Aaj Ka Rashifal 19 May 2026: मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। इस दौरान शुक्र और गुरु भी मिथुन राशि में मौजूद हैं, जिससे बुद्धि, संवाद और कार्यक्षमता में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मंगल अपनी स्वराशि मेष में, सूर्य और बुध वृषभ में, शनि मीन में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और रिश्तों में मजबूती लेकर आ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पराक्रम और आत्मविश्वास आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। नए प्रोजेक्ट या योजनाओं को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रेम और व्यापार दोनों क्षेत्रों में स्थिति मजबूत रहेगी। पीले रंग की वस्तु साथ रखना शुभ माना जाएगा।
वृषभ राशि
वाणी और ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। शिक्षक, वकील, वक्ता, ज्योतिषी और प्रवचनकर्ता विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हरे रंग की वस्तु शुभ फल दे सकती है।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि वालों का आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा। सामाजिक और निजी संबंध मजबूत होंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। व्यापार में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। माता काली की आराधना लाभकारी मानी जाएगी।
कर्क राशि
आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि खर्च शुभ कार्यों पर होने के योग हैं। करियर और व्यवसाय में प्रगति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। लाल रंग की वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में शानदार प्रदर्शन रहेगा। हरे रंग की वस्तु लाभकारी साबित हो सकती है।
तुला राशि
भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। शनिदेव की पूजा करना शुभ फल दे सकता है।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार स्थिर बना रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ माना गया है।
धनु राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी तथा करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों अनुकूल रहेंगे। भगवान गणेश की पूजा लाभकारी रहेगी।
मकर राशि
प्रतिद्वंद्वी भी आपके पक्ष में नजर आ सकते हैं। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी तथा वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन व्यापार और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। माता काली की पूजा करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों, लेखकों, कलाकारों और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। हरी वस्तु शुभ रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए संपत्ति, वाहन और भवन से जुड़े मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में सुखद माहौल रहेगा। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पीले रंग की वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।



