Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: 21 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति विशेष प्रभाव डाल रही है। सूर्य मेष राशि में स्थित है, जबकि चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में संयोग बना रहे हैं। चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में है, जो मंगल का नक्षत्र माना जाता है। इस कारण मन में चंचलता, आकर्षण और भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। खासतौर पर संबंधों में जल्दबाज़ी या दुस्साहस से बचने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल:
मेष राशि
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी है। दिन शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
व्यवहार में सौम्यता बढ़ेगी, लेकिन मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। संयम बनाए रखें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सकारात्मक है।
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन निजी जीवन में तनाव रह सकता है।
कर्क राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे।
तुला राशि
समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है, हालांकि व्यापार ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नौकरी और करियर में भी अच्छे संकेत हैं।
धनु राशि
स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन अंततः पराजित होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और व्यापार सामान्य रहेगा।
मकर राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। सभी क्षेत्रों में संतुलित और अच्छा समय रहेगा।
मीन राशि
पराक्रम से सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन बाकी क्षेत्रों में स्थिति अच्छी है।



