Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: आज मेष राशि वालों को मानसिक तनाव, इन राशियों में दिखेगी नकारात्मक ऊर्जा, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025:: आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए मानसिक दबाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आ रही है। वहीं कुछ जातकों को व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मंगलवार का राशिफल…

ग्रहों की स्थिति:
गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क में, सूर्य, बुध और केतु सिंह में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में, जबकि चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि:

आज मानसिक तनाव और आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। मन किसी अनजाने भय से घिरा रहेगा। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत बना रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: नीले रंग की वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि:

आय की स्थिति उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगी। यात्रा थकान भरी या निराशाजनक हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति पर ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि:

कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। उच्चाधिकारियों से बहस से बचें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: प्रतिदिन काली माता को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

भाग्य के भरोसे कार्य न करें, प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। यात्रा से कष्ट संभव है। सेहत कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:

चोट या दुर्घटना की संभावना है, सावधानी बरतें। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और व्यापार में सुधार रहेगा। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि:

जीवनसाथी और खुद की सेहत का ध्यान रखें। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: शनिदेव को नियमित रूप से प्रणाम करें।

तुला राशि:

आज विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। बुद्धिमत्ता और ज्ञान में वृद्धि होगी। हालांकि पेट और पैरों की समस्या हो सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि:

मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में टकराव की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी भ्रम की स्थिति में रहेंगे। सेहत और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि:

घर में नकारात्मक माहौल बन सकता है। मानसिक अशांति रहेगी। भौतिक सुखों में कमी महसूस हो सकती है। प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि:

रोजगार में स्थिरता का अभाव रहेगा। नाक-कान-गले की समस्या संभव है। मित्रों और भाइयों की सेहत का ध्यान रखें। उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि:

आज सट्टा, जुए या लॉटरी से दूरी बनाकर रखें, धन हानि संभव है। सेहत संबंधी परेशानी, खासकर मुंह के रोग हो सकते हैं। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि:

घबराहट और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। प्रेम और संतान का पक्ष कमजोर रह सकता है। व्यापार में स्थिति संतुलित है। उपाय: नीली वस्तु का दान करें और शिवजी का जलाभिषेक करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles