम भूमिका में देख रहे हैं।

3. ऋषभ पंत की वनडे में दमदार वापसी

करीब 15 महीनों तक चोट के चलते बाहर रहने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हुई है। पंत की मौजूदगी के बावजूद युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को टीम में जगह बरकरार रखी गई है। टीम मैनेजमेंट पंत की फिटनेस और फॉर्म पर खास नजर रखेगा।

4. ऋतुराज गायकवाड़ व नीतीश कुमार रेड्डी को मौका

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की अनुपलब्धता के चलते ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें 117 रन, नाबाद 68 रन, 25 रन की पारियां शामिल थीं।

यह भी पढ़े:- बंगाल में TMC से निलंबित हुमायूं कबीर ने किया ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास, 

हार्दिक पंड्या उपलब्ध नहीं होने के कारण नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

5. बुमराह और सिराज को आराम

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम दिया गया है।
दोनों फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे में ब्रेक देना चाहता है।

इस वनडे सीरीज के लिए भारत के पास तीन फ्रंटलाइन पेसर होंगे: अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा |

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

बंगाल में TMC से निलंबित हुमायूं कबीर ने किया ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास, सुरक्षा के बीच लगे अल्लाहु अकबर के लगे नारे-राजनीतिक घमासान तेज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में शनिवार को टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के मॉडल पर आधारित एक मस्जिद का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद धार्मिक नेताओं के साथ कबीर ने फीता काटा और हजारों लोगों की मौजूदगी में “नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” के नारे लगे।

भारी सुरक्षा, RAF और केंद्रीय बल तैनात

राजनीतिक संवेदनशीलता और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में पुलिस, त्वरित प्रतिक्रिया बल (RAF) और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की।
कबीर ने इस कार्यक्रम की घोषणा इसी महीने की शुरुआत में की थी और शिलान्यास के लिए 6 दिसंबर की तारीख चुनी थी—वही तारीख जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी। कबीर को टीएमसी ने इसी सप्ताह सांप्रदायिक राजनीति के आरोप में निलंबित किया था।

बीजेपी–टीएमसी में तीखी जुबानी जंग

मस्जिद के शिलान्यास को लेकर राज्य की राजनीति गर्म हो गई।

बीजेपी के आरोप

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस कार्यक्रम को “ध्रुवीकरण की कोशिश” बताया और दावा किया कि: कबीर के समर्थक ‘बाबरी मस्जिद’ के नाम पर ईंटें लेकर जाते दिखे | विधायक ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें पुलिस का समर्थन है| यह कदम मुर्शिदाबाद जैसे संवेदनशील क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकता है|

यह भी पढ़े:- यूपी में बड़ा फैसला: 385 एकड़ में सात नई टाउनशिप को मंजूरी,….हजारों को रोजगार मिलेगा

किसी भी अशांति से राष्ट्रीय राजमार्ग 12 प्रभावित हो सकता है, जो उत्तर–दक्षिण बंगाल को जोड़ता है| मालवीय ने इसे “राज्य की स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” बताया।

दिलीप घोष का बयान

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि यह “वोट बैंक की राजनीति” है और टीएमसी चुनाव से पहले सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है।

टीएमसी का पलटवार

टीएमसी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए उलटा दावा किया कि हुमायूं कबीर भाजपा और RSS के इशारे पर जिले में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी नेताओं ने कहा- “मुर्शिदाबाद के लोग शांतिप्रिय हैं”| “कबीर भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं”, “सत्तारूढ़ पार्टी किसी भी तरह की सांप्रदायिक राजनीति में शामिल नहीं है”| टीएमसी ने यह भी कहा कि कबीर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, इसलिए वह पार्टी की लाइन का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर

मस्जिद शिलान्यास को लेकर विवाद के बीच प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। रेजीनगर और आसपास के इलाकों में तनाव न बढ़े, इसके लिए पुलिस और केंद्रीय बल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

यूपी में बड़ा फैसला: 385 एकड़ में सात नई टाउनशिप को मंजूरी, 10 हजार करोड़ का निवेश – हजारों को रोजगार मिलेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में शहरी विकास को नई गति देने के लिए एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) ने बड़ी घोषणा की है। एलडीए बोर्ड ने 385 एकड़ क्षेत्रफल में सात नई टाउनशिप बनाने की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इन टाउनशिप में निजी डेवलपर्स द्वारा लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे शहर में व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

टाउनशिप नीति 2023 के तहत मिल गई मंजूरी

उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 के तहत सरोजनीनगर और मोहनलालगंज क्षेत्र में सात निजी डेवलपर्स को लाइसेंस दिया गया था।
इनमें शामिल हैं:

  • मेसर्स दुर्गा ग्रींस इंफ्राटेक
  • मेसर्स बाबा इंफ्रा डेवलपर्स
  • मेसर्स अविचल इंफ्रा बिल्ड
  • मेसर्स एसमैप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स
  • मेसर्स ओमैक्स लिमिटेड
  • मेसर्स नीलेंद्राज कंस्ट्रक्शंस

इन संस्थाओं ने प्रस्तावित क्षेत्र की 60% से अधिक भूमि का स्वामित्व हासिल कर लिया है। समिति ने भू-उपयोग प्रस्तावों की जांच कर उन्हें मानकों के अनुरूप पाया, जिसके बाद शुक्रवार को डीपीआर को हरी झंडी दे दी गई।

लखनऊ मेट्रो को मिली “विशेष सुख-सुविधा” परियोजना की मान्यता

यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुरोध पर एलडीए ने लखनऊ मेट्रो को विशेष सुख-सुविधा परियोजना के रूप में अधिसूचित करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े:- पुतिन ने तोड़ा प्रोटोकॉल: राष्ट्रपति–PM से पहले इस भारतीय अधिकारी से मिलाया हाथ, वीडियो वायरल

अब मेट्रो रूट पर बनने वाली इमारतों पर विशेष शुल्क लगाया जाएगा, जिससे प्राप्त धनराशि मेट्रो के संचालन, भविष्य के विस्तार और दीर्घकालिक स्थिरता को मजबूत करेगी।

शौर्य पुरस्कार विजेताओं और आश्रितों को फ्लैट खरीद पर बड़ी छूट

एलडीए ने वीर सैनिकों और उनके परिवारों के लिए विशेष रियायतें लागू की हैं। नई छूट इस प्रकार है:

  • परमवीर चक्र / अशोक चक्र: 7.5%
  • महावीर चक्र / कीर्ति चक्र: 5%
  • वीर चक्र / शौर्य चक्र: 2.5%

यह छूट एक ही संपत्ति की खरीद पर लागू होगी। इसके अलावा 45–90 दिनों में पूरी रकम जमा करने पर मिलने वाली 3–6% की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

एलडीए अगले एक साल फ्लैटों के दाम नहीं बढ़ाएगा

एलडीए ने घोषणा की है कि उसके अपार्टमेंट्स की कीमतें दिसंबर 2026 तक फ्रीज रहेंगी। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के तहत निम्न योजनाओं में फ्लैट उपलब्ध हैं:

  • कानपुर रोड योजना
  • शारदा नगर योजना
  • सीतापुर रोड योजना
  • देवपुर पारा योजना
  • ऐशबाग हाइट्स

एलडीए बोर्ड की अन्य प्रमुख मंजूरियां

नेहरू एन्क्लेव और सेना के बीच 311 एकड़ भूमि विवाद पर सहमति नहीं बन पाई; अब एलडीए सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल करेगा। ग्रीन कॉरिडोर योजना को नैमिष नगर तक बढ़ाने के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़क के भूमि अधिग्रहण को मंजूरी। प्रवर्तन दल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष, साथ ही 15 नए सुरक्षाकर्मी नियुक्त होंगे।

पुतिन ने तोड़ा प्रोटोकॉल: राष्ट्रपति–PM से पहले इस भारतीय अधिकारी से मिलाया हाथ, वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं, जहां उनका स्वागत राष्ट्रपति भवन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इसी दौरान सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वजह—पुतिन ने निर्धारित प्रोटोकॉल से हटकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले एक भारतीय अधिकारी से हाथ मिलाया।

पुतिन ने किससे पहले किया हैंडशेक?

शुक्रवार को जैसे ही व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें रिसीव करने के लिए मौजूद थे। सामान्यतः कूटनीतिक प्रोटोकॉल के अनुसार, विदेशी राष्ट्राध्यक्ष सबसे पहले मेजबान देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से अभिवादन करते हैं।

लेकिन पुतिन ने कार से उतरते ही एक अलग कदम उठाया—उन्होंने भीड़ की ओर हाथ हिलाने के बाद अचानक एक तरफ मुड़कर स्वागत पंक्ति में खड़े एक अधिकारी से सबसे पहले हाथ मिलाया।

कौन हैं वो भारतीय अधिकारी?

जिस व्यक्ति से पुतिन ने पहले हैंडशेक किया, वह कोई और नहीं बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सैन्य सचिव (Military Secretary) मेजर जनरल वूदेव परिदा हैं।

कार से उतरते ही पुतिन सबसे पहले मेजर जनरल परिदा की ओर बढ़े और उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाया। इसके बाद वे राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी की ओर बढ़े।

मेजर जनरल वूदेव परिदा: कौन हैं और क्यों खास हैं?

मेजर जनरल परिदा राष्ट्रपति के प्रमुख सैन्य सलाहकार और प्रोटोकॉल अधिकारी हैं। वे राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों, यात्राओं और औपचारिक अवसरों के सैन्य प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़े:- Railway Big Decision: इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम, 37 ट्रेनों में 

पुतिन का पहले एक सैन्य अधिकारी से हाथ मिलाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे पुतिन के सैन्य परंपरा और अनुशासन के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

वैश्विक कूटनीति में संकेतों का महत्व

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ऐसे छोटे-छोटे इशारे अक्सर बड़ा संदेश देते हैं। पुतिन की यह पहल न केवल व्यक्तिगत विनम्रता दर्शाती है, बल्कि भारत के सैन्य अधिकारियों के प्रति सम्मान को भी उजागर करती है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे ‘शिष्टाचार की मिसाल’ बता रहे हैं।

Railway Big Decision: इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम, 37 ट्रेनों में 116 एक्स्ट्रा कोच, 4 स्पेशल ट्रेनें भी तैयार

न्यूज डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश में इंडिगो की भारी फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्रियों को हो रही मुश्किलों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा राहत कदम उठाया है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और पर्याप्त सीटें उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 6 दिसंबर 2025 से लागू हो रही है।

पूरे रेलवे नेटवर्क में बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए इन ट्रेनों में 114 अतिरिक्त फेरों के साथ क्षमता में विस्तार किया गया है। इसके साथ ही चार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया जा रहा है।

दक्षिण रेलवे ने सबसे अधिक बढ़ाए कोच

इंडिगो संकट के बीच सबसे तेज़ प्रतिक्रिया दक्षिण रेलवे (SR) ने दी है। 18 ट्रेनों में चेयर कार और स्लीपर क्लास के एक्स्ट्रा कोच जोड़े गए | 6 दिसंबर 2025 से यह व्यवस्था लागू| दक्षिण भारत में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता में बड़ा इजाफा

उत्तर रेलवे (NR) ने भी बढ़ाई क्षमता

इसके बाद उत्तर रेलवे ने भी यात्रियों को राहत देते हुए 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। 3AC और चेयर कार कोच शामिल, यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है | उत्तर भारत के बिजी रेल रूट्स पर यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी |

पश्चिम रेलवे (WR) ने भी बढ़ाई सुविधा

पश्चिम रेलवे ने 4 प्रमुख ट्रेनों में बदलाव किए हैं—3AC और 2AC कोच जोड़े गए, 6 दिसंबर 2025 से प्रभावी, दिल्ली–मुंबई के बीच भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी |

यह भी पढ़े:- इंडिगो संकट: आसमान की बादशाह कैसे आ गई जमीन पर? पढ़ें पूरी कहानी

इन जोनों ने भी बढ़ाए फेरे और कोच

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) राजेंद्र नगर–नई दिल्ली (12309), 6 से 10 दिसंबर तक 5 फेरों में 2AC कोच जोड़ा, बिहार–दिल्ली रूट के यात्रियों को राहत |

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR)

  • भुवनेश्वर–नई दिल्ली (20817/20811/20823)
  • 5 फेरों के लिए 2AC कोच बढ़ाए
  • ओडिशा–दिल्ली कनेक्टिविटी मजबूत

ईस्टर्न रेलवे (ER)

  • 7–8 दिसंबर को 6 फेरों में स्लीपर कोच जोड़े
  • पूर्वी भारत में बढ़ती यात्रा मांग पूरी होगी

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)

  • 6 से 13 दिसंबर तक 2 ट्रेनों में 3AC और स्लीपर कोच
  • पूर्वोत्तर यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी

चार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं:

1. गोरखपुर–आनंद विहार स्पेशल (05591/05592)

  • 7 से 9 दिसंबर तक 4 फेरे

2. नई दिल्ली–शहीद कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल (02439/02440)

  • 6 दिसंबर 2025 को विशेष संचालन
  • जम्मू क्षेत्र के लिए तेज़ एवं सुविधाजनक विकल्प

3. नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001)

  • 6 और 7 दिसंबर को चलेगी
  • पश्चिमी भारत के यात्रियों पर दबाव कम होगा

4. हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट स्पेशल (04080)

  • 6 दिसंबर को एकतरफा संचालन
  • लंबी दूरी के दक्षिण भारत यात्रियों को राहत

रेलवे का बड़ा संदेश: यात्रियों को राहत हमारी प्राथमिकता

इन सभी कदमों से साफ है कि भारतीय रेलवे मौजूदा स्थिति में यात्रियों को अधिक विकल्प देने, सीटों की उपलब्धता बढ़ाने और समय पर यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इंडिगो संकट से प्रभावित यात्रियों के लिए यह फैसले बड़ी राहत साबित होंगे।

इंडिगो संकट: आसमान की बादशाह कैसे आ गई जमीन पर? पढ़ें पूरी कहानी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- IndiGo Crisis- बीते हफ्ते भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अभूतपूर्व संकट से जूझती नजर आई। एक ही दिन में 550 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद देशभर के एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी मच गई। मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100 और हैदराबाद में 75 फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि कई अन्य शहरों में भी दर्जनों उड़ानें ठप पड़ी रहीं। परिणाम—लंबी कतारें, गुस्साए यात्री और सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़।

स्थिति इतनी बिगड़ी कि इंडिगो का मजबूत माना जाने वाला ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 19.7% पर गिर गया, जो उसके लिए ऐतिहासिक रूप से सबसे खराब आंकड़ों में से एक है। DGCA और नागर विमानन मंत्रालय ने तुरंत शीर्ष अधिकारियों को तलब किया। इसी बीच, CEO पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों से साफ कहा—“हमने जो भरोसा बनाया था, उसे वापस पाना आसान नहीं होगा।”

इंडिगो: सिर्फ एक एयरलाइन नहीं, भारतीय एविएशन की सबसे बड़ी सफलता की कहानी

यह संकट अपने आप में बड़ा है, लेकिन इंडिगो की यात्रा को समझे बिना इसकी गंभीरता का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है।
2005 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने इंडिगो की नींव एक बेहद सरल सिद्धांत पर रखी— कम लागत, उच्च विश्वसनीयता और समय पर उड़ान।

दुनिया तब चौंक गई, जब कंपनी ने अपनी पहली उड़ान शुरू होने से पहले ही 100 Airbus A320 का ऑर्डर दे दिया।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक आपका दिन

2006 में पहली उड़ान के बाद इंडिगो ने कुछ ही वर्षों में एयर इंडिया, जेट और किंगफिशर जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए भारत के आसमान पर दबदबा बना लिया।

इसके बाद—2019 में 300 विमानों का ऑर्डर, 2023 में 500 विमानों का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर इंडिगो ने साफ कर दिया कि उसका खेल लंबी रेस का है।

इंडिगो का बिजनेस मॉडल: सफलता का असली सूत्र

IndiGo की मजबूती उसके बिजनेस मॉडल में छिपी है—एक जैसा विमान बेड़ा, तेज टर्नअराउंड टाइम, सेल-एंड- लीसबैक से मजबूत कैश फ्लो, टिकटों से ज्यादा कमाई एंसिलरी चार्जेज़ से (बैग, सीट, मील) जब किंगफिशर लक्ज़री के बोझ तले डूबा और जेट एयरवेज लागतों से नहीं संभल सकी, इंडिगो ने अपनी पहचान “भरोसे” पर built की।

कोविड के दौरान भी उसने तुरंत मोड़ लिया—कुछ विमानों को कार्गो में बदला, छोटे शहरों पर फोकस बढ़ाया और 2022–23 में फिर से मुनाफे में लौट आई। इंडिगो भारत की पहली एयरलाइन बनी जिसने एक साल में 10 करोड़ यात्री सफर करवाए।

भाटिया–गंगवाल विवाद: अंदरूनी टकराव भी झेल चुकी है इंडिगो

इस सफलता के बीच संस्थापकों राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच गवर्नेंस को लेकर विवाद भी सामने आया।गंगवाल चाहते थे बेहतर पारदर्शिता ,भाटिया चाहते थे नियंत्रण, यह विवाद इतना बढ़ा कि गंगवाल ने 2025 तक अपनी हिस्सेदारी तक बेच दी।
इसके बावजूद इंडिगो 64% घरेलू बाजार हिस्सेदारी के साथ आगे बढ़ती रही और अब वाइड-बॉडी A350 तथा Boeing 777 के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी नजरें जमा चुकी है।

तो फिर ये बड़ा संकट कैसे खड़ा हुआ?

इंडिगो की मौजूदा परेशानी तीन कारकों के टकराव से पैदा हुई—

  1. नए ड्यूटी-टाइम नियम
  2. क्रू की कमी
  3. सर्दियों की भारी भीड़

इन तीनों ने मिलकर पूरे ऑपरेशन को हिलाकर रख दिया और कंपनी की सबसे बड़ी ताकत—समय पर उड़ान—पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सरकार को बीच में आकर नियमों को अस्थायी तौर पर पीछे हटाना पड़ा ताकि उड़ानें सामान्य हो सकें।

आगे का रास्ता कठिन, लेकिन इतिहास गवाह है—इंडिगो वापसी करती है

इंडिगो के सामने चुनौतियाँ खत्म नहीं हुई हैं—एयर इंडिया की आक्रामक वापसी, बढ़ती ऑपरेटिंग लागतें, वैश्विक अनिश्चितता, वाइड-बॉडी बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा| लेकिन पिछले दो दशकों के इतिहास ने दिखाया है कि इंडिगो हर मुश्किल से पहले से बड़ी वापसी करती है।
मौजूदा संकट उसके ऑपरेशनल मॉडल की परीक्षा है—और यह आने वाला समय तय करेगा कि इंडिगो एक बार फिर आसमान पर अपना दबदबा कायम रख पाती है या नहीं।

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: 6 दिसंबर 2025 का दिन ग्रहों की विशेष चाल के कारण सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। वर्तमान ग्रहस्थिति के अनुसार गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में, केतु सिंह में, बुध तुला में, सूर्य–शुक्र–मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज 12 राशियों का दैनिक राशिफल—

मेष राशि

आज मेहनत रंग दिखाएगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य और परिवारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। व्यवसाय में लगातार सकारात्मक बढ़त संभव है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना लाभदायक माना गया है।

वृषभ राशि

आज व्यवहार में शालीनता झलकेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार में खुशी के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। प्रेम व संतान से जुड़ी परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कारोबार में भी बढ़त के योग हैं। हरी वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि

दिन शुभ संकेतों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। परिवार और संतान का मजबूत सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अच्छे निर्णय आपको लाभ दिलाएंगे। काली माता को प्रणाम करना लाभकारी माना गया है।

कर्क राशि

ज्यादा खर्च मन में तनाव ला सकता है, हालांकि कुछ खर्च शुभ कार्यों पर होगा। अधिक व्यय से कर्ज की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम व संतान का पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और रुका धन वापस मिलने की संभावना है। यात्राओं के योग बन सकते हैं। कोई शुभ समाचार आपका मन प्रसन्न करेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यवसाय अनुकूल रहेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना गया है।

कन्या राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वरिष्ठों का आशीर्वाद आपके पक्ष को और मजबूत करेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार सभी में सुधार दिखेगा। हरी वस्तु रखें।

तुला राशि

समय अब आपके पक्ष में है और मुश्किलें पीछे छूटती दिखेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार और संतान का समर्थन मिलेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। हरी वस्तु साथ रखना शुभ है।

वृश्चिक राशि

आज चोट या किसी छोटी दुर्घटना से बचने की सलाह है। अनावश्यक जोखिम न लें। हालांकि स्वास्थ्य, प्रेम संबंधों और व्यापार की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। हरी वस्तु का दान करना लाभकारी होगा।

धनु राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि रहेगी। हरी वस्तु दान कर सकते हैं।

मकर राशि

शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा और लोग सहयोगात्मक रुख अपनाएंगे। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि हल्की सतर्कता आवश्यक है। प्रेम और व्यापार भी अनुकूल। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि

विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बेहद शुभ है। पढ़ाई, लेखन और निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय सभी में स्थिरता व लाभ के संकेत हैं। हरी वस्तु रखें।

मीन राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी छोटे-मोटे विवाद की संभावना है, परंतु खुशी का माहौल भी बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। भगवान गणेश की आराधना शुभ है।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत का प्रांतीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, विभिन्न विषयों पर हुए छह सत्र

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत का दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग 2–3 दिसंबर 2025 को एम.बी. गार्डन एंड रिसॉर्ट, बक्शी का तालाब, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (पूर्वी यूपी) डॉ. ओंकार नाथ तिवारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय व्यवस्था प्रमुख रामनरेश के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। आयोजन की शुरुआत संगठन मंत्र के साथ हुई, जिसका वाचन प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामशंकर अवस्थी ने किया।

छह सत्रों में चला अभ्यास वर्ग

अभ्यास वर्ग कुल छह सत्रों में आयोजित हुआ- दो सत्र केंद्रीय अधिकारियों द्वारा एक सत्र संघ अधिकारी द्वारा  दो सत्र प्रांत स्तरीय अधिकारियों द्वारा इसके अतिरिक्त एक चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ज़िलों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए।

डॉ. प्रमोद पांडेय: “दायित्व कर्तव्य का बोध कराता है, पद सत्ता की इच्छा”

डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि अभ्यास वर्ग से कार्यकर्ता न केवल संगठन की कार्यपद्धति समझते हैं, बल्कि अपने दायित्व के प्रति संवेदनशील भी होते हैं। उन्होंने कहा-आज तकनीक के दौर में जानकारी सुलभ है, लेकिन व्यवहारिक कौशल अभ्यास वर्ग से मिलता है।  ट्रेन यात्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गंदगी दिखे तो शिकायत संख्या पर कॉल कर उसे साफ कराना भी एक जागरूक ग्राहक का कर्तव्य है।

यह भी पढ़े:- यूपी के छात्रों को राहत: प्रवेश छोड़ने पर फीस रिफंड जल्द मिलेगा, राजभवन ने 

“हम पहले मनुष्य हैं”—यह कहते हुए उन्होंने मनुष्यता और व्यवहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से शुरू हो रहे ग्राहक जागरण पखवाड़ा में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी करनी है।

डॉ. ओंकार नाथ तिवारी: “समाज से लेते हैं, इसलिए समाज को लौटाना कर्तव्य”

संगठन मंत्री डॉ. तिवारी ने ‘संगठन क्यों?’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा- समाज हमें बहुत कुछ देता है, इसलिए समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना आवश्यक है। संगठन में एकता और सामूहिक शक्ति का महत्व बताते हुए उन्होंने हिरनी, चींटी और नेवले की कथा से समझाया कि संगठन की शक्ति से असंभव भी संभव होता है। उन्होंने संगठन मंत्र के अर्थ, रक्षाबंधन, ग्राहक जागरण पखवाड़ा, राष्ट्रीय ग्राहक दिवस और 12 जनवरी निधि समर्पण दिवस के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।

रामनरेश (RSS): “स्वयं व्यवस्थित होंगे तभी संगठन व्यवस्थित होगा”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय व्यवस्था प्रमुख रामनरेश ने कहा- कार्यकर्ता को मार्गदर्शन देने के लिए पहले स्वयं व्यवस्थित होना आवश्यक है। किसी भी आयोजन के लिए पूर्व तैयारी, योजना, संसाधन और व्यवस्था का स्पष्ट प्रबंधन सफलता की कुंजी है।

विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन

परिचय सत्र और अन्य सत्रों में कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई – संगठन का परिचय – डॉ. रामप्रताप सिंह, कोष व्यवस्था – रामशंकर अवस्थी, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट – ओमकार पांडेय, विधि आयाम – डॉ. सत्येंद्र, पर्यावरण विषय – प्रकाश चंद्र बरनवाल, रोजगार सृजन आयाम – नरेंद्र कश्यप, महिला आयाम – नीलम इंसान, इसके अलावा अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच और लखनऊ इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह का उद्बोधन

समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रतिबद्धता, अनुशासन और समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

इस अभ्यास वर्ग में वीरेंद्र कुमार सिंह गौतम, राजेंद्र गुप्ता, प्रेमचंद वर्मा, आशुतोष पाठक, कृष्ण कुमार वर्मा, दिवाकर सिंह, जानवी, सुश्री माहेश्वरी, दिवाकर सिंह सहित कई जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।