लखनऊ/सर्वोदय न्यूज:- उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने रविवार देर रात 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद सोमवार को फिर बड़ी संख्या में अधिकारियों का ट्रांसफर किया। महज 24 घंटे के भीतर दूसरी सूची जारी करते हुए 10 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) समेत 24 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इससे पहले रविवार को जारी सूची में 15 जिलों के डीएम और 5 मुख्य विकास अधिकारियों को बदला गया था। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तबादलों का यह क्रम और आगे बढ़ सकता है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- अविनाश कुमार को गाजीपुर से अलीगढ़ का डीएम बनाया गया
- अरविंद सिंह को एटा का डीएम नियुक्त किया गया
- अमित आसेरी को बांदा का डीएम बनाया गया
- डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया
- कविता मीना को हापुड़ का डीएम नियुक्त किया गया
- ईशा प्रिया को अंबेडकरनगर का डीएम बनाया गया
- चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम बनाया गया
- अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम नियुक्त किया गया
- शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम बनाया गया
- ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम नियुक्त किया गया
इसके अलावा कई अधिकारियों को सचिवालय और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ डीएम को विशेष सचिव और अन्य प्रशासनिक पदों पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि कई मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) को भी नई तैनाती दी गई है।
राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था में तेजी लाने और कार्यकुशलता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



