Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: वृश्चिक वालों की बढ़ेगी आमदनी, मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: 26 मई 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं शुक्र और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा हस्त नक्षत्र में कन्या राशि में स्थित हैं, जिससे शोध, विश्लेषण और नई खोज से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीति और सरकारी कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। हरी वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

भावनात्मक मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा जबकि व्यापार अच्छा चलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि

भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

व्यापार में मजबूती आएगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। नए कारोबार की शुरुआत के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में ताजगी बनी रहेगी। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

धन लाभ के योग हैं और परिवार में वृद्धि या खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि निवेश और लेन-देन में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कन्या राशि

आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी लाभ रहेगा। शनिदेव की आराधना करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

खर्चों में बढ़ोतरी से मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन किसी बड़े नुकसान के संकेत नहीं हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए रिश्तों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। बजरंगबली की पूजा लाभकारी होगी।

वृश्चिक राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने माध्यमों से भी धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। कारोबार मजबूत होगा और सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हनुमान जी की पूजा करना लाभदायक रहेगा।

मकर राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। मां काली की पूजा शुभ फल देगी।

कुंभ राशि

आज जोखिम लेने से बचें। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। भगवान गणेश की पूजा लाभकारी होगी।

मीन राशि

आज का दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मुलाकात और मधुरता बढ़ेगी। नौकरी और करियर में स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles