Home Blog Page 158

यूपी की इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा कटे वोट, सीएम योगी ने SIR के आंकड़ों के साथ किया आगाह

लखनऊ/ सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर चिंता जताई है। रविवार शाम लोकभवन में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सीएम योगी ने SIR से जुड़े आंकड़े सामने रखते हुए विधायकों और कार्यकर्ताओं को सतर्क किया। बैठक में यह मुद्दा पूरी तरह छाया रहा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 25-25 विधानसभा सीटों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया, जहां या तो सबसे ज्यादा वोट कटे हैं या फिर बेहद कम वोट कटे हैं। उन्होंने दोनों ही स्थितियों को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया के लिए चिंताजनक बताया। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोट कटने के मामले में गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि प्रयागराज उत्तर दूसरे नंबर पर है।

2025 की मतदाता सूची के आधार पर देखें तो साहिबाबाद सीट पर अब तक केवल 58 प्रतिशत मतदाता ही दर्ज हो पाए हैं, यानी करीब 42 प्रतिशत नाम सूची से बाहर हैं। वहीं प्रयागराज उत्तर में भी 40 प्रतिशत से अधिक मतदाता अभी सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। इस श्रेणी में लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व सहित राजधानी की चार सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ और मथुरा जैसे बड़े शहरों की विधानसभा सीटें भी टॉप-25 की सूची में हैं, जहां 30 से 42 प्रतिशत तक वोट 2025 की मतदाता सूची की तुलना में कम दर्ज हैं।

SIR पर काम मतलब दो-तिहाई चुनाव पूरा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा कार्यकर्ता SIR का कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “SIR पर जितना काम अभी कर लिया जाएगा, उतना समझिए कि दो-तिहाई चुनाव पहले ही निपट जाएगा।”

यह भी पढ़े:- फिर हलक में आई जान; एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में 

सीएम योगी ने उन 25 विधानसभा सीटों की सूची भी पढ़कर सुनाई, जहां सिर्फ 13 से 14 प्रतिशत तक ही वोट कटे हैं। इनमें अमरोहा, शिकारपुर, देवबंद, जलेसर, सिरसागंज, मथुरा-वृंदावन, सीतापुर, एटा की मारहरा, कानपुर की सिकंदरा, आंवला, जसराना और फूलपुर जैसी सीटें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को निर्देश दिए कि वे सोमवार को अनुशासन के साथ सदन में उपस्थित रहें, जहां वंदे मातरम् पर चर्चा प्रस्तावित है। बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, अपना दल (एस) से आशीष पटेल और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

32 प्रतिशत से अधिक वोट कटने वाली प्रमुख सीटें

गाजियाबाद साहिबाबाद (42%), प्रयागराज उत्तर (40.9%), लखनऊ उत्तर (39%), लखनऊ ईस्ट (35%), कैंट (37%), सरोजनी नगर (32%), कानपुर कैंट (34%), कल्याणपुर (34%), कानपुर दक्षिण (34%), आर्य नगर (33%), आगरा छावनी (35%), आगरा दक्षिण (33%), आगरा उत्तर (33%), बरेली (34%), बरेली कैंट (35%), मेरठ (34%), गाजियाबाद (34%) और मथुरा-वृंदावन (34%) शामिल हैं।

फिर हलक में आई जान; एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- एयर इंडिया के एक विमान में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसमें तकनीकी खराबी सामने आ गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुआ विमान एहतियातन वापस दिल्ली लाया गया। राहत की बात यह रही कि विमान ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की और सभी यात्री व क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 887 ने सुबह करीब 6:40 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया। सूत्रों के अनुसार, विमान का दाहिना इंजन काम करना बंद कर गया था, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए और तय मानक प्रक्रियाओं (SOP) के तहत विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों और विमान के क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़े:- कोहरे में सावधानी जरूरी, वाहन की रफ्तार रखें नियंत्रित

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट AI 887 ने दिल्ली से मुंबई के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते एहतियातन उसे वापस दिल्ली लाया गया। विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खामियों की खबरें सामने आती रही हैं। इससे पहले भी कुछ उड़ानों में तकनीकी दिक्कतें दर्ज की गई थीं, जिस पर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि, इस ताजा मामले में समय रहते लिए गए फैसले से बड़ा हादसा टल गया।

कोहरे में सावधानी जरूरी, वाहन की रफ्तार रखें नियंत्रित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या में कोहरे की बढ़ती समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क करने की मुहिम शुरू कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) डॉ. आरपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

एआरटीओ डॉ. सिंह ने बताया कि कोहरे में वाहन की हेडलाइट और इंडिकेटर का सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है। धुंध के समय येलो लाइट का प्रयोग करें और वाहन की गति हमेशा नियंत्रण में रखें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ सकता है, ऐसे में लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़े:- स्मृति मंधाना ने बनाया नया कीर्तिमान, T20I में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली

उन्होंने वाहन चालकों को ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी और कहा कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए जाएं, जिससे कोहरे में भी दूर से वाहन नजर आ सके। डॉ. सिंह ने यह भी चिंता जताई कि कई अनट्रेंड चालक बिना उचित प्रशिक्षण और टेस्ट के ही सड़क पर वाहन ले आते हैं, जिसके चलते बीते समय में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

एआरटीओ ने लोगों से अपील की कि सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। नियमों का पालन कर और सतर्कता बरतकर ही कोहरे के मौसम में सड़क हादसों से बचा जा सकता है।

स्मृति मंधाना ने बनाया नया कीर्तिमान, T20I में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

0

स्पोर्ट्स डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम करने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम रविवार, 21 दिसंबर को एक बार फिर मैदान में उतरी। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया।

श्रीलंका से मिले 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने 25 रनों की अहम पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक कोई भी भारतीय महिला क्रिकेटर हासिल नहीं कर सकी थी। मंधाना महिला T20I क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

अब स्मृति मंधाना के नाम T20I क्रिकेट में कुल 4007 रन दर्ज हैं, जो उन्होंने 154 मैचों की 148 पारियों में बनाए हैं। अपने T20I करियर में वह अब तक 1 शतक और 31 अर्धशतक जड़ चुकी हैं, जो उनकी निरंतरता और शानदार फॉर्म को दर्शाता है।

यह भी पढ़े:- Aaj ka Rashifal 22 December 2025:ग्रहों की चाल से कई राशियों के जीवन में 

अगर ओवरऑल महिला T20I क्रिकेट की बात करें तो स्मृति मंधाना 4000 रन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 4716 रन बनाने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस फेहरिस्त में ज्यादा पीछे नहीं हैं और वह 3669 रनों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

कैसा रहा IND W vs SL W पहला T20I मुकाबला?

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 121 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ओपनर विश्मी गुणरत्ने ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। श्रीलंकाई पारी के दौरान तीन बल्लेबाज रनआउट हुए, जबकि भारत की ओर से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में 9 रन बनाकर आउट हो गईं। 67 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। जेमिमा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और भारत ने 8 विकेट रहते हुए, 32 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Aaj ka Rashifal 22 December 2025:ग्रहों की चाल से कई राशियों के जीवन में आएंगे अहम बदलाव, उतार-चढ़ाव के बीच बनेगा नए अवसरों का योग

Aaj ka Rashifal 22 December 2025: आज 22 दिसंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, बुध वृश्चिक में विराजमान हैं। सूर्य, शुक्र, मंगल और चंद्रमा धनु राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा दोपहर बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि

आज व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार मजबूत रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी और रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष मजबूत रहेंगे। पीली वस्तु का दान शुभ फल देगा।

मिथुन राशि

आज सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालात थोड़े प्रतिकूल रहेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। शनिदेव का स्मरण करते रहें।

कर्क राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रह सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक उलझन रह सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में मध्यम स्थिति रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेखन और अध्ययन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु शुभ रहेगी।

तुला राशि

परिवार में तनाव के संकेत हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

सरकारी और प्रशासनिक पक्ष से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों पक्ष अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। स्वास्थ्य में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी मामलों में टकराव से बचें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

मन में चिंता और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।

मीन राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से भी धन प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन बेहद शुभ है। नीली वस्तु का दान करें।

कोतवाली के सामने भोजपुरी गाने पर बनी रील, स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठी दिखीं पूर्व सभासद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चे हों या बड़े, युवक हों या महिलाएं—हर कोई रील बनाने में जुटा है। लेकिन कई बार यह शौक नियमों और सुरक्षा को दरकिनार कर खतरनाक रूप ले लेता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है, जहां शाहाबाद कोतवाली के सामने एक युवती द्वारा बनाई गई रील ने हड़कंप मचा दिया है।

रविवार को सामने आए करीब 45 सेकंड के वायरल वीडियो में युवती पहले शाहाबाद कोतवाली के मुख्य गेट के सामने भोजपुरी गाने “देहलू तू हमके फंसा, 100 नम्बर बुलाके” पर रील बनाती नजर आती है। इसके बाद वह सड़क पर चल रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर बैठकर वीडियो शूट करती दिखाई देती है। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि सर्वोदय न्यूज़ नहीं करता। यह वायरल न्यूज़ पर आधारित है |

बताया जा रहा है कि यह घटना शाहाबाद कस्बे की है, जहां बाजार और सड़क पर भारी आवाजाही के बीच यह खतरनाक स्टंट किया गया। वीडियो में साफ दिखता है कि स्कॉर्पियो एक मिठाई की दुकान के सामने से गुजरती है और बोनट पर बैठी युवती बेफिक्र होकर कैमरे के सामने पोज देती रहती है। वीडियो के एक हिस्से में युवती हाथ में एयरगन लिए भी नजर आती है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने इसे पुलिस के सामने खुलेआम कानून और यातायात नियमों का उल्लंघन बताया और शाहाबाद पुलिस व यातायात विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की। कई लोगों ने सवाल उठाया कि कोतवाली के ठीक सामने इस तरह की घटना कैसे हो गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसे क्यों नहीं रोका।

यह भी पढ़े:- घर बैठे मिलेंगी आयुष सेवाएं, यूपी सरकार का नया ऐप बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बनेगा राहत

मामले के तूल पकड़ने के बाद हरदोई पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से बयान जारी किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद को दिए गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्व सभासद होने की चर्चा

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम किरण है, जो शाहाबाद के खेड़ा मोहल्ले से नगर पालिका की पूर्व सभासद रह चुकी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो पुराने बताए जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कॉर्पियो वाहन की तलाश जारी है। जानकारी मिली है कि दुर्घटना के बाद वाहन हरदोई में किसी वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए खड़ा है।

घर बैठे मिलेंगी आयुष सेवाएं, यूपी सरकार का नया ऐप बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बनेगा राहत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही घर बैठे कई स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं। यूपी सरकार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के सहयोग से आयुष सेवाओं के लिए एक विशेष मोबाइल एप विकसित करने जा रही है। इस पहल से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस ऐप के जरिए मरीज अपने मोबाइल फोन से घर बैठे डॉक्टर से मिलने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। साथ ही उन्हें आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी आयुष चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ी पूरी जानकारी भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि इस एप को लेकर IIT कानपुर से बातचीत जारी है। एप के लॉन्च होने के बाद मरीजों को आयुष अस्पतालों और केंद्रों में ओपीडी पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत के साथ-साथ अस्पतालों में भीड़ भी कम होगी।

यह भी पढ़े:- भारत एक हिंदू राष्ट्र है, इसके लिए संविधान की मंजूरी जरूरी नहीं: मोहन भागवत

एप के माध्यम से मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार, दवाओं की जानकारी, नजदीकी आयुष अस्पताल और डिस्पेंसरी की सूची, डॉक्टरों का विवरण और स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव भी मिलेंगे। इसके अलावा योगी सरकार द्वारा संचालित आयुष योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी।

भविष्य में टेली-परामर्श और डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा

सरकार का लक्ष्य है कि यह एप उपयोग में आसान, सुरक्षित और तेज हो। मरीजों का स्वास्थ्य डेटा पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। भविष्य में इस एप में टेली-परामर्श, ऑनलाइन मेडिकल रिपोर्ट और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे मरीज घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे और आयुष चिकित्सा पद्धतियों पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।

भारत एक हिंदू राष्ट्र है, इसके लिए संविधान की मंजूरी जरूरी नहीं: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि भारत अपने स्वभाव और सांस्कृतिक आधार पर एक हिंदू राष्ट्र है और इसके लिए किसी संवैधानिक संशोधन या औपचारिक स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने इसे एक निर्विवाद सत्य बताते हुए कहा कि जैसे सूर्य का पूर्व से उगना स्वाभाविक है, वैसे ही भारत का हिंदू राष्ट्र होना भी एक वास्तविकता है।

कोलकाता में आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘100 व्याख्यान माला’ कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संसद चाहे संविधान में ‘हिंदू राष्ट्र’ शब्द जोड़े या न जोड़े, इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। यह सच पहले से ही अस्तित्व में है और रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि जो भी व्यक्ति भारत को अपनी मातृभूमि मानता है, भारतीय संस्कृति का सम्मान करता है और अपने पूर्वजों की परंपराओं में विश्वास रखता है, वह इस हिंदू राष्ट्र का हिस्सा है। संघ की यही मूल विचारधारा है। भागवत ने स्पष्ट किया कि हिंदुत्व का अर्थ जन्म आधारित जाति व्यवस्था नहीं है और इसे हिंदू पहचान से जोड़कर देखना गलत है।

आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं: भागवत

संघ प्रमुख ने कहा कि आरएसएस को लेकर मुस्लिम विरोधी होने की धारणा पूरी तरह गलत है। उन्होंने लोगों से संघ की शाखाओं और कार्यालयों में जाकर संगठन के कार्यों को समझने की अपील की। भागवत के अनुसार, आरएसएस हिंदुओं की रक्षा और राष्ट्रहित की बात करता है, लेकिन किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द मूल रूप से संविधान की प्रस्तावना में शामिल नहीं था, बल्कि 1976 में आपातकाल के दौरान 42वें संविधान संशोधन के जरिए इसे जोड़ा गया। भागवत ने जोर देकर कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान ही उसे हिंदू राष्ट्र बनाती है और यही उसकी वास्तविक शक्ति है।

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: ग्रहों की बदली चाल से कई राशियों पर पड़ेगा असर, जानिए मेष से मीन तक का हाल दिन, ग्रहों की चाल बताएगी भविष्य

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज 21 दिसंबर 2025, रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के जीवन में बदलाव, सावधानी और अवसरों के संकेत दे रही है। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, केतु सिंह में, बुध और शुक्र वृश्चिक में स्थित हैं। वहीं सूर्य, मंगल और चंद्रमा धनु राशि में युति बना रहे हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज मान-सम्मान से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। उपाय के तौर पर सूर्य को जल अर्पित करें और लाल रंग की वस्तु साथ रखें।

वृषभ राशि

दिन कुछ चुनौतियों से भरा हो सकता है। चोट लगने या किसी समस्या में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रूप से ठीक रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें और पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

वैवाहिक जीवन में कुछ नीरसता महसूस हो सकती है। नौकरी और स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार में अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम मिलेंगे। दिनभर ऊर्जा में कमी रह सकती है। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आज शत्रुओं पर आपकी पकड़ बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना लाभकारी होगा।

सिंह राशि

संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। व्यापार में स्थिरता रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

घर-परिवार का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। रक्तचाप से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार के लिए समय अनुकूल है। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कंधे, नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी संभव है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन निवेश करने से फिलहाल बचें। अपनों से बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

ऊर्जा में उतार-चढ़ाव रहेगा। घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार के लिए समय बेहद अनुकूल है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। प्रेम और संतान पक्ष कमजोर रह सकता है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

यात्रा के दौरान सावधानी रखें, परेशानी हो सकती है। कुछ भ्रमित करने वाली जानकारी मिल सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, लेकिन भविष्य में स्थिति बेहतर होगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने से जुड़ी समस्या और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दिन अपेक्षा के अनुसार नहीं रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

बंगाल रैली में पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया, कोलकाता लौटना पड़ा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर ताहिरपुर में उतरने में असफल रहा। अधिकारियों के अनुसार कम दृश्यता के कारण विमान सुरक्षित रूप से लैंड नहीं कर सका और उसे वापस कोलकाता लौटना पड़ा।

इस कारण प्रधानमंत्री की रैली में बदलाव किया गया और सुरक्षा उपायों के मद्देनज़र कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया जा सकता है। अभी तक किसी प्रकार के हादसे या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। यह घटना पश्चिम बंगाल की राजनीति और आगामी चुनावी रैलियों के मद्देनज़र काफी चर्चा में है।

अभी अपडेट किया जा रहा है…